Home Punjab>Amritsar Punjab News: AK-47, बुलेटप्रूफ जैकेट सहित 25 पिस्टल और 368 कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: AK-47, बुलेटप्रूफ जैकेट सहित 25 पिस्टल और 368 कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab News: AK-47, बुलेटप्रूफ जैकेट सहित 25 पिस्टल और 368 कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन ने देर रात विशेष कार्रवाई के दौरान आर्मी की टीम ने एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांव हरड़ खुर्द के निकट की गई कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य सामग्री बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक एके-47 राइफल, 25 पिस्तौल, 47 मैगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 कारतूस बरामद किए गए हैं।

बीएसएफ ओर अन्य सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह खेप पाकिस्तान स्थित आतंकवादियो की ओर से सीमा पार भेजी गई थी। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश है कि हथियारों की खेप किस नेटवर्क के माध्यम से सीमा पार पहुंची और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका क्या रही है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों की संख्या को देखते हुए मामला बेहद संवेदनशील है।

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी गतिविधि में किया जा सकता था। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य में अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से हथियारों की खेप विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना तो नहीं थी। हाल के समय में सीमा पार से ड्रोन और अन्य माध्यमों के जरिए हथियारों तथा नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए बीएसएफ, पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और अभियान तेज कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here