Blog

  • पंजाबः सुबह सुबह रेलवे स्टेशन के पास आग लगने से 55 झुग्गियां जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    तरनतारनः पट्टी रेलवे स्टेशन के पास बनी झुग्गियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज अल सुबह 2 बजे झुग्गियों में आग लग गई। इस दौरान झुग्गियों में सो रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पहले तो खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग फैलने के चलते लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस घटना में 55 से 60 झुग्गियां जलकर राख हो गई है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान होने की सूचना सामने नहीं आई है।

    आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आप पार्टी से हीरा भुल्लर ने बताया कि गरीब लोग इस झुग्गियों में रहते है। इस हादसे में लोगों को पैसे और कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पंजाब मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को दे दी गई है। जिसके बाद उन्होंने गरीब परिवार की मदद करने का आश्वासन दिया है। वहीं दमकल विभाग के गुरदेव ने बताया कि उन्हें 2 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने पट्टी और तरतारन से अपनी टीमों को घटना स्थल पर बुलाया। उन्होंने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटे 130 फीट की ऊंचाई तक दिखाई दे रही थी। 

  • EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    नई दिल्लीः देशभर में लोकसभा चुनाव हो रहे हैंं। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शुक्रवार को ईवीएम और वीवीपैट के 100 फीसदी म‍िलान वाली याच‍िका पर अपना फैसला सुनाएगी। इस बेंच ने 24 अप्रैल को सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्ष‍ित रख ल‍िया था। सुप्रीम कोर्ट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए डाले गए वोटों के साथ वोटर-वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों का मिलान वाली याच‍िका पर अपना फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से ही यह तय होगा क‍ि चार को जून जब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की ग‍िनती होगी तो उस दौरान ईवीएम के वोटों से वीवीपैट की पर्च‍ियों का म‍िलान होगा या नहीं।

    आपको बता दें क‍ि कई संगठनों ने यह याच‍िका दाख‍िल करके ईवीएम और वीवीपैट की पर्च‍ियों के म‍िलान की मांग की थी। कोर्ट ने चुनाव आयोग के समक्ष उठाए गए सवालों के जवाबों का संज्ञान लेने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। याचिकाकर्ताओं की तरफ से मांग की गई है कि ईवीएम पर मतदाताओं का विश्वास बनाये रखने के लिए वीवीपैट की पर्चियों की 100 फीसदी गिनती करवाई जानी चाहिए।

  • पंजाबः मेन बाजार में दुकान में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के मेन सदर बाजार में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां देर रात शालीमार टार्च कंपनी और पंजाब टार्च कंपनी की 2 दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बताया कि तुरंत उनकी टीमों ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि शालीमार नामक दुकान जलकर राख हो गई, लेकिन अन्य पंजाब दुकान सहित दुकानों को बचाव हो गया।

    उन्होंने कहा कि मौके पर 3 दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे के बाद काबू पाया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब हादसा होता तो लोग उन्हें घटना पर पहुंचने के लिए रास्ता दें। उन्होंने कहा कि रास्ता ना मिलने के कारण उन्हें देरी से घटनास्थल पर पहुंचना पड़ता है। वहीं शालीमार के दुकानदार हरमीत सिंह ने बताया कि वह 9 बजे दुकान बंद करके कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि उन्हें फोन आया कि दुकान में आग लग गई। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे।

  • MORNI HILLS की सड़कों पर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

    पंचकूला : मोरनी में अक्सर जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में दिखाई देते हैं।पहाड़ी जंगल का इलाका होने के चलते अक्सर यहां पर जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो जाता है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें एक बार फिर देखने को मिली है। 

    मोरनी में गाड़ी में आ रहे युवक द्वारा बनाई गई वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में छोटा तेंदुआ का बच्चा दिखाई दे रहा है। यह वीडियो मंगलवार रात की बताई जा रही है।

  • जालंधरः आज CM भगवंत मान के रोड-शो से पहले फटे फ्लैक्स बोर्ड, देखें तस्वीरें

    जालंधर, ENS: पंजाब में लोकसभा चुनावों की कमान सीएम भगवंत मान ने खुद संभाल ली है। इसी के चलते सीएम मान पंजाब की 13 सीटों पर जाकर खुद रैलियां कर रहे है। वहीं आज जालंधर में पवन टीनू के हक में सीएम मान प्रचार करेंगे। इस दौरान लवकुश चौंक से पवन टीनू के लिए रोड शो निकाला जाएगा। जिसके चलते जालंधर में देर रात ही फ्लैक्स बोर्ड लगा दिए गए थे। लेकिन आज सुबह आप पार्टी के नेता दिनेश ढल्ल ने बताया कि शरारती अनसंरों द्वारा फ्लैक्स बोर्ड फाड़ दिए गए है।

    जिसमें शरारती अनसंरों ने भगत सिंह की फोटो का भी अपमान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि शरारती अनसंरों के इस कारनामे से आप पार्टी में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने उक्त शरारती अनसंरों के खिलाफ प्रशासन के कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि सीएम मान का यह रोड शो आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे लवकुश चौक से शुरू होकर भगत सिंह चौक के पास खत्म होगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रंबंध किए गए है।

    गौर हो कि कल से आप की बड़ी लीडरशिप आप की रैली को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। चुनावी सीजन के दौरान सीएम मान की ये पहली रैली जालंधर में होगी। इसके पास ही आप के सभी नेता और वर्कर अपना अपना चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। सीएम मान के रोड शो वाले रूट के चप्पे चप्पे पर पुलिस ने पैनी नजर रखी है। वहीं, लवकुश चौक के पास भी भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ में कई मुलाजिमों और अधिकारियों को सिविल वर्दी में भी रूट पर तैनात रहने के लिए कहा गया है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की यह खास अपील

    नई दिल्ली : लोकसभा मतदान के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी है। इस दोरान वोटिंग को लेकर मतदाताओं के बीच काफी उत्साह देखा जा सकता है। कई जगहों पर मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू होने से पहले लंबी कतारें नजर आई। वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा और महिला वोटर्स से बढ़-चढ़कर वोट करने का आह्वान किया है।  प्रधानमंत्री ने कहा, “जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा।” प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वोटर्स से वोट डालने की अपली की और कहा- “लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारी शक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!”

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डालकर लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा- मेरे प्यारे देशवासियों, आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान है। आज अपने मत का उपयोग कर रहे सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध देशनिर्माण हेतु लोकतंत्र के इस महोत्सव में पूरे उत्साह से भाग लेकर रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। ऐसी सरकार चुनें, जो देश का विकास, सीमा की सुरक्षा, विरासतों का पुनर्निर्माण और राष्ट्रहित में मजबूत फैसला लेने का माद्दा रखती हो। आपका हर वोट विकसित भारत की नींव को और मजबूत करने का काम करेगा। स्वयं वोट देने के साथ अपने मित्रों व परिजनों को भी मतदान हेतु प्रोत्साहित करें। 

  • पंजाबः सैदां चौक के पास हौजरी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मौके पर न चले बाजार में लगे वाटर पंप 

    लुधियानाः सैदां चौक की ब्रहमपुरी में देर रात करीब 10 बजे पुराना बाजार, एक हौजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से आस-पास की फैक्ट्रियों के मालिकों में भी सहम पाया गया। तंग गलियां होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन के द्वारा बाजारों में लाखों रुपए की लागत से वाटर पंप लगवाए गए है ताकि आग लगने जैसी परिस्थिती में उन पंप का इस्तेमाल करके आग पर जल्द काबू पा जा सके लेकिन बाजार में पंप सिर्फ शोपीस के रूप में लगे है। मौके पर कोई पंप चालू अवस्था में नहीं है, जिस कारण दुकानदारों और फैक्ट्री मालिकों में रोष है।  जानकारी के मुताबिक इलाके में मार्क्स स्पोर्टवे के नाम से हौजरी फैक्टरी है, जिसके मालिक विक्की है।

    शाम को रोज की तरह वो फैक्टरी बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान उन्हें रात को पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी फैक्टरी से धुआं निकल रहा है। सूचना के बाद वो फैक्टरी पहुंचे तो देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर तो कुछ नहीं था। लेकिन पहली मंजिल पर आग लगी थी। उन्होंने अग्निक्ष्मण यंत्र से आग को काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वो बढ़ गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जिन्हें तंग गलियों मे से पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी। 2 घंटे बाद आग बुझाई गई। दमकल विभाग की करीब 6 पानी की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई। इस दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया क्योंकि घर फैक्टरी के साथ सटे हुए थे। इसके साथ ही सारे इलाके की बिजली भी बंद करवा दी गई। देर रात तक फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।

  • बड़ा हादसा : शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, 6 की मौ’त

    नई दिल्ली : बिहार के दरभंगा में घर में शादी समारोह के बीच आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गयावहीं डीजल से भरे ड्रम में भी आग लग गई इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है

    बिहार के दरभंगा में बड़ा हादसा हो गया है यहां बारात में आतिशबाजी के कारण एक घर में आग लग गईइससे एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया पुलिस मामले की जांच कर रही है

    जानकारी के अनुसार यह घटना दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड के अंटोर गांव की है. यहां गांव में शादी समारोह चल रहा था इस दौरान शादी में लोग आतिशबाजी चला रहे थे इसी बीच किसी तरह आतिशबाजी की चिंगारी से घर में आग लग गई देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया

  • कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची की जारी, इस सीट पर फंसा पेच, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: कांग्रेस ने हरियाणा में 8 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। करनाल में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने कांग्रेस ने दिव्यांशु बुद्धिराजा को उम्मीदवार बनाया है। रोहतक से पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर सिंह हुड्डा को टिकट दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को इस बार अंबाला के बजाय अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सिरसा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

    हालांकि कांग्रेस गुरुग्राम सीट से उम्मीदवार का फैसला नहीं कर सकी। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में राज्य की 8 सीटों से उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट अंबाला से वरुण चौधरी और हिसार से जयप्रकाश पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जयप्रकाश चंद्रशेखर सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस ने सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

  • आज का राशिफल, 26 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 26 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पार कर के भोर 4 बजकर 19 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि

    आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके लिए कोई जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें, बच्चों को सही गाइडेंस की जरुरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    वृष राशि

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। आज आप किसी से बात करते वक्त संयम रखें। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की साहयता मांगेगा, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लम्बी बात होगी।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में कोई लग्जरी आइटम खरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरुरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए।

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको बेवजह की उलझन लेने से बचना चाहिए। छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। लवमेट से आज आपको उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे।

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होगे।

    तुला राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज उच्च वर्ग के लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा। आज किसी मित्र से कॉल पर बात होगी, पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। माता-पिता आज बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। ऑफिस में किसी पर निर्भर होकर काम न करें। अपने लक्ष्य के प्रति डेडीकेशन ही आपको सफल बनायेगा। अपनी इच्छा शक्ति के साथ अपनी भावनाओं में भी सुधार लाने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। साथ ही बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के डांस में रूचि लेने वाले लोगों को ऊंचाइयों तक पहुंचने का जल्द मौका मिलेगा। आज किसी विषय में ज्यादा न सोचें, वरना आपको उलझन होगी। आज आपके दोस्त आपसे मुलाकात करने घर आ सकते हैं। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा।

    धनु राशि

    आज आप महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब के लोगों को आज प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे।

    मकर राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के छात्र अपनी तैयारी जम कर करें, जल्द अच्छे अंक हासिल होंगे। ऑफिस में फ़ोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि ख़राब हो सकती है। बेवजह की भागदौड़ से आपको थकावट महसूस होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है।

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी में आज आपको सुखद परिवर्तन नजर आएंगे। तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे आप आगे बढ़ पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। आपकी सभी उलझने आज समाप्त होंगी। कपडा व्यापारियों को आज अच्छा धन लाभ होगा। आज आप अपनी माता की मनपसन्द चीज़ लाकर गिफ्ट देंगे। बुजुर्गों का आज दान पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। मन में चल रही कोई बात आज आप परिवार के साथ शेयर करेंगे।

    मीन राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आज आपकी पहले से चल रही emi पूरी होगी। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थिति पहले से अनुकूल बनेगी। आज बेटे का रिजल्ट आ सकता है, रिजल्ट उनके पक्ष में होगा। आपके शत्रु परास्त्र होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने वाला है।