Blog
-

हिमाचल के CM सुक्खू ने 145 करोड़ रुपये की Utility Duct परियोजना की समीक्षा की
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में 145 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य की आज समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण अधिकारियों को छोटा शिमला से विली पार्क तक निर्मित की जा रही 7 किलोमीटर लंबी डक्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटा शिमला से ओक ओवर तक इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, इस कार्य को आगामी 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने सड़क की टारिंग और स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। -

Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पहुंची भारी पुलिस फोर्स, की जा रही यात्रियों की चैकिंग, देखें Live
भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद
जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन को लेकर शहर में पुलिस द्वारा चौकसी बढ़ाई गई है। ऐसे में पुलिस द्वारा जहां मेन चौंकों पर नाकेबंदी करके संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही है, वहीं आज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस फोर्स द्वारा यात्रियों की चैकिंग की गई। मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी के सुपरिटेंडेंट गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि डीजीपी गौरव यादव और रेलवे के डीजीपी की अगुवाई में स्टेशन पर यात्रियों की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए चैकिंग की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह अमृतसर में चैकिंग अभियान चलाया गया था। जिसके बाद आज जालंधर रेलवे स्टेशन पर चैकिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की भी जांच की गई। उन्होंने कहाकि चैकिंग का मकसद ट्रेन के जरिए ड्रग, हथियार की सप्लाई पर नकेल कसना है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 से लेकर 30 सितंबर तक 300 ग्राम हेरोइन, 48 किलो अफीम, 177 किलो चूरा पोस्त, 48 किलो गांजा, 38 हजार के करीबी नशीली गोलियां, 930 ग्राम चर्स, 20 अवैध पिस्टल और कमानी चाकू बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेजा गया। इस मुहिम के तहत आरपीएफ के मुलाजिम ट्रेन में तैनात रहते है। आज भी यात्रियों के बैग्स की तालाशी ली गई। हालांकि यात्रियों की तालाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। रात के समय में भी पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग की जा रही है। -

अब एक और बस हुई हादसाग्रस्त, 6 लोग घायल
मंडीः हिमाचल में अब एक और बस हादसाग्रस्त हो गई। हालांकि बीते दिन लैंडस्लाइड होने के बाद पहाड़ो का मलबा बस गिरने से बस में कई यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं आज कुल्लू से शिमला जा रही एक एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार औट टनल के भीतर बस हादसे का शिकार हुई है। दरअसल, जैसे ही बस टनल के बीच पहुंची चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सामने खड़े ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों को नुकसान पहुंचा। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए। घायल में राम दयाल भड़ोल, ज्योति प्रकाश पधर, खरनु राम बालीचौकी, चालक राजीव बिलासपुर, ट्रक ड्राइवर अमर सिंह करसोग) और रमेश लाल भुंतर शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर थाना औट में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। हादसे के चलते टनल के भीतर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना औट की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।
-

Jalandhar News: 2 माह पहले कनाडा से लौटे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर के बस्तीयाद इलाके के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक 4 माह पहले कनाडा गया था। जिसके बाद 2 माह पहले मृतक कनाडा से भारत वापिस लौट आया। मृतक की पहचान करण सेठी पुत्र अशोक सेठी निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। एएसआई परमजीत सिंह ने कहा कि मृतक करण कुमार की डीएमयू के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
मृतक के परिजनों के अनुसार एएसआई ने बताया कि करण रोजाना की तरह देर रात सैर करने के लिए गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस दौरान परिजनों द्वारा करण को ढूंढने की कोशिश की गई। लेकिन रेलवे ट्रैक पर करण की मौत को लेकर सूचना मिली। डीएवी रेलवे लाइन पर करण का शव बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि ट्रेन की फेट लगने से मौत हुई है। 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-

Punjab News: इस इलाके में होगी बिजली व्यवस्था मजबूत, 100 करोड़ के विकास कार्य शुरू, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से आज जिला मोगा में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई और बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के सक्रिय दिशा-निर्देशों के तहत की गई।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने किया। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, साथ ही गांवों और शहरों में लोगों को निर्विघ्न बिजली मिलेगी। इस मौके पर मेयर बलजीत चानी और पीएसपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पीएसपीसीएल के अधिकारी ने बताया कि आने वाले महीनों में मोगा जिले में नए ट्रांसफार्मर, तारों के बदलाव और सब-स्टेशन के आधुनिकीकरण जैसे कई अहम काम पूरे किए जाएंगे। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के मिशन पर काम कर रहे हैं और मोगा में 100 करोड़ का ये काम उसी दिशा में बड़ा कदम हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को उचित से उचित सुविधाएं देने के लिए मान सरकार प्रयासरत है और आगे भी कई विकास कार्य किए जाएंगे।
-

Punjab News: 133 DSP और ACP के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
मोहालीः पंजाब पुलिस के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के अनुसार 133 डीएसपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-
https://encounternewspaper.com/punjab/major-transfer-in-punjab-police-133-dsp-and-asp-posts-changed/







-

हिमाचल के सीएम सुक्खू ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की समीक्षा की
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के संबंध में आज आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा यह एक राजकीय कार्यक्रम होगा जिसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद रजनी पाटिल और कांग्रेस के सीनियर नेता शामिल होंगे।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, सचिव जीएडी राजेश शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
-

131 फीट ऊपर से मजदूरों से भरी लिफ्ट गिरी, 4 की मौत, 6 गंभीर घायल
सक्तीः जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बीती देर रात बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 131 फीट की ऊंचाई से अचानक गिर गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल मजदूर उत्तर प्रदेश और झारखंड के रहने वाले हैं, जो प्लांट की 5वीं मंजिल (करीब 75 मीटर ऊंची) तक जा रहे थे, लेकिन जब लिफ्ट 40 मीटर तक पहुंची, तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। गिरते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन और अन्य मजदूर प्लांट गेट के बाहर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, प्लांट प्रबंधन और सुरक्षा विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं मौके पर पुलिस का भारी बल तैनात है।
-

Abu Dhabi में अबाया पहनने पर ट्रोल हुई Deepika Padukone, यूजर्स ने लगा दी क्लास
मनोरंजन: बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आए दिन फैंस के साथ अपने से जुड़ी अपडेट्स शेयर करता रहता है लेकिन इस बार दीपिका ने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसके बाद दोनों ट्रोल हो गए हैं। एक विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अबू धाबी के टूरिज्म का प्रचार करते हुए इस वीडियो में दीपिका मुस्लिम परिधान अबाया पहनी हुई नजर आ रही है। इसके कारण कपल को काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा है। यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या उन्हें शेख जायद ग्रैंड मस्जिद के परिसर में शूटिंग के दौरान अबाया पहनने के लिए मजबूर किया गया था।View this post on Instagramदीपिका को किया यूजर्स ने ट्रोल
सिर्फ दीपिका ही नहीं यूजर्स ने अबू धाबी सरकार की भी आलोचना कर दी है। उनका कहना है कि दीपिका ने प्रार्थना स्थल को प्रचार के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने पवित्र परिसर में शूटिंग होने पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि टूरिस्ट स्पॉट या व्यावसायिक उद्देश्य के लिए मस्जिद का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। ट्विटर पर दीपिका पादुकोण ट्रेंड भी कर रही है। उन्हें लेकर ढेरों यूजर्स ने ट्वीट भी किए हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि – ‘संयुक्त अरब अमीरात ने मस्जिद के परिसर में मॉडलिंग की अनुमति देकर इसकी पवित्रता का उल्लंघन किया है। पहले रिहाना और अब भारतीय एक्टर जोड़ी के साथ। मस्जिद एक प्रार्थना स्थल है इसे पर्यटक आकर्षण के रुप में बढ़ावा देना मुझे असहज करता है’।
दूसरे यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि – ‘दीपिका पादुकोण का माय चॉइस वाला वीडियो याद है? बिंदी पहनूं मेरी चॉइस है मैं फैसला करुंगी कि मुझे क्या कपड़े पहनने हैं। अब दीपिका पादुकोण ने वीडियो बनाई है जिसमें वो हिजाब पहनकर अबू धाबी में टूरिज्म का प्रचार कर रही है मॉय चॉइस को क्या हो गया अब’? लोगों का कहना है कि फेमिनिज्म के नाम पर लोगों को भाषण देने के बाद अब एक्ट्रेस ने बुर्का पहन लिया है और अबू धाबी में टूरिज्म प्रमोट कर रही हैं।UAE has violated the sanctity of a mosque by allowing modelling in its premises—first by Rihanna & now by Indian actor couple. A mosque is a place of worship. That it’s being promoted as a tourist attraction sits uneasy with me. pic.twitter.com/vVtWuwxiuF
— Irena Akbar (@irenaakbar) October 6, 2025Remember Deepika Padukone’s video “My Choice”?
“To wear a Bindi or not, my choice” “I decide the clothes I wear” Now Deepika Padukone has made video promoting Abu Dhabi tourism wearing Hijab. What happened to “My Choice”? pic.twitter.com/y6bbIrqGYs — Ankur Singh (@iAnkurSingh) October 7, 2025पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण को ट्रोल होना पड़ा है। इससे पहले भी वह कई बार लाइमलाइट में आ चुकी हैं। उनके माय चॉइस वीडियो पर भी काफी बवा हुआ था। इसके अलावा बीते दिनों वह संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म स्पिरिट और अश्विन की कल्कि 2 से भी बाहर हो गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस पर तब भी लोगों ने उंगलियां उठाई थी। उन्हें अपनी मांगों के लिए गलत बताया गया था। -

Punjab News: कल होगा Singer Rajvir Jawanda का अतिंम संस्कार, गांव में शोक की लहर, देखें Live
लुधियानाः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। राजवीर का अंतिम संस्कार कल (9 अक्टूबर) उनके पैतृक गांव पोना, जगराओं में किया जाएगा। फोर्टिस अस्पताल की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया कि राजवीर जवंदा का आज सुबह 10:55 बजे निधन हुआ। वहीं राजवीर के निधन की खबर जैसी ही गांव में पहुंची तो गांव में शोक की लहर छा गई।
Read in English:-
https://encounternews.in/latest-news/rajvir-jawandas-final-journey-last-rites-to-take-place-on-october-9-in-jagraon/गांव वासी राजवीर के घर शोक व्यक्त करने पहुंच रहे है। इस दौरान परिजनों द्वारा कहा गया कि आज सुबह अखंड साहिब के पाठ का भोग रखा गया था। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब में संगत राजवीर को लेकर अरदास कर रही थी, तभी राजवीर के निधन की खबर आ गई।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-
https://encounternewspaper.com/punjab/the-last-rites-of-punjabi-singer-rajveer-jawanda-will-be-performed-tomorrow-at-11-am-at-village-pona-jagraon/गुरुद्वारा साहिब में ही गांव वासियों में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने बताया कि शाम तक राजवीर का शव पैतृक गांव में पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि अभी राजवीर के शव को मोहाली के घर में ले जाया गया है। राजवीर का कल 12 बजे पैतृक गांव में अतिंम संस्कार किया जाएगा। वहीं अन्य गांव वासी शिव कुमार ने बताया कि वह राजवीर के साथ बचपन में एक साथ खेलता रहा।
ऐसे में आज राजवीर के निधन को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। राजवीर की पटियाला की लड़की से शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे है। जिसमें 7 वर्ष की लड़की है और 4 वर्ष का बेटा है। राजवीर का परिवार मोहाली के घर में शिफ्ट हो गया। हालांकि वह अपने पैतृक गांव में अक्सर आता रहता था। आज पैतृक गांव में राजवीर के निधन की खबर के बाद शोक की लहर छा गई है।
कर्मजीत सिंह ने बताया कि राजवीर के निधन की खबर के समय वह लुधियाना जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही उन्हें राजवीर के निधन के बारे में पता चला वह तुरंत गांव वासी आ गए। गांव वासियों में आज शोक की लहर छाई हुई है। उन्होंने कहा कि राजवीर पहले पुलिस में भर्ती हुआ था, लेकिन पटियाला में गायकी की शिक्षा पूरी होने के बार राजवीर ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी।