Blog

  • Jalandhar News: गुरु नानक मिशन चौंक के पास 2 गाड़ियों में टक्कर, स्कॉर्पियो ने खाई 3 पलटियां, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरु नानक मिशन चौंक के पास 2 गाड़ियों में टक्कर, स्कॉर्पियो ने खाई 3 पलटियां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौंक के पास 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में एक गाड़ी सड़क पर पलट गई। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में 3 से 4 नौजवान सवार थे और वह तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। इस दौरान आगे जा रही क्रेटा गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान स्कॉर्पियो सवार की गाड़ी चालक की साइड लग गई और स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई।

    इस घटना में स्कॉर्पियो ने सड़क पर 3 पलटियां खाई। गनीमत यह रही है कि घटना के दौरान कोई अन्य गाड़ी मौके से नहीं गुजर रही थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं क्रेटा गाड़ी में सवार घटना में बाल-बाल बच गया। घटना देर रात 11.30 बजे हुई, हैरानी की बात यह है कि सुबह तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची और ना ही स्कॉर्पियो गाड़ी को हटाया गया।

  • Jalandhar News: Khurana Enterprise में लगी भीषण आग, काबू पाने में लगी 50 से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Khurana Enterprise में लगी भीषण आग, काबू पाने में लगी 50 से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आने वाले शहीद भगत सिंह चौक के पास खुराना एंटरप्राइज में भयानक आग लग गई। आग लगने का कारण कुछ युवाओं द्वारा जन्मदिन मनाना और पटाखे फोड़ना बताया गया, जिससे दुकान की छत पर रखे पानी के प्लास्टिक के टैंक में आग लग गई। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों मंजिलों तक फैल गई। इस दौरान बाजार के सुरक्षा गार्ड ने दुकान मालिक को सूचित किया और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया।

    वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर जब दुकान मालिक से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बाजार के सुरक्षा गार्ड ने फोन करके आगल लगने की सूचना दी थी। सुरक्षा गार्ड ने बताया कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान की चौथी मंजिल पर आग लगी हुई थी, लेकिन तब तक आग चारों मंजिलों तक फैल चुकी थी। दुकान मालिक पुनित ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ युवाओं द्वारा पटाखे फोड़ने के कारण उनकी दुकान को नुकसान हुआ है। पुनित के अनुसार दुकान की चारों मंजिलों में रखा सामान जल गया है और लाखों का नुकसान हुआ है।

    इस मौके पर दुकान मालिक पुनित ने कहा कि वे पुलिस प्रशासन को इस मामले की शिकायत देंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे। दुकान मालिक के मुताबिक लगभग 50 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। जब एसएचओ डिवीजन नंबर 3 से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि आज उनकी नाईट डोमिनेशन ड्यूटी थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि शहीद भगत सिंह के पास एक सैनिटरी दुकान में आग लगी है, जिसके बाद वे अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और कहा कि यदि पता चलता है कि आग पटाखे फोड़ने के कारण लगी है तो पूरी तरह से जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Ludhiana Election Result Live: पहले राउंड में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा 2895 वोटों से आगे, आशु को कड़ी टक्कर

    Ludhiana Election Result Live: पहले राउंड में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा 2895 वोटों से आगे, आशु को कड़ी टक्कर

    लुधियानाः पश्चिम विधानसभा सीट सहित 4 राज्यों की 5 सीटों पर 19 जून को हुए उपचुनाव का परिणाम की मतगणना सुबह 8 बजे ही शुरू हो गई है। लुधियाना में 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। सबसे पहले पोस्टल ओर होम वोट की गणना की जा रही है। इसके बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी। वहीं पहले राउंड आप पार्टी के संजीव अरोड़ा 2895, कांग्रेस के भरत भूषण आशु 1626, भाजपा जीवन गुप्ता 1177 और शिरोमणि अकाली दली के परोपकार सिंह घुम्मण 703 वोट मिले।

    बता दें कि यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण मैदान में हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला आप के संजीव अरोड़ा और कांग्रेस के भारत भूषण आशु के बीच माना जा रहा है।

     

  • आज का राशिफल, 23 जून 2025

    आज का राशिफल, 23 जून 2025

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक धृति योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है, जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन बढ़िया होने वाला है, आपको अच्छा फायदा होने के योग हैं। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिंग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा, स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित जीवनसाथी आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में आपकी तारीफ होगी और आपके काम करने की स्किल को सराहना मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।


    कर्क राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

    कन्या राशि:आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सक्सेस रहेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय-समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। आपके पेंडिंग वर्क भी पूरे हो जायेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे।


    धनु राशि:
    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन के लिए नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका बिगड़ा काम बनेगा।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, इसलिए शाम को थकान रहेगी। आज कार्य स्थल पर आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आप माता जी की इच्छा पूरी करेंगे, माता जी की ख़ुशी देखने लायक होगी। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।


    कुम्भ राशि:
    आज आपका दिन लकी रहेगा | कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इंजीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार को जोड़कर चलने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी ,जिससे परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा आपको खुद पर गर्व होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। समय का सदुपयोग करें, आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं।

     

  • Punjab News: Property Dealer ने बेटे और पत्नी सहित खुद को मारी गोली

    Punjab News: Property Dealer ने बेटे और पत्नी सहित खुद को मारी गोली

    मोहाली: बनूड़-तेपला राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव चगेरा की सड़क पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में तीन शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान लंबी जिला बठिंडा के नजदीक गांव सिखवाला निवासी संदीप सिंह राजपाल (45), मनदीप कौर (42) और अभय (15 वर्ष) के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार अभय मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं था। पुलिस के मुताबिक परिवार पिछले 7 से 8 वर्षों से मोहाली के एमआर सेक्टर 109 का निवासी था। तीनों मृतकों के सिर पर गोलियों के निशान थे। पुलिस को घटना की सूचना खेतों में काम करने आए कुछ लोगों से मिली, जिन्होंने गाड़ी में शव देखकर बनूड़ पुलिस को फोन किया।

    जिसके बाद डीएसपी मनजीत सिंह और बनूड़ थाने के एसएचओ अर्शदीप शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को नीलम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह और बनूड़ थाना प्रमुख अर्शदीप शर्मा ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। फिलाहल सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सोमवार को मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

    मौके पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदार अमरिंदर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह और उसका परिवार खेतीबाड़ी परिवार से संबंध रखता है और वह प्रॉपर्टी का भी काम करता था। मृतक का एक भाई गांव में रहता है, जबकि बहन विदेश में है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में वकील पर हुआ जानलेवा हमला, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में वकील पर हुआ जानलेवा हमला, देखें Live

    जालंधर/ENS: शहर के मॉडल हाउस इलाके एक वकील पर जानलेवा हमले होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए घायल वकील राघव अरोड़ा के भाई ने बताया कि उसका भाई सलून पर गया था।

    इस दौरान हथियारों से लैस हमलावर लुक्स सलून मे दाखिल हो गए और तोड़ फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद देखते ही देखते हमलावरों ने राघव पर धावा बोल दिया। घायल के भाई ने कुछ युवको पर आरोप लगते हुए कहा कि हमलावरों ने राघव के सिर पर हथौड़े और रिवाल्वर का बट मारा।

    घ्याल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक वकील पर हुए हमले की वजह सामने नहीं आई है।

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया पूज्य स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज का भव्य स्वागत

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया पूज्य स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज का भव्य स्वागत

    23 को कलश यात्रा संग होगा श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) गोंदपुर जयचंद स्थित अपने निवास पर अनंत श्री विभूषित परम पूज्य संत स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज का दिव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धा और अध्यात्म से ओतप्रोत इस विशेष अवसर पर उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, भाई डॉ. राकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह भव्य स्वागत समारोह 23 जून से 29 जून तक आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर संपन्न हुआ। उपमुख्यमंत्री एवं उनकी सुपुत्री डॉ आस्था अग्निहोत्री द्वारा इस कथा का आयोजन स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मिक शांति एवं मोक्ष प्राप्ति हेतु किया जा रहा है। कथा का वाचन श्रीमद् जगतगुरु द्वाराचार्य श्री अग्र पीठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर, परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज द्वारा किया जाएगा। इस सात दिवसीय दिव्य आयोजन का शुभारंभ 23 जून को प्रातः 9 बजे गोंदपुर स्थित उपमुख्यमंत्री निवास से गोंदपुर कम्युनिटी सेंटर तक भव्य कलश यात्रा से होगा। इस यात्रा में उपमुख्यमंत्री, उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालु श्रोताओं के लिए भंडारे एवं महाप्रसाद का आयोजन रहेगा।
  • Punjab News: पॉश इलाके मे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: पॉश इलाके मे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बठिंडा: स्थानीय पुलिस ने पॉश इलाके मे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकरी के अनुसार 19 जून मॉडल टाउन फेस 1 के एक घर में चोरी हुई थी। चोरी रात 12 से 1 बजे के बीच हुई थी, जब परिवार सोया हुआ था।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत मुताबिक चोर 20 तोले सोने के आभूषण, घर के मालिक का पासपोर्ट और नकदी लेकर फरार हो गया था। जिसे मानसा के बोहा से चोरी के आभूषणो सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी बठिंडा के दंगा प्रभावित कॉलोनी का रहने वाला है।

    पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि चोरी के अन्य सामान बरामद किया जा सके।

  • Punjab News: नशे की हालत में महिला की वीडियो वायरल होने पर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे की हालत में महिला की वीडियो वायरल होने पर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर: बस स्टैंड के पास महिला की नशे की हालत में गिरने की वीडियो वायरल हुई थी। यह मामला लोगों के ध्यान में आया तो स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

    एसीपी ईस्ट डॉ शीतल सिंह ने बताया कि वीडियो मे देखने वाली महिला जिला तरन तारण की रहने वाली है। पुलिस को जाँच के दौरन पता चला कि महिला नशे की आदी है। वह तीन बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाई जा चुकी है। महिला का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वह 02 जून को जेल से वापिस आई है।

    नशे की लत और एंटी-सोशल गतिविधियों के कारण महिला फिर से सड़क पर नशे की हालत में मिली। पुलिस द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत महिला को पुनः रीहैब सेंटर भेजने के लिए परिवार से संपर्क किया जा चुका है।

  • Ludhiana News: बुड्ढा नाले की भेंट चढ़ा व्यक्ति, फूला मिला शव

    Ludhiana News: बुड्ढा नाले की भेंट चढ़ा व्यक्ति, फूला मिला शव

    लुधियाना: महानगर मे बहता बुड्ढा नाला मे गिरने से आए दिन किसी न किसी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। कुछ दिन पहले एक बच्चे की नाले मे डूबने से मौत हो गई थी। जिसे बच्चे के पिता ने उसे कोई चीज लेने भेजा था। जब वह वापिस नहीं आया, तो उसकी करने पर परिवार को पता चला कि बच्चा बह गया है।

    वहीं अब एक और व्यक्ति की नाले मे गिरने से मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार टिब्बा रोड के पास नाले में 35 वर्षीय व्यक्ति डूब गया था। मृतक की पहचान राम कृष्ण वासी टिब्बा रोड के रूप में हुई है। राम कृष्ण का फूला हुआ शव चंद्र नगर पुली गंदे नाले से मिला।

    इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ओमवती ने बताया कि उसका नशे की हालत में घर लौटा था। घर में बिजली न होने के कारण वह नाले के ऊपर बने पुल के किनारे बच्चो के साथ बैठ गया। थोड़ी देर बाद उसकी बेटी ने बताया कि वह नाले में गिर गया है।

    ओमवती ने मदद के लिए चीलाई, लेकिन उस समय वहा कोई मौजूद नहीं था। जिसके बाद उसने भाग कर मछली बाजार से लोगो को बुलाया। जब तक कोई मदद मिलती राम कृष्ण पानी के बहाव मे बह गया था। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों को सुचेत किया और राम कृष्ण की तलाश शुरू कर दी।