Blog

  • पंजाब : 40 मोबाइलों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : 40 मोबाइलों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जांच के दौरान 700 मोबाइल फोन का हुआ खुलासा

    अमृतसर : पिछले कई हफ्तों से शहर में रात के समय कुछ युवकों द्वारा मोबाइल फोन चोरी और आभूषण चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिस कारण पुलिस भी इन युवकों से परेशान थी। सुल्तानविंड पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ ​​दीपू, आकाशदीप सिंह उर्फ ​​काशी और सिमरन सिंह उर्फ ​​सिम्मू के तौर पर हुई है।

    इस संबंध में एडीसीपी सिटी वन डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई सप्ताह से शहर में हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से करीब 40 मोबाइल, सोने के आभूषण भी बरामद किए है। पुलिस अधिकारी डाॅ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने करीब 700 मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

    इस दौरान आरोपियों ने कई कीमती आभूषणों की भी चोरी की है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी काला कच्छा गिरोह से प्रभावित होकर ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि यह पहले छोटी-मोटी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जिसके चलते उनके खिलाफ पहले भी अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इनके पास से 40 मोबाइल फोन बरामद किए गए है।

  • एम्बुलेंस और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

    एम्बुलेंस और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

    कासरगोडः केरल के कासरगोड में मंजेश्वरम के पास बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एम्बुलेंस और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों के टक्कर के बाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों गाड़ियों के पचखडे उड़ गए हैं। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों गाड़ियों की टक्कर की वजह जानने में जुटी है।

  • दिनदहाड़े बाउंसर का गोली मारकर क+त्ल, कई दिनों से मिल रही थी धमकियां

    दिनदहाड़े बाउंसर का गोली मारकर क+त्ल, कई दिनों से मिल रही थी धमकियां

    खरड़ः मोहाली के खरड़ के गांव चंदो में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे हुई है। करीब 12 बजे जब वह जिम से मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था तो गांव चंदो के पास 2 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है।

    मृतक की पहचान मनीष कुमार उम्र (26) निवासी गांव त्यूड़ के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय कर दिया गया है। परिवार वालों का कहना है कि पहले भी मनीष को मारने की धमकियां मिल रही थी। फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि बीते 45 दिनों में खरड़ में यह चौथा कत्ल का मामला सामने आया है।

  • विवादों में घिरा आप विधायक का बेटा, पेट्रोल पंप कर्मचारी से की मारपीट, देखें CCTV

    विवादों में घिरा आप विधायक का बेटा, पेट्रोल पंप कर्मचारी से की मारपीट, देखें CCTV

    नोएडाः दिल्ली के आम आदमी पार्टी से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ मनी, लॉन्ड्रिंग और धमकी देने जैसे 18 मामले दर्ज हैं। अब उनके बेटे का भी नोएडा में गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनके बेटे ने सत्ता का रसूख दिखाते हुए एक फिलिंग स्टेशन की लाइन तोड़ दी। पूरा मामला मंगलवार सुबह तकरीबन 9 बजे के आस-पास नोएडा सेक्टर 95 स्थित पेट्रोल पंप का है। दरअसल, विधायक का बेटा अपने कुछ साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर कार में सवार होकर पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर एक पंप कर्मचारी से विधायक के बेटे की बहस हो गई। 

    देखते-ही-देखते दोनों की मारपीट होने लगी। इसके बाद आस-पास खड़े लोगों ने उन्हें समझाकर किसी तरह शांत कराया। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक नोएडा के महामाया पुल के पास पड़ने वाले एक पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने वालों की कतार लगी थी। तभी विधायक के बेटे ने अपनी ग्रे रंग की ब्रीजा कार लाइन तोड़ते हुए पंप पर लगाई और पेट्रोल डालने के लिए कहा। इस पर कर्मचारी ने ईंधन देने से मना कर दिया, जिसके कारण विधायक पुत्र आग बबूला हो गए और मारपीट होने लगी।

    जानकारी के मुताबिक यह सब घटना होने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान स्वयं मौके पर पहुंच गए। मामले में पेट्रोल पंप मालिक ने विचार कर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही, जबकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में विधायक पुत्र पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी वीडियो में अमानतुल्लाह खान पेट्रोल पंप पर दो पुलिसकर्मियों से बात करते दिख रहे हैं।

  • बड़ी खबरः भाजपा सरकार पर मंडराया खतरा, ये सभी विधायक कांग्रेस को दे सकते है समर्थन 

    नारनौलः हरियाणा में भाजपा सरकार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। जजपा से गठबंधन टूटने के बाद सरकार बनाने में समर्थन देने वाले 4 निर्दलीय विधायक कांग्रेस के समर्थन में आ गए हैं। समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायकों में पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर, बादशाहपुर से राकेश दौलताबाद, चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान शामिल हैं। चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार के दौरान नायब सैनी की कैबिनेट में रणजीत चौटाला के अलावा इनमें से किसी निर्दलीय विधायक को जगह नहीं मिली थी। इसी बाद से चारों विधायक नाराज हैं।

    चारों विधायक रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के नेतृत्व में कांग्रेस को समर्थन का ऐलान करेंगे। निर्दलीय विधायकों के इस फैसले को लेकर हरियाणा की सियासत में गरमाहट आ गई है। सियासी जानकारों का कहना है कि इससे हरियाणा में बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। अभी कांग्रेस के अंदर बड़े नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है। भूपेंद्र हुड्‌डा और किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय यादव, चौधरी वीरेंद्र सिंह व कुमारी सैलजा के बीच खींचतान चल रही है। इसके चलते हरियाणा में कांग्रेस का प्रचार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। नामांकन दाखिल करने के दौरान भी गुटों ने एक दूसरे से दूरी बनाई। यदि निर्दलीय विधायक कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आकर प्रचार शुरू करेंगे तो इससे कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार होगा।

  • लाल सिंगी में भारी मात्रा में झुग्गियों में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लाल सिंगी में भारी मात्रा में झुग्गियों में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना मुख्यालय से कुछ दूर लाल सिंगी में प्रवासीयों की झुग्गी-बस्ती में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस घटना में करीब 50 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई है।  गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल सिंगी क्षेत्र के नम्बर वार्ड 10 में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक ही आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 50 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। इसके बाद आग को बुझाने का कार्य शुरू किया गया। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं प्रशासन द्वारा इस घटना में हुए नुक्सान व फौरी राहत के लिए आकलन किया जा रहा है।

  • पंजाब : कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    तरनतारन : हलका खेमकरण के चुंग मोड़ के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर का मामला सामने आया है। इस टक्कर में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मां वीर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव राजोके के तौर पर हुई है।

    इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक राजोके मंडी में आए थे और वापस गांव लौट रहे थे, इसी दौरान भिखीविंड की तरफ से तेज गति से आ रही एक स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल पास के खेतों में चली गई। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना भिखीविंड के एएसआई सलविंदर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं दोनों युवकों के परिजनों का बयान दर्जकर मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से गिरफ्तार हुए पूर्व RPO की कोर्ट से जमानत हुई खारिज

    जालंधरः रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से गिरफ्तार हुए पूर्व RPO की कोर्ट से जमानत हुई खारिज

    जालंधर, ENS:  महानगर के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में 16 फरवरी को CBI की टीम ने रेड करके रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर अनूप सिंह और उनके साथियों को गिरफ्तार किया था। अनूप पर पासपोर्ट बनवाने के लिए 25 हजार मांगने का आरोप था। वहीं इस मामले को लेकर आज सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। दरअसल, इस मामले को लेकर अनूप सिंह ने जमानत याचिका दायर की थी। वहीं के जज राकेश कुमार गुप्ता ने अनूप सिंह को बेल देने से इनकार कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, अनूप सिंह के साथ सीबीआई ने असिस्टेंट पासपोर्ट ऑफिसर हरिओम और संजय श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया था। सुनवाई के दौरान जज राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, शिकायतकर्ता की पोती का पासपोर्ट आरपीओ के पास लगभग 100 दिनों से लंबित था। उसे कभी इसकी आपूर्ति नहीं की गई। सीबीआई द्वारा पेश किए गए तथ्य इसका आधार हैं कि उक्त अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर अपनी पावर का दुरुपुयोग किया जा रहा था। जिससे एक बड़ा रैकेट चल रहा था। इसी रैकेट के तहत शिकायतकर्ता से आरोपियों ने 25 हजार रुपए की डिमांड की थी। जज गुप्ता ने कहा कि, ये मामला काफी गंभीर है।

    बता दें कि, एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि हरिओम पासपोर्ट जारी करने के लिए उनसे करीब 25 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर 16 फरवरी को टीम ने रेड का समय रखा था। CBI अधिकारियों ने रिश्वत के लिए दिए जाने वाले नोटों का सीरियल नंबर नोट किया और करीब 25 हजार रुपए पीड़ित को दे दिए और कहा कि उक्त पैसा जाकर रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को दे दे। पीड़ित ने ऐसा ही किया। उसने जाकर पैसा उक्त अधिकारी को सौंप दिया। पीड़ित ने अपने पोती और पोते का पासपोर्ट बनवाया था। जब वह पैसे देने पहुंचा तो CBI अधिकारियों ने उक्त अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में उसने अनूप सिंह और संजय श्रीवास्तव का नाम लिया था। उसके बाद तीनों से पूछताछ शुरू की गई थी। 

  • कुटलैहड़ भाजपा का कल होगा पन्ना प्रमुख सम्मेलन, अनुराग ठाकुर, बिंदल भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश :चरणजीत शर्मा

    कुटलैहड़ भाजपा का कल होगा पन्ना प्रमुख सम्मेलन, अनुराग ठाकुर, बिंदल भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश :चरणजीत शर्मा

    अनुराग और बिंदल की अगुआई में 9 मई को भुट्टो करेंगे नामांकन पत्र दाखिल: राजेंद्र मलांगड़ 

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा एवं महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो 9 मई को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल की अध्यक्षता में अपना नामांकन दर्ज करवाएंगे। वहीं अनुराग सिंह ठाकुर एवं डा राजीव बिंदल बंगाणा मुख्यालय पर बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। और 9 मई को कुटलैहड़ भाजपा का पन्ना प्रमुख यानी त्रिदेव सम्मेलन भी बंगाणा में रखा गया है। उसमे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और राज्य भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करके भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स देंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में 118 बूथ है। और हर बूथ से बूथ अध्यक्ष बूथ पालक और बी एल ए के साथ 20 युवाओं की टीम सम्मेलन में आयेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का टारगेट हमने पांच हजार कार्यकर्ताओं को टिप्स देने का रखा है। क्योंकि भाजपा में पन्ना प्रमुख अपने बूथ का मालिक होता हैं। और त्रिदेव के साथ 20 युवा टीम जोड़ी जाती है। जो अपने बूथ के हर घर हर परिवार तक पार्टी के झंडे बैनर और सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते हैं। 

    गौर रहे कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर मंडल मोर्चे प्रकोष्ठ की बैठकें हो चुकी है। और अब पन्ना प्रमुख सम्मेलन के माध्यम से कुटलैहड़ भाजपा देवेंद्र भुट्टो जो कि कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी है। उनके समर्थन में शक्ति प्रदर्शन करके विपक्ष को अपनी ताकत दिखाना चाहती है। बता दें कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर मंडल सदस्य मोर्चे प्रकोष्ठ महिला मोर्चा युवा मोर्चा बूथ स्तर के प्रभारी ईमानदारी से जोर शोर से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो की बड़ी जीत के लिए प्रचार में डटे हुए है। 

    वहीं कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ ने बताया कि 9 मई को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए हर बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी बी एल ए और 20 यूथ से संपर्क करके कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है। ताकि कुटलैहड़ के हर बूथ से 25  कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें। मलांगड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन भाजपा की रीड है। और यही अपने अपने बूथ से भाजपा को बढ़त भी दिलाते है। और भाजपा हर कार्यकर्ता का सम्मान भी करती है। और भाजपा अपने अच्छे संस्कारों की बदौलत आज के समय में अंतराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनकर उभरा है। 
  • पुलिस ने काटे 187 वाहनों के चालान

    ऊना /सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहनों के 187 चालान काटे गए  व जुर्माने के रूप में 35,400/- वसूल किए गए। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों कै चालान धुम्रपान निषेध  अधिनियम के किए गए व जुर्माने के रूप में  200/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर  01 वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये वसूल किए गए।