Blog

  • Jalandhar News: पुलिस चौकी में व्यक्ति ने की किया Suicide 

    Jalandhar News: पुलिस चौकी में व्यक्ति ने की किया Suicide 

    जालंधर, ENS: लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी की पुलिस द्वारा जांच के लिए लाए गए एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूरज (34) निवासी नाखां वाला बाग के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी द्वारा किसी मामले की जांच के लिए सूरज को चौकी लेकर आई थी।

    जब पुलिस कर्मचारी उसके लिए खाना लाने गए थे, तभी पीछे से एक ग्रिल से फांसी लगाकर सूरज ने आत्महत्या कर ली। सूरज के खिलाफ पहले ही एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक चौकी के अंदर आत्महत्या के मामले की जांच करवाई जाएगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Jalandhar News: Hundal Car Wash पर चली ताबतोड़ गोलियां, एक की मौत

    Jalandhar News: Hundal Car Wash पर चली ताबतोड़ गोलियां, एक की मौत

    जालंधर (ens) : नकोदर के नेशनल कॉलेज के पास स्थित Hundal Car Wash पर ताबतोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार वाश पर 2 Fortuner और एक Swift गाड़ी मे सवार होकर कुवह लोग आये। जिन्होंने गाड़ी से निकलते ही गोलिया चलानी शुरू कर दी।

    कार वाश का मालिक लड्डु हुंदल उस समय वहा मौजूद था। बताया जा रहा है कि लड्डु द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। इस घटना मे गोली कार वाश पर काम करने वाले जगा को लगी। जिसकी अस्पताल मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

  • Punjab News: Snatching की वारदातों को अंजाम देने वाले 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Snatching की वारदातों को अंजाम देने वाले 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली: मुल्लांपुर गरीबदास में मोहाली पुलिस ने पिछले दो हफ्तों में क्षेत्र में तीन अलग-अलग झपटमारी की घटनाओं में कथित रूप से शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस और एसपी मनप्रीत सिंह के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गिरफ्तारियां की है।

    जानकारी देते हुए एसपी मुल्लांपुर मोहित कुमार अग्रवाल और एसएचओ मुल्लांपुर गरीबदास इंस्पेक्टर अमनदीप त्रिखा ने बताया कि 6 जून को इको सिटी-2 मे महिला से उसकी सोने की चेन और बालियां लूट ली गई थी। एफआईआर के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों – मोहन गिरी और विक्की गिरी को गिरफ्तार किया।जो यूपी के बरेली के सुल्तानपुर गांव के जगदीश गिरी के दोनों बेटे हैं और वर्तमान में पल्लनपुर गांव में किराएदार हैं।

    पूछताछ के दौरान दोनों ने 11 जून को अल्टस सोसाइटी में एक और झपटमारी की घटना कबूल की। पुलिस ने आरोपियों से वारादत में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटर बरामद किया है।

    जिसके बाद गिरोह से जुड़े दो और संदिग्धों की पहचान की गई है और वे जांच के दायरे में हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतापगढ़ (यूपी) के मूल निवासी संतोष कुमार और दरभंगा (बिहार) के ललित कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों इलाके में किराए के मकान में रहते थे। संतोष के पास से चोरी की गई सोने की बालियां बरामद की गईं, जबकि ललित अपराध में इस्तेमाल की गई ऑटो (पीबी 65-बीएच-4452) चला रहा था।

    पुलिस द्वारा तीनों मामलों में आगे की जांच चल रही है। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और बाकी साथियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

  • अमरनाथ में भंडारा लगाने के लिए शिव गौरी सिद्ध सेवा मण्डल ने 2 ट्रक भेजे

    अमरनाथ में भंडारा लगाने के लिए शिव गौरी सिद्ध सेवा मण्डल ने 2 ट्रक भेजे

    25 वां भंडारा लगाएगी शिव गौरी सिद्द सेवा मण्डल

    बद्दी/सचिन बैंसल: शिव गौरी सिद्ध सेवा मण्डल द्वारा ऐतिहासिक अमरनाथ यात्रा में 25 वां भंडारा लगाने के लिए शेड के सामान से लदे दो ट्रकों को बुधवार को रुचि ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन लाला हरविलास जिंदल ने झंडी देकर रवाना किया। सबसे पहले मन्दिर में पूजा अर्चना की उसके बाद सभी सेवादारों ने इकठ्ठे होकर भोले के जयकारे लगाते हुए ट्रकों को रवाना किया। हरविलास जिंदल ने कहा कि यह पच्चीस वां विशाल भंडारा संस्था लगाने जा रही है हम सब प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। हिमाचल का यह एक मात्र भंडारा है जो यात्रा शुरू होने पहले शुरू कर दिया जाता है और यात्रा समाप्ति तक चलता है। बालटाल दोमेल स्थान पर पवित्र गुफा से 14 किलोमीटर पहले यह भंडारा लगेगा। जिसके लिए वहां पर शेड स्थापित किया जाएगा।

    जिनमे श्रद्धालुओ के लिए अनेको सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। पहले से अधिक सुविधाएं दी जाएगी। आज यह रवाना किये गए. दोनों ट्रक राम लाल वर्मा के नेतृत्व में करीब तीन दर्जन से अधिक सेवादारों के साथ भेजे गए। जो वहां पर करीब एक सप्ताह में शेड और तमाम सुविधाएं तैयार कर देंगे। फिर 25 जून के भंडारे का राशन यहां से जाएगा। 3 जुलाई को यात्रा के शुरू होने से पहले वहां पर सुचारू रूप से भंडारा शुरू कर दिया जाएगा। हरविलास जिंदल ने सभी सहयोगियों के धन्यवाद किया जिन्होंने इस आयोजन के लिए सहयोग दिया। संस्था के एस.पी. गुप्ता ने तमाम तमाम सुविधाओ के बारे में बताया। इस अवसर पर लाला हरविलास जिंदल के साथ तरक्की लाल कौशल, मनोज कौशल,एस.पी. गुप्ता,देश राज चौधरी,दिवान चौधरी,गीता राम थाना,कुलभूषण जैन,शाम लाल चौहान, विनोद जिंदल,आनद पाल, जितेंद्र जिंदल,राम लाल वर्मा,सरताज सिंह लाडी, बिपिन कुमार,मनोज कुमार,राजेश बंसल,अतुल गुप्ता, बिपिन गुप्ता, दिप्पा,रमेश शर्मा,रामलोक,राजेश कुमार आदि उपस्थित हुए।

  • Punjab News: अज्ञात व्यक्तियों ने युवक का किया अपहरण, परिवार पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: अज्ञात व्यक्तियों ने युवक का किया अपहरण, परिवार पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: जिला मलोट के अंतर्गत आने वाले गांव मलकटोरे में आधी रात को काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार व्यक्तियों ने एक ढाणी में रहने वाले परिवार के युवक को अपहरण कर लिया। परिवार द्वारा विरोध किए जाने पर जाते हुए अपहरणकर्ताओं ने गोलियां चला दी। जिसमे युवक की मां और पिता के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने परिवार से 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

    घटना की सूचना पुलिस को दी जाने के बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई और विभिन्न टीमों का गठन कर अपहृत युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने के प्रयास शुरू कर दिए। साथ ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर मलोट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    जानकारी देते हुए अपहृत युवक की मां सुखबीर कौर पत्नी जसबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा रणजीत सिंह खेती-बाड़ी, दूध बेचकर तथा कारों आदि के सेल-पर्चेज का काम करता है। सोमवार 16 जून को देर रात लगभग 10 बजे के करीब उनकी ढाणी पर एक काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार करीब आधा दर्जन युवक थे, जिनमें से दो युवक घर आए।

    इनमें से एक लड़का दो-तीन महीने पहले भी उनके घर आया था। जिस कारण उन्होंने रणजीत सिंह को सोते हुए से उठा लिया और उसे पानी पिलाने बुलाया। जब रणजीत गाड़ी में पानी देने गया, तो उन्होंने हथियारों की नोक पर जबरदस्ती गाड़ी में अपहरण कर लिया।

    इस दौरान जब परिवार के सदस्य लड़के की मदद के लिए जसबीर सिंह और सुखबीर कौर बाहर आए, तो अपहरणकर्ताओं ने गोलियां चला दी। जो दोनों के पैरों में चोटें आईं। परिवार के अनुसार उन्हें अपहरण के कारणों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

    वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और डीएसपी मलोट, सीआईए स्टाफ तथा अन्य पुलिस अधिकारियों की विभिन्न टीमों का गठन कर अपहृत युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर अमृतसर का बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम के लिए फोन करके 7 लाख से 15 लाख रुपये देने के लिए संपर्क किया है। पुलिस के लिए यह घटनाएं और अपहरणकर्ताओं द्वारा बार-बार मांगी जा रही फिरौती एक बड़ी चुनौती बन गई है।

  • एसपी कार्यालय ऊना में ‘ऑफिस योग ब्रेक’ का सफल आयोजन

    एसपी कार्यालय ऊना में ‘ऑफिस योग ब्रेक’ का सफल आयोजन

    आयुष विभाग की पहल को कर्मचारियों ने बताया ऊर्जा से भरपूर और तनाव निवारक

    ऊना/सुशील पंडित: कार्यस्थल पर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग ऊना ने बुधवार को एसपी कार्यालय परिसर में ‘ऑफिस योग ब्रेक’ सत्र का आयोजन किया ।  इस अभिनव पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को योग एवं आयुर्वेद के सरल उपायों से मानसिक तनाव में राहत और कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु प्रेरित करना रहा।

    सत्र का संचालन आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंदु भारद्वाज ने किया, जिन्होंने आधुनिक कार्यशैली में योग और आयुर्वेद की प्रासंगिकता को सरल एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया। योग प्रशिक्षिका ऋचा ने चेयर योग, प्राणायाम तथा माइंडफुल ब्रेथिंग जैसे व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन एवं मानसिक सजगता की तकनीकें सिखाईं।

    इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय ऊना के प्रभारी डॉ. विनय जसवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने आयुष विभाग की इस पहल को कार्यस्थल पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

    सत्र में भाग लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी, स्फूर्तिदायक और मन-तन को ताजगी देने वाला अनुभव बताया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की इच्छा जताई।

  • Punjab News: State Bank of India की Building मे लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: State Bank of India की Building मे लगी आग, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: हनुमान चौक में एक बैंक की बिल्डिंग को आग लगने की खबर है। घटना का पता चलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। नगर कौंसिल प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में तार स्पार्क होने से आग लगी है।

    दमकल विभाग ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन बिल्डिंग के अंदर धुआ और गैस इकट्ठी हो गई है। जिस कारण अंदर जाना मुश्किल हो या था। जिसके बाद फायर ब्रिगेड के मुलाजिम ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अंदर गए और स्थिति पर काबू पाया गया।

    मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि हनुमान चौक पर बैंक की बिल्डिंग को आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके मद्देनजर ट्रैफिक का रोट बदल दिया गया। बिल्डिंग के नीचे एसबीआई बैंक है और ऊपर के फ्लौर पर रिहायिश है।

  • Punjab News: गुरुद्वारे की जमीन को लेकर विवाद, पूर्व जत्थेदार रणजीत सिंह का आया बयान, देखें Video

    Punjab News: गुरुद्वारे की जमीन को लेकर विवाद, पूर्व जत्थेदार रणजीत सिंह का आया बयान, देखें Video

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई रणजीत सिंह ने आज अमृतसर में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया कि तरनतारन में श्री गुरु अर्जन देव जी के पवित्र दरबार साहिब के पास के इलाके में बन रही कीमती व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी को लेकर प्रबंधक कमेटी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूत्रों के मुताबिक, सिख संगत द्वारा गुरु घर को दान में दी गई इन संपत्तियों को कम कीमत पर नीलाम कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ऐसी ही एक संपत्ति जिसकी कीमत बाजार भाव के अनुसार 60 लाख रुपये थी, उसे मात्र 16 लाख रुपये में नीलाम कर दिया गया।

    दूसरी संपत्ति जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये थी, उसे मात्र 9 लाख रुपये में दे दिया गया। इस कार्रवाई का संस्थाओं और सिविल सोसायटी ने विरोध करते हुए कहा कि नीलामी गुपचुप तरीके से की गई है। नीलामी में केवल अपने लोगों को ही मौका दिया गया, जबकि अन्य इच्छुक लोगों को कई बार बुलाने के बाद भी टाल दिया गया। साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि गुरु घर की अन्य संपत्तियों को पट्टे पर देने या कम दामों पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा के लिए बनाया गया एक बड़ा अस्पताल भी बंद होकर खाली पड़ा है। इन सभी चिंताजनक हालातों के बीच कमेटी के सदस्यों को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

    इसी तरह बाबा जगतार सिंह की कार सेवा के विपरीत, जिन्होंने पैसे से घर खरीदे और गुरु घर के लिए सड़कें बनाईं, एसजीपीसी यहां दान की गई जमीनों को बेच रही है। इसके साथ ही भाई रणजीत सिंह ने कहा कि करीब 205 प्राचीन सरूप भी गायब हैं। उन्होंने मांग की है कि एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अन्य जिम्मेदार अधिकारी तुरंत मामले की जांच करवाएं और नीलामी रद्द करने की घोषणा करें। साथ ही कहा कि अगर कोई जवाब नहीं दिया गया तो देश उन्हें जवाबदेह ठहराएगा।

  • पर्यटकों ने मचाया हुड़दंग, पक्षियों पर चलाई गोलियां, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पर्यटकों ने मचाया हुड़दंग, पक्षियों पर चलाई गोलियां, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नैनीताल: देवभूमि में घूमने के लिए आने वाले पर्यटक द्वारा हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। दरअसल, जंगलों में घूम रहे लखनऊ से आए पर्यटकों द्वारा एयर गन से पक्षियों पर गोलियां चलाई गई। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके हाथों से एयर गन छीन ली। बताया जा रहा है कि वह संरक्षित प्रजाति की चिड़िया का शिकार भी कर रहे हैं। काफी देर तक चले हंगामे के बाद नैनीताल के सातताल क्षेत्र में स्पॉटेड डव का शिकार करने के मामले में प्रयागराज के एक पर्यटक पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, इसका सोशल मीडिया में नैनीताल के सातताल क्षेत्र के गरूणताल से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    जिसमें बच्चों सहित कुछ सैलानी घूमने के नाम पर संरक्षित प्रजाति के पक्षियों का शिकार कर रहे हैं। यहां इन लोगों ने एयरगन से एक आजाद पंछी का शिकार कर उसे मार दिया। गजब बात तो यह है कि ये सैलानी एयर गन लेकर घूम रहे हैं और संरक्षित प्रजाति के पक्षी का शिकार कर रहे हैं। सातताल स्टेट क्षेत्र के गरुणताल में कुछ सैलानी एयर गन लेकर घूमने के लिए पहुंचे। इसी दौरान एक पर्यटक ने स्पॉटेड डव (चित्तीदार चिड़िया) का एयरगन से शिकार कर दिया। एयरगन चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने सैलानियों को घेर लिया और उनकी वीडियो बनाकर वन विभाग को इस बारे में जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने इन पर्यटकों को जमकर लताड़ा।

    वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इन सैलानियों को वन चौकी ले गई। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी का कहना है कि सातताल स्टेट बर्ड वाचिंग क्षेत्र है। यहां पर संरक्षित प्रजाति के पक्षियों का शिकार नहीं किया जा सकता। इस मामले में प्रयागराज निवासी अमित सैमुअल पुत्र मौरिस गिड़िया सैमुअल, निवासी नैनी इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रेंजर विजय मेलकानी ने बताया कि जिस चिड़िया का एयर गन से शिकार किया गया है वह संरक्षित प्रजाति की शेड्यूल सेकंड में आने वाली स्पॉटेड डव है। यह भारत की संरक्षित प्रजाति की चिड़िया है जिसे फाख्ता, पंडुक या चित्तीदार कबूतर भी कहा जाता है।

    उत्तराखंड में इसे घुघुती भी कहा जाता है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सातताल क्षेत्र पर्यटन के साथ-साथ बर्ड वाचिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के घने जंगलों में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी रहते हैं और देश-विदेश के पक्षी प्रेमी आकर इन्हें कैमरों में कैद करते हैं। इन संरक्षित प्रजाति के पक्षियों के लिए सुरक्षा के कड़े नियम हैं।

    नैनीताल वन प्रभाग की एसडीओ ममता चंद का कहना है कि सातताल के गरूणताल में प्रयागराज निवासी अमित सैमुअल को सुरक्षित प्रजाति की स्पॉटेड डव का शिकार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अमित के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीओ के अनुसार मामला संज्ञान में आने के बाद अब वन विभाग जंगलों में स्थित पर्यटक स्थलों पर विशेष निगरानी कर रहा है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वह यहां आकर प्रकृति का आनंद उठाएं लेकिन वन्य जीव और पशु पक्षियों को किसी भी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं क्योंकि इन्हीं से पर्यावरण है।

     

     

  • डॉक्टर की मौत को लेकर युवा नेता और ACP Aditya में हुई तीखी नोकझोंक, गर्माया मामला, देखें वीडियो

    डॉक्टर की मौत को लेकर युवा नेता और ACP Aditya में हुई तीखी नोकझोंक, गर्माया मामला, देखें वीडियो

    जयपुर: राजधानी जयपुर में डॉक्टर राकेश बिश्नोई को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच जयपुर में एसएमएस हॉस्पिटल के बाहर छात्र नेता निर्मल चौधरी पुलिस अधिकारियों से भिड़ गए। उन्होंने एसीपी आदित्य पूनिया से जमकर तीखी बहस की। वीडियो में सामने आया कि एसीबी आदित्य पूनिया बार-बार निर्मल चौधरी को कह रहे हैं कि आराम से बात कीजिए लेकिन निर्मल चौधरी की आवाज और तेज होती गई और मामला बिगड़ गया। दोनों को बुरी तरह उलझते देखकर पुलिस और अन्य लोगों को बीच बचाव करना पड़ा।

    जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल के बाहर डॉक्टर राकेश बिश्नोई के परिजन और समर्थक उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एसएमएस हॉस्पिटल के बाहर टेंट लगाकर धरना देने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पहुंचकर रोक दिया। इस बीच कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कांग्रेस नेता अनिल चोपड़ा और छात्र नेता निर्मल चौधरी मौके पर पहुंचे। इस दौरान निर्मल चौधरी एसीपी आदित्य पूनिया से उलझ गए। दोनों के बीच तीखी झड़प हुई जिसका वीडियो भी सामने आया। पुलिस और कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव कर उन्हें अलग किया।

    वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस ने निर्मल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्णय लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि निर्मल चौधरी का पुलिस के साथ बदतमीजी करना अस्वीकार्य है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि वे इस मामले में कौन सी धाराएं लगाई जाएंगी, इसकी जांच कर रहे हैं और जल्द ही उचित कार्रवाई करेंगे।

    धरने में मौजूद नेताओं ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बारिश से बचाव के लिए टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जो उनके लिए असहनीय है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर टेंट लगाया गया तो इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह सख्त रुख प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव को और बढ़ा रहा है।