Blog

  • पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच सभी पंजाब सरकारी कि ओर से स्कूलों का समय बदल गया है। अब सभी स्कूल सुबह 7 बजे लगेंगे ओर दोपहर 12 बजे छुट्टी होगी।

  • पंजाबः  मामला कांग्रेस उम्मीदवार की रैली में चली गोली का, देखें वीडियो

    पंजाबः मामला कांग्रेस उम्मीदवार की रैली में चली गोली का, देखें वीडियो

    आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के उम्मदीवा गुरजीत औजला आजनाला में रैली के बाहर युवक को गोली मारने का मामला सामने आया था। इसी बिच आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का बयान सामने आया है।

    जानकारी देते हुए मंत्री धालीवाल ने बताया कि यह लड़ाई गुरजीत सिंह औजला ने बिना सोचे-समझे के शुरू की थी। आगे बताया कि मैं ऐसे बुरे काम नहीं करता। लेकिन ये ठग कांग्रेसियों का काम है। मुझे इस लड़ाई में कोई रुची नहीं है और इन्हें जानबूझकर मेरी रिश्तेदारी से जोड़ा जा रहा है।’

    इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है और न ही हम ऐसे विवाद करते हैं। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन लोगों ने यह गुंडागर्दी की है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • पंजाब : रवनीत बिट्टू और सिमरजीत बैंस में छिड़ी जुबानी जंग, ऑडियो आई सामने

    पंजाब : रवनीत बिट्टू और सिमरजीत बैंस में छिड़ी जुबानी जंग, ऑडियो आई सामने

    लुधियाना: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाबी लोग पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए बैंस ब्रदर्स लगातार सुर्खियों में है। वही आज सिमरजीत भैंस और रवनीत बिट्टू में जुबानी जंग छिड़ गई जिसकी ऑडियो भी सामने आई है।

    इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बिट्टू ने कहा कि भारत भूषण आंशु, राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा काफी ज्यादा परेशान है। इस दौरान बैंस ब्रदर्स के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बिट्टू ने कई अहम खुलासे से किए है। बिट्टू ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन नेताओं से परेशान होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

    इस ऑडियो के संबंध में भाजपा प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन हो नहीं पाया। बिट्टू के पीए ने कहा कि इस मामले में बिट्टू जल्द अपना पक्ष रखेंगे। उसे भी प्रकाशित किया जायेगा। एनकाउंटर न्यूज़ इस ऑडियो की पुष्टि है करता है। 

  • प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही गगरेट से 18 गाँवों से आउट होगा टीसीपी : चैतन्य

    प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही गगरेट से 18 गाँवों से आउट होगा टीसीपी : चैतन्य

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने शनिवार को गणु मदवाड़ा, मरवाड़ी, दियोली, बबेहड़, दौलतपुर चौक में नुक्कड सभाएं आयोजित कर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि 01 जून को होने वाले उपचुनाव में  गगरेट की जनता भाजपा के पक्ष में वोट करेगी जिससे प्रदेश कांग्रेस सरकार का रुखसत होना तय है। चैतन्य शर्मा ने कहा  कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही गगरेट  के 18 गाँवों से टीसीपी हटा कर जनता को इस कड़े क़ानून से मुक्ति दिलाई जाएगी।उन्होंने कहा कि 10-12 वर्ष पूर्व तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा टीसीपी में शामिल किया गया था जिससे गगरेट विधानसभा की एक बड़ी आबादी टीसीपी की बंदिशों की वजह से खासा परेशान है, लेकिन परेशान जनता के जख्मो पर मरहम लगाने का किसी ने भी प्रयास नहीं किया ।

    उन्होंने कहा कि पिछले 14 माह के कार्यकाल में विधायक रहते हुए उन्होंने विधानसभा में उक्त मुद्दा प्रमुखता से उठाया था लेकिन मुख्यमंत्री महोदय के तानाशाही रवेये की वजह से इस समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिस वजह से उन्होंने मजबूरन राज्यसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजाया ताकि वन मैन शो वाली इस सरकार को जगाया सके। उन्होंने कहा   01 जून को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में   जीत मिलने पर  प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में  गगरेट विधानसभा क्षेत्र के 18 गाँवों को टीसीपी से बाहर किया जायेगा। यह उनका वायदा ही नहीं बल्कि मोदी सरकार की तरह मजबूत गारंटी भी है।

    उन्होंने कहा कि  गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गाँव ओयल , क्लोह ,बड़ाेह, शास्त्री नगर ,देवनगर ,रामनगर, गगरेट, कृष्णा नगर ,शिवबाड़ी ,अम्बोटा ,इंदिरा नगर ,कलरुही ,अठवा ,अंदौरा अप्पर ,अंदौरा  लोअर ,मुबारकपुर ,शिवपुर एवं काशीपुर को टीसीपी से बाहर करने की अधिसूचना जारी करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का रोड़ा होने की वजह से लोग अपनी ही भूमि पर अपने सपनों का घर नहीं बना पा रहे हैं। विभाग की जटिल प्रक्रियाओं के चलते जो लोग अपना आशियाना बनाना चाह रहे हैं न तो उनके नक्शे पास हो पा रहे हैं और न ही प्लानिंग एरिया के बाशिंदे जरूरत पड़ने पर चाह कर भी अपनी जमीन बेच पा रहे हैं।

    नगर एवम ग्राम योजना अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार भवन निर्माण की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है और  अगर अज्ञानता वश बिना अनुमति  भवनों को निर्मित किया गया है तो बिजली पानी व सीवरेज की सुविधा हेतु अनापत्ति प्रमाण नही दिया जा रहा। जनता की इस पीड़ा को में भली भांति समझता हूँ और भाजपा सरकार बनते ही गगरेट विधानसभा के 18 गाँवों को टीसीपी से बाहर किया जायेगा और यह उनकी गारंटी मोदी सरकार की गारंटी की तरह पक्की है, जनता उन्हें वोट दे, चैतन्य शर्मा टीसीपी से मुक्ति दिलाएंगे 

    उधर  चैतन्य शर्मा  नुक्कड सभाओं मिल रहे जनसमर्थन से आत्म विश्वास से लबरेज दिखे और उन्होंने कहा कि प्रदेश को मित्रोंकी सरकार से मुक्ति मिलना तय है क्योंकि प्रदेश सरकार के खिलाफ  क्रांति की मशाल उठाने वाले छः विधायकों को जनता जीत दिलाने मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि एक सोची समझी टूल किट के अंतर्गत उन्हें बदनाम करने की साजिश की गयी लेकिन जनता को अब हकीकत पता चल गयी है कि गरीबो का असली हितेषी कौन है। उधर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर एवम जिला परिषद के मेंबर सुशील कालिया ने भी जनता से सांसद अनुराग ठाकुर एवम विधायक पद के प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के लिए वोट मांगे और दावा किया कि देश एवम प्रदेश में भाजपा सरकार बनना तय है।
  • केंद्र में मोदी और प्रदेश में जयराम सरकार होने के बावजूद हमीरपुर तक नहीं पहुंचा पाए अनुराग रेल लाइन: रायजादा

    केंद्र में मोदी और प्रदेश में जयराम सरकार होने के बावजूद हमीरपुर तक नहीं पहुंचा पाए अनुराग रेल लाइन: रायजादा

    कहा: जयराम सरकार के समय भी हमीरपुर के लिए एक ईंच भी रेल लाइन नहीं डलवा पाए अनुराग
    कहा : विकास में फेल होने पर अब घड़ियाली आंसू बहाते और दूसरों को दोष देते दिख रहे अनुराग

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कांगड़ा जिला के संसारपुर टैरेस, बारी, कोटला, सियोल, डाडासीबा, नंगल चौक, बाथू, चलाली, परागपुर, रक्कड़, पीरसलूही में चुनावी सभाओं में जनता से आशीर्वाद मांगा। इस मौका पर सतपाल रायजादा ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर अपने गृह जिला में रेल लाइन पहुंचाने में पूरी तरह से फेल हुए हैं और इस फेलियर से बचने के लिए बच्चों की तरह बहाने बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग अब चुनावी सभाओं में कहते फिर रहे हैं कि हमीरपुर तक रेल लाइन प्रदेश सरकार की वजह से नहीं पहुंची तो अनुराग शायद अब ये भूल गए हैं कि सुक्खू सरकार को सत्ता संभाले महज 15 माह का समय हुआ है और उससे पहले भाजपा की जयराम सरकार पूरे 5 साल सत्ता में काबिज रही।

    तो क्या भाजपा की अपनी सरकार होने के बावजूद अनुराग ठाकुर हमीरपुर तक रेल पहुंचाने में सफल नहीं हो पाए? क्या जयराम सरकार ने अनुराग ठाकुर के कामों में अडंगा लगाया? रायजादा ने कहा कि जब अनुराग देश और प्रदेश में अपनी ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद रेल लाइन हमीरपुर तक पहुंचाने में बुरी तरह से असफल हुए हैं तो यह अब जनता को भी देखना होगा कि अनुराग काम करवाने में कितने फिसड्डी साबित हुए हैं। रायजादा ने कहा कि वर्ष 2021-22 के केंद्रीय रेल बजट में इस रेल लाइन को महज एक हजार रुपए मिले थे और इस अवधि में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार थी। अनुराग न तो केंद्र से इस रेल लाइन के लिए कुछ करवा पाए और न ही प्रदेश में। सतपाल रायजादा ने कहा कि महज वोटें बटोरने के लिए अब अनुराग घडिय़ाली आंसू रोते दिखाई पड़ेंगे और विकास न करवा पाने की जिम्मेदारी दूसरों पर थोपते फिरेंगे। 

    लाइन पड़ी है तो ट्रेन तो आएंगी, हमीरपुर के लिए कितने इंच डलवाई लाइन यह बताएं
    रायजादा ने कहा कि ऊना तक रेल लाइन पहुंची हुई है और यदि लाइन है तो यहां रेलों की संख्या भी जनसंख्या के आधार पर निरंतर बढ़ेगी। इसके लिए किसी का भी कोई विशेष योगदान नहीं है। ऊना में आने वाली ट्रेनों की संख्या तो अनुराग सहित अन्य कुछ नेता बताते फिर रहे हैं लेकिन वह यह क्यों नहीं बता पा रहे हैं कि हमीरपुर के लिए कितने इंच रेल लाइन सरकी है? कितने इंच रेल लाइन हमीरपुर के लिए उन्होंने बिछवाई है? 
    केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद लटका हुआ है पी.जी.आई.

    सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना की जनता को अनुराग ठाकुर और स्थानीय भाजपा नेताओं ने वोटों की राजनीति के लिए हमेशा ठगा है। कई सालों से इसका कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि जयराम सरकार के कार्यकाल में हजारों करोड़ों के काम होने के झूठे दावे करने वाले  नेता भी केंद्र व प्रदेश में अपनी सरकार होने के बावजूद इसका काम पूरा नहीं करवा पाए। इतने सालों में महज चारदीवारी करने में ही सालों लगा दिए और चुनावी फायदे के लिए अपनी पीठ खुद ही थपथपाने में लगे रहे। यदि यह नेता इतने ही इसके प्रति सतर्क होते और चाहते कि पी.जी.आई. सैटेलाइट सेंटर का फायदा लोगों को मिले तो अब तक यह शुरू भी हो चुका होगा।
  • जालंधर: St. Soldier College के Hostel में मिला शव

    जालंधर, ENS: St. Soldier College of Education के Hostel  के रूम से शव मिलने का मामला सामने आया है। यह मामला st soldeir कॉलेज के लिद्डा कैंपस का है। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक हिमचाल वाला है। गत रात्रि राहुल ने किसी से फोन पर बात की उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया।

    जिसके बाद वह रूम से बाहर नहीं आया। सुबह जब राहुल के रूम का दरवाजा खटखटाया गया,लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जब रूम को खोला गया तो राहुल का शव बैड पर पड़ा था। राहुल की मौत के कारणों का पता है चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    इस मामले में कॉलेज मैनेजमेंट से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। अगर कॉलेज मैनेजमेंट ने अपना पक्ष रखा तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • मतगणना स्टाफ के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला 20 मई को

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप चुनावों के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात मतगणना स्टाफ के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला 20 मई को सुबह 10 बजे लता मंगेश्कर कला केंद्र समूरकलां में होगी। कार्यशाला में मतगणना की बारिकियों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने दी। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार व नोडल अधिकारियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने को कहा है।
  • पंजाबः थाने के बाहर मोबाइल चोर को लोगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

    पंजाबः थाने के बाहर मोबाइल चोर को लोगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

    मोगाः शहर में चोरी और लूटपाट की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही। मामला थाने के बाहर मोबाइल छीनने का सामने आया है। जहां लोगो ने मोबाइल छीन कर भागने वाले युवक को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई की। वीडियो सोशल मीडियी पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

    लोगों ने युवक को जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वीडियो में आप देख रहे है की किस तरह से युवक की पिटाई हो रही है और पुलिस सामने खड़ी है।

  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने निगरानी नाकों का किया औचक निरीक्षण

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने निगरानी नाकों का किया औचक निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित : चुनावों के दौरान में ऊना जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को जिले में विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। उपायुक्त ने अजोली मोड़ और संतोषगढ़ में नाकों पर तैनात टीमों का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से करें। किसी भी संदिग्ध वाहन की तत्काल चेकिंग करें और अनाधिकृत नकदी, शराब व हथियार की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    जतिन लाल ने बताया कि जिला में चुनावांे के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 3-3 उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें, एक वीडियो निगरानी टीम और 1-1 वीडियो अवलोकन टीम, सहायक व्यय पर्यवेक्षक टीमें व अकाउंटिंग टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों के चलते 25 अंतरराज्यीय और 121 राज्यातंरिक नाके लगाए गए हैं। नाकों पर पूरी मुस्तैदी से निगरानी की जा रही है। वाहनों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है। हर गतिविधि निगरानी के घेरे में है। प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रतिबद्ध है।

    इसके अलावा जतिन लाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद जिला में चैकिंग के दौरान उड़ने दस्ते और स्थैतिक टीमों ने 3.27 करोड़ रूपये से अधिक कीमत की ड्रग, लीकर, कैश व अन्य चीजों को बरामद कर जब्त किया है।
  • बंगाणा में 20 को ‘रन फॉर डेमोक्रेसी’

    बंगाणा में 20 को ‘रन फॉर डेमोक्रेसी’

    शतप्रतिशत मतदान का संदेश लिए मैराथन दौड़ेगा कुटलैहड़


    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से विविध गतिविधियां आयोजित करके लोगों को चुनावांे में मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार 20 मई को उपमंडल बंगाणा में सुबह 8 बजे ‘वोट करेगा कुटलैहड़’ जागरूकता संदेश के साथ ‘रन फॉर डेमोक्रेसी’ मैराथन आयोजित होगी। यह मैराथन बंगाणा टैक्सी स्टैंड से आरंभ होकर हटली चौक पर सम्पन्न होगी। मैराथन का उद्देश्य युवाओं समेत सभी मतदाताओं को निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है ताकि चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो।

    निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि मैराथन में 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्ति भाग ले सकते हैं। मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं मेडल, स्मृति चिन्ह और स्वीप की शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।