Blog

  • Ludhiana Election Result live: आप पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल शुरू, नहीं चला सांसद चन्नी का फैक्टर, देखें Live

    Ludhiana Election Result live: आप पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल शुरू, नहीं चला सांसद चन्नी का फैक्टर, देखें Live

    लुधियानाः पश्चिम विधानसभा सीट सहित 4 राज्यों की 5 सीटों पर 19 जून को हुए उपचुनाव का परिणाम की मतगणना सुबह 8 बजे ही शुरू हो गई है। लुधियाना में 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। आप पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शुरुआत से ही अब तक लीड बरकरार रखी हुई है।11वें राउंड में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा ने लीड बरकरार रखी हुई है। 11वें राउंड में आप पार्टी को संजीव अरोड़ को 27.907 कांग्रेस के भरत भूषण आशु 20,401, भाजपा जीवन गुप्ता 15,835 और शिरोमणि अकाली दली के परोपकार सिंह घुम्मण 6357 वोट मिले। ऐसे में आप पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 7506 की लीड से आगे चल रहे है।


    आप की बरकरार लीड के बाद अब आप पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल शुरू हो गया। आप पार्टी के दफ्तर में डोल बजने लग गए और कार्यकर्ता भागड़ा डालकर अभी से जश्न मनाना शुरू हो गए है। आशु के साथ इस उपचुनाव में जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी लगातार साथ रहे और कैंपेन को संभालते रहे, लेकिन यहां पर आशु को लेकर चन्नी का फैक्टर भी काम नहीं आया। लोगों ने गुरप्रीत गोगी के बाद संजीव अरोड़ा पर विश्वास जताया है, जिसके चलते संजीव अरोड़ा बड़ी लीड से आगे चल रहे है।

    वहीं दूसरी ओर नीटू शटरां वाले को अभी तक 44 वोट ही मिले है। जिसके बाद नीटू शटरां वाला गुस्से में आ गया। इस दौरान नीटू ने मीडिया के सामने हार और फोन तोड़ दिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है 44 वोट मिलने से निराश हुए नीटू ने पहले हार तोड़ दिया, उसके बाद नीटू ने फोड़ जमीन पर पटक कर तोड़ डाला। बता दें कि यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी।

    आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण मैदान में हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला आप के संजीव अरोड़ा और कांग्रेस के भारत भूषण आशु के बीच माना जा रहा है।

  • Punjab News: सरकार की नशे पर जंग मुहिम का दिखा असर, युवा नशा छोड़ने को तैयार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकार की नशे पर जंग मुहिम का दिखा असर, युवा नशा छोड़ने को तैयार, देखें वीडियो

    पठानकोटः नशे की गिरफ्त में डूब रहे पंजाब के युवाओं को वापस पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक मुहिम शुरू की गई थी। जिसे नशे पर जंग का नाम दिया गया था। जिसके तहत पहले चरण में नशा तस्करों को पकड़कर जेलों के पीछे डाला गया और दूसरे चरण में राज्य सरकार के मंत्रियों की ओर से गांवों में कमेटियां बनाई गई और लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे नशा तस्करों को गांवों में नहीं घुसने देंगे और अब राज्य सरकार की इस मुहिम का असर भी दिखने लगा है।

    आपको बता दें कि आज पठानकोट जिले के गांव चक्क मन्हासा में एक युवक ने नशा छोड़ने की कहानी अपने परिवार के साथ सांझी की, जिसके बाद परिवार वालों ने गांव के सरपंच से बात की और सरपंच नशे की दलदल में फंसे युवक को पुलिस स्टेशन ले गए। जहां पुलिस ने इस व्यक्ति का हौसला बढ़ाया और उसके फैसले की सराहना की और उसे नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती भी कराया।

    इस मौके पर गांव के लोगों ने राज्य सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई यह मुहिम सराहनीय है। आज पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी युवक ने आगे आकर कहा है कि उसने नशा छोड़ दिया है और वे पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं।

    वहीं जब इस संबंध में नंगलपुर थाने के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि वे गांव चक मन्हासा के लोगों की सराहना करते हैं जिन्होंने नशे में डूबे युवाओं को बाहर निकालने के लिए उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सभी पंचायतें अपने गांवों के युवाओं को इसी तरह प्रेरित करें तो पंजाब को रंग-बिरंगा पंजाब और नशा मुक्त पंजाब बनाया जा सकता है।

  • सीजन की पहली बारिश में खुली पोल, गिरा नहर पर बने पुल का हिस्सा, देखें वीडियो

    सीजन की पहली बारिश में खुली पोल, गिरा नहर पर बने पुल का हिस्सा, देखें वीडियो

    पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। यहाँ एक नाले पर बना पुल पहली बारिश भी नहीं झेल पाया और उसका एक हिस्सा गिर गया। इससे रास्ते में रुकावट आ गई है। यह घटना इसलिए हुई क्योंकि हरदोई ब्रांच नहर से निकली माधोटांडा रजवाहा का साइफन अचानक धंस गया। पुल का हिस्सा गिरने से आसपास के लोग जमा हो गए और सिंचाई विभाग को सूचना दी गई। साइफन धंसने से किसानों की हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई रुक जाएगी।

    पीलीभीत के माधोटांडा में एक नहर पर बना पुल टूट गया। यह पुल पहली बारिश में ही टूट गया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुल टूटने से रास्ता बंद हो गया है। लोग अब परेशान हैं कि कैसे जाएं. यह पुल माधोटांडा रजवाहा नहर पर बना था। यह नहर हरदोई ब्रांच नहर से निकलती है। नहर का साइफन अचानक धंस गया। साइफन पुल के नीचे बना एक ढांचा होता है। यह पानी को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाता है। साइफन धंसने से पुल का एक हिस्सा नहर में गिर गया।

    पुल का हिस्सा गिरते ही लोग जमा हो गए। लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। उन्होंने सिंचाई विभाग को भी सूचना दी। सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. यह रजवाहा नहर माधोटांडा और पूरनपुर के किसानों के लिए बहुत जरूरी है। इससे हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई होती है। पुल टूटने से किसानों को नुकसान होगा। उनकी फसलें सूख जाएंगी। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग को बताया कि नहर में रिसाव हो रहा है। रिसाव से पुल कमजोर हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर नहर की मरम्मत नहीं की गई तो पुल पूरी तरह से गिर सकता है. सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम नहर की मरम्मत करने में जुट गई है। अधिकारी कह रहे हैं कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही समस्या का समाधान करेंगे।

    अधिकारियों का कहना है कि “स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वे जल्द ही समस्या का समाधान करेंगे।” ग्रामीणों का कहना है कि नहर की नियमित जांच और मरम्मत नहीं होती है। इसलिए यह समस्या हुई है। वे चाहते हैं कि सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान करे। ग्रामीणों का कहना है कि “नहर की नियमित जांच और मरम्मत ना होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने स्थायी समाधान की मांग की है।” प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम मिलकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है। वे जल्द से जल्द रास्ते को खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं।

     

  • Action में आई पार्टी, 3 विधायकों पर गिरी गाज, किया पार्टी से निष्कासित

    Action में आई पार्टी, 3 विधायकों पर गिरी गाज, किया पार्टी से निष्कासित

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए तीन विधायकों को को निष्कासित कर दिया है। निकाले गए विधायकों में गोशाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय शामिल हैं। सपा नेतृत्व का आरोप है कि इन विधायकों ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विरोधी विचारधारा का समर्थन किया और बीजेपी से नजदीकियां बढ़ाईं।

    फरवरी 2024 में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में इन तीनों विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। इस वजह से बीजेपी के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ को जीत मिली, जबकि सपा के तीसरे उम्मीदवार आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा था। सपा के केवल दो उम्मीदवार, जया बच्चन और रामजीलाल सुमन, ही जीत सके थे। ऐसे में पार्टी की तरफ से करीब डेढ़ साल बाद इन बागी विधायकों पर कार्रवाई की गई है।

    गौरतलब है कि राज्यसभा चुंनाव में सपा के कुल 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इनमें राकेश पांडे, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्या भी शामिल हैं। हालांकि, पार्टी ने इन चारों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इनके व्यवहार पर नजर रखी जा रही है, लेकिन कड़ा अल्टीमेटम दिया गया है।

    समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए इन तीनों विधायकों पर तंज भी कसा है। पार्टी ने कहा कि ये जहां भी रहें, विश्वसनीय रहें। इसके अलावा, अन्य विधायकों को चेतावनी भी दी है कि भविष्य में जन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों के लिए पार्टी में कोई भी जगह नहीं रहेगा। साथ ही पार्टी की मूल विचार के विपरीत की गतिविधियां अक्षम्य मानी जाएंगी।

  • Jalandhar News: काला कच्छा गिरोह की दहशत, Air Force के रिटा. अधिकारी और उसकी पत्नी को बनाया बंधक

    Jalandhar News: काला कच्छा गिरोह की दहशत, Air Force के रिटा. अधिकारी और उसकी पत्नी को बनाया बंधक

    जालंधर: ढिलवां गांव में काला कच्छा गिरोह का आतंक देखने को मिला। जिससे इलाके में दहशत पाई जा रही है। गिरोह ने सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू के आफिस के बिलकुल नजदीक रहते इंडियन एयरफोर्स के रिटा. अधिकारी पवन शर्मा के घर को निशाना बनाया। घर में घुसकर गिरोह के सदस्यों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया, वहीं पवन शर्मा व उनकी पत्नी अंजू शर्मा को कमरे में बंधक बना दिया।

    पवन शर्मा की दिल्ली में रहती बेटी विजेता ने बताया कि अगर उनके मम्मी पापा शोर न मचाते तो बड़ा नुक्सान हो सकता था। काला कच्छा गिरोह के 7 सदस्य थे, जिनके पास रॉड, लाठियां तथा अन्य हथियार थे। गिरोह ने मुंह पर काला पेंट किया हुआ था और काले कच्छे और बनानें पहने हुई थीं। पापा ने पड़ौस में रहते किसी जान पहचान वाले को फोन किया, जिसके बाद लोग उनके घर आ गए और उन्हें बाहर निकाला। तब तक गिरोह के सदस्य फरार हो चुके थे।

    बेटी ने कहा कि उनके घर में एक जर्मन शैफर्ड कुत्ता भी रखा हुआ है। वारदात के समय वह भी सोया रहा, जिससे साफ पता चलता है कि काला कच्छा गिरोह के सदस्यों ने शायद कुछ सुंघा दिया हो। गिरोह दीवार फांदकर उनके घर लूट की नीयत से दाखिल हुए और खिड़की तोडकर कमरे में घुसे। लुटेरों ने घर में सारा सामान बिखेर दिया लेकिन वह कुछ लेकर जाने में सफल नहीं हो सके। मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू तथा संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: फिर चर्चा में आया Kulhad Pizza Couple, नए आरोपों पर सहज ने कही ये बात, देखें Live

    Jalandhar News: फिर चर्चा में आया Kulhad Pizza Couple, नए आरोपों पर सहज ने कही ये बात, देखें Live

    UK में सहज ने निकाली भड़ास और आपत्तिजनक वायरल वीडियो को लेकर किया खुलासा

    जालंधर, ENS: यूके में बस गया Kulhad Pizza Couple एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। काफी समय के बाद कुल्लड़ पिज्जा कप्पल के सहज अरोड़ा मीडिया के सामने आए और उन्होंने नई आईडी बनाकर लोगों से बात की। सहज ने कहा कि प्रत्येक चीज पर फुलस्टॉप लगाना जरूरी होती है। सहज ने बताया कि उस पर अब आरोप लगाए जा रहे है कि वह पगड़ी बांधकर सोशल मीडिया से गिफ्टिंग मांग रहा है। सहज ने बताया कि उसने पिछले एक सप्ताह से टिकटॉक चलानी शुरू की है। उसने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर अब इस नए विवाद से उसे टारगेट कर रहे है और उसका टिकटॉक बंद करवाना चाहते है। इस दौरान बिना नाम लिए सहज ने कहा कि कुछ यूट्यूब पर बैठे कुछ लोगों ने सिर पर दस्तार भी नहीं बांधी है और धर्म की आड़ में वह उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। सहज ने कहा कि जब पता की सामने वाले व्यक्ति को चैलेंज नहीं कर सकते तो वह धर्म की आड़ से उसे टारगेट करना शुरू कर देते है। सहज ने कहा कि कुछ लोगों ने उनकी फोटो टिकटॉक पर लगाई और ग्रुप चैट में मुझे बदनाम करने की कोशिश की। सहज ने कहा कि अगर उन्हें कोई परेशानी है तो वह उनके साथ सीधी सोशल मीडिया चैट पर आकर बात करे। सहज ने कहा कि वह पिछले 2 साल से कभी कुछ नहीं बोला, लेकिन 2 से 4 झूठा नई कहानियां बनाकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। सहज ने कहा कि सिख धर्म के लोग काफी भावुक है। अगर हमें पता लग जाए कि सिखी के खिलाफ कोई चीज चल रही होती है तो हम योद्धों की कौम होने के कारण उसका विरोध करते है और कुछ लोग हमें टारगेट करने की कोशिश करते है। इसी के चलते सहज अरोड़ा को कुछ लोग अकेले टारगेट नहीं कर सकते तो वह 2 साल पुराने उसकी बातों को सामने लाकर धर्म के आधार पर उसे टारगेट करना शुरू कर देते है। इस दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुरभि को लेकर कहा कि वह मुस्लिम नहीं है और उसने घर में सिख धर्म की कुछ तस्वीरें घर पर लगाई हुई है। सहज ने कहा कि उसने 10 दिनों में लाख लोगो के दिलों की चाहत बन चुका है। सहज ने कहा कि 2 साल पुरानी बात के अलावा अगर उनके बात कोई मुद्दा है तो वह उसके साथ बात करें। इस दौरान पुराने विवाद को लेकर सहज ने खुलासा करते हुए कहा कि उसने इस मामले में उनकी वीडियो वायरल करने वाली दोनों लड़कियों के चेहरे नहीं दिखाए। क्यों कि वह चाहते थे कि उनका फ्यूचर खराब ना हो जाए। सहज ने कहा कि यूके आने का उसका मकसद है कि यहां पर सिखी का महाराजा रणजीत सिंह का इतिहास जुड़ा हुआ है। इस दौरान जब वह यूके पर आया तो वह वहां पर दर्शन करने के लिए गया तो वहां कुछ लोग उसे टोल करने में लग गए। इस दौरान वह ट्रोल करने के बाद वह लोग वहां से भाग गए। सहज ने भड़ास निकालते हुए कहा कि दूध का धुला कोई भी यहां पर नहीं है। सभी लोग मेरी पत्नी के नाम का इस्तेमाल करते हुए 2 साल पुराने मुद्दे को उठा रहे है और मीम बनाने में लगे हुए है। इस दौरान उक्त लोगों ने उसके नाम पर धक्के से सर्टिफिकेट बांटा हुआ है कि सहज कंट्रोवसी कर रहा है। सहज ने कहा कि वह भारत में था तो वहां पर उसे बदनाम करने में लगे हुए है, लेकिन अब यूके में बैठा हुआ है तो वहां पर उसे बदनाम करने में लगे हुए है। सहज ने बतायाकि वह यूके में नौकरी कर रहा था तो वहां पर कुछ लोग आकर उसके पुराने मुद्दे पर बात करते हुए उसे बदनाम करने में लग गए। इसके बाद उसने इमिग्रेशन का काम किसी के साथ शुरू किया तो उसके पार्टनर को धमकियां देनी शुरू कर दी कि अगर कुल्लड़ पिज्जा के साथ काम किया तो उसकी खैर नहीं। जिसके बाद उसने गाना गाया और उसको स्टूडियों से फोन आया और गाना रिकार्ड करने को लेकर उसने बात की। इस दौरान उसके साथ किसी ने देख लिया और उसके बाद स्टूडियों वाले को गाना रिकार्ड ना करने को लेकर धमकी देनी शुरू कर दी। सहज ने कहाकि अब उसे यूके में बदनाम करने में लगे हुए है।
  • पॉपुलर शो Anupamaa के सेट पर सुबह-सुबह हादसा, आग से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    पॉपुलर शो Anupamaa के सेट पर सुबह-सुबह हादसा, आग से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः टीवी के पॉपुलर शो Anupamaa के सेट पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। सेट पर अचानक आग लग गई। जिसकी पूरा सेट जलकर खाक हो गया। हादसा शो की शूटिंग शुरू होने के ठीक पहले हुआ। हालांकि, इस घटना में किसी भी क्रू मेंबर या फिर शो की स्टार कास्ट को कोई चोट नहीं आई है।

    बताया जा रहा है कि शूटिंग शुरू होने के करीब 2 घंटे पहले यानी सुबह 5 बजे सेट पर आग लगी। घटना के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने ट्विटर पर सेट पर लगी आग की फोटोज शेयर करते इस लापरवाही की निंदा की। संगठन ने आग के कारणों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस और प्रसारकों से भी जांच की मांग की है।

    एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने बयान जारी कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से इस आग की घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करने के आदेश देने की मांग की है। AICWA की मानें तो लापरवाही और कथित मिलीभगत के कारण निर्माता अग्नि सुरक्षा मानदंडों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे हजारों कर्मचारी जोखिम में काम कर रहे हैं।

  • Ludhiana Election Result live: 7वें राउंड में हुआ रोचक मुकाबला, गुस्से में आए नीटू शटरां वाला ने तोड़ा फोन, देखें वीडियो

    Ludhiana Election Result live: 7वें राउंड में हुआ रोचक मुकाबला, गुस्से में आए नीटू शटरां वाला ने तोड़ा फोन, देखें वीडियो

    लुधियानाः पश्चिम विधानसभा सीट सहित 4 राज्यों की 5 सीटों पर 19 जून को हुए उपचुनाव का परिणाम की मतगणना सुबह 8 बजे ही शुरू हो गई है। लुधियाना में 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। 7वें राउंड में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा ने लीड बरकरार रखी हुई है। वहीं भरत भूषण आशु और जीवन गुप्ता में कांटे की टक्कर जारी है। 7वें राउंड में आप पार्टी को संजीव अरोड़ को 17,358 कांग्रेस के भरत भूषण आशु 14,086, भाजपा जीवन गुप्ता 11,839 और शिरोमणि अकाली दली के परोपकार सिंह घुम्मण 3706 वोट मिले। वहीं दूसरी ओर नीटू शटरां वाले को अभी तक 44 वोट ही मिले है।

    जिसके बाद नीटू शटरां वाला गुस्से में आ गया। इस दौरान नीटू ने मीडिया के सामने हार और फोन तोड़ दिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है 44 वोट मिलने से निराश हुए नीटू ने पहले हार तोड़ दिया, उसके बाद नीटू ने फोड़ जमीन पर पटक कर तोड़ डाला। बता दें कि यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी।

    आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण मैदान में हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला आप के संजीव अरोड़ा और कांग्रेस के भारत भूषण आशु के बीच माना जा रहा है।

  • Jalandhar News: दरवाजे की जाली काटकर घुसा चोर, बेहोशी की दवा सुंघा गहने, नगदी सहित कीमती सामान लेकर हुआ फरार

    Jalandhar News: दरवाजे की जाली काटकर घुसा चोर, बेहोशी की दवा सुंघा गहने, नगदी सहित कीमती सामान लेकर हुआ फरार

    जालंधर, ENS: महानगर की तरह देहात में भी लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं गांव रंधावा मसंदा में चोर द्वारा घर से गहने चोरी करने की घटना सामने आई है। जहां बाइक पर आए चोर ने पहले घर के दरवाजे की जाली काटी। जिसके बाद चोर ने घर में सो रहे लोगों पर बेहोश की दवा का स्प्रे किया। लोगों के बेहोश के बाद चोर घर से गहने, नगदी, फोन आदि उड़ाकर ले फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर थैला भरकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पड़ोसियों ने आरोपी की पहचान के अमृत उर्फ नानू के रूप में की। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना मकसूदां पुलिस को दे दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित जसपाल सिंह पाला पुत्र तेजा सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 3 बजे उनकी नींद खुली। इस दौरान उन्होंने देखा तो उनका एप्पल मोबाइल फोन का कवर फर्श पर पड़ा हुआ था। तभी नजर दरवाजे पर गई और दरवाजे की जाली टूटी हुई थी। पीड़ित ने कहा कि उसके बाद उसने घर की लाइट जलाकर देखा कि अलमारी भी खुली पड़ी थी।

    अलमारी चैक करने पर पता लगा कि अलमारी से 2 तोले सोने की चेन, 2 अंगूठी, कान की बाली, चांदी की पायल और एक चांदी का कंगन, 35 हजार नगदी, 1 एप्पल फोन, एक घड़ी, 11 पर्स और कपड़ों का बैग गायब था। जसपाल ने आशंका जताई कि घटना के वक्त उनके सिर पर भारी थे। उन्हें शक है कि चोर ने पहले उन्हें बेहोशी की दवा सुंघाई और बाद में घर में चोरी की।

  • प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, शादी तय होने से था नाराज

    प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, शादी तय होने से था नाराज

    उत्तर प्रदेशः प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने पहले युवती को फिर खुद को गोली मार ली। घटना कन्नौज जिले की है। युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से वारदात को अंजाम दिया। एक दिन पहले दोनों परिवारों में पंचायत हुई थी। युवक का शव तालाब के पास जबकि प्रेमिका का शव उसके कमरे में मिला। मामला सौरिख थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का है।

    सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुल्तानपुर गांव की दीप्ति (22) का पड़ोसी गांव कुठिला के रहने वाले देवांश (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 दिन पहले युवती के परिजनों ने उसकी शादी किसी दूसरी जगह तय कर दी। जिससे देवांश गुस्से में था और उसने दीप्ति को परेशान करना शुरू कर दिया। इसको लेकर एक दिन पहले ही गांव में पंचायत बुलाई गई। जहां देवांश ने माफी मांगते दीप्ति को दोबारा परेशान न करने की बात कही थी।