Blog

  • राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

    राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

    जम्मूः कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार (17 जनवरी) शाम पंजाब-हिमाचल के बॉर्डर पर पहुंचेगी। यात्रा के कश्मीर में पहुंचने को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। उन्होंने राहुल गांधी को कुछ जगहों पर नहीं जाने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक, यात्रा को सुरक्षित करने के लिए एक योजना बनाई गई है। इसके साथ ही सलाह दी गई है कि यात्रा को पैदल करने से बचना चाहिए और इसके बजाय कार में यात्रा करनी चाहिए।

    अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा समीक्षा अब भी चल रही है जिसमें रात के पड़ावों के बारे में विवरण पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 52 वर्षीय कांग्रेस नेता 25 जनवरी को बनिहाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, इसके बाद 27 जनवरी को श्रीनगर में प्रवेश करेंगे। अधिकारी ने कहा कि राहुल कश्मीर के रास्ते में तिरंगा फहराएंगे और अब तक ऐसी उम्मीद है कि यह बनिहाल के आसपास होगा। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के पास वर्तमान में Z+ श्रेणी सुरक्षा कवर है। 8/9 कमांडो 24×7 उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं। इसके साथ ही पिछले महीने कांग्रेस ने केंद्र से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी क्योंकि यात्रा मार्ग में कई सुरक्षा उल्लंघन देखे गए थे।

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में राहुल गांधी के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ संपन्न होगी। यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से गुजर चुकी है। यात्रा के समापन के लिए समान विचारधारा वाले 21 दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल, एचडी देवगौड़ा और ओवैसी जैसे करीब 8 राजनीतिक दलों के नेताओं को नहीं बुलाया गया है।

  • होशियारपुरः भारत जोड़ो यात्रा दौरान राहुल की सुरक्षा में 2 बार चूक, देखें वीडियों 

    होशियारपुरः भारत जोड़ो यात्रा दौरान राहुल की सुरक्षा में 2 बार चूक, देखें वीडियों 

    होशियारपुरः जिले के टांडा से आज दोबारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार चूक हुई। होशियारपुर में पहले तो एक युवक भागते हुए आया और जबरन राहुल के गले लग गया। इसके बाद एक संदिग्ध भी राहुल के काफी करीब पहुंच गया था। युवक जब राहुल के गले लगा तो पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग की मदद से राहुल गांधी ने धक्का देकर उसे दूर हटाया।

    इसके बाद बस्सी गांव में टी-ब्रेक में जाते समय एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए राहुल के करीब आ गया। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के भीतर हुईं। यह स्थिति तब है जबकि पंजाब में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। यहां वह थ्री लेयर सुरक्षा में चल रहे हैं। जिसमें सबसे बाहर पंजाब पुलिस का घेरा, उसके बाद पंजाब पुलिस व स्टेट सीआईडी की रस्सी के साथ घेरे की सुरक्षा और अंत में राहुल की सिक्योरिटी है।

  • आज का राशिफल, 17 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 17 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए लाभ के नए-नए अवसर लेकर आएगा। आपको अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने विचारों में नकारात्मकता बिल्कुल ना रखें, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। ऑफिस में आपकी अधिकारियों से किसी बात पर झड़प हो सकती है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपको पिताजी द्वारा कोई जिम्मेदारी दी जाएगी, तो आप उसे भी समय रहते पूरा करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप व्यवसाय में कोई नयी मशीनरी आदि को लेकर आ सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा। आपको अत्यधिक इन्वेस्टमेंट करने से कोई नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन होने से आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत होगी। आप नौकरी में अधिकारियों की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपको परिवार के कुछ मामलों में गंभीरता से सोच विचार करना होगा, नहीं तो इससे रिश्तो में तनाव बना रहेगा और संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी कोई नई प्रसिद्धि के मिलने से आपके माता-पिता भी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी नए काम के लिए जाए, तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप किसी प्रोजेक्ट पर काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपको यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें और आपको कुछ पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा के लेवल को हाई करें और तैयारी में जुटे रहे, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत से कार्य करते देख लोग आपकी तारीफ करेंगे, लेकिन आपको कुछ नया करने की चाह में आज समस्या सकती है, इसलिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके आगे बढ़ें। किसी कानूनी मामले में आपको भागदौड़ करनी होगी, तभी फैसला आपके पक्ष में आता दिख रहा है। आपकी किसी पुराने मित्र से यदि अनबन चल रही थी, तो उसे आपको माफी मांग कर समाप्त करना होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव लेकर आने वाला है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। माताजी की सेहत में अक्समात गिरावट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप संतान की समस्याओं को सुनने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे, लेकिन आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरते व उन्हें किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। रुपए पैसे के मामले में आज आपको सावधान रहना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण, उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। यदि आप मानसिक रूप से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आज आप उसे अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं। 

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने आसपास के लोगों से प्रभावित रहेंगे, जिनसे आपको फायदा भी हो सकता है। निजी जीवन में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिनसे आप घबराएंगे नहीं व उन्हें बखूबी निभाएंगे। आपको किसी अक्समात काम के लिए भागदौड़ करनी होगी, तभी वह पूरा हो पाएगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं वह किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप घर के बाहर कहीं पर भी कोई निर्णय शांत होकर ले, वही आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी परिवार में चल रही समस्या के कारण आज तनाव बना रहेगा, जिसके लिए आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन आप अपने खानपान पर परहेज रखें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको घेर सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला वाला रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आपको धन संबंधित किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो आप अपने मित्र से मांग सकते हैं। आपने यदि पहले किसी काम की योजना बनाई थी, तो वह पूरी हो सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो बाद में उन्हें समस्या हो सकती है। आप अपने खाली समय का सदुपयोग करें।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे लोगों को कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और आपके धन आगमन के कुछ नए मार्ग भी खुलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। घर परिवार में आपको किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप अपने खर्चों को लेकर परेशान हैं, तो उसमें आप उसके लिए एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। पारिवारिक सुखों में भी वृद्धि होगी, जिससे खुशियां बनी रहेंगी। आपके कार्यों में यदि कुछ विघ्न बाधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी और आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

  • जालंधर: एक्सीडेंट के दौरान गाड़ी पलटी बाल-बाल बचा चालक और बच्चा, देखें वीडियो

    जालंधर: एक्सीडेंट के दौरान गाड़ी पलटी बाल-बाल बचा चालक और बच्चा, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: बीएसएफ चौक के नजदीक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बाहर स्विफ्ट कार पलट गई गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार युवक कंगनीवाल निवासी नवदीप सिंह उर्फ विक्की ने बताया कि वह अपने डेढ़ साल के बच्चे साथ गाड़ी में सवार होकर अपने घर कंगनीवाल जा रहा था कि इतने में ही कर डिफेंस कॉलोनी के पास तेज रफ्तार सफारी कार उसके पास से निकलते समय उसे साइड मार वहां से निकल गई। विक्की ने बताया कि उसने जब बीएसएफ चौक के पास पेट्रोल पंप के बाहर पहुंचकर सफारी कार को रोकने की कोशिश की तो दोबारा उसमें सवार युवकों ने साइड मार दी, जिससे उनकी गाड़ी पलट गई। पेट्रोल पंप के पास मौजूद लोगों ने विक्की और उसके बच्चे बाहर निकाला और घटना के संबंधी पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची थाना नवी बारादरी की पुलिस राहगीरों और पुलिसकर्मियों की मदद से पलटी गाड़ी को सीधा करवाया और मामले की जांच में जुट गई।

  • पंजाबः राज्य सभा सांसद Sandeep Pathak ने पार्टी के सभी मंत्रियों व विधायकों साथ की मीटिंग, बनाई यह रणनीति

    पंजाबः राज्य सभा सांसद Sandeep Pathak ने पार्टी के सभी मंत्रियों व विधायकों साथ की मीटिंग, बनाई यह रणनीति

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राज्य सभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में पार्टी के सभी निर्वाचित मंत्रियों, विधायकों और काउंसलरों के साथ मीटिंग की और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की। मीटिंग के दौरान एक-एक कर सभी मंत्रियों, विधायकों और काउंसलरों के सुझाव लिए गए और पंजाब के सभी 117 हलकों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। संगठन की मजबूती के अलावा नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल बेहतर करने को लेकर भी चर्चा हुई। डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि स्थानीय सरकार लोकतंत्र की नींव है।

    इसके बिना लोकतंत्र सफल नहीं हो सकता। हम वर्तमान सिस्टम में सुधार कर स्थानीय सरकार को अधिक स्वतंत्र और मजबूत बनाएंगे। ‘आप’ सरकार की तारीफ करते हुए डॉ पाठक ने कहा कि भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। मान सरकार ने काफी कम समय में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिसका आम जनजीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ा। हमें मिलकर आगे और भी अच्छे काम करने हैं और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बना रहे है। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के लोगों को दी गई एक-एक गारंटी पूरी करेगी।

    हम सिर्फ अपनी गारंटी ही नहीं पूरी करेंगे बल्कि गारंटियों से ज्यादा काम करेंगे। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने ऐसा करके दिखाया है। मीटिंग में पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, हरजोत बैंस, कुलदीप धालीवाल, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, लालचंद कटारुचक, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिंपा, डॉ इंद्रवीर सिंह निज्जर, डॉ बलबीर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, अनमोल गगन मान एवं पार्टी के सभी एमएलए, जालंधर से डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह मीटिंग में उपस्थित रहें।

  • एकमात्र जगह जहां सुहागरात पर दुल्हन की मां भी दूल्हे के साथ सोती

    एकमात्र जगह जहां सुहागरात पर दुल्हन की मां भी दूल्हे के साथ सोती

    अफ्रीकाः दुनिया भर में शादी की तमाम परंपराएं अजीबो-गरीब हैं। लेकिन इस परंपराओं को मानने लोग हैं बड़ी दृढ़ता से इसे फॉलो करते हैं। उनके अपने तर्क होते हैं और वह बड़े ही धूमधाम से इन रस्मों को निभाते हैं। ऐसी ही एक रस्म इन दिनों चर्चा में बनी हुई है, जिसमें शादी के बाद दुल्हन की मां भी दूल्हे के साथ सुहागरात के दिन सोती है।

    शायद आप सोच में पड़ जाएंगे

    दरअसल, वैसे तो पूरी धरती पर अलग-अलग इलाकों में शादी की अलग-अलग रस्में हैं। उसे वह निभाने वाले इसे निभाते भी हैं। लेकिन अफ्रीकी महाद्वीप के कई देशों में एक ऐसी रस्म है जिसे सुनकर शायद आप सोच में पड़ जाएंगे। यहां के कुछ ट्राइबल इलाकों में शादी के बाद दुल्हन की मां भी कपल के साथ सुहागरात में शामिल होती है और एक दिन के लिए उनके साथ सोती है।

    बड़े ही जबरदस्त दिए जाते हैं तर्क 

    यह परंपरा बहुत ही लंबे समय से चली आ रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन परंपराओं को फॉलो करने वाले लोग बताते हैं कि उन्हें नहीं पता कि यह कब से चली आ रही है, लेकिन इसके बारे में हुए बड़े ही जबरदस्त तर्क देते हैं। उनका कहना है वह बताते हैं कि ऐसी परंपराएं क्यों निभाते हैं। दुल्हन की मां दूल्हे के साथ एक रात सोती है।

    सलाह और मशविरा देने के लिए सोती है मां

    उनका कहना है दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के लिए नए होते हैं और उन्हें सलाह और मशविरा देने के लिए मां पहली रात उनके साथ होती है। वह बताती है खुशी जिंदगी कैसे जी जाती है, इसके लिए क्या-क्या करना पड़ेगा। इसके बाद मां अगले दिन परिवार के अन्य लोगों से बताती है कि दूल्हे और दुल्हन की पहली रात कैसी रही, क्या वे खुश रहे या खुश नहीं थे।

    चर्चा में है अफ्रीका की यह रस्म 

    बस इसी परंपरा को निभाने के लिए दुल्हन की मां नए शादीशुदा जोड़े के साथ रात में सोती है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक इससे मिलती-जुलती परंपरा चीन के भी कुछ इलाकों में है। यहां शादी के पहले ही दुल्हन और उसका परिवार दूल्हे के साथ समय बिताते हैं। फिलहाल अफ्रीका की यह रस्म चर्चा में है।

  • घर बनाने के लिए यही है सही टाइम, सीमेंट और सरिया के दाम हुए कम

    घर बनाने के लिए यही है सही टाइम, सीमेंट और सरिया के दाम हुए कम

    नई दिल्ली: अगर आप भी घर बनाना चाहते हैं तों आपके लिए एक खुशखबरी है। एक मजबूत और टिकाऊ घर बनाने में सरिया का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि मकान बनाने के लिए सबसे जरूरी और खर्चीली चीज सरिया की कीमत कम हो गई है।

    मकान में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सरिया और सीमेंट के दाम समय-समय पर घटते और बढ़ते रहते हैं। पिछले 6 महीनों में ही स्‍टील के दाम 40 फीसदी तक गिर गए हैं। ऐसे में आपका मकान बनाने पर लगने वाला खर्च कम हो जाएगा। 

    जानकारी के मुताबिक, घर मकान में इस्तेमाल होने वाली चीजें अभी सामान्य स्थिति पर बनी हुई है।सरिया के रेट की बात करें तो सरिया का रेट 70000 प्रति टन के आसपास चल रहा है। वहीं सरकार सरियों पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी अलग से लेती है जबकि सीमेंट के रेट की बात करें तो सीमेंट का रेट 400 रूपये प्रति बोरी के नीचे चल रहा है।

  • Jio के 5G चलाने के चक्कर में अगर आपको आ रही परेशानी, तो अपनाए ये टिप्स 

    Jio के 5G चलाने के चक्कर में अगर आपको आ रही परेशानी, तो अपनाए ये टिप्स 

    नई दिल्ली: भारत में जिओ यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी सबसे पहले भारत में 5जी सर्विस शुरू कर चुकी है। बता दें कि जिओ की 5G सर्विस का इस्तेमाल लाखों लोगों ने शुरू भी कर दिया है, लेकिन बहुत सारे लोगों के सामने इस सर्विस को इस्तेमाल करने के दौरान काफी बड़ी समस्या पेश आ रही हैं। इस समस्या के चलते लोग ना तो कॉल कर पा रहे हैं और ना ही मैसेज का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

    जिओ यूजर्स को क्यों हो रही है दिक्कत

    बता दें कि चुनिंदा जिओ यूजर्स को 5जी सर्विस इस्तेमाल करने के दौरान दिक्कतें पेश आ रही है और ऐसा इसलिए हो रहा है। क्योंकि यूजर्स कॉलिंग फीचर के साथ मैसेजिंग फीचर भी नहीं इस्तेमाल कर पा रहे है। ऐसा क्यों हो रहा है इसके पीछे भी एक बड़ा कारण है। 

    समस्या के कारण हजारों यूजर्स को हो रही दिक्कत 

    कुछ यूजर्स जो 5जी सर्विस इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्होंने अपने नेटवर्क सेटिंग में जाकर 5जी सर्विस को चुनाव हुआ है और ऐसा करने के बाद सही उन्हें दिक्कतें पेश आ रही हैं। होता क्या है कि कुछ समय तो नेटवर्क बना रहता है, लेकिन कुछ समय के बाद नेटवर्क चला जाता है या फिर बीच-बीच में आता जाता रहता है। इसकी वजह से ना तो इंटरनेट चल रहा है और ना ही कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल हो पा रहा है। इस समस्या की वजह से हजारों यूजर्स को दिक्कत हो रही है।

    लो नेटवर्क क्वालिटी एक बड़ा कारण

    दरअसल, ऐसा होने के पीछे लो नेटवर्क क्वालिटी एक बड़ा कारण है। जिन इलाकों में 5जी सर्विस अभी सही से नहीं पहुंच पाई है वहां पर यह समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी नेटवर्क सेटिंग में जाकर 5G नेटवर्क को प्रेफरेंस नहीं देनी है, बल्कि आपको 4g सर्विस पर ही स्विच करना है। जब तक 5G सर्विस पूरी तरह से एक्टिव नहीं हो जाती, तब तक आपको सिर्फ इसी सर्विस पर अपने स्मार्टफोन को रखना है। इससे आपको कॉलिंग और मैसेजिंग में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

  • दो पक्षों में चली गोलियां, महिला सहित दो की मौत, देखें वीडियो

    दो पक्षों में चली गोलियां, महिला सहित दो की मौत, देखें वीडियो

    दौसाः राजस्थान के दौसा जिले के पालोदा गांव की सोमवार की सर्द सुबह गोलियों की गूंज से दहल उठी। यहां आपसी रंजिश में दो पक्षों में हुई अंधाधुंध फायरिंग में गोली लगने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग इस वारदात में गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से एक बकरी की भी मौत हो गई है। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने महुआ अस्पताल के बाहर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया है। कुछ लोगों ने पत्थर फेंक कर माहौल खराब करने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है।

    दौसा पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि वारदात मंडावर थाना इलाके के पालोदा गांव में हुई। वहां पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में रविवार रात को करीब 11 बजे झगड़ा हो गया। रात को तो जैसे-तैसे मामला निपट गया। लेकिन उसके बाद सोमवार को सुबह के समय फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में अलका जोगी और हीरालाल जोगी के गोली लगने से मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग भी घायल हो गए।

    जमीन के विवाद को लेकर है रंजिश

    फायरिंग में दो लोगों की मौत होने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। यह रंजिश एक जमीनी विवाद को लेकर है। इसके साथ ही पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में भी पीड़ित पक्ष ने हत्या का आरोप लगा रखा है। ऐसे में इन दो मामलों को लेकर दोनों ही पक्षों में गत कई वर्षों से रंजिश चल रही है।

    घटना स्थल पर पहुंची छह थानों की पुलिस 

    गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए करीब 11 लोगों को डिटेन कर लिया है। फायरिंग और उसके बाद सड़क मार्ग जाम होने की सूचना के पर दौसा एसपी संजीव नैन भी मौके के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा सलेमपुर, मेहंदीपुर बालाजी, मानपुर, बैजुपाड़ा, सिकंदरा और कोलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दौसा और मानपुर सर्किल के डीएसपी भी मौके पर जमे हुए हैं। वहीं इस मामले को लेकर राजसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा व प्रशासन में वार्ता हुई। इस दौरान रसीदपुर चौकी के स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग रखी गई, वहीं परिजनों को मुआवजा व आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की मांग की गई।

  • कृषक उत्पादक आनंचालिक समीक्षा  कार्यशाला का हुआ आयोजन

    कृषक उत्पादक आनंचालिक समीक्षा कार्यशाला का हुआ आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण बैंक शिमला नाबार्ड द्वारा सोमवार को धर्मशाला के एक निजी होटल  में कृषक उत्पादक आनंचालिक समीक्षा  कार्यशाला का आयोजन  किया गया जिसमें मुख्यातिथि नाबार्ड के मुख्यामहा प्रबंधक डॉक्टर सुधांशु के के मिश्रा व विशेष रूप से पालपुर विश्वविद्यायल के डॉक्टर एस पी दीक्षित ने शिरकत की इस कार्यशला में ऊना, चंबा, कांगड़ा के किसान उत्पादक संगठनों द्वारा की जा रही गतिविधियों व समीक्षा पर बिधिवत रूप  से चर्चा  की कार्यक्रम में मुख्याअतिथि के के मिश्रा ने अपने संबोधन में कृषक उत्पादक संगठनों की आँचलिक समीक्षा कार्यशाला में नर्सरी को बढ़ावा देना,सीड बेक पर काम करना, पशुशाला पर काम करना, घासनी को बढ़ाने की जरूरत, शहद का उत्पादन, मधु मखखी पालन, लोकल उत्पादों पर ध्यान देना, किसानो की आय  को बढ़ावा देने पर विधिवत रूप  से चर्चा  की जिला ऊना नाबार्ड प्रबंधक अरुण कुमार ने एफपीओ को कामयाब होने के टिप्स दिए ।

    इसके उपरांत कांगड़ा में उद्यान विभाग  मधुमखी पालन कार्यलय में नाबार्ड द्वारा कृषि विश्वविद्यालय मधुमखी पालको हेतू तीन  साल की परियोजना स्वीकृत की गईं व मधुमखी स्वयं सहायता समूह के करीब 110 पशुपालको को किसान क्रेडिट लोन के तहत करीब 1 करोड़ 24 लाख कें पत्र बाटे गए।
     इस अवसर पर निदेशक  कृषि विश्वविद्यालय एस पी दीक्षित,डॉक्टर सरिता, एल डी एम कुलदीप कौशल, डी जी एम नाबार्ड राकेश  अग्रवाल,डी डी नाबार्ड अरुण खन्ना,डॉक्टर सुरिंन्द्र, डॉक्टर राजेश  शर्मा, नबज्योति यूथ  वेलफेयर सोसाइटी संतोखगढ़  के अध्यक्ष नवीन महेश ,जे एल जी,मधुमखी पालक, किसानो  सहित गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।