Blog

  • जालंधरः विजीलैंस की एक ओर चिट्ठी ने चढ़ाया निगम के कई अधिकारियों का पारा

    जालंधरः विजीलैंस की एक ओर चिट्ठी ने चढ़ाया निगम के कई अधिकारियों का पारा

    मिश्रा ग्रुप ने उगले कई राज, जांच शुरु…

    जालंधर/अनिल वर्मा, वरुण अग्रवालः बीते दिनों विजीलैंस की गिरफ्त में आए एटीपी रवि पंकज, पूर्व भाजपा नेता अरविंदर मिश्रा, शिव सेना नेता कुणाल कोहली व फरार आशीष अरोड़ा के मक्कड़जाल को विजीलैंस ब्रेक करने के लिए जांच को ओर गहराई में लेकर जा रही है जिससे बिल्डिंग विभाग में तैनात कई अधिकारियों की परेशानी बढ़नी तय मानी जा रही है। मोहाली विजीलैंस ब्यूरो द्वारा निगम कमिशनर अभिजीत कपलिश को पत्र जारी किया गया है और अरविंद मिश्रा, कुणाल कोहली व अशीष अरोड़ा द्वारा डाली गई सभी शिकायतों का ब्यौरा मांगा गया है विजीलैंस के हाथ एक ऐसी जानकारी लगी है जिसमें इस तिकड़ी के अन्य अधिकारियों के साथ नजदीकियां होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

    जिसके चलते सभी शिकायतों में शामिल बिल्डिंगों तथा कालोनियों के सैक्टर तथा उन सैक्टरों में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पैक्टरों का भी ब्यौरा मांगा गया है। विजीलैंस उन शिकायतों को केस में अटैच कर शहर के कई प्राप्टी मालिकों को बुलाकर पूछताछ कर सकती है कि आखिर मिश्रा ग्रुप ने उनके साथ कितने रुपयों की फिरौती मांगी या ले ली। मिली जानकारी अनुसार मिश्रा का नैटवर्क माडल टाउन, अर्बन एस्टेट, 66 फुट रोड सहित कई पॉश कालोनियों में था जहां बनने वाली हरेक अवैध बिल्डिंग की शिकायत की जाती थी और बाद में फिरौती लेकर शिकायत को वापिस ले लिया जाता था। 

    इसी सप्ताह जालन्धर दस्तक देगी विजीलैंस की टीम

    पुख्ता जानकारी अनुसार मोहाली विजीलैंस की टीम इसी सप्ताह जालन्धर पहुंचेगी और मिश्रा गिरोह की ओर से डाली गई सभी शिकायतों का मौका देखेगी और फोटोग्राफी करेगी। इन बिल्डिंगो के सबंधित एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैक्टरों से बिल्डिंगों सबंधि ताजा रिपोर्ट भी ली जाएगी तांकि पता चल सके कि क्या मिश्रा गिरोह की ओर से फिरोती लेने के बाद एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैक्टर ने बिल्डिंग के खिलाफ कानूनी कारवाई की या फिर शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल कर सरकार को नुक्सान पहुंचाया।

  • राष्ट्रिय एकता मंच ने किया कौशल विकास प्रदर्शनी का आयोजन 

    राष्ट्रिय एकता मंच ने किया कौशल विकास प्रदर्शनी का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित राष्ट्रिय एकता मंच ऊना द्वारा संचालित एन आर एस टी केंद्र वाथू 1,2,3,4,5 का जागरूकता शिविर और कौशल विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस आयोजन में राजीव गांधी कम्यूनिटी हाल  मे केंद्र के बच्चों और उनके अभिभावकों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप,आग लगना आदि के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे बायस चांसलर इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी वाथू  प्रोफेसर  संजय कुमार बहल  ने शिरकत की । इस जागरूकता शिविर में अग्नि विभाग से  सुनील दत्त  ,आपदा प्रबंधन विभाग से सुमन चाहल  ,वकील  बृज मोहन  पूर्व प्रधान बाथु के के राणा , महेंद्र गोपाल  , हरीश पुष्करणा , राष्ट्रिय एकता मंच संस्था के अध्यक्ष  सुरिंदर रात्रा उपस्थित रहे, इस शिविर में केंद्रों की प्रभारी  प्रवीन, मोनिका,ज्योति, रीता, रीना, सुषमा, के साथ कौशल विकास के प्रशिक्षक नेहा, ज्योति सेखरी,चमन लाल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • बड़ी ख़बरः भारतीय दूतवास का दावा, इस जगह छिपा है Amritpal Singh!

    बड़ी ख़बरः भारतीय दूतवास का दावा, इस जगह छिपा है Amritpal Singh!

    नई दिल्लीः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम दिन रात छापेमारी कर रही है, लेकिन वो अभी भी गिरफ्त से बाहर है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि वो नेपाल में है और वहां से किसी तीसरे देश में वह भाग सकता है। ऐसे में भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि भगोड़े अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भाग जाने की अनुमति नहीं दी जाए और यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य नकली पासपोर्ट का उपयोग करके भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।

    सोमवार को मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। काठमांडू पोस्ट अखबार ने खबर दी है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कांसुलर सेवा विभाग को भेजे पत्र में सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। भारत सरकार के पत्र के हवाले से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह नेपाल में छिपा हुआ है। भारत सरकार द्वारा लिखे गए पत्र में नेपाल के मंत्रालय से अनुरोध किया गया है, ”अपने इमीग्रेशन विभाग को सूचित करें कि अमृतपाल सिंह को नेपाल के माध्यम से किसी तीसरे देश की यात्रा करने की अनुमति न दी जाए।

    चिट्ठी में आगे कहा गया है कि यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का उपयोग करके नेपाल से भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।” नेपाली अखबार ने कई स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि पत्र और अमृतपाल सिंह के व्यक्तिगत विवरण को होटल से लेकर एयरलाइंस तक सभी संबंधित एजेंसियों को भेज दिया गया है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि उसके पास अलग-अलग पहचान वाले कई पासपोर्ट हैं। बता दें कि पंजाब सरकार और गृह मंत्रालय के एक्शन के बाद से ही अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। अमृतपाल सिंह पुलिस के एक्शन के बाद एजेंसियों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था।

  • सुखविंदर सिंह सुक्खू की दीर्घायु के लिए द्रोण शिव मंदिर गगरेट में देवीलाल ने पूजा-अर्चना करवाई

    सुखविंदर सिंह सुक्खू की दीर्घायु के लिए द्रोण शिव मंदिर गगरेट में देवीलाल ने पूजा-अर्चना करवाई

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर द्रोण शिव मंदिर गगरेट में उनकी दीर्घायु के लिए  युवा कल्याण बोर्ड के पूर्व निदेशक देवीलाल ने पंडित सिकंदर पाल शास्त्री से विशेष रुप से पूजा-अर्चना रविवार देर रात करवाई। इस अवसर पर देवीलाल ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू एक सामान्य परिवार से निकल कर आज वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद  पर पहुंचे हैं। जो हमारे लिए फख्र की बात है और आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्तोत्र हैं। उन्होंने कहा कि जब से हिमाचल के मुख्यमंत्री की कमान संभाली है तब से अब तक सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है और जिसमें महिलाओं और युवाओं को ज्यादा तरजीह दी जा रही है।
  • बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जैकारों से गूंजा ऊना

    बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जैकारों से गूंजा ऊना

    बाबा साहिब सिंह जी बेदी के जन्म उत्सव पर सजा नगर कीर्तन

    ऊना/सुशील पंडित :  ऊना नगर के संथापक व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह जी बेदी जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार  को उनके वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी  व साध संगत द्वारा  गुरु ग्रन्थ साहिब जी की छत्रछाया व  पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया । भारी संख्या में श्रद्धालुओं  ने नगर कीर्तन में शिरकत कर ऊना नगर के संस्थापक को श्रद्धा सुमन भेट किए। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की पालकी को सुंदर रूप में फूलों से सजाया गया था और संगत साथ में शब्द कीर्तन करती हुए चल रही थी।
    नगर कीर्तन में गतका जत्था द्वारा पुरातन युद्ध के तोर- तरीकों का सुंदर रूप में प्रदर्शन किया गया। नगर कीर्तन को लेकर संगत में भारी उत्साह देखने को मिला । बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाती संगत द्वारा नगर की परिक्रमा की गई । नगर कीर्तन  किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी से प्रारंभ हो कर पुराना बस स्टैंड, आई.एस.बी.टी, रोटरी चौक, में बजार से होता हुआ वापिस किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी में संपन हुआ ।किला बेदी साहिब में पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया व पांच प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न स्थानों प्रसाद व लंगरों का आयोजन किया गया, प्रशाद बांटे गए।  
    नगर कीर्तन का महत्व बताते हुए बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी ने बताया की नगर के संस्थापक बाबा साहिब जी जब भी नगर को छोड़ कर लंबे समय के लिए जाते थे तो सुरक्षा कवच के रूप में नगर की परिकर्मा करते थे । उसी याद को ताजा करने के लिए नगर कीर्तन के रूप में परिकर्मा की जाती है  ताकि  आगे भी बाबा जी की कृपा बनी रहे।
    नगर कीर्तन में साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा अमरजोत सिंह जी बेदी द्वारा इस अवसर पर  किसी प्रकार की गंदगी ना  फैले इस के लिए विशेष टीम का गठन किया गया और साथ साथ ही सफाई की जाती रही ।इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह जी बेदी, बाबा तेग्वीर सिंह जी बेदी, संत अनूप सिंह,बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा सुरिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, बलविंदर सिंह,जगरूप सिंह,गुरदीप सिंह, गोपाल सिंह बालीवाल, गुरु नानक मिशन संस्था के महांसचिव हरपाल सिंह कोटला,सुखविंदर सिंह, गुरमेज सिंह,अजैब सिंह, कश्मीर सिंह,सतनाम सिंह,जोग्मान सिंह,गगनदीप सिंह,गुरदीप सिंह,इंदरजीत सिंह, सुखवंत सिंह, सर्वजीत सिंह, परमजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
  • पंजाबः माडल टाउन में सूर्य स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, 6 युवतियां समेत 8 काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः माडल टाउन में सूर्य स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, 6 युवतियां समेत 8 काबू, देखें वीडियो

    मालिक और मैनेजर पर FIR दर्ज

    लुधियानाः दुगरी इलाके में सूर्य स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड कर 6 युवतियों समेत 8 लोगों को काबूू किया है। मामले की जानकारी देते हुए माडल टाउन थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सूर्य स्पा सेंटर में सैक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस आने की भनक लगते ही कई युवक पहले ही फरार हो गए। हालांकि इस दौरान पुलिस ने 6 युवतियों समेत 8 लोगों को काबू किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस को वहां से काफी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। 

    बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर के काउंटर पर मैनेजर एंट्री के 1500 हजार रुपए लेता है, जिसके बाद बंद कमरे में बोली लगती है। मैनेजर दलाल बनकर ग्राहकों को एक्स्ट्रा सर्विस की पेशकश करता था। बता दें करीब 23 दिन पहले फिरोजपुर रोड पर ओमेक्स प्लाजा नजदीक भाईवाला चौक पर बने स्पा सेंटर में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने रेड की थी। उस रेड में 10 लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया था।

  • सदाशिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन 

    सदाशिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बडोआ में स्थित प्राचीन सदाशिव मंदिर में हर वर्ष की भांति 27 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन करवाया जाता है। सोमवार सुबह मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन करवाया गया। उसके बाद भजन कीर्तन व दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन करवाया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों भक्तजनों ने भोले बाबा का आशीर्वाद लिया तथा भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया।

    इस मौके पर मंदिर की संस्थापक पारो देवी ने बताया कि 27 मार्च को हर वर्ष की भांति मंदिर में भंडारे का आयोजन करवाया जाता है। इस मौके पर धार्मिक कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में अनिल शर्मा,तिलक राज शर्मा, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा,बिनोद शर्मा,  ई रमन शर्मा,सारांश शर्मा,मोहित शर्मा रवि शर्मा, आयूष शर्मा,तरसेम लाल,अमन शर्मा, अविनाश शर्मा,पुनित शर्मा,आंश शर्मा सहित अन्य भक्तजनों ने अपना अपना सहयोग दिया।

  • गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए युवक ने खाई ये गोलियां, हुई मौत

    गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए युवक ने खाई ये गोलियां, हुई मौत

    नई दिल्लीः कहते हैं न कि इंसान अक्सर जोश में होश खो बैठता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सामने आया है, जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए पहले जमकर शराब पी और इसके बाद उसने वियाग्रा की दो दो गोलियां खा ली। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो दिल दहला देने वाला है, जी हां शख्स की स्‍ट्रोक के चलते मौत हो गई। इस घटना की जानकारी ’जर्नल ऑफ फोरेंसिक मेडिसन’ में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है।

    इस शख्‍स का पोस्‍टमार्टम करने वाले एम्‍स के डॉक्‍टर जय नारायण पंडित ने कहा- शख्‍स को स्‍लाइडनाफिल (वियाग्रा) दवा खाने की सलाह नहीं दी गई थी। बावजूद इसके उसने दवा का सेवन किया। इस मामले से जुड़े डॉक्‍टरों ने बताया कि यह शख्‍स अपनी एक महिला मित्र के साथ होटल में रुका था। जहां उसने वियाग्रा की 50 एमजी की दो टेबलेट खा लीं।

    हालांकि, इस शख्‍स की पहचान रिपोर्ट में जाहिर नहीं की गई है। यह बताया गया है कि शख्‍स का ब्‍लड प्रेशर बहुत ज्‍यादा बढ़ गया था। उसने पहले से शराब पी हुई थी. ब्‍लड एल्‍कोहल लेवल भी शरीर में तय मानक की तुलना में दोगुना था। जब शख्‍स की हालत बुरी तरह बिगड़ गई तो उसे अस्‍पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्‍पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल जर्नल में यह बात नहीं बताई गई है कि शख्‍स ने किस ब्रांड की दवा खाई? भारत में किस जगह यह मामला सामने आया, मरीज कौन था। यह चीजें भी नहीं बताई गईं।

    शराब पीने और वियाग्रा की गोली खाने के बाद शख्‍स को सिरदर्द और उल्‍टी हुई. हालांकि, इसके बावजूद शख्‍स की महिला मित्र ने किसी भी तरह की डॉक्‍टरी मदद नहीं ली। महिला ने दावा किया कि शख्‍स को पहले भी इस तरह के लक्षण नजर आ चुके थे। इस केस से जुड़े डॉक्‍टरों ने यह भी कहा कि यह मामला बताता है कि लोगों को बिना सलाह के कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए। डॉक्‍टरों ने कहा कि अक्‍सर पुरुष इस दवा को सेक्‍सुअल परफॉरमेंस बढ़ाने के लिए लेते हैं।

    इसी मामले से जुड़े पैथोलॉजिस्‍ट्स ने बताया कि शख्‍स को स्‍ट्रोक आने की एक बड़ी वजह शराब पीने के बाद वियाग्रा का खाना रही होगी। शराब पीने के कारण शख्‍स का ब्‍लड प्रेशर पहले से ही बढ़ा हुआ होगा। जब उसने इस वियाग्रा की गोली खाई होगी तो दिमाग की नसों पर दबाव बना होगा। इस कारण शख्‍स को स्‍ट्रोक आया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि शराब पीने से रक्‍तचाप बढ़ जाता है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि शख्‍स के अंदर ब्‍लड एल्‍कोहल लेवल 186.61मिलीग्राम /100 मिलीली था। जोकि 80मिलीग्राम /100 मिलीली होना चाहिए।

  • चंडीगढ़ः कोरोना को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    चंडीगढ़ः कोरोना को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    चंडीगढ़ः देश भर में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर डराने लगी है। संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन के हेल्थ विभाग ने एक बार फिर से एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रशासन ने शहरवासियों को कोरोना के संभावित खतरे के बीच भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की हिदायत दी है। प्रशासन ने कहा है कि लोग कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर(CAB) की सख्ती से पालना करें। प्रशासन ने कहा है कि लोग भीड़ और तंग जगहों पर मास्क पहन कर रखें।

    वहीं डॉक्टरों, पैरामेडिक्स एवं अन्य हेल्थकेयर वर्कस समेत अटेंडेंट्स को भी हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट्स में भी मास्क पहनने को कहा है। इसके अलावा छींकने और खांसते समेत रुमाल से नाक और मुंह ढंकने को कहा है। टिश्यू पेपर्स को इस्तेमाल के तुरंत बाद बंद डस्टबिन में डालने की भी एडवाइजरी दी गई है। इसके अलावा लगातार साबुन से हाथ धोते रहने, एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से हाथ रब करने को भी कहा गया है।

    इसके अलावा कहा गया है कि सांस की तकलीफ होने पर ज्यादा लोगों के संपर्क में न आएं। बुखार, कफ और सांस की दिक्कत में डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर से मिलने पर मास्क पहने रखें और नाक तथा मुंह अच्छे से ढंके रखे। कोविड के लक्षण नजर आने पर टेस्टिंग जरूर करवाएं। वहीं प्रशासन ने कहा है कि भीड़ वाली जगहों में जाने से बचना चाहिए। आंखों, नाक और मुंह पर बार-बार हाथ न लगाए। पब्लिक प्लेस पर न थूकें।

  • पंजाबः अकाल तख्त पर मीटिंग में बड़ा ऐलान, इस मामले में दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    पंजाबः अकाल तख्त पर मीटिंग में बड़ा ऐलान, इस मामले में दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    अमृतसराः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आज पंजाब के हालातों को लेकर बड़े स्तर पर मीटिंग बुलाई थी। इस बैठक में 60 से 70 सिख संगठनों को बातचीत का न्योता दिया गया था। काफी समय तक इस मीटिंग के बाद सिख सगंठनों ने बड़ा ऐलान किया है। बैठक के बाद बाहर निकले सिख संगठनों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पकड़े गए युवा सिखों को रिहा ना किया गया तो बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। खास बात है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में इस बार किसी भी राजनीतिक पार्टी को नहीं बुलाया गया है। सिर्फ बुद्धिजीवी, सिख धार्मिक संगठनों को इसका न्योता दिया गया है।

    बैठक के बाद बाहर आए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बैठक में सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देने और उसके बाद बड़ा एक्शन करने पर सहमति हुई है। हालांकि, ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से अभी कौम के नाम संदेश देते हुए अपने अंतिम फैसले को सुनाया जाना है। श्री अकाल तख्त साहिब कार्यालय में चली बैठक में संगठन को 2-2 मिनट बोलने के लिए दिए गया। इस समय सिर्फ सुझाव लिए गए। फिलहाल ज्ञानी हरप्रीत सिंह अब अपने अंतिम फैंसले पर विचार कर रहे हैं।