Blog

  • दर्दनाक हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से मां-बाप सहित 3 वर्षीय बच्ची की मौत

    दर्दनाक हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से मां-बाप सहित 3 वर्षीय बच्ची की मौत

    चंडीगढ़ः गांव रायपुर कलां से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, गांव रायपुर कलां के पास अंबाला चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक पार करते समय एक परिवार के 3 लोगों की जनशताब्दी कि चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि घटना मंगलवार देर शाम की है। तीनों के शव हॉस्पिटल में रखवा कर आज पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिए हैं।

    मृतक की पहचान राजू 30 साल पत्नी सोनी 25 साल और एक 3 महीने की बेटी सोनी साथ थी। तीनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। यह पूरा एक परिवार चंडीगढ़ के गांव मक्खन माजरा में रहता था। और मूल रूप से यूपी के बिजनौर जिला स्थित झिरन गांव का रहने वाला था राजू का एक भाई और माता-पिता गांव में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक गांव रायपुर कलां के पास जनशताब्दी की क्रॉसिंग करीब 5:30 बजे की है। उसी समय राजू अपने परिवार के साथ अपने घर जा रहा था। रायपुर कलां के पास ट्रैक के नीचे गंदा नाला होने की वजह से आम तौर पर लोग वहां ट्रैक से होते हुए दूसरी ओर जाते हैं।

    जैसे राजू अपने परिवार के साथ ट्रैक पार करने लगा उसी समय ट्रेन वहां से गुजरी और तीनों चपेट में आ गए। उनके लिए ट्रैक के किनारे खड़े होने या वहां से उतरने का कोई जगह ही नहीं बची थी तभी यह हादसा हुआ। वहीं, पुलिस के मुताबिक राजू की 3 महीने की बेटी जिसकी कि मंगलवार को तबीयत खराब हुई थी। वह पत्नी के साथ पैदल ही बेटी को डॉक्टर को दिखाने रायपुर कल आ गया हुआ था। चेकअप के बाद पैदल ही घर लौटते वक्त तीनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के मुताबिक राजू पेशे से ड्राइवर था और करीब चार साल पहले काम के सिलसिले में उत्तर प्रदेश से अपने गांव से यहां चंडीगढ़ आया था।

  • इकलौते बेटे का मां-बाप ने करवाया कत्ल, दी थी इतने लाख की सुपारी

    इकलौते बेटे का मां-बाप ने करवाया कत्ल, दी थी इतने लाख की सुपारी

    तेलंगानाः हर मां-बाप अपने बच्चों से बेइंतहा प्यार करते हैं। उसको जरा सी तकलीफ हो जाए तो उससे ज्यादा पीड़ा पैरेंट्स को होती मगर तेलंगाना की ये घटना आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। एक माता-पिता अपने 26 साल के बेटे से इतना तंग आ गए कि उसकी हत्या करवा दी। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे की ही सुपारी दी। वो उनका एकलौता बेटा था। दरअसल, वो लड़का शराबी था और आए दिन घर में झगड़ा करता था। इस मामले में ठाकुर राम सिंह और रानी बानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी पांच हत्यारों में से चार को जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया।

    तेलंगाना के खम्मम में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी ने अपने एकलौते बेटे को जान से मारने के लिए पूरी साजिश रची। उन्होंने हत्यारों को आठ रुपये देने का वादा किया। उनका 26 साल का बेटा सांई शराबी था और उसे कॉलेज से भी निकाल दिया गया था। वो उसकी हरकतों से तंग आ गए थे। बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 18 अक्टूबर को सूर्यापेट में फेंका गया था और एक दिन बाद मिला कथित हत्यारों में से एक फरार है।

    सीसीटीवी फुटेज से खुला रहस्य

    पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है। उसमें अपराध में इस्तेमाल की गई पारिवारिक कार दिखाई दे रही थी। ये कार पुलिस को दंपति तक ले गई। मां-बाप ने कभी बेटे के लापता होने की रिपोर्ट भी नहीं दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि माता-पिता ने 25 अक्टूबर को अपने बेटे के शव की शिनाख्त करने के लिए मुर्दाघर जाने के लिए उसी कार का इस्तेमाल किया था

    दंपति ने दी सुपारी

    राम सिंह मारिपेडा बांग्ला गांव में एक सरकारी गुरुकुल के प्रिंसिपल हैं। उनकी बेटी अमेरिका में सेटल है। पुलिस ने कहा कि साईं राम शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने उसे हैदराबाद के एक रिहैब सेंटर भी भेजा था मगर इससे कोई फायद नहीं हुआ। हुजूराबाद सर्कल इंस्पेक्टर राम लिंग रेड्डी के अनुसार दंपति ने रानी बाई के भाई सत्यनारायण से अपने बेटे को मारने के लिए मदद मांगी।

    हत्या से पहले पिलाई गई शराब

    सत्यनारायण ने हत्या को अंजाम देने के लिए आर रवि, डी धर्मा, पी नागराजू, डी साई और बी रामबाबू को शामिल किया। पुलिस ने कहा कि दंपति ने 1.5 लाख रुपये अग्रिम भुगतान किए और हत्या के तीन दिन बाद शेष 6.5 लाख रुपये देने पर सहमत हुए। 18 अक्टूबर को सत्यनारायण और रवि, साईं राम को फैमिली कार में लेकर कल्लेपल्ली के एक मंदिर में ले गए और अन्य आरोपियों से मिले। इंस्पेक्टर रेड्डी ने कहा कि सभी ने शराब पी रखी थी और साईं राम के नशे में धुत होने के बाद रस्सी से उनका गला घोंट दिया गया। एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल क्षत्रिय राम सिंह और उनकी पत्नी रानी बाई ने हत्यारों को 8 लाख रुपये देने का वादा किया था और अग्रिम के रूप में 1.5 लाख रुपये का भुगतान किया था। दंपति की बेटी अमेरिका में सेटल है।

  • जालंधरः इस दिन सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल-कॉलेजों में रहेगी आधी छुट्टी, डीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधरः इस दिन सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल-कॉलेजों में रहेगी आधी छुट्टी, डीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधर/वरुण: महानगर में डीसी जसप्रीत सिंह ने 5 नवंबर को शहर के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल-कॉलेजों में आधी छुट्टी का ऐलान किया है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर इस दिन शहर में नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। वहीं ट्रैफिक कंट्रोल और डाईवर्ट देखते हुए डीसी जालंधर द्वारा 5 नवंबर को जालंधर के नगर निगम के अंतर्गत आते स्कूल कालेज में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

    डीसी द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा है कि 5 नवंबर को जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के मद्देनजर विशाल शोभायात्रा-नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। इसके लिए सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक भी डायवर्ट की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि आधे दिन की छुट्टी का फैसला लोगों की भावनाओं-आस्था और स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओें की सुरक्षा उन्हें असुविधा से बचाने के लिए लिया गया है। डीसी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि आधे दिन की छुट्टी सिर्फ नगर निगम जालंधर की हद में आते सभी शिक्षण संस्थानों में ही रहेगी। दोपहर बाद सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

  • आज का राशिफल, 03 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 03 नवंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी भी मामले में लापरवाही बरतने से बचना होगा और आपको कुछ अन्य स्त्रोतों से भी आय प्राप्त होती दिख रही है,जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी। आप आज कामकाज को लेकर परेशान रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी प्रकार की मदद मांग सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको शासन सत्ता का भी पूरा लाभ मिलेगा,लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा उसके बाद ही उनका विवाह हो पाएगा। परिवार के सदस्यों से चल रही अनबन आज आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकती है,जिसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके उसे समाप्त करना होगा।

    वृष राशिफल। आज नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उनके विरोधी भी आज उनके साथी बन सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। क्योंकि आप समय पर कोई निर्णय लेकर नुकसान होने से बचा सकते हैं। आपको आर्थिक मामले में आज किसी पर भरोसा नहीं करना है। संतान से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है,जिसके बाद वह आपसे नाराज  हो सकते है। आपको किसी परिजन से अपने मन की समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। जो आपको सही रास्ता दिखाएंगे। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोग आज किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपने यदि अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपकी कोई पिछली की गई गलती से आज आपको सबक लेना होगा। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के सदस्य आपका प्रत्येक मामले में पूरा साथ देंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से परिवार में खुशियां रहेंगी,लेकिन आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कर्क राशिफल। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपके अधिकारी आज किसी मामले में आप से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको जीवन साथी की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा,क्योंकि उन्हें आज कोई आंखों की समस्या हो सकती है। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों का आपको पूरा पालन करना होगा। आप अपनी आय व्यय में संतुलन बनाए रखें,तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको अपने आवश्यक व रुके हुए कार्यों को पूरा करने कि आपको एक सूची बनानी होगी तभी वह समय पर पूरे हो पाएंगे। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है,जिसमें बात करके आपको पुराने गिले-शिकवे दूर करने होंगे।

    सिंह राशिफल। आज के दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहने वाला है और कोई नए व्यवसाय की योजना बना रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आपको कार्य क्षेत्र में अपने लक्ष्यों पर फोकस करना होगा,तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी किसी बात पर झड़प हुई थी,तो वह आपसे माफी मांगने आ सकता है। जीवनसाथी से किए हुए वादे को आज आपको पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे और जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह साथी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे और कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनानी होगी,नहीं तो लोग आपसे आपके अधिकारों को छीनने की पूरी कोशिश करेंगे। आज किसी की तर्क वितर्क भरी बातों से आपको कोई सोच विचार नहीं करना है। किसी विपरीत परिस्थिति में आजाद धैर्य बनाए रखें,यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी मेहनत व सूझबूझ से किसी काम को समय पर पूरा करके देंगे। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको परिवार के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों की आज किसी अन्य विषय के प्रति रुचि जाग सकती है। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यापार में अपने माता पिता से सलाह की आवश्यकता होगी। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपके लिए आ सकता है,जिसे आपको समय पर पूरा करना होगा। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई परिजन आज आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से बचपन के मित्र से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है,जिनकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको अपने व्यक्तित को निखारने का पूरा मौका मिलेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें,नहीं तो उसमें आपको समस्या आ सकती है। आपको अपनी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से अपने अंदर अहंकार की भावना को बिल्कुल पैदा नहीं होने देना है। आपका कोई मित्र आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकता है। आप कोई वाहन चलाते समय सावधानी बरतें,नहीं तो अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही है,तो आज वह बढ़ सकती है,जिसके लिए आपको डॉक्टर परामर्श लेना होगा। आपको किसी से धन उधार लेने से बचें।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक कार्यों में आज तेजी से सुधार होगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सभी के प्रति आदर सम्मान बनाए रखना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। आपको शुभ कार्य करने में बिल्कुल देरी नहीं करनी है। आपका कोई मनपसंद काम आज पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आवाज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर परिवार में चल रहे झंझटों से आपको मुक्ति मिलेगी,जिससे आप अपने आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे और अपने रुके हुए काम में पर ध्यान लगाएंगे,लेकिन परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य वाले को रिटायरमेंट मिल सकता है। आपको आज अपने कुछ परिजनों से मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मित्र आज आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको आज किस नए निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करना होगा,जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हें आज सावधान रहना होगा नहीं तो उनके साथ कोई फ्रॉड कर सकता है। आप कोई किसी मकान दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

    कुंभ राशिफल। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाणी की मधुरता से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी परंपराओं व संस्कारों पर पूरा बल देंगे। कला कौशल को आज बल मिलेगा। बिजनेस में भी आज आपको अच्छे लाभ प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं,लेकिन आपको आज कोई अपशब्द बोल सकता है। आप सामाजिक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करके अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी कोशिशों को नहीं छोड़ना है। यदि आपने उन्हें छोड़ा नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। आप आज इसी नए पद की प्राप्ति कर सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने बजट को महत्व दें और अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें,तभी आप अपने धन की समस्या से बाहर निकल पाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे व दया धर्म के कार्यों में भी पर चढ़कर हिस्सा लेंगे,लेकिन आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है,जिसके बाद अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपको लंबी दूरी पर जाने का मौका मिल सकता है,जिसमें आपको माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

  • पंजाब: जेल में बंद कैदी ने जेल सुपरिटेंडेंट पर किया जानलेवा हमला

    पंजाब: जेल में बंद कैदी ने जेल सुपरिटेंडेंट पर किया जानलेवा हमला

    श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब के जिलों में बंद द्वारा जेल अधिकारियों और जेल स्टाफ के सदस्य के साथ हाथापाई के मामले सामने आ रहे हैं। वही आज श्री मुक्तसर साहिब जिले की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित बी कैटेगरी के गैंगस्टर जसदेव सिंह जस्सी ने 2 सहायक जेल सुपरिटेंडेंट पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों सहायक जेल सहायक जेल सुपरिटेंडेंट को प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    उपचाराधीन सहायक सुपरिटेंडेंट तरसेम सिंह ने बताया कि जब वह चैकिंग कर रहे थे तो उसने चमचे से हमला कर दिया। तरसेम सिंह अनुसार गैंगस्टर की ऑडियो वायरल होने के बाद आज जज साहिब ने सजा सुनाई थी। इसी रंजिश के चलते हमला किया गया। फिलहाल दोनों घायल जेल सुपरिटेंडेंट तरसेम सिंह और प्रितम सिंह का इलाज चल रहा है और जांच की जा रही है। 

  • जालंधर : पुलिस की मेहरबानी से अब मॉडल टाऊन में ही थाईलैंड-बैंकॉक के नजारे, युवाओं को मिल रही गलत दिशा!

    जालंधर : पुलिस की मेहरबानी से अब मॉडल टाऊन में ही थाईलैंड-बैंकॉक के नजारे, युवाओं को मिल रही गलत दिशा!

    जालंधर/एनकाउंटर न्यूज़: महानगर में spa सेंट्रो की आड़ में ठरकी धंधे ने फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए है ।  पॉश इलाके मॉडल टाउन क्षेत्र में खुले spa सेंटर फिर से सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। इन spa सेवा केंद्रों के साथ-साथ आपको इन गैर कानूनी शारीरिक  क्रियाओं की आपूर्ति हेतू स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी आभार जताना होगा क्योंकि पुलिस की मदद के बिना मसाज के नाम पर  देह सुख प्राप्त करना कम से कम  जालंधर में तो मुमकिन नहीं।

    ऐसा ही आप्राकृतिक तौर पर सुख प्रदान करने वाले स्पा सेंटर मॉडल टाउन क्षेत्र में काफी चल रहें हैं। खास बात यह है कि ये सभी स्पा सेंटर कथित तौर पर पुलिस की नजरों के ठीक नीचे और पूरी छत्रशाया में चल रहें हैं। हैरानी की बात यह भी है कि इस सारे ठरकी धंधे का पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर एरिया के उच्च अधिकारिओं तक को पता है फिर भी चंद चांदी के सिक्कों के लालच में देश की जवानी को कथित तौर पर गलत दिशा दी जा रही है।

  • पंजाब : आप पार्टी के इस विधायक को कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित

    पंजाब : आप पार्टी के इस विधायक को कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित

    तरनतारन: आम आदमी पार्टी के पंजाब के बाबा बकाला निर्वाचन क्षेत्र के विधायक दलबीर सिंह टौंग को तरनतारन की अदालत ने अदालत से भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट के बार-बार पूछने और अदालत में पेश नहीं होने पर विधायक की संपत्ति भी कुर्क करने के आदेश अदालत द्वारा दिये गये है। बता दें कि करीब दो साल पहले घटी ज़हरीली शराब के मामले में आम आदमी पार्टी के वर्करों और विधायकों द्वारा उस दौरान जिला प्रबंधकीय कांपलैक्स में धरना देते हुए हाईवे जाम किया गया था।

    जिस संबंधी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे। अदालत में चल रहे इसी केस दौरान गैर हाजिर होने संबंधी आज विधानसभा हलका बाबा बकाला के ‘आप’ विधायक दलबीर सिंह टौंग को भगौड़ा करार का फैसला सुनाते हुए पुलिस को उस पर तुरंत पर्चा दर्ज करने और प्रापर्टी अटैच करने के हुक्म जारी किए गए हैं।

    जिक्रयोग्य है कि विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, डिप्टी स्पीकर जै कृष्ण रोडी, लालजीत सिंह भुल्लर, हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और अन्य वर्करों द्वारा आज कोर्ट में हाजिरी लगवाई गई। जानकारी अनुसार इस केस में उक्त आप विधायक बीती 26 अगस्त से लगातार गैर हाजिर चल रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने आज उक्त फैसला सुनाया है।

  • जालंधरः निगम की बड़ी कार्रवाई, डा. अतुल महाजन चाइल्ड केयर सैंटर सहित 10 दुकानों को नोटिस जारी

    जालंधरः निगम की बड़ी कार्रवाई, डा. अतुल महाजन चाइल्ड केयर सैंटर सहित 10 दुकानों को नोटिस जारी

    जालंधर/वरुणः शहर में बन रही अवैध इमारतों पर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं आज एमटीपी नीरज भट्टी के आदेश निगम टीम ने शहर में कार्रवाई करते हुए डा. अतुल महाजन चाइल्ड केयर सैंटर की इमारत सहित 10 दुकानों को नोटिस जारी किया है। जिसमें से अशोक नगर स्थित शहनाई पैलेस के पास डा. अतुल महाजन चाइल्ड केयर सैंटर के बन रहे अवैध निर्माण को नोटिस जारी किया है।

    एमटीपी नीरज भट्टी ने बताया कि डा. अतुल हॉस्पिटल की पीछे गली में नई कन्स्ट्रक्शन की गई है, जिसकी शिकायत उनके पास आई हुई थी। आज कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसी के साथ निगम की टीम ने 88 गुजराल नगर के सामने कामर्शियल कांप्लैक्स को भी नोटिस भेजा है। जहां फैक्टरी की जगह दो मंजिला इमारत पर 10 दुकानों का एक कांप्लैक्स बना दिया गया। जिस पर निगम टीम ने कार्रवाई के लिए आज नोटिस भेज दिया है।

  • जालंधर DC की कार्रवाईः जिला प्रशासकीय परिसर में 18 बूथों का अलॉट्मेंट किया रद्द 

    जालंधर DC की कार्रवाईः जिला प्रशासकीय परिसर में 18 बूथों का अलॉट्मेंट किया रद्द 

    जालंधर: जिला प्रशासनिक परिसर जालंधर में 18 बूथों का आवंटन रद्द कर दिया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासकीय परिसर के बूथ धारकों द्वारा नोटिस जारी किये जाने के बावजूद उन्होंने समय पर अपना किराया जमा नहीं किया और कुछ बूथ धारकों की मृत्यु भी हो गई है, जिस पर डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह की तरफ़ से जारी इन बूथों का आवंटन रद्द कर दिया गया है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि बूथ संख्या 18, 23, 29, 154, 156, 187, 199, 202, 226, 229, 236, 263, 285, 17, 22, 153, 157 और 186 का आवंटन रद्द कर दिया गया है।

  • पंजाबः होटल में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को परोसे गए सूंडी वाले पकौड़े, मचा बवाल, देखें वीडियो

    पंजाबः होटल में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को परोसे गए सूंडी वाले पकौड़े, मचा बवाल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में बुधवार को एक होटल में प्रेसवार्ता दौरान पत्रकारों को परोसे गए पकौड़ों को लेकर पंगा हो गया। दरअसल, आज फिरोजपुर रोड भाईवाला चौक से करीब 300 मीटर दूरी पर एक नामी होटल में किसी व्यक्ति ने प्रेसवार्ता आयोजित की थी। इस दौरान वहां कुछ पत्रकार भी पहुंचे और प्रेसवार्ता शुरू होने के दौरान रिफ्रेशमेंट में पकौड़े परोसे गए। पत्रकारों द्वारा खाए जा रहे पकौड़ों में से एक पकौड़े से सुंडी चलती दिखाई दी पकौड़े पर सुंडी चलती देख हड़कंप मच गया।

    होटल के मैनेजर से भी काफी पत्रकारों की कहासुनी हुई। होटल की रसोई में जाकर देखा तो पता चला कि वहां भी कई खाने-पीने के सामान पर सुंड़ियां चल रही थीं। किचन में खुले में चिकन पड़ा था जो अनहाइजेनिक है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासनिक अधिकारियों और सेहत विभाग को भी सूचित किया गया। बता दें समय-समय पर होटल की चैकिंग न करना सेहत विभाग की भी लापरवाही है।

    बता दें जो अधिकारी होटल में चैकिंग करने आए थे उन्हें वर्करों ने कटोरे में सुंडियों वाला बेसन नहीं दिखाया। सेहत अधिकारियों के मुताबिक, होटल के मालिक को बुला मामले की जांच की जा रही है। होटल की किचन में इस्तेमाल होने वाले सामान के सैंपल भी सेहत विभाग ने लिए है।