Home Punjab>Amritsar Punjab News: कनाडा में Study Visa पर पढ़ाई करने गये युवक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

Punjab News: कनाडा में Study Visa पर पढ़ाई करने गये युवक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

0
Punjab News: कनाडा में Study Visa पर पढ़ाई करने गये युवक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

अमृतसर। जिले में जंडियाला गुरु के पास देवीदास पुरा गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जिससे पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जहां, कनाडा में स्टडी वीजा पर पढ़ाई करने गये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान देवीदास पुरा गांव के रहने वाले सिमरनजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।

परिवार वालों ने बताया कि सिमरनजीत सिंह साल 2023 में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह वहां अपनी पढ़ाई पूरी करेगा और अपना भविष्य सुधारकर परिवार का नाम रोशन करेगा। सिमरनजीत अपने मेहनती स्वभाव और सादी जिंदगी के लिए जाना जाता था और गांव में भी उसकी अच्छी इमेज थी। परिवार ने रोते हुए बताया कि आज उन्हें कनाडा से फोन पर यह दर्दनाक जानकारी मिली कि सिमरनजीत सिंह को अनजान लोगों ने गोली मार दी है। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग, रिश्तेदार और दोस्त परिवार से दुख बांटने पहुंच रहे हैं। सभी की आंखें आंसुओं से भरी हैं और लोग इस बेरहमी से हुई हत्या की निंदा कर रहे हैं। कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार ने कनाडा सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। यह घटना एक बार फिर विदेश में रह रहे पंजाबी युवाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here