Blog

  • प्रशासन की बड़ी लापरवाहीः गड्ढा बना व्यक्ति की मौत का कारण, देखें वीडियो

    प्रशासन की बड़ी लापरवाहीः गड्ढा बना व्यक्ति की मौत का कारण, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नेशनल हाईवे फ्लाईओवर बन रहे सेक्टर 20 के पास खोदे गए गड्ढे को लेकर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, गड्डे में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामू निवासी जीरकपुर के लोहगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि खोदे गए गड्डे के पास कोई निशान नहीं था। वहीं अंधेरा होने की वजह से गड्ढे में गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी मैनपाल सिंह ने बताया कि उन्हें रात 11 बजे डायल 112 से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सेक्टर 20 के पास हाईवे के पास एक गड्ढे में गिर गया।

    उन्होंने कहा कि हम मौके पर देखा कि पूरी सड़क को तोड़कर उसमें गड्ढा किया हुआ था और उसमें बाइक गिरी हुई थी। वहीं हादसे के कारण व्यक्ति लहू लुहान हालात में घायल पड़ा हुआ था। मैनपाल ने कहा कि हमने काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को अंदर से निकाला और सेक्टर 6 हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां देर रात व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा हैकि इस जगह पर पहले भी हादसे हो चुके हैं।

    मौजूद लोगों ने बताया कि इस गड्ढे में करीब 10 दिन पहले भी सेक्टर 20 के कुंडी गांव के एक दंपति भी गिर गए थे। जिनको काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे गड्ढे से निकाला था। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटे लगी थी। वहीं करीब एक महीने पहले भी एक गोलगप्पे वाला भी अपने काम से घर जा रहा था और अंधेरा होने के कारण उसे गड्ढे में गिर गया। लोगों का कहना है कि इस हादसों के कारण नेशनल हाईवे की लापारवाही दिखाई दे रही है।

  • हाथरस हादसे में बड़ी कार्रवाई, बाबा के 6 करीबी सेवादार ग‍िरफ्तार

    हाथरस हादसे में बड़ी कार्रवाई, बाबा के 6 करीबी सेवादार ग‍िरफ्तार

    हाथरस। उतर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान हुए भगदड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले से जुड़े नारायण साकार विश्व हरि के करीबी छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और दो मह‍िलाएं शाम‍िल हैं।

    प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करते हुए अलीगढ़ आईजी शलभ माथुर ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए बताया क‍ि ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते थे। ये लोग भगदड़ मचने के बाद मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद उन्‍होंने बताया क‍ि मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया जा रहा है। जिसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा।

    हाथरस कांड में 123 लोगों की मौत के बाद पुल‍िस ने एफआईआर दर्ज की है। लेकिन इसमें बाबा नारायण साकार हरि को आरोपी नहीं बनाया गया है। जो फिलहाल फरार चल रहा है। पुल‍िस का कहना है क‍ि वह साक्ष्‍य जुटा रही है और जरूरत हुई तो उनके ख‍िलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjabi Singer व अभिनेता Gippy Grewal के फैंस हुए परेशान

    Punjabi Singer व अभिनेता Gippy Grewal के फैंस हुए परेशान

    मोहालीः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, गिप्पी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस परेशान हो गए। बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई है। इन ड्रिप वाली तस्वीरों के साथ उन्होंने प्रिंस कंवलजीत के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह गिप्पी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

    ग्रेवाल ने फोटो पोस्ट कर अपने फैन्स को मजाकिया अंदाज में अपनी सेहत के बारे में बताया है। अब इसी तरह उनके फैन्स भी मजेदार तरीके से रिप्लाई कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए ग्रेवाल ने लिखा- देखो, किस चीज की कमी खल रही है। गिप्पी ने खुद बताया कि उनके शरीर में विटामिन की कमी है, जिसके लिए उन्हें ड्रिप लगाई जा रही है।

    साथ ही फैन्स ड्रिप से ज्यादा इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि ड्रिप कैसे लगाई जाती है। गिप्पी ग्रेवाल ने ड्रिप के लिए बेतरतीब चीजों का इस्तेमाल किया है। काम के दौरान गिप्पी और कंवलजीत को तरल पदार्थ दिए जाते हैं। दोनों के साथ इंडस्ट्री के कई चेहरे देखे गए हैं। तरल पदार्थ देने के लिए फिजीशियन ने कंवलजीत के लिए एल्युमिनियम की सीढ़ी और गिप्पी ग्रेवाल के लिए कपड़े का हैंगर इस्तेमाल किया। इस पर फैंस हंस रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं।

    दरअसल, ग्रेवाल और कंवलजीत अपनी नई पंजाबी फिल्म ‘अरदास’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो इसी साल सितंबर महीने में रिलीज होगी। समीक्षकों के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होगी। फिल्म के अन्य सितारे गुरप्रीत घुग्गी, प्रिंस कंवलजीत सिंह, जैस्मीन भसीन और निर्मल ऋषि हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।

  • Punjab: BJP में शोक की लहर, पूर्व सांसद का हुआ निधन

    Punjab: BJP में शोक की लहर, पूर्व सांसद का हुआ निधन

    फरीदकोटः भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर छा गई है। दरअसल, भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद 89 वर्षीय गुरुचरण कौर पंजगराईं का वीरवार को देहांत हो गया। उन्होंने वीरवार को फरीदकोट में आखिरी सांस ली। गुरुचरण कौर का अंतिम संस्कार दो दिन बाद 7 जुलाई को किया जाएगा। इसकी वजह यह है कि गुरुचरण कौर के बेटे विदेश में रहते हैं।

    बेटों के आने के बाद आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पैतृक गांव पंजगराईं कलां में ही गुरुचरण कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के अनुसार पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रही थी और वीरवार दोपहर उन्होंने अपने घर में ही आखिरी सांस ली।

    जैतो के भाजपा नेता व आंतकवाद के काले दौर में शहादत देने वाले गुरबचन सिंह पतंगा की बहन गुरचरण कौर पंजगराईं पेशे से अध्यापिका थी। साल 1994 में सेवामुक्ति के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होकर जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न पदों पर कार्य किया। परिवार की कुर्बानी और पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें राज्य की अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्यसभा सांसद बनाया गया था। वह 1 जून 2001 से 1 जुलाई 2004 तक बतौर राज्यसभा सांसद रहीं।

  • Punjab: टीचरों पर गंभीर आरोप लगाकर प्रिंसीपल ने उठाया खौफनाक कदम

    Punjab: टीचरों पर गंभीर आरोप लगाकर प्रिंसीपल ने उठाया खौफनाक कदम

    संगरूर : जिले में सरकारी स्कूल प्रिंसिपल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरकारी स्कूल के प्रिंसीपल ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार संगरूर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाई है। इसमें उन्होंने स्कूल के ही कुछ अध्यापकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

    वीडियो में प्रिंसिपल ने आरोप लगाए हैं कि उनके स्कूल के कुछ अध्यापकों ने टीचर यूनियन को बुला कर उनकी बेइजती की है। इस कारण वह डिप्रेशन में है। उन्होंने वीडियों में कहा कि स्कूल के कई अध्यापक उनकी मौत के जिम्मेदार हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले से उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं है।

     

  • Punjab: Sky Mall में पुलिस की रेड, Spa Center की आड़ में चल रहा Sex Racket , 14 युवक-युवतियां काबू

    Punjab: Sky Mall में पुलिस की रेड, Spa Center की आड़ में चल रहा Sex Racket , 14 युवक-युवतियां काबू

    श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर व मलोट पुलिस ने संयुक्त रूप से मलोट के स्काई मॉल में रेड करके स्पा सेंटर की आड़ में दो सेंटरों पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का राजफाश किया। पुलिस ने 8 युवतियों व छह लड़कों सहित 14 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपी फरार हैं। थाना सिटी मलोट में सेक्स रैकेट के धंधे में संलिप्त 16 आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। वहीं, आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई इंस्पेक्टर कुलदीप कौर व थाना सिटी प्रभारी करमजीत कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है।

    थाना सिटी मलोट की प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्मजीत कौर ने बताया कि इस पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मलोट के स्काई मॉल में कुछ लोगों द्वारा स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। उन्होंने पूरी योजनाबद्ध तरीके से पुलिस टीम के साथ मॉल में चल रहे दो स्पा सेंटरों में रेड की गई। पुलिस टीम ने वहां मौके से 8 युवतियों व 6 लड़कों को काबू किया गया। स्पा सेंटर संचालकों से दस्तावेज दिखाने को कहा गया जोकि नहीं दिखा पाए। वहीं, 2 आरोपी फरार हैं। मामले में 16 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

  • Hemant Soren फिर बने झारखंड के CM

    Hemant Soren फिर बने झारखंड के CM

    नई दिल्ली। हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के सीएम। जेल से रिहाई के बाद राजभवन बृहस्पतिवार की शाम यहां राजभवन में राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    झामुमो ने इससे पहले दिन में बताया था कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और वह सात जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। झामुमो नीत गठबंधन ने बाद में फैसला किया कि सोरेन आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, चंपई सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।

  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 137 चालान किए

    ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 137 चालान किए

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के अलग अलग क्षेत्रों में बुधवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 137 वाहनों के चालान किए। कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिससे पुलिस को 30,900 रूपये की कमाई हुई।  पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले लोगों से भी 600 रु जुर्माना वसूला है।
  • Jalandhar: Bambu Ghat लेकर Road Show करने पहुंचे Neetu Shatran Wala, देखें Live

    Jalandhar: Bambu Ghat लेकर Road Show करने पहुंचे Neetu Shatran Wala, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में Bambu Ghat लेकर रोड शो करने Neetu Shatran Wala पहुंच गया है। वहीं उप चुनाव को लेकर नीटू ने कहा कि वह भगत सिंह की सोच पर इस बार चुनाव लड़ने जा रहा है। इस मामले नीटू से रोड शो के बारे में पूछा गया कि वह कहां तक रोड शो निकालेंगे तो नीटू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जहां तक परमात्मा उसे ले जाएं। वहीं Bambu Ghat से शुरूआत करने के बाद नीटू गाड़ी की खिड़की में बैठकर रोड शो कर रहा। वहीं लोग नीटू के साथ तस्वीरें खींचवाने के लिए इकट्ठे होना शुरू हो गए है।वहीं नीटू के रोड शो में बलोगर गोला पहुंच गया है।

    बता दें कि नीटू ने पिछली बार चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। लेकिन जब नीटू से दोबारा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो नीटू ने कहा कि इस बार लोगों ने चंदा देकर चुनाव में खड़े होने के लिए उसे कहा है। नीटू ने कहा कि वह लोगों के प्यार के चलते दोबारा चुनाव लड़ने जा रहे है। नीटू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जंग जारी रखांगा। इस बार चुनाव में उसे जीत हासिल करवाएंगे।

  • ऊना से 15 वर्षीय लड़की गायब

    ऊना से 15 वर्षीय लड़की गायब

    ऊना-सुशील पंडित : ऊना के एक गांव की 15 वर्षीय लड़की गायब है। थाने में शिकायत दर्ज करवाने वाली लड़की की नानी ने दावा किया है कि तीन जुलाई को वह अपनी दोहती को घर छोड़ने जा रही थी कि बस स्टैंड से वह गायब हो गई। अभी तक उस लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लड़की की तालाश शुरू कर दी है।