जालंधरः 2 मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार….

जालंधर (वरुण)। थाना 8 की पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवीन कुमार उर्फ बिल्ला पुत्र मंगत राम वासी सोढल नगर, करण शर्मा उर्फ सन्नी पुत्र मदनलाल शर्मा वासी संजय गांधी नगर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने शाकिर पुत्र शाहिद वासी गांव चंदनपुर से गत दिवस मोबाइल की स्नैचिंग की थी। जिसकी शिकायत शाकिर ने पुलिस को दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को छीने गए मोबाइल सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 बी, 411, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *