Home Punjab>Amritsar Punjab News: मिलवाटी खाने के खिलाफ एक्शन, चेयरमैन छीना ने जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

Punjab News: मिलवाटी खाने के खिलाफ एक्शन, चेयरमैन छीना ने जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

0
Punjab News: मिलवाटी खाने के खिलाफ एक्शन, चेयरमैन छीना ने जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

अमृतसरः गुरु नगरी अमृतसर में पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली कार्पोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना आज सिविल अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होेंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में सिविल सर्जन डा. सतिंदरजीत सिंह बजाज की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हुए। बैठक के दौरान डा. बजाज ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं और सरकार की ओर से जारी निर्देशों को समय पर पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना ने कहा कि सिविल अस्पताल में उपचार करवा रहे मरीजों के साथ मिलकर उनकी स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मरीजों ने कहा कि उन्हें मुफ्त दवाई और इलाज की सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जारी 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य कार्ड का भी लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है। छीना ने कहा कि गुरु रामदास जी की पवित्र धरती में लोगों के स्वास्थ्य से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से फूड सेफ्टी विभाग द्वारा बड़े स्तर पर खाने-पीने की वस्तुओं की जांच अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति मिलावट या खराब खाना बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन ने स्वास्थ्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया जाए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here