Blog

  • सीएचसी संतोषगढ़ में विशाल मेडिकल कैंप 18 मई को 

    सीएचसी संतोषगढ़ में विशाल मेडिकल कैंप 18 मई को 

    ऊना/ सुशील पंडित : वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, संतोखगढ़ की आज महत्वपूर्ण मीटिँग हुई। जिसमें बताया कि 18 मई को विशाल मेडिकल कैंप का सीo एचo सीo संतोषगढ़ में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ज़ोनल हॉस्पिटल ऊना के डॉ संजीव वर्मा, मुख्य चिकत्सा अधिकारी की देखरेख में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रोगियों का निरीक्षण करेगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में मेडिसन; ओर्थो; ईo एनo टीo और आँखों के डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

    नगर परिषद के प्रधान डॉ राम नारायण प्रभाकर व सचिव जगमोहन सिंह वालिया ने बताया कि मेडिकल कैंप का उद्घाटन ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा करेंगे। इस मौके पर प्रशासन के उच्च अधिकारियों के पहुंचेगे। उन्होंने इलाका  निवासियों से अपील है कि सीo एचo सीo संतोषगढ़ में मेडिकल कैंप में पहुंच कर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाए और इस सुविधा का  लाभ उठाएं।

  • स्वास्थ्य सुविधाओ को जन जन तक पहुँचा रही साँसद स्वास्थ्य सेवा

    कुटलैहड़ मे जांचा 38 लोगों का स्वास्थ्य, 28 लोगों की रक्तजांच की 

    ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधायों को बेहतर बनाने की  दिशा मे उठाए गए कदमों के तहत प्रयास संस्था द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचने का कार्य कर रही है |  सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ अंजू के नेतृत्व मे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पड़ियोला एवं ग्राम पंचायत दयुगलि में स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया |

    स्वास्थ्य शिविर मे 38 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 28 लोगों की रक्त जांच भी की गई | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया । 12 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 06 मरीज उच्च रक्तचाप, 01  मरीज मधुमेह, एवं 19 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए | इस स्वास्थ्य शिविर मे स्थानीय प्रधान कमल सिंह, समन्वयक नितिन, अंजली विशेष रूप मे उपस्थित रहे । स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के लिए सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं प्रयास संस्था का धन्यवाद किया ।

  • स्वास्थ्य सुविधाओ को जन जन तक पहुँचा रही साँसद स्वास्थ्य सेवा

    स्वास्थ्य सुविधाओ को जन जन तक पहुँचा रही साँसद स्वास्थ्य सेवा

    कुटलैहड़ मे जांचा 38 लोगों का स्वास्थ्य, 28 लोगों की रक्तजांच की 

    ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधायों को बेहतर बनाने की  दिशा मे उठाए गए कदमों के तहत प्रयास संस्था द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचने का कार्य कर रही है |  सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ अंजू के नेतृत्व मे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पड़ियोला एवं ग्राम पंचायत दयुगलि में स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया |

    स्वास्थ्य शिविर मे 38 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 28 लोगों की रक्त जांच भी की गई | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया । 12 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 06 मरीज उच्च रक्तचाप, 01  मरीज मधुमेह, एवं 19 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए | इस स्वास्थ्य शिविर मे स्थानीय प्रधान कमल सिंह, समन्वयक नितिन, अंजली विशेष रूप मे उपस्थित रहे । स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के लिए सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं प्रयास संस्था का धन्यवाद किया ।

  • कोटला कलां में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, रिमांड पर 

    कोटला कलां में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, रिमांड पर 

    ऊना/ सुशील पंडित : बीती 5 मई को कोटला कलां में बाबा बाल जी मंदिर के पास स्कूटी सवार दो युवक करीब 70 वर्षीय महिला की कान की बालियां छीन कर फरार हो गए थे। उन दोनों युवकों को ऊना पुलिस ने आनंदपुर साहिब पंजाब से काबू कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 मई 2023 को बाबा बाल जी मंदिर के पास गांव कोटला कलां में दो स्कूटी सवार युवक एक वृद्ध महिला की कान की बालियां झपट कर फरार हो गए थे। जिनके विरूद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर एक जांच टीम का गठन किया था।

    इस मामले में पुलिस ने हरनेक सिंह पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी चनोली, तह0 आनंदपुर साहिब, जिला रुपनगर (पंजाव) को नूरपुर वेदी से व दूसरे आरोपित गुरप्रसाद सिंह पुत्र सरदारा सिंह निवासी चोई बाजार आनंदपुर साहिब,  जिला रुपनगर (पंजाव) को श्री आनंदपुर साहिब से गिरफतार किया गया है। दोनों आरोपितों को आज माननीय अदालत ऊना मे पेश करके दिनांक 18-05-23 तक पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों से गहनता से पूछताछ अमल में लाई जा रही है व आगामी तफतीश जारी है। 

  • पंजाब से बड़ी खबरः कांग्रेस का पूर्व एमएलए गिरफ्तार

    पंजाब से बड़ी खबरः कांग्रेस का पूर्व एमएलए गिरफ्तार

    फिरोजपुर:पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। फरीदकोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। विधायक किक्की ढिल्लों पर आमदन से ज्यादा जायदाद के आरोप थे जिसके चलते विजिलेंस ने कार्रवाई की है। पिछले कुछ महीने से उनके खिलाफ विजिलेंस की जांच चल रही थी। फिरोजपुर में विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो ने 30 जनवरी को फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को आय से संपत्ति बनाने के मामले में तलब किया था। इस दौरान विजिलेंस के अधिकारियों द्वारा कुशलदीप सिंह ढिल्लों से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की गई थी और उनके द्वारा बनाई गई जायदाद का ब्यौरा मांगा था।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किक्की ढिल्लों ने 5 सालों में 70 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस दौरान कुछ जमीन एनआरआई के जरिए खरीदने के पूर्व कांग्रेस विधायक पर आरोप लगे थे। कई महीने से विजिलेंस के समक्ष किक्की ढिल्लों पेश हो रहे थे। लेकिन बताया जा रहा है कि जांच के दौरान खामियां पाए जाने के चलते आज विजिलेंस ने पूर्व कांग्रेस विधायक किक्की ढिल्लों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में किक्की ढिल्लों के 2 अन्य साथियों को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले को लेकर किक्की ढिल्लों का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य साथी की पहचान गुरसेवक सिंह, निवासी गांव नानकसर, जिला फरीदकोट, राजविंदर सिंह, गांव धन्ना शहीद, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। 

  • पंजाबः 57 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः 57 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक राज्य के कई जिलों के पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए है। जिसमें इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल है। देखें लिस्ट

  • ऊना: 25 मई को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक

    ऊना: 25 मई को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर 25 मई को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने नेशनल डिवाॅर्मिंग डे के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और मलेरिया उन्मूलन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 25 मई को नेशनल डिवोर्मिंग डे पर एल्बेंडाजोज की खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी कारणवश एल्बेंडाजोल की खुराक से वंचित रहे बच्चों के लिए 31 मई को मोपअप राउंड के अंतर्गत एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक छह माह के दौरान हर व्यक्ति को एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करना चाहिए ताकि पेट में कृमि पैदा न हो सके। उन्होंने कहा कि पेट में कीडे इत्यादि होने के कारण जो ऊर्जा खानपान से व्यक्ति को मिलती है वह उसे पूरी तरह से प्राप्त नहीं हो पाती है जिससे लोग अनीमिया का शिकार होकर कई बीमारियों की चपेट में आने की संभावना बनी रहती है।

    एडीसी ने बच्चों से नियमित तौर पर एल्बेंडाजोल की दवा लेने तथा इस बारे अपने आस पडोस में भी व्यापक जन जागरूकता लाने पर बल दिया। उन्होने कहा कि एल्बेंडाजोल की दवा सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफत में उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने आमजन से  बच्चों के खाना खाने व शौच जाने के बाद अपने हाथों की साबुन से अच्छी तरह से साफ-सफाई बनाए रखने, नाखूनों को साफ सुथरा व छोटा रखने, खुले में शौच न करने तथा शौचालय का ही प्रयोग करने एवं अपने आसपास सफाई रखने का भी आहवान किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए एडीसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छूटे हुए स्कूली बच्चों के लिए चिकित्सीय टीमों का फाॅलोअप विजिट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि गत वर्ष राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ब्लाॅक अंब, बसदेहड़ा, गगरेट, हरोली व थानाकलां में बच्चों की सर्जरी के लिए 9.15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जबकि माह अप्रैल, 2023 में 1.25 लाख रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है|

    एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए के वे उद्योग विभाग के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को मलेरिया और आरबीएसके के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता तथा जांच शिविरों का आयोजन करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिए कि पिछले तीन वर्षों मे जिन-जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले पाए गए थे उन क्षेत्रों की सूची तैयार करें ताकि उन क्षेत्रों में समय पर फोगिंग करवाई जा सके। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि यदि उनके ध्यान में जल जनित रोगों के संबंध में कोई भी मामला सामने आता है तो वे स्वास्थ्य विभाग के ध्यान में अवश्य लाए ताकि समय रहते उनका उपचार किया जा सके। इस अवसर पर सीएमओ संजीव वर्मा, एमओएच डाॅ सुखदीप सिंह सिधू,डीपीओ (आईसीडीएस) सतनाम सिंह, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, डाॅ रिचा कालिया, डीआईसी मैनेजर अखिल शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

  • पंजाब के सबसे बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का पर्दाफाश, करोड़ों रुपए के गहने, कैश और लग्जरी कारें बरामद

    पंजाब के सबसे बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का पर्दाफाश, करोड़ों रुपए के गहने, कैश और लग्जरी कारें बरामद

    लुधियानाः जिले की पुलिस ने प्रदेश के सबसे बड़े ऑनलाइन फ्रॉड मामले का खुलासा करते हुए एक लड़की समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगों द्वारा V ट्रेड नाम से एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया। यह एप्प एंड्रॉयड फोन पर बंद हो चुका है, लेकिन एप्पल फोन पर अभी वर्क कर रहा है। इस ऐप के जरिए ठग उन कारोबारियों से संपर्क साधते थे, जो शेयर बाजार में पैसा लगाते थे। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर पैसे ऐंठता था और ठगी का शिकार बनाता था। दो महीने पहले मिली शिकायत के बाद साइबर क्राइम हेड रूपिंदर कौर भट्टी के नेतृत्व में लुधियाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद लड़की समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

    पुलिस कमिश्रनर ने बताया कि महानगर की साइबर सेल ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि V-ट्रेड सेल मनोरंजन की श्रेणी में आता है और सिखलाई के उद्देश्य से विद्यार्थियों के लिए बना है। भारती सिक्योरिटी और एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया (सेबी) से अलग-अलग इकाइयों के बारे जानकारी मांगी गई थी। इसमें यह पाया गया कि इस ऐप का सेबी के साथ कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। ऐप पर V-ट्रेड द्वारा ग्राहक को दिखाए गए लेन-देन की एक्सचेंज से पुष्टी की गई थी और वह धोखाधड़ी वाले पाए गए। पीड़ितों से ज्यादातर भुगतान नकदी में लिया गया है। आरोपियों की पीड़ितों के साथ चैटिंग भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी लोगों से संपर्क करके उन्हें ऐप में पैसे लगाने का लालच देते थे। ऑनलाइन व्यापार में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों को आकर्षित करते थे। लोगों के मोबाइल पर ऐप का लिंक भेजते थे और एक आईडी-पासवर्ड भी देते थे। ऐप डाउनलोड करने के लिए जो लिंक भेजा जाता था, वह लोगों के बैंक खातों के साथ जुड़ा होता था। आरोपी आईडी और पासवर्ड देने से पहले पीड़ित से 2 चैक भी मांगते थे।

    फिर पीड़ित से कैश लिया जाता और बराबर के डमी आंकड़े ऐप में दिखाए जाते। पुलिस ने पड़ताल में पाया कि बीएम असल में किसी भी एक्सचेंज से कोई व्यापार नहीं करता है। पीड़ित को भरोसा दिलाया जाता था कि वह ऐप के जरिए व्यापार करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। जब ग्राहक अपनी रिटर्न की मांग करता है तो आरोपियों द्वारा उसकी आईडी और पासवर्ड बदल दिया जाता है और बाद में ग्राहक को और पैसे देने के लिए ब्लैकमेल किया जाता है। ग्राहक को कहा जाता कि वह पैसे नहीं देगा तो उसका चैक उसके खिलाफ इस्तेमाल करेंगे।

    पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों को पुलिस ने फ्रीज करके 30.80 लाख, ‌40.62 लाख, 5 लैपटॉप, 7 डेस्कटाप, 7 मोबाइल, सोने और हीरे की 62 वस्तुएं, करोड़ों रुपए के कीमती 135 चैक, एक मर्सीडीज और सियाज कार, पैसे गिनने वाली 2 मशीनें व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि अनिल जैन निवासी बावा कॉलोनी हैबोवाल मास्टरमाइंड है। आरोपी के पास कई लग्जरी कारें होने का पता चला है। कर्मजीत कौर निवासी अहमदगढ़ (लोगों को ऐप डाउनलोड करने का सुझाव देती थी), सन्नी कुमार निवासी लक्ष्मी नगर हैबोवाल तीसरा आरोपी है। जतिन जैन और गगनदीप सिंह फरार हैं।

  • केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नितिन गडकरी के दिल्ली स्थित आवास पर फोन कर धमकी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक नितिन गडकरी के दफ्तर के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी। दिल्ली पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

    5 महीने में तीसरी बार मिली धमकी 

    ऐसा नहीं है कि केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी का यह पहला मामला हो। उन्हें पिछले 5 महीनों में तीन बार धमकी मिल चुकी है। इससे पहले पहले 14 जनवरी को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम से फोन कर धमकी दी गई थी। फोन करने वाले डेढ़ घंटे में तीन बार फोन करते हुए धमकी देने के साथ ही 100 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में नागपुर पुलिस ने धमकी देने वाले के नंबर को कर्नाटक के बेलगांव की एक जेल में ट्रेस किया था। धमकी देने वाले का नाम जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांथा बताया गया था।

    इस बार दिल्ली आवास पर आया फोन 

    वहीं इसके बाद नितिन गडकरी को 21 मार्च को दोबारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी भरा फोन फिर से नागपुर ऑफिस में ही किया गया था। तब भी धमकी देने वाले ने अपना नाम जयेश पुजारा ही बताया था। इस बार उनके दिल्ली आवास पर फोन करके धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया है कि अभी तक धमकी देने वाले की जानकारी नहीं मिली है लेकिन जांच को बेहद ही गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है और वह जल्द ही धमकी देने वाले को पकड़ लेंगे।

  • पंजाबः अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर केंद्रिय मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर केंद्रिय मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में आयोजित रोजगार मेले को लेकर आए हुए थे। जहां उन्होंने अकाली-भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर केंद्रिय मंत्री हरदीप पुरी का बड़ा बयान दिया। हरदीप पुरी ने अकाली दल के साथ गठबंधन करने से मना कर दिया है। हरदीप पुरी का कहना है कि शिअद के पास तो कुछ नहीं है, अगर उनके अच्छे नेता भाजपा में आना चाहे तो कमल से जुड़ सकते हैं। शिअद ने पिछले 20 – 25 वर्षों में गठबंधन के नाम पर कुछ नहीं किया।  केंद्रिय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि जब शिअद से भाजपा का गठबंधन था, तब हमें लगता था कि वह पंजाब के हित में काम कर रहे है। लेकिन जब हमें समझ आने लगी तो वह खुद ही गठबंधन तोड़ गए। अब अगर गठबंधन की बात करें तो हमारा जवाब यही है कि उनके पास तो कुछ है नहीं अपने पिछले रिजल्ट देख लें।   

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मई, 2023 को रोज़गार मेले के हिस्से के रूप में सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार के अवसर पैदा करना और युवाओं को राष्ट्रीय विकास में भाग लेने के लिए सशक्त बनाना था। इसी क्रम में देश के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री में डाक विभाग की PMG मनीषा बंसल और सुप्रीटेंडेट पोस्ट कैलाश शर्मा की टीम दवारा आयोजित रोज़गार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर व्यक्तिगत रूप से नवनियुक्त 190 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सरकार की इस पहल के लिए उन्होंने रोजगार के अवसर प्रदान करके युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान करने में सक्षम बनाने के महत्व पर जोर दिया।

    नव नियुक्त लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी के नेतृत्व में भारत के कुशल और गतिशील कार्यबल पर भी गर्व महसूस किया, जो हमारे राष्ट्र का गौरव है। उन्होंने घोषणा की की “दुनिया देखे कि भारत की अर्थव्यवस्था किस तरह अपने पंखों पर ऊंची उड़ान भरती है।”  बताने योग्य है कि देश भर से चुने गए नए नियुक्त व्यक्ति केंद्र सरकार के विभागों, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इन पदों में ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क, कनिष्ठ लिपिक-सह-टाइपिस्ट, कनिष्ठ लेखा लिपिक, ट्रैक मेंटेनर, सहायक अनुभाग अधिकारी, अवर श्रेणी लिपिक, निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, फायरमैन, सहायक लेखा अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, मंडल लेखाकार, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सहायक कुलसचिव, सहायक प्रोफेसर, शामिल हैं।