Home Punjab>Amritsar Punjab News: फलों के पैसे मांगना पड़ा महंगा, 2 दर्जन नौजवानों ने अगवा करके किया हमला, देखें वीडियो

Punjab News: फलों के पैसे मांगना पड़ा महंगा, 2 दर्जन नौजवानों ने अगवा करके किया हमला, देखें वीडियो

0
Punjab News: फलों के पैसे मांगना पड़ा महंगा, 2 दर्जन नौजवानों ने अगवा करके किया हमला, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के सुलतानविंद रोड स्थित चुंगी मार्केट के पास एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां फलों के पैसे मांगने पर एक रेहड़ी लगाने वाले नौजवान और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई की गई। घायल नौजवान शिव कुमार इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में इलाजाधीन है। शिव कुमार के मुताबिक, वह काफी समय से सुलतानविंद रोड पर फल की रेहड़ी लगाता है। उसने आरोप लगाया कि टीनू नाम का व्यक्ति पिछले 7-8 महीनों से उससे मुफ्त फल ले लिया करता था।

जब उसके भाई ने पैसे मांगे, तो बात बातचीत से बढ़कर विवाद बन गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि टीनू और उसके साथी देव ने उन्हें धोखे से स्विमिंग पूल के अंदर बुलाया। जैसे ही वे अंदर गए, शटर बंद कर दिए गए और वहां मौजूद 20 से 25 नौजवानों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडों, लोहे की राडों और दातड़ियों से बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उससे करीब 20,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन भी झपट लिया। इसके अलावा हथियार दिखाकर धमकाया भी गया।

घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने नाराज़गी जताई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिव कुमार के शरीर पर गंभीर चोटें हैं, जिनमें हड्डियों का टूटना और सिर पर गहरे घाव शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार यह सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here