Blog

  • Extreme Bar में मामूली विवाद को लेकर चली गोली, DJ बजाने वाले का कत्ल, देखें वीडियो

    Extreme Bar में मामूली विवाद को लेकर चली गोली, DJ बजाने वाले का कत्ल, देखें वीडियो

    रांचीः एक्स्ट्रीम बार में मामूली विवाद को लेकर चली गोली चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, रविवार (26 मई) देर रात को एक्स्ट्रीम बार में गोली चली। पुलिस को रात के करीब 1 बजे इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में कर्मचारी को रिम्स पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप उर्फ सैंडी के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, बार बंद होने के बाद 4-5 युवक वहां पहुंचे। बार के स्टाफ से किसी बात पर उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इन युवकों में एक ने बार में डीजे चलाने वाले युवक को गोली मार दी। गोली पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे की छाती में लगी। गोली चलाने के बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए। देर रात बार में हुई गोलीबारी की घटना की जांच के लिए रांची के एसएसपी, एसपी, सिटी डीएसपी के अलावा चुटिया एवं कोतवाली के थाना प्रभारी पहुंचे। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं। साथ ही बार के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

  • Cyclonic Storm रेमल का कहर, पेड़-खंबे उखड़े, मकान ढहे

    Cyclonic Storm रेमल का कहर, पेड़-खंबे उखड़े, मकान ढहे

    नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान “रेमल” का लैंडफॉल पश्चिम बंगाल की तटीय इलाकों में हो चुका है। पश्चिम बंगाल के सागर आईलैंड और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच 135kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। साथ ही तेज बारिश हुई।तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी तबाही हुई है। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, घर ढह गए, बिजली के खंभे भी उखड़ गए। साथ ही सुंदरवन के गोसाबा इलाके में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हुआ।

    रविवार रात 8.30 बजे बांग्लादेश के मोंगला के दक्षिण-पश्चिम के पास सागर आईलैंड (पश्चिम बंगाल) और खेपुपारा (बांग्लादेश) के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के नजदीकी तटों पर लैंडफॉल शुरू हुआ था। जो 4 घंटे से ज्यादा जारी रहा। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल में खूब बर्बादी देखने को मिल रही है। बता दें कि चक्रवाती तूफान के पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने के साथ ही बीरभूम, नदिया, पूर्वी बर्धमान, बांकुड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, बिधाननगर के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई।

    बता दें कि पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज बारिश और हवा के कारण हालत खराब है। अलीपुर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात रेमल के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में हवा की गति 100-120 किमी प्रतिघंटा से अधिक हो जाएगी। बता दें कि अगले कुछ घंटे तक चक्रवाती तूफान का कहर जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर जहां-तहां गिरे पड़े है।

  • Emergency Landing करते समय 3 सेकेंड में जिंदा जले 67 लोग

    Emergency Landing करते समय 3 सेकेंड में जिंदा जले 67 लोग

    रनवे पर बिखरा मलबा और लाशें

    क्यूबाः इमरजेंसी लैंडिंग करते समय 3000 फीट की ऊंचाई से नीचे आते समय जहाज बिजली की लाइनों से टकरा गया और जोरदार धमाके के साथ प्लेन रनवे पर आग का गोला बन गया। प्लेन में सवार 67 लोग जिंदा जल गए। हालांकि पायलट ने बिजली की लाइनें देखीं और प्लेन को थोड़ा ऊपर करके बचने का प्रयास किया, लेकिन वह लाइनों को तोड़ता हुआ निकल गया, जिससे दाईं साइड का आउटबोर्ड विंग फ्लैप टूट गया। इसके बाद 3 सेकेंड के अंदर जहाज विमान का दूसरा विंग जमीन से टकराया और जोरदार धमाका हो गया। आग लगने से जहाज आसमान में टुकड़े-टुकड़े होकर गिर गया। आगे वाला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया और उसमें सवार लोग मारे गए। 2 जोग जिंदा बचे थे और हादसे का जिम्मेदार पायलट को ठहराया गया था। आज भी लोगों के जेहन में आंखों से देखे गए उस हादसे की यादें ताजा हैं। वहीं विमान हादसा क्यूबा के इतिहास का सबसे घातक हादसा था।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरोफ्लोट फ्लाइट 331 एक इल्यूशिन Il-62M द्वारा संचालित इंटरनेशनल फ्लाइट थी, जो 27 मई 1977 को क्यूबा के हवाना में जोस मार्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 1 किलोमीटर (0.62 मील) दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा रही थी कि प्लेन रनवे पर क्रैश हो गया। प्लेन CCCP-86614 के रूप में रजिस्टर्ड था और हादसे के समय तक प्लेन 5,549 घंटे उड़ चुका था। इसकी फ्लाइट ने आने-जाने के मिलाकर 1144 चक्कर पूरे कर लिए थे। प्लेन 1975 में एयरोफ्लोट एयरलाइन को सौंप दिया गया था। पुर्तगाल के लिस्बन में स्टॉपेज के समय नए क्रू ने प्लेन की कमान संभाल ली थी। 5 सदस्यीय क्रू में कैप्टन विक्टर ओरलोव, सह-पायलट वसीली शेवेलेव, नेविगेटर अनातोली वोरोब्योव, फ्लाइट इंजीनियर यूरी सुसलोव और रेडियो ऑपरेटर एवगेनी पानकोव शामिल थे। प्लेन में 5 फ्लाइट अटेंडेंट थे।

    मीडिया रिपोर्टhttps://en.wikipedia.org/wiki/Aeroflot_Flight_331 के अनुसार, प्लेन ने लिस्बन एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन हवाना के पास पहुंचने पर क्रू मेंबर्स ने मौसम खराब होने और दिशा भटकने की बात ATC को बताई। ATC अधिकारियों ने प्लेन को 15,000 फीट (10,700 से 4,600 मीटर) नीचे उतरने की अनुमति दी। उसके बाद 3,000 फीट (910 मीटर) नीचे उतरने की अनुमति दी गई। उस समय घने बादल छाए थे और दृश्यता 8 किलोमीटर (5.0 मील; 4.3 नॉटिकल मील) थी और 40 मीटर (130 फीट) की ऊंचाई पर घना कोहरा था। लैंडिंग करते समय पायलट ने बिजली की तारों से बचने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा और प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में केवल 2 लोग बचे थे, एक पश्चिम जर्मन महिला और एक सोवियत पुरुष। मारे जाने वाले लोगों में गिनी-बिसाऊ के कवि और संगीतकार जोस कार्लोस श्वार्ट्ज शामिल थे। जांच में पता चला कि आखिरी पलों में क्रू मेंबर्स से गलतियां हुईं। ऊंचाई की गलत रीडिंग हुई, जिसके कारण समय से पहले प्लेन उतारना पड़ा। क्रू द्वारा रेडियो अल्टीमीटर के गलत उपयोग का भी हवाला जांच रिपोर्ट में दिया गया।

  • Arvind Kejriwal पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें वजह

    Arvind Kejriwal पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें वजह

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायिर की है। इस याचिका में उन्होनें अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन के लिए बढ़ाने की मांग की है। उन्होनें इसके लिए अपनी सेहत का हवाला दिया है। 

    सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने इस याचिका में अपनी सेहत का हवाला दिया है,   उन्होंने अपनी याचिका में कहा, ‘गिरफ्तारी के बाद मेरा वजन 7 किलो घटा है। मेरा कीटोन लेवल हाई है। मुझे किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। मैक्स के डॉक्टरों ने जांच की है। इसलिए मुझे PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की ज़रूरत है.’ अपनी सेहत का हवाला देते अरविंद केजरीवाल ने जांच करवाने के लिए 7 दिन और मांगे हैं।

    दरअसल, अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत पर बाहर हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है. 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा. अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए ही अंतरिम जमानत दी है. बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला केस में मनीष सिसोदिया अब भी जेल में हैं।

  • Jalandhar: AAP प्रत्याशी Pawan Tinu के हक में रोड शो करेंग अरविंद केजरीवाल 

    Jalandhar: AAP प्रत्याशी Pawan Tinu के हक में रोड शो करेंग अरविंद केजरीवाल 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर दिग्गज नेताओं ने पंजाब की ओर रुख करना शुरू कर दिया हुआ है। इसी के चलते आज आप पार्टी के सुप्रीमों सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जालंधर में पवन टीनू के हक में रोड शो करेंगे। यह रोड 4 शहर के बीचो लवकुश चौक से शुरू होकर भगत सिंह चौक के पास खत्म होगा। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम केजरीवाल लवकुश चौक के पास लोगों को संबोधित भी करेंगे। रोड शो को लेकर कल से आप की बड़ी लीडरशिप आप की रैली को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है।

    जालंधर में सीएम केजरीवाल आप प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के लिए वोट मांगेंगे। सीएम केजरीवाल के कार्यक्रम को लेकर जालंधर शहर में पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा बढ़ा दी गई है। सीएम केजरीवाल के रोड शो वाले रूट के चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रखेंगे। वहीं, सीएम के रोड शो वाले रूट पर भारी फोर्स तैनात की गई थी। साथ में कर्मचारियों और अधिकारियों को सिविल वर्दी में भी रूट पर तैनात रहने के लिए कहा गया था।

  • Punjab में रोड शो करेंगे राघव चड्ढा

    Punjab में रोड शो करेंगे राघव चड्ढा

    लुधियाना :राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा लंदन से लंबे समय बाद शनिवार को चंडीगढ़ लौट आए हैं। वह जल्द ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार की बागडोर संभालेंगे। पंजाब में आज से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा लोकसभा चुनाव प्रचार में एक्टिव हो रहे है। चड्ढा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। चड्ढा आज दोपहर 1 बजे के बाद रोड शो और जनसभाओं को संबोधित करना शुरू करेंगे। वह सबसे पहले साहनेवाल दीप कालोनी, ढंडारी खुर्द फोक प्वाइंट पर पहुंचेंगे।

    यहां से वह विधानसभा हलका पायल के एसबीएस नगर में लोगों से रूबरू होंगे। शाम 4 बजे खन्ना के कृष्णा नगर में चड्ढा जनसभा को संबोधित करेंगे। चड्ढा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लोकसभा हलका श्री फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जी.पी और लुधियाना से अशोक पराशर पप्पी के लिए लोगों का समर्थन मांगेंगे। 31 साल के राघव ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उनका दाखिला लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में हो गया।

    यहां से वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर निकले। 2012 में कुछ दिनों के लिए देश लौटे तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई। यहीं से सियासी सफर की नींव पड़ी। राघव का सपना भारतीय सेना में शामिल होना था। 2019 लोकसभा चुनाव में राघव दक्षिण दिल्ली आप प्रत्याशी थे। उनके सामने भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस के बॉक्सर बिजेंदर सिंह मैदान में थे। बिधूड़ी ने सीट जीती। राघव दूसरे स्थान पर रहे। वे आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अब राज्यसभा के सांसद भी है।

  • Tornado से तबाही का मंजर, 11 की मौत, fuel Station भी हुआ Destroyed

    Tornado से तबाही का मंजर, 11 की मौत, fuel Station भी हुआ Destroyed

    नई दिल्ली : एक ओर जहां साइक्लोन ‘रेमल’ का कहर भारत के पश्चिम बंगाल राज्य और बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है। तो वहीं अमेरिका के कई राज्यों में आए बवंडर ने तबाही मचाई। रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शनिवार रात उन राज्यों में भयंकर तूफान आया, जहां तापमान बहुत अधिक चल रहा है। टेक्सास का कुक काउंटी, डलास के उत्तर में और डेंटन काउंटी सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से है। जहां 7 लोगों की मौत हो गई।

    कुक काउंटी के शेरिफ रे सैपिंगटन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अधिकारियों को मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस बीच खोज एवं बचाव अभियान जारी है और उन्हें जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीद है। अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस राज्यों में बवंडर के कहर से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बवंडर के कारण कई इमारतें, बिजली, गैस लाइनें और एक ईंधन स्टेशन नष्ट हो गया। जहां कई लोग शरण लिए हुए थे। 

    स्थानीय मीडिया पर फुटेज में दिखाया गया है कि एक ईंधन स्टेशन लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जिसमें धातु मुड़ गई है और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण का हवाला देते हुए बताया कि ओक्लाहोमा में मेयस काउंटी में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्कांसस में 2 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जिसमें एक महिला भी शामिल है, जो अपने टूटे हुए घर में मृत पाई गई थी। 

    अर्कांसस के रोजर्स शहर के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कई लोगों को बचाया है जो बवंडर के कारण पेड़ और बिजली की लाइनें गिरने और गैस आपूर्ति लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद फंस गए थे। बवंडर ने पूरे टेक्सास में सतही यातायात को भी प्रभावित किया, जिससे लॉरियां पलट गईं और प्रमुख राजमार्ग बंद हो गए, जबकि कई खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अधिकारियों ने कहा कि सेवाएं बहाल करने में कई दिन लग सकते हैं। 

  • Punjab में हीट वेव का Red Alert, गर्मी का टूटेगा रिकॉर्ड

    Punjab में हीट वेव का Red Alert, गर्मी का टूटेगा रिकॉर्ड

    चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। जिस हिसाब से तापमान बढ़ रहा है, उससे लगता है कि तापमान को लेकर पुराने सभी रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। पंजाब में तापमान 46 डिग्री के पार हो चुका है।राज्य का औसतन तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक पाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के शहरों का तापमान 48 डिग्री पार हो सकता है, यानी कि आज 46 पुराना रिकॉर्ड टूट जाने का अनुमान है।

    मौसम विभाग के अनुसार बीती शाम पंजाब के फरीदकोट में तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो 21 मई 1978 के तापमान से मात्र 0.3 डिग्री ही कम है। उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था। नौतपा के तीसरे दिन भी अगर गर्मी व हीट वेव ने जोर पकड़ा तो आज 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा।

    वहीं बठिंडा में सर्वाधिक तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पटियाला का तापमान 45.7, अमृतसर का 45.2 और लुधियाना का तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया

    पंजाब के अधिकतर इलाकों में चाहे गर्मी बढ़ रही है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का भी अनुमान है। इसका असर माझा एरिया में देखने को मिलेगा। अमृतसर का तापमान जो आज 45.2 डिग्री दर्ज किया गया, 30 मई के बाद 1 से दाे डिग्री तक गिरने का अनुमान है। यही बदलाव पठानकोट में भी देखने को मिलेगा।

  • आज का राशिफल, 27 मई 2024

    आज का राशिफल, 27 मई 2024

    मेष: आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताएं। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी आप पूरा कर सकते हैं। अपने बच्चों को पिकनिक पर या उनकी पसंदीदा जगह पर ले जाएं। आप अपने माता-पिता या भाई-बहनों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम को रोमांस और अंतरंग मुलाकातों के लिए समर्पित रखें। आज आप अपने पार्टनर की भावनाओं को गहराई से टटोल सकते हैं।

    वृषभ:आज आपका दिन वाद-विवाद और झगड़ों में बीत सकता है। आज अपने पार्टनर के साथ कोई भी मुद्दा उठाने से बचें। यदि एक व्यक्ति बात करना बंद कर दे तो लड़ाई स्वतः ही बंद हो जाती है। इस समय शांत रहें। सौम्य और प्रेमपूर्ण बनें। अपने पार्टनर के तर्क को समझें और उसके ख़िलाफ़ कुछ भी न कहें। अपने साथी का ध्यान आपके साथ बिताए सुखद पलों की ओर आकर्षित करें। दिन का अंत थोड़े नुकसान के साथ होगा।

    मिथुन: प्रेम संबंधों में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के प्रबल संकेत हैं। आप या आपका साथी किसी दूसरे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपका अतीत का पुराना प्यार आपके जीवन में वापस आ सकता है। यह हस्तक्षेप करीबी दोस्तों या आपके या आपके साथी के माता-पिता से आ सकता है। समय की मांग है कि आप एक-दूसरे के साथ मिलकर खड़े हों।

    कन्या: आज का दिन अपने परिवार को समर्पित करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। करियर और अन्य बाहरी विचार आपका ध्यान भटका सकते हैं। हालाँकि, पिछले कुछ दिनों में आपके रिश्ते की स्थिति थोड़ी अनिश्चित हो गई है, इसलिए समय की माँग है कि आप अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान दें। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी वित्तीय स्थिति ख़राब हो गई है, लेकिन अपने साथी के लिए सोच-समझकर और संवेदनशील कुछ करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

    सिंह: आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आप अपने पुराने प्रेमी को वापस स्वीकार करेंगे। यह सच है कि अलगाव के समय आपके बीच कुछ मतभेद थे। आपको फिर भी एक साथ वापस आने के बारे में दो बार सोचना चाहिए क्योंकि आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने के लिए अच्छा दिन नहीं है। इस बारे में सोचने के लिए आपको काफी समय मिलेगा।

    कन्या: अगर यह रिश्ता आपकी खुशी के लिए है तो यह आपको खुशी और शांति जरूर देगा और अगर ऐसा नहीं है तो यह आगे बढ़ने का समय है। इस रिश्ते को आगे न बढ़ाएं क्योंकि यह खूबसूरत है। यदि यह आपकी भावनाओं से मेल नहीं खाता है, तो इसे कूड़ेदान में फेंक दें और यदि आप शांति से अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें, तो आप पाएंगे कि कई आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे हैं। अपनी ऊर्जा किसी उत्पादक चीज़ में निवेश करें।

    तुला: आज आप कोई नया रिश्ता बना सकते हैं। आप इसे लेकर बहुत गंभीर रहेंगे और संभावना है कि यह लंबे समय तक चलेगा। आपका ख़ास आपसे बहुत प्यार करेगा और आप भी उससे प्यार करेंगे, हालाँकि पारिवारिक हस्तक्षेप के कारण कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियाँ भी इस रिश्ते की गहराई को परखने के लिए सामने आएंगी।

    वृश्चिक: अपने प्रियजन के साथ किसी साहसिक यात्रा की योजना बनाएं। आप जो भी करेंगे, आपको बहुत मजा आएगा। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच चल रहे तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है। आप अपने नए अनुभवों और भावनाओं को अपने साथी के साथ साझा करना पसंद करेंगे।

    धनु: विरोधाभासी ग्रहों के कारण आज आप विपरीत दिशा में जा सकते हैं। आप निर्णायक निर्णय लेना चाहते हैं, लेकिन आप बहुत सतर्क हैं और किसी भी प्रकार का असंतुलन नहीं चाहते हैं। इन विरोधाभासी प्रभावों के कारण आपकी लव लाइफ काफी दिलचस्प हो जाएगी। इन सब से आप अपने साथी या अपने रिश्ते के बारे में एक सबक सीखेंगे, जो आपको भविष्य की योजना बनाने में मदद करेगा।

    मकर: प्रेम संबंधों में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के प्रबल संकेत हैं। आप या आपका साथी किसी दूसरे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपका अतीत का पुराना प्यार आपके जीवन में वापस आ सकता है। यह हस्तक्षेप करीबी दोस्तों या आपके या आपके साथी के माता-पिता से आ सकता है। समय की मांग है कि आप एक-दूसरे के साथ मिलकर खड़े हों।

    कुंभ:आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए बहुत धैर्य रखना होगा। अगर आप शांति बनाए रखना चाहते हैं तो सोच-समझकर बोलें। छोटे-मोटे विवाद भी गंभीर रूप ले सकते हैं। हालाँकि ऐसा कम ही होता है। इसे ज़्यादा महत्व न दें, यदि आप ऐसा करेंगे तो आप जीवन में कुछ अच्छी चीज़ों से चूक जाएंगे। आज चुप रहना ही बेहतर रहेगा।

    मीन: आपका पार्टनर अजीब व्यवहार करेगा और अजीब मांगें करेगा, जिसके पीछे का तर्क भी अजीब होगा। यह प्रयोग करने और कुछ रोमांचक चीजें करने का अच्छा समय है, हालांकि जहां तक आपके रिश्तों का सवाल है, आप हमेशा एक गंभीर व्यक्ति रहे हैं। आपको अपने अत्यधिक गंभीर स्वभाव को छोड़ना होगा और अपने भीतर के बच्चे को मौज-मस्ती करने देना होगा। इससे आपका तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा

  • जालंधर प्रशासन ने लाइव कॉमेडी शो के द्वारा वोटर जागरूकता के लिए चलाया विशेष अभियान

    जालंधर प्रशासन ने लाइव कॉमेडी शो के द्वारा वोटर जागरूकता के लिए चलाया विशेष अभियान

    जालंधर, ENS: जालंधर प्रशासन ने डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार शाम वोटर जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत प्रसिद्ध स्टैंड-अप कमेडियन इंद्र साहनी ने एक लाइव कॉमेडी शो पेश गया, जिसका उदेशय युवा वोटरों को 1 जून, 2024 को लोक सभा मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। यह समागम आई.वी.वाई. वर्ल्ड स्कूल में हुआ, जिसमें कालेज के 500 से अधिक विद्यार्थी ने भाग लिया। 

    इंद्र साहनी ने अपने व्यंग्य द्वारा युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। अपने चुटकुलों से साहनी ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि मतदान डालने के नागरिक कर्तव्य पर भी ज़ोर दिया। कमेडियन इंद्र साहनी ने अपने चुटकुलों एंव व्यंग्य से 1 जून को मतदान करने वाले वोटरों के लिए होटल, रैस्टोरैंटे, माल और वंडरलैंड में उपलब्ध छूट के बारे में बताते हुए हास्य एंव प्रेरणा के साथ नागरिक भागीदारी को उत्साहित किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में कई व्यापारिक संस्थानों को शामिल करके इस विशाल कवायद को पूरा करने के लिए प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। 

    डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाइव कॉमेडी शो युवाओं को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने के लिए जालंधर प्रशासन के प्रत्यनों का एक हिस्सा है। उन्होंने प्रशासन द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक मतदान के लक्ष्य के बारे में बताया और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बनाई गई अलग- अलग पहलकदमियों की रूप रेखा की भी जानकारी दी। 

    प्रोगराम में आई.वी.वाई वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड की पेशकारी भी दी। संगीतकारों ने प्रसिद्ध धुनें बजा कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया  साथ ही लोकतंत्र के इस त्योहार की भावना को और अधिक दृढ़ किया। इस दौरान विशेष जिंगल ‘जालंधर इक गल्ल नोट करो, इक जून नू तुस्सी वोट करो’ भी लांच किया गया। वोटरों को प्रेरित करने के लिए तैयार इस जिंगल पर स्कूल की भंगड़ा टीम ने पेशकारी दी गई, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। 

    चुनाव आब्जर्वर जिनमें जनरल आब्जर्वर जे. मेघनाथ रैडी, पुलिस आब्जर्वर सतीश कुमार और खर्चा आब्जर्वर माधव देशमुख शामिल है, भी प्रोगराम में मौजूद थे। स्कूल मैनेजमेंट ने आब्ज़र्वरों को गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया । 

    इस दौरान पुलिस कमिश्नर राहुल एस.,डी.आई.जी जालंधर रेंज एस. भूपति, एस.एस.पी. जालंधर देहाती डा.अंकुर गुप्ता, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा.अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, एस.डी.एम. जय इन्द्र सिंह और बलबीर राज सिंह भी मौजूद थे।

    इनकी उपस्थिति ने चुनाव भागीदारी को उत्साहित करने के लिए जिले के सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा किए रहे गंभीर प्रयासों के बारे में बताया । 

    बता दे कि यह समागम मनोरंजन और नागरिकों की भागीदारी का शानदार मिश्रण था, जो मज़बूत लोकतंत्र प्रक्रिया को उत्साहित करने के लिए जालंधर प्रशासन की वचनबद्धता को दर्शाता है। कामेडी और संगीत से प्रशासन ने लोक सभा चुनाव में भारी मतदान के लिए युवाओं को मतदान की महत्ता के बारे में प्रभावशाली ढंग से अवगत करवाया।