कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची की जारी, इस सीट पर फंसा पेच, देखें लिस्ट

चंडीगढ़: कांग्रेस ने हरियाणा में 8 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। करनाल में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने कांग्रेस ने दिव्यांशु बुद्धिराजा को उम्मीदवार बनाया है। रोहतक से पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर सिंह हुड्डा को टिकट दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को इस बार अंबाला के बजाय अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सिरसा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

हालांकि कांग्रेस गुरुग्राम सीट से उम्मीदवार का फैसला नहीं कर सकी। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में राज्य की 8 सीटों से उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट अंबाला से वरुण चौधरी और हिसार से जयप्रकाश पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जयप्रकाश चंद्रशेखर सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस ने सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *