Blog

  • Medical College के हॉस्टल में हुआ हादसा, Doctor की मौत

    Medical College के हॉस्टल में हुआ हादसा, Doctor की मौत

    उदयपुरः जिले के रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। घटना में डॉक्टर की मौत हो गई। बुधवार देर रात कूलर में पानी भरते हुए उन्हें करंट लग गया। मृतक की पहचान डॉक्टर रवि शर्मा के रूप में हुई है जो खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टेड थे।

    वह मेडिकल कॉलेज के चेतक सर्किल स्थित पीजी हॉस्टल में अपने चचेरे भाई प्रशांत के पास दो-तीन दिन से रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि डॉ रवि शर्मा एमबी हॉस्पिटल में जॉइन करने वाले थे। हादसे के दौरान मृतक डॉक्टर रवि कमरे में अकेले थे। करंट की चपेट में आने के बाद वह जोर से चिल्लाए और बेहोश हो गए। पास के कमरों में रहने वाले दूसरे लोगों ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें एमबी हॉस्पिटल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कालेज में शोक की लहर है।

  • Ludhiana West By Election: वोटिंग को लेकर हुआ हंगामा, ममता आशू ने लगाए आरोप, संजीव अरोड़ा का आया बयान, देखें वीडियो

    Ludhiana West By Election: वोटिंग को लेकर हुआ हंगामा, ममता आशू ने लगाए आरोप, संजीव अरोड़ा का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। 23 जून को मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वहीं चुनाव को लेकर कुछ बूथ पर हंगामा होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं एक बूथ पर कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू की पत्नी ममता आशू ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। ममता आशू का कहना हैकि एक तरह पुलिस वोटर को बूथ में ज्यादा लोग होने का हवाला देकर बाहर रोक रही है।

    दूसरी ओर बाहर से आए लोगों को पोलिंग बूथ के अंदर भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस आरोपों को लेकर आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कहा कि किसी भी वोटर को रोका नहीं जा रहा। उनका कहना है कि मीडिया की मौजूदगी में शांतिमय ढंग से वोटिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि वह सिक्योरिटी को कुछ नहीं कहते। सिक्योरिटी की अपनी इंस्ट्रक्शन होती है और सिक्योरिटी उसकी पालना कर रही है। वहीं ममता आशू द्वारा लगाए गए धक्केशाही के आरोप को लेकर संजीव अरोड़ा ने कहा कि मीडिया यहां पर मौजूद है।

    ऐसे में वह खुद बताए कि उन्होंने कहां और किसके साथ धक्केशाही की है। संजीव अरोड़ा ने कहा कि उन्हें धक्केशाही करनी नहीं आती। वहीं बाहर से आए लोगों को लेकर आप उम्मीदवार ने कहाकि इसकी जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है। वह खुद एक-एक वोटर की चैकिंग नहीं कर सकते। वहीं पोलिंग बूथ में बाहरी लोगों के जाने को लेकर कहाकि कांग्रेस बताए कि उन्होंने किस बाहरी व्यक्ति को अंदर भेजा है। संजीव अरोड़ा ने ममता द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

  • DJ बजाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद, थाना प्रभारी को पीटा, 17 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    DJ बजाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद, थाना प्रभारी को पीटा, 17 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आजमगढ़ः उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ एक पुलिसकर्मी को लाठी-डंडों से पीटती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि, दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे लेकिन भीड़ ने उन्हें ही निशाना बना लिया। पुलिसकर्मी की पहचान आजमगढ़ में बरदह थाना क्षेत्र के प्रभारी राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। इन्हीं पर भीड़ ने हमला किया। राजीव कुमार सिंह को जमीन पर गिराकर लाठी–डंडों से पीटा गया।

    2 पक्षों में विवाद DJ बजाने को लेकर हुआ था। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाने लगी, तभी भीड़ ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया। इस घटना में राजीव कुमार सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं जबकि 4 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस टीम पर हमला करने वालों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। इस घटना से पुलिसकर्मियों का मनोबल प्रभावित हो सकता है। इस मामले में 17 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

    इनमें फूलचंद, सर्वेश, लकी, गौतम,आकाश, सिंकू, विपिन, चंद्रेश, ऋतिक, राकेश, विशाल, मनोज, शर्मीला, शिवमूरत, संगम, मंकू, ऋषभ शामिल हैं। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि, बरदह थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी (SO) राजीव सिंह को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा है। 8 से ज्यादा लोग लाठी-डंडे से थाना प्रभारी को खेत में गिराकर पीट रहे थे। साथ ही गाली-गलौज भी कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे थे कि मार डालो, बचना नहीं चाहिए।

  • Ludhiana West By Election: महिला का हंगामा, तकनीकी गड़बड़ी के कारण आधे घंटे तक रुकी रही पोलिंग, देखें वीडियो

    Ludhiana West By Election: महिला का हंगामा, तकनीकी गड़बड़ी के कारण आधे घंटे तक रुकी रही पोलिंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। 1.75 लाख मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 194 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 23 जून को मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान मालवा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर 72 बूथ में वोट रद्द होने को लेकर महिला ने हंगामा किया।

    मामले की सूचना मिलने के बाद ममता आशू मौके पर पहुंची और अधिकारियों से स्थिति पर चर्चा की। वहीं मॉडल टाउन के मॉडल स्कूल में 107 नंबर पोलिंग बूथ पर मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण आधे घंटे तक पोलिंग रुकी रही है। बुजुर्ग हरपाल सिंह भाटिया ने कहा कि उनकी यहां पर ड्यूटी है।

    मगर डेढ़ घंटे से मशीन ठीक नहीं होने के कारण वोटिंग रुका रहा और लोग परेशान होकर वापस लौटने लगे। जिला चुनाव अधिकारी व डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन की तरफ से अलग-अलग पोलिंग बूथ का दौरा किया गया है, इस दौरान उनकी तरफ से लोगों को मतदान करने की अपील की गई है। उनका कहना है कि मतदान को लेकर सभी तरह के प्रबंध हैं और लोग बिना डरे घरों से बाहर निकलें और मतदान करें।

  • Jalandhar News: सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह की अगुवाई में आज मनाया गया योग दिवस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह की अगुवाई में आज मनाया गया योग दिवस, देखें वीडियो

    गरमाया डॉक्टर के नशे का सेवन करने और महिला से मारपीट का मामला, सेहत मंत्री ने लिया एक्शन

    जालंधर, ENS: विश्व भर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान देश भर में लोग योगा करते दिखाई देंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाने के पीछे एक वजह यह है कि 21 जून का दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिससे ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्य की रोशनी लंबे समय तक धरती पर बनी रहती है। भगवान शिव जिन्हें आदियोगी भी कहा जाता है, उन्होंने इस ही दिन से अपने शिष्यों को योग का ज्ञान देने की शुरुआत की थी। वहीं योग दिवस को लेकर पंजाब सरकार ने आज 19 जून पंजाब के जालंधर के पीएपी ग्राउंड में योग दिवस मनाया गया। जहां हजारों की गिनती में लोग योगा करने पहुंचे। इस दौरान सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह योग दिवस में पीएपी ग्राउंड पहुंचे और उन्होंने भी योग आसन किया। योग दिवस पर पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के आने की सूचना थी, लेकिन उनके ना को लेकर सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री किसी कारण वर्ष नहीं आ पाए। योग दिवस को लेकर सेहत मंत्री ने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना या मिलना है। यह न सिर्फ शारीरिक व्यायाम है, बल्कि यह मानसिक, आत्मिक और भावनात्मक संतुलन को भी बनाएरखता है। योग की उत्पत्ति भारत में हुई थी, जिसे आज पूरी दुनिया अपनाने लगी है। योग दिवस को लेकर पंजाब सरकार ने समागम करवाया है और पंजाब सीएम ने इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपनी सेहत को लेकर योगासन किया करें जिससे वह कई बीमारियों से सुरक्षित रह पाएंगे। दूसरी ओर अस्पताल के डॉक्टर की कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें डॉक्टर खुद नशे का सेवन कर रहा था। इस दौरान महिला ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं अन्य वीडियो में डॉक्टर ने स्टाफ के सामने महिला को थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले ने अब तूल पकड़ ली है। इस मामले को लेकर पंजाब सेहत विभाग के मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। इस वीडियो को लेकर कार्रवाई करने के आदेश दिए जा चुके हैं। मंत्री ने कहा कि जिस डॉक्टर की वीडियो सामने आई है, उस डॉक्टर की पहचान हो गई है। वहीं उन्होंने मीडिया का धन्यवाद किया और कहा कि मीडिया हमेशा ऐसी ही सहयोग करता रहेगा और इसका वह धन्यवाद करते हैं। लुधियाना के उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वह इस विषय में आज कोई बात नहीं करेंगे क्योंकि आज सिर्फ योग दिवस को लेकर ही वह यहां आए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन को लेकर पूछे सवाल कर कहा कि किसी कारणवश और लुधियाना बाय पोल और अन्य कामों को लेकर कम नहीं आ पाए हैं लेकिन वह खुद आए हैं और आगे लोगों के साथ योगासन किया है।
  • शेयर मार्किट में लगातार तीसरे दिन आई गिरावट

    शेयर मार्किट में लगातार तीसरे दिन आई गिरावट

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार 19 जून को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स 243.70 अंक गिरकर 81,200.96 पर था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.65 अंक टूटकर 24,741.40 पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को स्थिर रखने और ईरान-इजराइल तनाव के चलते पैदा हुए जियोपॉलिटिकल टेंशन से बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

    अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरें 4.25% से 4.50% के बीच स्थिर रखी हैं। हालांकि, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने यह भी संकेत दिया है कि वह 2025 में कुल 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50% तक ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। इस फैसले के बाद ग्लोबल मार्केट में मिलेजुले रुझान देखने को मिल रहे हैं, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

    मंगलवार को भी बाजार में गिरावट देखी गई थी.सेंसेक्स 138.64 अंक यानी 0.17% गिरकर 81,444.66 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 41.35 अंक यानी 0.17% गिरकर 24,812.05 पर बंद हुआ था। आज यानी बुधवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, बाजार का रुख अभी कुछ समय तक मिडिस ईस्ट में चल रहे ईरान-इजराइल युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर निर्भर करेगा। जब तक इन दोनों मोर्चों पर स्थिरता नहीं आती, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

  • Punjab News: राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस नेता का हुआ निधन

    Punjab News: राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस नेता का हुआ निधन

    पटियालाः पंजाब के नाभा से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नाभा में कांग्रेस पार्षद व सीनियर नेता रजनीश मित्तल शैंटी का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती थे। जहां उन्होंने पटियाला के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कांग्रेसी नेता रजनीश के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि रजनीश मित्तल शैंटी नाभा नगर परिषद के अध्यक्ष भी थे।

  • Punjab के Jalandhar सहित 6 राज्यों के 16 ठिकानों पर ED की Raid

    Punjab के Jalandhar सहित 6 राज्यों के 16 ठिकानों पर ED की Raid

    जालंधर, ENS: फार्मा कंपनियों और नशा तस्करों के बीच पनपे बड़े गठजोड़ के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र राज्यों में कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी की। जालंधर के देओल नगर में ईडी के 4 अधिकारी और 2 सीआरपीएफ के जवानों सहित सैलून मालिक के घर पर ईडी ने रेड की। ईडी की यह कार्रवाई 15 घंटे तक चली। वहीं उत्तराखंड में ऋषिकेश, हरिद्वार और काशीपुर स्थित 5 फार्मा कंपनियों के ठिकानों को खंगाला गया। देर रात तक चली इस कार्रवाई में ईडी ने दवा बिक्री, सप्लायर चेन, स्टॉक और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की।

    ईडी की यह कार्रवाई 2024 में पंजाब एसटीएफ द्वारा 2 मादक पदार्थ तस्करों और एक कथित बिचौलिए के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। उत्तराखंड के अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में भी 16 ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई। ईडी की जांच में सामने आया कि नशा तस्करों ने फार्मा कंपनियों के साथ मिलकर कई दवाओं की आपूर्ति नशे के रूप में इस्तेमाल के लिए की थी। इसके साथ ही, दवा निर्माण के लिए कच्चे माल की खरीद-फरोख्त की भी जांच की गई। ईडी ने पाया कि इस आपराधिक गठजोड़ के जरिए कई सौ करोड़ रुपये कमाए गए, जिसे सीधे तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग माना जा रहा है।

    वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि पंजाब के जालंधर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र राज्यों में 16 स्थानों पर अवैध रूप से साइकोट्रॉपिक/नशीले पदार्थों (अर्थात् ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम आदि) की आपूर्ति में शामिल अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान में मेसर्स बायोजेनेटिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स सीबी हेल्थकेयर, मेसर्स स्माइलैक्स फार्माकेम ड्रग इंडस्ट्रीज, मेसर्स एस्टर फार्मा, मेसर्स सोल हेल्थ केयर (आई) प्राइवेट लिमिटेड, एलेक्स पालीवाल और अन्य संबंधित व्यक्तियों से जुड़े कार्यालय और आवासीय परिसर शामिल थे।

  • Ludhiana by-Election: सुबह से वोटिंग शुरू, लगी लंबी कतारें, महिला ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    Ludhiana by-Election: सुबह से वोटिंग शुरू, लगी लंबी कतारें, महिला ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    उम्मीदवार संजीव अरोड़ा, आशू और जीवन गुप्ता ने किया मतदान

    लुधियानाः विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। 1.75 लाख मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 194 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 23 जून को मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वहीं आज सुबह से ही पोलिंग बूथों के बाहर वोट डालने वाले मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं। मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान में आप आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा, कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू और भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। वहीं लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन ने लाइन में लगकर अपना वोट डाला। इस दौरान मालवा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर 72 बूथ में वोट रद्द होने को लेकर महिला ने हंगामा किया। मामले की सूचना मिलने के बाद ममता आशू मौके पर पहुंची और अधिकारियों से स्थिति पर चर्चा की। वहीं पोलिंग बूथ के बाहर एक तस्वीर अलग नजर आई। जिसमें कुछ स्कूल के बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में थैला पकड़े खड़े थे। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की यह हिदायत है कि कोई भी व्यक्ति अपना मोबाइल पोलिंग बूथ के अंदर नहीं ले जा सकता। इसके बाद उनके स्कूल की ओर से यह अनोखा कदम उठाया गया कि सुबह 7 बजे से ही बच्चों को पोलिंग बूथों के बाहर खड़ा कर दिया गया और उनके हाथों में थैले थमाए गए। उन थैलों में हर वोटर से पूछकर उनका मोबाइल सुरक्षित रखा जा रहा है। बच्चों का कहना है कि आमतौर पर लोग सुबह-सुबह काम पर निकलते समय ही वोट डालने आते हैं और उनकी जेब में मोबाइल भी होता है, इसलिए कई बार वे बिना वोट डाले वापस लौट जाते हैं क्योंकि चुनाव मिशन के कर्मचारी उन्हें मोबाइल बाहर रखने के लिए कहते हैं और मोबाइल सुरक्षित न होने के कारण वे अपनी वोट भी नहीं डाल पाते। इसलिए यह एक नया उपाय किया गया है।
  • आज का राशिफल, 19 जून 2025

    आज का राशिफल, 19 जून 2025

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 17 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक और शीतलाष्टमी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने पद और आय को एक समान बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी, परंतु हिम्मत न हारें और प्रयासरत रहें। विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है, चौकन्ना रहना भी जरूरी है। अपने खर्चों को कम करके आर्थिक समस्या से बच सकते हैं। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरा कर लेंगे।

    वृष राशिः आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर घर में सुधार संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो अपने सामर्थ्य के अंदर ही खर्च करेंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करेंगें और वह आपकी बातों की अहमियत देगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज बिल्डर्स किसी मकान की सेल से अच्छा लाभ कमाएंगे।

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना पड़ सकता हैं। आज बेवजह बाहरी गतिविधियों में समय बिताने से खर्च बढ़ेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी जानकर व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, ऐसा करना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी।

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज सकारात्मक दिनचर्या रहेगी। आपकी बहुत सी परेशानियों का हल निकलेगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपने आपको बेहतर महसूस करेंगे। आज घर से संबंधित गतिविधियों पर आपको सहयोग देना होगा। इससे परिवार काफी हद तक सुरक्षित महसूस करेगा। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे।

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप शॉपिंग करने जा सकते हैं। आपकी व्यापारिक योजनायें सफल होंगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको सुकून मिलेगा और दोबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। आज उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उचित संभावना है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आपको आज किसी मित्र से धन का लाभ होगी जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा। आज भाई बहन के बीच में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी, आपसी रिश्ता मज़बूत बनेगा। बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें।

    कन्या राशिः आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कारोबार में लोगों के अनुभव को आत्मसात करना तरक्की में सहायक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। आज किसी ऑर्डर को पूरा करने के लिए उधार लेना पड़ सकता है जिसे आप जल्द चुका भी देंगे। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे।

    तुला राशिः आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज व्यवसाय में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अगर कहीं निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो उचित रहेगा। दूरदराज क्षेत्रों से व्यवसायिक संपर्क बनेंगे। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, मॉर्निंग एक्सरसाइज की रूटीन अपनाएं, आपको लाभ जरुर मिलेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। आज घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखेंगे। बच्चों पर बहुत अधिक अंकुश न लगाएं, उनके साथ मित्रवत व्यवहार करना उचित होगा। अचानक ही किसी मेहमान के घर आने से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो जाएगी। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियाँ जल्द ही दूर होंगी।

    धनु राशिः आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजें समय के साथ बदलती है। आज व्यस्त और लाभकारी दिन है। प्रयास करने पर आपका कोई विशेष उद्देश्य पूरा हो सकता है। आज एनीमेशन डिजाइनर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होंगे।

    मकर राशिः आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आज अपने स्वभाव में ठहराव और सहजता लाएं। जल्दबाजी में सलिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने निजी कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। चिंता न करें, जल्दी ही समय बेहतर होगा। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज शोरूम के कारोबारियों की अच्छी इनकम होगी।

    कुंभ राशिः आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आज पुरानी बातें वर्तमान पर हावी न होने दें, क्योंकि इससे फायदा नहीं होगा, बल्कि संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। आज आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देंगे। प्राइवेट जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    मीन राशिः आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। आज अपने नजदीकी मित्रों और संपर्क सूत्रों के साथ रिश्तों को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आज पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर और मेल-मिलाप संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी।