Blog

  • आंखों के रास्ते मन में पहुंचता है पाप: गणेश दत्त शास्त्री 

    आंखों के रास्ते मन में पहुंचता है पाप: गणेश दत्त शास्त्री 

    वदोली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के गांव वदोली में चल रही चौथे दिन की श्रीमद् भागवत कथा में भगवान की अपार लीलाओं और प्रभु श्री राम व श्री कृष्ण का जन्म दिवस के बारे बताया गया। इस अवसर पर समस्त वदोली वासियों के तत्वाधान में गांव के ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण में हो रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के चौथे दिन प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के साथ कथा का शुभारम्भ हुआ। भगवान श्री राम के जन्म और उनके जीवन चरित्र का बखान करते हुए कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी ने कहा कि भगवान राम का जीवन चरित्र हमें सिखाता है कि मित्रों के साथ मित्र जैसा, माता-पिता के साथ पुत्र जैसा, सीता जी के साथ पति जैसा, भाइयों के साथ भाई जैसा, सेवकों के साथ स्वामी जैसा, गुरू के साथ शिष्य जैसा व्यवहार कैसे किया जाता है। जो भगवान राम के जीवन चरित्र को अपने जीवन में चरितार्थ करेगा उसके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। राम राज्य में मनुष्य के अतिरिक्त जीव-जंतु में परपस्पर प्रेम और सद्भाव से रहते थे। इस दौरान प्रभु राम का जन्म, वन गमन, लंका दहन,राम-जानकी विवाह का प्रसंग भी सुनाया गया।

    इस दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कथा में जैसे ही श्री कृष्ण प्रसंग आया पूरा पंडाल हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बाल स्वरूप श्री कृष्ण के दर्शन किए और व्यास पीठ पर विराजित कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी ने कान्हा को व्यास पीठ पर दुलारा। कथा व्यास ने श्री कृष्ण प्रसंग सुनाते हुए कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि कंस के अत्याचारों के कारण ही उसने अभिमान और अनीति पूर्वक राज करने के लिए अपने पिता उग्रसेन को बंदी बना लिया था। आकाशवाणी से अपनी भावी मृत्यु का संकेत पाकर उसने अपनी बहन देवकी और बहनोई वासुदेव को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया। वहां एक-एक करके उनके छह पुत्रों की हत्या कर दी। सातवें गर्भ में खुद शेषनाग के आने पर योग माया ने उनको माता देवकी के गर्भ से निकालकर वासुदेव की पहली पत्नी माता रोहणी के गर्व में स्थापित कर दिया। भगवान ने आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया। 

    कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने रसास्वादन करवाते हुए कहा कि भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की आधी रात को मथुरा के कारागार में वासुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने बुधवार के दिन रोहिणी नक्षत्र में जन्म लिया था। अष्टमी तिथि को रात्रिकाल अवतार लेने का प्रमुख कारण उनका चंद्रवंशी होना है। श्रीकृष्ण चंद्रवंशी, चंद्रदेव उनके पूर्वज और बुध चंद्रमा के पुत्र हैं। इसी कारण चंद्रवंश में पुत्रवत जन्म लेने के लिए कृष्ण ने बुधवार का दिन चुना है। अष्टमी तिथि शक्ति का प्रतीक है, श्रीकृष्ण शक्ति संपन्न, स्वमंभू व परब्रह्म हैं इसलिए वो अष्टमी को अवतरित हुए। 

  • बड़ा झटकाः आईपीएल 2023 से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

    बड़ा झटकाः आईपीएल 2023 से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने की। पंत बीते महीने 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। पंत फिलहाल मुंबई में हैं, जहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनक इलाज किया जा रहा है। बीते दिनों उनके घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फिट होने में कम से कम 6 महीने का वक्त लगेगा। आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति के चलते दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की तलाश है।

    पंत आईपीएल 2023  से बाहर

    दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ऋषभ पंत आईपीएल 2023 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मैं दिल्ली कैपिटल्स के संपर्क में हूं। यह एक शानदार आईपीएल होगा। हम अच्छा करेंगे। ऋषभ पंत की चोट दिल्ली कैपिटल्स की टीम को प्रभावित करेगी। बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद सौरव गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स से डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाली है।

    दिल्ली से रुड़की जा रहे थे पंत

    दुबई से क्रिसमस सेलिब्रेट कर लौटे ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। इस दौरान मोहम्मदपुर जट के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में पंत बुरी तरह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें पहले रुड़की के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया बाद में उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां उनका शुरुआती इलाज हुआ। इस दौरान उनके शरीर के कुछ भागों की प्लास्टिक सर्जरी भी की गई। इसके बाद घुटने के ऑपरेशन के लिए उन्हें मुंबई रेफर कर दिया गया। बीसीसीआई ने मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से कहा था कि पंत के पैर, पीठ, कलाई और अंगूठे में गहरी चोट है। उनके दाहिने पैर लिगामेंट फट गया है।

  • चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी महिला, बच्चे ने चुपके से कर दिया LIVE!

    चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी महिला, बच्चे ने चुपके से कर दिया LIVE!

    नई दिल्लीः चीन से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शॉपिंग मॉल में महिला चेंजिंग रूम में थी। महिला का आरोप है कि उसी समय एक 2 साल के लड़के ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया। घटना के बाद मॉल में अफरातफरी मच गई क्योंकि महिला ने उस बच्चे और उसकी मां को गालियां देनी शुरू कर दी।

    दरअसल, यह घटना चीन के एक शहर की है। जानकारी के मुताबिक यह तब हुआ जब यहां स्थित एक यूनीक्लो स्टोर के चेंजिंग रूम में एक महिला कपड़ों को बदलने की कोशिश कर रही थी। वहीं पर एक दो साल का लड़का खड़ा हुआ था। उसने जैसे ही महिला को ऐसा करते हुए देखा उसने अपने मोबाइल का कैमरा महिला की तरफ कर दिया।

    रिपोर्ट के मुताबिक पहले तो महिला समझ नहीं पाई लेकिन जब उसने मुड़कर देखा तो भौचक्की रह गई। उसने लड़के को गाली देनी शुरू कर दी और लड़के की मां भी थोड़ी ही दूर पर थी वह दौड़कर उसके पास आई महिला ने लड़के की मां को भी गाली देनी शुरू कर दी। कि उस लड़के ने चेंजिंग रूम का वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया है।

    घटना के बाद महिला ने उसका फोन भी छीन लिया। महिला का यह भी आरोप है कि वह लड़का और उसकी मां दोनों उसकी जासूसी कर रहे हैं।

  • पंजाबः 3 लाख नशीली गोलियां व 4 लाख की ड्रगमनी सहित आरोपी काबू

    पंजाबः 3 लाख नशीली गोलियां व 4 लाख की ड्रगमनी सहित आरोपी काबू

    अमृतसर: पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत नश तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3.63 लाख नशीली गोलियां और 4 लाख रुपए की ड्रगमनी बरामद की है। शहर में पुलिस कमिश्नर  आईपीएस जसकरण सिंह के निर्देशों पर स्पेशल मुहीम चलाई गई है।

    जिसके चलते पुलिस ने दिल्ली और बिहार से 4 और दोषियों को गिरफ़्तार किया है। उनके पास से 3.63 लाख नशीली गोलियां और 4 लाख रूपये ड्रगमनी बरामद की है। गौर हो कि इस मुहिम के तहत अब तक पुलिस ने उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार से अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करो को काबू करके 7 लाख 98 हजार 720 नशीली गोलियां, कैप्सूल और 4.29 लाख रूपये ड्रगमनी बरामद कर चुकी है।

  • हमले में घायल सैनिक के सीने में मिला जिंदा बम, जारी की X-Ray की तस्वीर

    हमले में घायल सैनिक के सीने में मिला जिंदा बम, जारी की X-Ray की तस्वीर

    नई दिल्लीः रूस और यूक्रेन के युद्व के बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक यूक्रेनी सैनिक के शरीर में जिंदा बम मिलने के बावजूद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सैनिक के शरीर से जिंदा ग्रेनेड को बाहर निकाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बखमुत में लड़ाई के दौरान एक जिंदा ग्रेनेड सैनिक के शरीर में चला गया था, जिसे यूक्रेनी सर्जन मेजर जनरल एंड्री वेरबा ने ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया। डॉक्टरों ने यह जानते हुए भी ऑपरेशन का जोखिम उठाया कि बम किसी भी वक्त फट सकता है। विस्फोट के खतरे को देखते हुए दो अन्य सैनिकों की मौजूदगी में जोखिम भरा ऑपरेशन किया गया और बम को शरीर से बाहर निकाला दिया गया।

    सफल हुआ ऑपरेशन

    न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इस हथियार को वीओजी ग्रेनेड के रूप में जाना जाता है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”हमारे सैन्य डॉक्टरों ने एक वीओजी ग्रेनेड को निकालकर एक मिसाल पेश की है। ऑपरेशन के दौरान सभी चिकित्सकों ने बॉम्ब प्रूफ जैकेट पहनकर रखी थी। उन्होंने अपने मेडिकल गाउन के नीचे सुरक्षा कवच को पहना और इस मुश्किल सर्जरी को सफलता से पूरा कर दिया।

    यूक्रेन ने एक्स-रे की तस्वीर जारी की

    यूक्रेन की सेना ने एक एक्स-रे की तस्वीर भी जारी की है। जिसमें सैनिक के सीने में ग्रेनेड के सटीक स्थान को दिखाया गया है, जबकि एक अन्य तस्वीर में सर्जन को ऑपरेशन के बाद हाथों में विस्फोटक पकड़े हुए दिखाया गया है। बता दें यह घटना उस समय हुई जब रूसी सैनिकों ने बखमुत से पांच मील उत्तर-पूर्व में एक छोटे से नमक खनन शहर सोलेदार पर अपना हमला तेज कर दिया है।

    सैनिक को रिकवरी के लिए भेजा गया

    एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के सोलेदार शहर पर नियंत्रण कर लिया है। सशस्त्र बलों ने कहा कि घायल सैनिक को रिकवरी के लिए भेजा गया है। हालांकि, यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने यह नहीं बताया कि सर्जरी कब हुई या ग्रेनेड सैनिक के शरीर में कैसे घुस गया। मामले सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, ”भगवान इस डॉक्टर की रक्षा करें और वह अपने जैसे और डॉक्टर भेजें। भगवान यूक्रेन के लोगों को आशीर्वाद दें।

  • पंजाबः शहीद कांस्टेबल बाजवा के परिवार से मिले सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो

    पंजाबः शहीद कांस्टेबल बाजवा के परिवार से मिले सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को पंजाब पुलिस के कांस्टेबल शहीद कुलदीप सिंह बाजवा के पैतृक गांव शाहपुर अमरगढ़ पहुंचे और शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की मां और दादा के साथ गहरा दुख व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद के परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब पुलिस के शहीद कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर स्टेडियम बनाने और सडक़ का नाम रखने का ऐलान किया है, जिसने समाज विरोधी तत्वों का मुकाबला करते हुए अपनी मातृभूमि की ख़ातिर जीवन कुर्बान कर दिया।

    इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहीद आरक्षक कुलदीप सिंह बाजवा जो लुटेरों से कार छीनने के मौके पर लुटेरों का पीछा करते हुए क्रॉस फायरिंग के दौरान शहीद हो गये। उन्होंने कहा कि शहीद कुलदीप सिंह बाजवा बहादुर के पक्के थे। भगवंत मान ने कहा कि परिवार वालों ने उन्हें बताया कि कुलदीप सिंह सेवाभावी और जरूरतमंदों की मदद करने वाले व्यक्ति थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से ऐलान किया गया था कि अगर पुलिस या किसी अन्य जवान की ड्यूटी के दौरान मौत होती है तो पंजाब सरकार शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करेंगी और पंजाब पुलिस ने एचडीएफसी बैंक से एक करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी के साथ परिवार को वित्तीय सहायता के रूप में 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया है। भगवंत मान ने कहा कि शहीद कुलदीप सिंह की जान की कोई कीमत नहीं है, यह सिर्फ परिवार का आर्थिक सहयोग है।

  • एनआईसी टीम ने डेटाबेस एप्लीकेशन के तहत   थानों में ट्रेनिंग का आयोजन किया 

    एनआईसी टीम ने डेटाबेस एप्लीकेशन के तहत   थानों में ट्रेनिंग का आयोजन किया 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में एनआईसी टीम द्वारा विकसित और प्रबंधित  एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस एप्लीकेशन के तहत एसपी ऊना द्वारा पूरे जिले के थानों में इसकी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया  जानकारी  देते हुए एनआईसी के डीआरएम रवि कुमार  ने बताया की इस शिवर में अलग-अलग थानों में जाकर पुलिस के अधिकारियों को आईआरएडी से अवगत करवाया और उसमें डाटा कैसे भरा  जाता है उन्होंने बताया की मइस एप्लीकेशन में अब तक लगभग 600 से अधिक दुर्घटनाओं के आंकड़े अपलोड हो चुके हैं भविष्य में मोटर दुर्घटना बीमा दावे का निपटान आईआरएडी के उन्नत संस्करण द्वारा किया जाएगा।

    रवि ने बताया आईआरएडी एप्लीकेशन में दुर्घटना स्थलों के दुर्घटना डाटा अपलोड करने के लिए जिला पुलिस को मोबाइल फोन भी प्रदान किए जा रहे हैं। पुलिस की टीटीआर इकाई लगातार राज्य में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी पर ध्यान केंद्रित कर रही है और सड़क सुरक्षा सेल ट्रांसपोर्ट और एन आई सी एचपी के माध्यम से इस तरह की कार्यशाला निकट भविष्य में भी आयोजित की जाएंगी और हिमाचल पुलिस की क्षमता निर्माण में मदद करेगी।

  • बंगाणा स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवियों ने बनाये बैम्बू के उपकरण:प्रभारी विबेक शर्मा ने दी शाबाशी

    बंगाणा स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवियों ने बनाये बैम्बू के उपकरण:प्रभारी विबेक शर्मा ने दी शाबाशी

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें  दिन अजय कुमार से स्वयंसेवियों ने बैम्बू से बनने बाले आधुनिक उपकरणों को बनाना सीखा।जिस में मोबाइल फोन स्टैंड, जग, फ्लावर फूल जैसे गुलदस्ते शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े उपकरण बनाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। एन एस एस यूनिट के प्रभारी विबेक शर्मा ने कहा कि स्वयंसेवियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए जो बैम्बू के उपकरण बनाने सिखाये है। यह इनकी जिंदग्गी का एक हिस्सा भी बन सकते है।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे उपकरणों का बड़ा महत्व भी है। और जो छात्र प्लस बन ओर टू में शिक्षा ग्रहण करते है। उनके लिए यह आधुनिक उपकरण जो बैम्बू से निर्मित किये जाते है। उन्हें प्रत्यक्ष रूप में बनाकर यूनिट के क्रैडिट्स को कुछ ओर ज्यादा सीखने को मिला है।  छात्र जो किताबों में पढ़ते थे उन्हें प्रत्यक्ष रूप में अपने हाथों से तैयार करके ओर एक नया रूप देकर पढ़ाई में निखार आ सकता है।  एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवियों का कहना है कि हमारे कैम्प के प्रभारी विबेक शर्मा हमें हर दिन कुछ नया सिखाने का प्रयास करते है। जैसे बैम्बू से उपकरण तैयार करना जो कभी हमने किताबों में पढ़ा था। आज उंसे हमने प्रत्यक्ष बनाया है। और यह हमारी शिक्षा के ज्ञान को उच्च स्तर तक ले जाने का काम करेगा। 

    ज्ञात रहे बंगाणा स्कूल में चल रहे एनएसएस कैम्प में हर दिन यूनिट के स्वयंसेवियों को कुछ नया करने की सोच से कार्य करवाया जा रहा है। और शिक्षा समाजसेवा संस्कार आत्म निर्भर बनने के लिए बिभिन्न प्रकार की गतिबिधियों से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है। और सुबह शाम प्रभु सिमरन ओर योगाभ्यास भी यूनिट के क्रैडिट्स को करवाया जा रहा है। जो भविष्य में छात्रों के जीवन को निखारने में मदद करेगा। 

  • समाजसेवी रछपाल सिंह राणा ने अरलू स्कूल को दिए 51 हजार व 2 लाख प्रति वर्ष देने की घोषणा

    समाजसेवी रछपाल सिंह राणा ने अरलू स्कूल को दिए 51 हजार व 2 लाख प्रति वर्ष देने की घोषणा

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की करमाली अरलू पंचायत के समाजसेवी रछपाल सिंह राणा तथा उनकी धर्मपत्नी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू स्कूल में पढ़ाई लिखाई करने वाले छात्र छात्राओं के लिए पहले भी लगभग 30लाख की राशि भेंट कर चुके हैं। जिसमें स्कूल परिसर में सरस्वती मंदिर तथा तीन कमरों सहित अन्य राशि भेंट कर चुके हैं।

    बहीं पर मंगलवार को स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान स्कूल स्टाफ सदस्यों द्वारा रछपाल सिंह राणा तथा उनकी धर्मपत्नी बिमला राणा को वशिष्ठ अतिथि के रूप में स्कूल बुलाया गया था।इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए धार्मिक सांस्कृतिक तथा देश भक्ति गीत को देखते हुए बच्चों का हौंसला बढ़ाते हुए उनकी प्रस्तुति को देखते हुए अपनी ओर से 51हजार की राशि भेंट की।

    रछपाल सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह भी इस स्कूल के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा कि वह अपने निजी फंड से शिक्षा के क्षेत्र में बढ़या  प्रर्दशन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रति वर्ष दो लाख रुपए की छात्रवृत्ति पांच वर्ष के लिए देंगे।
    स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता कौंडल ने स्कूल के लिए सहयोग करने पर समाजसेवी रछपाल सिंह राणा तथा उनकी धर्मपत्नी बिमला राणा का स्कूल स्टाफ सदस्यों की और से आभार व्यक्त किया।

  • केंद्र की कैबिनेट मीटिंग में बड़े एलानः BHIM UPI और Rupay Card के इस्तेमाल करने पर मिलेगा तोहफा

    केंद्र की कैबिनेट मीटिंग में बड़े एलानः BHIM UPI और Rupay Card के इस्तेमाल करने पर मिलेगा तोहफा

    नई दिल्लीः प्रत्येक बुधवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज बड़े फैसलों पर मुहर लगा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आज आर्थिक मामलों से जुड़े कुछ फैसलों का एलान किया है। इनसे आम जनता को वित्तीय ट्रांजेक्शन्स और डिजिटल लेनदेन में आसानी होगी और उनको इंसेंटिव्स मिलेंगे।

    क्या हुए हैं फैसले

    केंद्रीय कैबिनेट ने करीब 2600 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन या इंसेंटिव्स का एलान किया है। इसके तहत वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रूपे डेबिट कार्ड और  BHIM UPI के उपयोग पर लोगों को इंसेटिव्स मिलेंगे। ये इंसेटिव्स P2M (पर्सन टू मर्चेंट) बेसिस पर दिए जाएंगे।

    कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट में लिए गए फैसले के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने जो 2600 करोड़ रुपये के इंसेंटिव्स का एलान किया है। उसके तहत एमएसएमई, किसानों, मजदूरों और उद्योगों को भीम यूपीआई के तहत किए जाने वाले पेमेंट्स पर कुछ छूट मिलेगी। केंद्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट्स को आसान और जनसुलभ बनाने के लिए ये कदम उठाए हैं।

    Rupay Card के जरिए ट्रांजेक्शन से मिलेगा ये बड़ा इंसेटिव

    भूपेंद्र यादव ने कहा कि रूपे कार्ड के जरिए डिजिटल पेमेंट्स पर 0.4 फीसदी का इंसेंटिव दिया जाएगा। भीम यूपीआई के जरिए 2000 रुपये से कम के ट्रांजेक्शन्स पर 0.25 फीसदी का इंसेंटिव दिया जाएगा। भीम यूपीआई के जरिए इंडस्ट्री के यूज के लिए होने वाले डिजिटल पेमेंट्स जैसे इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड, ज्वैलरी, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और अन्य सेगमेंट के लिए ये इंसेंटिव 0.15 फीसदी का तय किया गया है।

    केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले के तहत बैंकों को भी फाइनेंशियल इंसेटिव दिए जाएंगे। इसके जरिए पॉइंट ऑफ सेल (PoS) और ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन जो रूपे कार्ड के जरिए किए जाएंगे-उन पर आपको अलग-अलग तरीके से इंसेटिव मिल पाएंगे। कम वैल्यू के BHIM-UPI ट्रांजेक्शन्स पर भी आपको कुछ प्रोत्साहन मिलेंगे। भूपेंद्र यादव ने बताया कि यूपीआई पेमेंट के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शन्स की संख्या दिसंबर में 12 लाख करोड़ रुपये तक आ गई थी जो कि देश की कुल जीडीपी का करीब 54 फीसदी के आसपास बैठता है। इसके और अधिक बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा इंसेंटिव इस 2600 करोड़ रुपये की मद के तहत दिए जाएंगे।

    योजना के तहत, बैंकों को चालू वित्त वर्ष में रुपए और यूपीआई का उपयोग करके ‘पॉइंट ऑफ सेल’ (पीओएस) यानी दुकानों पर लगी भुगतान मशीन और ई-कॉमर्स लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा। इससे मजबूत डिजिटल भुगतान परिवेश तैयार करने में मदद मिलेगी। योजना के तहत कम खर्च वाला और उपयोग के लिहाज से सरल यूपीआई लाइट और यूपीआई 123 पे को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

    तीन नई को-ऑपरेटिव सोसायटी बनाने का भी एलान

    भूपेंद्र यादव ने बताया कि देशभर में तीन नई को-ऑपरेटिव सोसायटी बनाने का भी एलान कर दिया गया है।