Blog

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित बच्चे की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित बच्चे की मौत

    मोहालीः लांडरां-सरहिंद रोड पर एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 2 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इन तीनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और उनके द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

    मिली जानकारी के अनुसार लांडरां-सरहिंद रोड पर गांव झंजेड़ी के नजदीक एक दर्दनाक हादसा घट गया। इस हादसे में 2 महिलाओं और 1 बच्चे को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मजात चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 में भिजवा दिया है। जानकारी देते हुए मजात पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई कमल तनेजा ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि हादसा करीब रात 12 बजे के आसपास हुआ है। साथ ही उनके वारिसों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • गार्डन ऑफ साइलेंस से 22 वर्षीय लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    गार्डन ऑफ साइलेंस से 22 वर्षीय लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    चंडीगढ़ः सुखना लेक की बैक साइड पर बने गार्डन ऑफ साइलेंस में पुलिस को 22 साल की लड़की का शव मिला। ये लड़की पंजाब के नूरमहल की रहने वाली थी। पुलिस ने बॉडी को सेक्टर-16 के गवर्नमेंट हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। लड़की के गले पर निशान हैं, ऐसा लग रहा है शायद किसी ने चुन्नी से उसका गला दबाया हो। पहली नजर में पुलिस को ये मर्डर केस लग रहा है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस ने अभी एफआईआर भी दर्ज नहीं की है।

    जानकारी के मुताबिक 22 साल की यह लड़की ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वह वीरवार को घर से ये कहकर निकली थी कि पास के चर्च में जा रही है, लेकिन चंडीगढ़ पहुंच गई। शुक्रवार दोपहर गार्डन ऑफ साइलेंस से गुजर रहे एक राहगीर की नजर झाड़ियों की तरफ पड़ी। उसे कुछ शक हुआ, उसने करीब जाकर देखा तो वहां लड़की की बॉडी पड़ी थी। उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी और गले पर निशान भी थे। नाक और मुंह से खून भी निकला हुआ था। लड़की ने सफेद टॉप और जींस पहनी थी। जींस पर भी खून के निशान थे। राहगीर ने पहले तो वहीं खड़े एक छोले-भटूरे वाले को बताया, जिसने लेक चौकी में सूचना दी।

    बॉडी के पास एक बैग मिला, जिसमें एक डायरी थी। डायरी में घरवालों के फोन नंबर थे। पुलिस ने उस नंबर पर कॉल कर लड़की के घरवालों को सूचना दे दी है। सेक्टर-1 में बने गार्डन ऑफ साइलेंस में सुबह-शाम सैर करने के लिए बहुत से लोग आते हैं, लेकिन दोपहर को अमूमन कम ही लोग होते हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या किसी ने भी वारदात को नहीं देखा? पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है लड़की का मर्डर कहीं और किया गया और बॉडी यहां फेंक दी गई हो। इसके अलावा प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच की जा रही है।

  • पंजाब: कार और बाइक की भयानक टक्कर, 3 की मौत

    पंजाब: कार और बाइक की भयानक टक्कर, 3 की मौत

    दो दिन पहले पिता की हुई मौत

    फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में एक परिवार पर विपदाओं का पहाड़ टूट पड़ा। दो दिन पहले पिता की मौत से बेटा और परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि तीन मौतों की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। हर किसी के जुबां पर यही था कि हे भगवान ! यह क्या किया। दरअसल, फिरोजपुर जिले में फिरोजपुर रोड पर गांव गोलेवाला के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत गई। मृतकों में 11 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। बच्चे की दवा लेने परिवार गांव गोलेवाला जा रहा था।

    बच्चे के 42 वर्षीय पिता गुरलाभ सिंह की दो दिन पहले ही ह्रदय गति रुकने से मौत हो चुकी है और अब एक साथ तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले 26 अक्तूबर को गांव झाड़ीवाला निवासी 42 वर्षीय गुरलाभ सिंह की अचानक मौत हो गई थी और उनकी मौत के बाद 11 वर्षीय पुत्र संतप्रीत सिंह बीमार हो गया था। शुक्रवार को उसकी ज्यादा तबीयत खराब होने पर चाची सरबजीत कौर (45) व चचेरा भाई गुरकीरतन सिंह (18) उसे दवा दिलाने गांव झाड़ीवाला से गोलेवाला बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार आई-20 कार ने टक्कर मार दी और उन्हें घसीटते काफी दूर तक लेकर गई।

    इस घटना में 11 वर्षीय संतप्रीत सिंह व उसके चचेरे भाई 22 वर्षीय गुरकीरतन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चाची सरबजीत कौर पत्नी चंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं और समय पर अस्पताल तक न पहुंच पाने के कारण उनकी भी मौत हो गई। हादसे में कार सवार को भी गंभीर चोट आई है लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने हरजीत सिंह नामक कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

  • बड़ा सड़क हादसा:  ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बेटे और बेटी समेत मां की मौत

    बड़ा सड़क हादसा:  ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बेटे और बेटी समेत मां की मौत

    बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सूबे के बुलंदशहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे (Painful road accident) में एक मासूम समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दिल को दहला देने वाले इस हादसे में मारे गए लोगों में मां, बेटा और बेटी (Mother, son and daughter) शामिल हैं। हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत के कारण हुआ. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    पुलिस के अनुसार हादसा बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली इलाके में हुआ। वहां चंदपुरा मौहली मोड़ पर एक ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें एक महिला और उसका बेटा व बेटी शामिल हैं। हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शवों को वहां से हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया. बाद में उनको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    ट्रैक्टर चालक मौके से हुआ फरार

    हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक वहां मौके से भाग छूटा. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है। दूसरी तरफ हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को जैसे ही इसका पता चला तो उनके परिवार में हाहाकार मच गया. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना से इलाके में मातम पसर गया।

  • राशिफल (शनिवार 29 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 29 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

    मिथुन: दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।

    कर्क: भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।

    सिंह: घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

    कन्या: यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।

    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिक: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनु: नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।

    मकर: किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

    कुंभ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

    मीन: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।

  • जालंधर: किला मोहल्ला में गोलीकांड का मुख्य आरोपी तोता गिरफ्तार

    जालंधर: किला मोहल्ला में गोलीकांड का मुख्य आरोपी तोता गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: किला मोहल्ला में दिवाली की रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले तोते को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवम चौहान उर्फ तोता ने साथियों सहित सुभाष महाजन के ऊपर तेजधार हथियारों से हमला किया था। इस घटना में सुभाष महाजन और उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गए थे।  पुलिस  तोता के पिता अजय चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर जुडिशल कस्टडी में भेज चुकी है। वही अब पुलिस ने  किला मोहल्ला गोलीकांड के मुख्य आरोपी शिवम चौहान उर्फ तोता को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। तोता दिल्ली में अपने किसी रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने तोते की गिरफतार की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जालंधर पुलिस तोते को गिरफ्तार कर दिल्ली से जालंधर ला रही है।

  • जालंधरः 2 मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार….

    जालंधरः 2 मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार….

    जालंधर (वरुण)। थाना 8 की पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवीन कुमार उर्फ बिल्ला पुत्र मंगत राम वासी सोढल नगर, करण शर्मा उर्फ सन्नी पुत्र मदनलाल शर्मा वासी संजय गांधी नगर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने शाकिर पुत्र शाहिद वासी गांव चंदनपुर से गत दिवस मोबाइल की स्नैचिंग की थी। जिसकी शिकायत शाकिर ने पुलिस को दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को छीने गए मोबाइल सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 बी, 411, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

  • ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती विकास के दम पर कर रहे प्रचार

    ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती विकास के दम पर कर रहे प्रचार

    सतपाल सिंह रायजादा भी दिखा रहे अपना दमखम

    ऊना/ सुशील पंडित: विधानसभा सदर क्षेत्र ऊना में दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं में चुनाव प्रचार प्रसार को लेकर अपना अपना दमखम दिखा रहे हैं। एक तरफ जहां मौजूदा सरकार में छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पिछले 5 वर्षों में करवाए गए क्षेत्र में विकास के दम पर प्रचार कर रहे हैं वही जिला में वंदे भारत ट्रेन का भी जिक्र किया जा रहा है जो कि पिछले दिनों ही ऊना के लिए चलाई गई है। वहीं स्वास्थ्य, बिजली, पानी, शिक्षा, सड़कों को लेकर भी इस चुनाव प्रचार में माध्यम बनाया जा रहा है।

    और उनकी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के आधार पर वोट देने का आह्वान भी किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सतपाल सिंह रायजादा भी चुनाव प्रचार में अपना दमखम दिखा रहे हैं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान जो कांग्रेस पार्टी द्वारा 10 ग्रटीयों को लागू करने की बात कही गई है उसे जनता के बीच बताया जा रहा है तथा सबसे बड़ी बात है वह ओ पी एस लागू करने की बात भी जनता में बता रहे हैं।  भा जा पा सरकार पर आरोप प्रत्यारोप के बीच वह जनता से वोट देने का आह्वान कर रहे हैं। ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं में जनता का भरपूर समर्थन दोनों पार्टियों को मिल रहा है अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में जनता विकास के नाम पर सतपाल सिंह सत्ती को या फिर 10 ग्रंटियों के आधार पर सतपाल सिंह रायजादा पर दाव लगाती है।
  • पंजाबः नगर निगम की पहल, मंत्री इंदरबीर निज्जर ने प्लास्टिक अवशेष से सड़कें बनाने का काम करवाया शुरू

    पंजाबः नगर निगम की पहल, मंत्री इंदरबीर निज्जर ने प्लास्टिक अवशेष से सड़कें बनाने का काम करवाया शुरू

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा प्लास्टिक अवशेष के निपटारे और इसके विकास कार्यों में प्रयोग को सुनिश्चित बनाने की कोशिशों के चलते नगर निगम बठिंडा ने एक नवीन पहल करते हुए प्लास्टिक अवशेष से सड़कें बनाने का काम शुरू किया है। स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम बठिंडा स्टाफ द्वारा सड़क के निर्माण में प्लास्टिक के प्रयोग की शुरुआत से प्लास्टिक के अवशेष का सार्थक समाधान भी ढूंढ लिया गया है और इससे लागत भी कम आती है।

    उन्होंने बताया कि बठिंडा में जुझार सिंह नगर रोड बाजवा घर से मेन गली तक और गली नं. 3-ए जुझार सिंह नगर में प्लास्टिक अवशेष के प्रयोग से सड़क का निर्माण किया गया है। इसके अलावा गली नंबर 3 बी जुझार सिंह नगर में प्लास्टिक के प्रयोग से सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि 1000 रनिंग फुट लम्बी सड़क के निर्माण में बिटूमन में 8 प्रतिशत प्लास्टिक अवशेष के प्रयोग से सड़क का निर्माण किया गया है।  

    स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री ने बताया कि प्लास्टिक का प्रयोग सड़कों के निर्माण के लिए करने से प्लास्टिक अवशेष की समस्या का निपटारा करने में सफलता मिलेगी, जिससे पर्यावरण को साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे सड़कों को पहले की अपेक्षा बढ़िया क्वालिटी का बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही सड़कें बनाने की लागत भी कम आएगी। उन्होंने बताया कि इसके तत्काल नतीजे संतोषजनक हैं। जल्द ही और कमेटी/कॉर्पोरेशन में प्लास्टिक का प्रयोग सड़कों के निर्माण कार्यों में किया जाएगा। 

  • जालंधरः अवैध इमारतों को लेकर एक्शन में निगम अधिकारी, अब पूर्व विधायक के करीबी को भेजा नोटिस

    जालंधरः अवैध इमारतों को लेकर एक्शन में निगम अधिकारी, अब पूर्व विधायक के करीबी को भेजा नोटिस

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम अवैध इमारतों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते दिन ही निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेशों पर टीम ने बत्तरा ब्रदर्स की 15 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए डिच चला दी थी। वहीं आज कमिश्नर ने सैंट्रल से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी के करीबी पाली के पीजी को नोटिस भेजा है।

    बताया जा रहा कि 20-ओल्ड जवाहर नगर में पाली की इमारत को पीजी में तब्दील कर कामर्शियल एक्टिविटी की जा रही है। इस इमारत को लेकर मोहल्ले के लोगों ने निगम को शिकायत की। जिसके बाद आज निगम कमिश्नर दविंदर सिंह व ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत ने जांच के लिए आदेश दिए।

    इस मामले को लेकर एमटीपी नीरज भट्टी 20 ओल्ड जवाहर नगर की इस इमारत को नोटिस भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोटिस देने गए मुलाजिम को पहले दबका मारा गया, बाद में इमारत के मालिक द्वारा नोटिस ले लिया गया।