जालंधरः अवैध इमारतों को लेकर एक्शन में निगम अधिकारी, अब पूर्व विधायक के करीबी को भेजा नोटिस

जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम अवैध इमारतों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते दिन ही निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेशों पर टीम ने बत्तरा ब्रदर्स की 15 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए डिच चला दी थी। वहीं आज कमिश्नर ने सैंट्रल से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी के करीबी पाली के पीजी को नोटिस भेजा है।

बताया जा रहा कि 20-ओल्ड जवाहर नगर में पाली की इमारत को पीजी में तब्दील कर कामर्शियल एक्टिविटी की जा रही है। इस इमारत को लेकर मोहल्ले के लोगों ने निगम को शिकायत की। जिसके बाद आज निगम कमिश्नर दविंदर सिंह व ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत ने जांच के लिए आदेश दिए।

इस मामले को लेकर एमटीपी नीरज भट्टी 20 ओल्ड जवाहर नगर की इस इमारत को नोटिस भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोटिस देने गए मुलाजिम को पहले दबका मारा गया, बाद में इमारत के मालिक द्वारा नोटिस ले लिया गया। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *