Ludhiana Election Result live: 7वें राउंड में हुआ रोचक मुकाबला, गुस्से में आए नीटू शटरां वाला ने तोड़ा फोन, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पश्चिम विधानसभा सीट सहित 4 राज्यों की 5 सीटों पर 19 जून को हुए उपचुनाव का परिणाम की मतगणना सुबह 8 बजे ही शुरू हो गई है। लुधियाना में 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। 7वें राउंड में आप पार्टी के संजीव अरोड़ा ने लीड बरकरार रखी हुई है। वहीं भरत भूषण आशु और जीवन गुप्ता में कांटे की टक्कर जारी है। 7वें राउंड में आप पार्टी को संजीव अरोड़ को 17,358 कांग्रेस के भरत भूषण आशु 14,086, भाजपा जीवन गुप्ता 11,839 और शिरोमणि अकाली दली के परोपकार सिंह घुम्मण 3706 वोट मिले। वहीं दूसरी ओर नीटू शटरां वाले को अभी तक 44 वोट ही मिले है।

जिसके बाद नीटू शटरां वाला गुस्से में आ गया। इस दौरान नीटू ने मीडिया के सामने हार और फोन तोड़ दिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है 44 वोट मिलने से निराश हुए नीटू ने पहले हार तोड़ दिया, उसके बाद नीटू ने फोड़ जमीन पर पटक कर तोड़ डाला। बता दें कि यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी।

आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण मैदान में हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला आप के संजीव अरोड़ा और कांग्रेस के भारत भूषण आशु के बीच माना जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *