Blog

  • पैगंबर मोहम्मद विवादित मामलाः ‘सिर तन से जुदा’ नारे लगाने वाला सामाजिक कार्यकर्ता कशफ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पैगंबर मोहम्मद विवादित मामलाः ‘सिर तन से जुदा’ नारे लगाने वाला सामाजिक कार्यकर्ता कशफ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तेलंगानाः पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह की गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद पुलिस की ओर से ‘सिर तन से जुदा’ के नारे का बचाव करने वाले  सामाजिक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता सैयद अब्दाहू कशफ को गिरफ्तार कर लिया है। हैदराबाद के एक प्रभावशाली व्यक्ति और स्वयं घोषित सामाजिक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता सैयद अब्दाहू कशफ को तेलंगाना के निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ उनके पैगंबर की टिप्पणी के लिए नारे लगाने वाले ‘सर तन से जुदा’ का समर्थन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध शाखा) ने कहा कि प्रभावित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंग की विवादित टिप्पणी के बाद स्व-घोषित सामाजिक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता सैयद अब्दाहू कशफ के नेतृत्व में विरोध के बाद हुआ है, जिन्होंने ‘सर तन से जुदा’ नारे का बचाव किया था। अब्दाहू कशफ ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह ‘सर तन से जुदा‘ के नारे लगाते हुए और लोगों से हैदराबाद में दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी कार्यालय के बाहर भाजपा विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखने का आग्रह करते हुए नजर आ रहा था।  

    राजा सिंह की गिरफ्तारी के बाद सैयद अब्दाहू कशफ ने कथित ईशनिंदा वाली टिप्पणियों के विरोध में ‘सर तन से जुदा’ नारे का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की और ऐसा करने के लिए कोई खेद नहीं व्यक्त किया था। कशफ ने कहा था कि, ‘इसके विरोध में मैंने खुद इस नारे का इस्तेमाल किया। जिसके बाद हैदराबाद पुलिस की तरफ से ये कार्रवाई की गई है। 

  • जालंधरः जौहल अस्पताल के समर्थन में आई IMA, अस्पतालों की ओपीडी बंद करने की दी चेतावनी

    जालंधरः जौहल अस्पताल के समर्थन में आई IMA, अस्पतालों की ओपीडी बंद करने की दी चेतावनी

    जालंधर/वरुण : रामा मंडी में स्थित जौहल अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। लेकिन इस बार जौहल अस्पताल के मालिक डॉ. बलजीत सिंह जौहल के समर्थन में आईएमए उतर आई है। डॉ. जौहल के समर्थन में उतरी आईएमए के सदस्यों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इस मामले को लेकर मुलाकात की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के दौरान डॉ. आलोक, डॉ. नवजोत दहिया, डॉ. सुषमा चावला, डॉ. अमरजीत डॉक्टर दीपक चावला आदि ने बलजीत सिंह जौहल का समर्थन किया। इस दौरान आईएमए ने कहा कि डॉ. जौहल के खिलाफ गलत आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है। 

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस केस से डॉ. जौहल का नाम हटाया जाए। आईएमए के सदस्यों ने कहा कि अगर डॉ. जौहल को राहत न दी गई तो पूरे जालंधर जिले के निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखी जाएगी और सारी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी। पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर गलत केस बनाया है। अगर सरकार ने इस मामले को लेकर ध्यान ना दिया तो आने वाले समय में कोई भी डॉक्टर इमरजेंसी केस लेने से मना कर देंगे। इसके बाद जो भी परेशानियां जनता को होगी उन सबकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस मामले को लेकर पहले जालंधर जिले के निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखेंगे, फिर अस्पताल बंद कर दिए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार होगी। 

    बता दें कि बीती रात एक प्रवासी परिवार की महिला को गर्भवती हालत में जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। परिवार वालों का आरोप है कि महिला की डिलीवरी वहीं हुई, लेकिन परिवार को बच्चा पैदा होने पर न तो बच्चा दिखाया गया और डिलीवरी के कुछ देर बाद कहा गया कि उसकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने वहां हंगामा भी किया। इस दौरान आप विधायक शीतल अंतराल और कमिश्नेरेट पुलिस के आला अधिकारी डीसीपी जसकीरन तेजा, डीसीपी जगमोहन सिंह, एसएचओ नवदीप पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर सम्बन्धित थाने में अस्पताल प्रबंधन खिलाफ FIR नंबर 246 दर्ज कर ली गई थी।

  • पंजाबः विवादों में घिरी केंद्रिय जेल, कैदियों को नशा देता डॉक्टर गिरफ्तार, हेरोइन सहित अन्य सामान बरामद

    पंजाबः विवादों में घिरी केंद्रिय जेल, कैदियों को नशा देता डॉक्टर गिरफ्तार, हेरोइन सहित अन्य सामान बरामद

    फिरोजपुरः जिलें की केंद्रीय जेल में विवादों में घिरती रही है। केंद्रीय जेल में कैदियों को लेकर एक ओर नया मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस बार केंद्रीय जेल के अस्पताल में कैदियों को नशा देने के मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

    स्पेशल टास्क फोर्स ने ट्रैप लगाकर किया गिरफ्तार

    स्पेशल टास्क फोर्स ने ट्रैप लगाकर डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डाक्टर के निजी क्वार्टर से 8 ग्राम हेरोइन, 14 लाइटर और फाउल पेपर बरामद किया। हत्या के केस में बंद एक कैदी ने लुधियाना पुलिस के सामने यह खुलासा किया। लुधियाना पुलिस हत्या के कैदी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई थी।

    एसटीएफ को कैदी ने डॉक्टर के नशा देने की दी थी जानकारी

    पुलिस रिमांड के दौरान कैदी ने स्पेशल टास्क फोर्स को डॉक्टर के नशा देने की जानकारी दी। एसटीएफ ने कैदी के माध्यम से डाक्टर का ट्रैप लगाया। एसटीएफ थाना मोहाली में डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोपी डॉक्टर कहां से नशा लेकर आता था निशानदेही पर छापेमारी शुरू की गई है। आरोपी डॉक्टर शशी भूषण इससे पहले सिविल अस्पताल में बतौर इमरजेंसी मेडिकल आफिसर काम करता रहा है। एसटीएफ अभी पूछताछ की जा रही है।

  • मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की हिमाचल में दूसरी गरन्टी की घोषणा

    मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की हिमाचल में दूसरी गरन्टी की घोषणा

    स्वास्थ को लेकर दी गरन्टी, गांव-गांव बनाएंगे मोहल्ला क्लीनिक

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के साथ लगते घालुवाल के एक निजी मैरिज पैलेस में आम आदमी पार्टी ने एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।
    जिस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ओर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया विशेष तौर पर पहुंचे। इस तरह का पहला कार्यक्रम ऊना मे आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित किया गया। आज इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, हिमाचल का ऊना और पंजाब में एक जैसा खाना -पीना, एक जैसी बोली है, आम आदमी पार्टी ने युवाओं को एक नया रास्ता दिखाया है उंन्होने कहा कि हमने राजनीति का स्तर बदलने का प्रयास किया है और आप” मे दरी बिछने से लेकर कुर्सियां लगाने वाले कार्यकर्ता हैं जिनकी बजह से हम आज यहां तक पहुंचे हैं उंन्होने कहा कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त करवाना है उंन्होने कहा कि जब भ्रष्टाचार खत्म होगा तो आप का पैसा देश ओर राज्य की तरक्की के लिए खर्च किया जायेगा। उंन्होने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों ने सरकारी तंत्रों को बंद कर प्राइवेट लोगों को मार्किट बनाकर दी है, उंन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों बिना पार्टी का नाम लिए ये कहा था कि ये तो सब कुछ फ्री बांट रहे है मुफ्त की रेवड़ियां बाटी जा रही है, उंन्होने इस पर चुटकी लेते हुए बोला कि जब आप ने  देश वासियों को 15 लाख देने की बात की थी तो वो क्या था।

    मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर चीज पर टैक्स की मार मारी है, अब तो दूध दही को भी नही छोड़ा, उंन्होने कहा कि देश की जनता 24 घण्टे टैक्स सरकार को देती है लेकिन जनता की जब बारी आती है तो केंद्र सरकार के खजाने खाली होते है।उंन्होने कहा कि अगर सरकार की नीतियां अच्छी होती तो आज हमें चुनाव लड़ने की आवश्यकता नही होती, उंन्होने कहा कि मै  कलाकार ही अच्छा था मनीष सिसोदिया पत्रकार ही ठीक थे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इनकम टैक्स ऑफिसर ही ठीक थे, उंन्होने कहा कि देश मे अच्छे हॉस्पिटल हो, अच्छे डॉक्टर हो और हेल्थ सिस्टम अच्छा हो ,इसी सोच को लेकर आज हम यहां आए है दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हेल्थ सिस्टम बने, उंन्होने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में शहीदों के परिवार वालो को 1 करोड़ की राशि दी जाती है उसी प्रकार हम हिमाचल में आम आदम पार्टी की सरकार आने के बाद जल्द शुरू करेंगे।

    वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम  मनीष सिसोदिया ने मंच से कहा कि लोग वादे करते है जुमले छोड़ते हैं लेकिन अरविन्द केजरीवाल गरन्टी देते है उंन्होने कहा कि कोई भी नेता ऐसा नहीं बोलता की अगर हम ने काम नही किया तो वोट मत देना, ये सिर्फ केजरीवाल की आप सरकार ” कह सकती है, उंन्होने कहा कि यहां हमारी सरकार बनी वहां हमने काम किया है और ऐसा ही हम हिमाचल में करने जा रहे है, उंन्होने कहा कि हिमाचल में हेल्थ सिस्टम की ठीक करने की आवश्यकता है उंन्होने दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की उदहारण देते हुए कहा कि यहां देश की आज़ादी के 75 वर्ष बीत गए लेकिन आज तक ऐसा प्रयास किसी भी पार्टी ने नही किया। इस मौके पर जिला ऊना के तमाम आप कार्यकर्ताओं सहित आम जनता भी उपस्थित रही।

  • पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के गबन के आरोप में पनसप का फूड इंस्पेक्टर Suspend

    पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के गबन के आरोप में पनसप का फूड इंस्पेक्टर Suspend

    पटियाला: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति के पनसप के फूड इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई की है। इसी कड़ी के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पनसप की मैनेजिंग डायरैक्टर अमृत कौर गिल ने 20,294 गेहूं की बोरियां और करीब 3 करोड़ रुपए के अन्य स्टॉक में गबन करने के दोष में पटियाला में तैनात इंस्पेक्टर ग्रेड-1 गुरिन्दर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि जिला मैनेजर, पनसप (मोगा) अनन्त शर्मा, जि़ला मैनेजर, पनसप (संगरूर) गौरव आहलूवालीया और फील्ड अफ़सर, पनसप (मोगा) अविनाश गोयल समेत अधिकारियों की एक विशेष टीम द्वारा निजी जांच के उपरांत स्टॉक की कमी सामने आई। स्टॉक की कमी सामने आने पर 17 अगस्त, 2022 को थाना सदर, पटियाला, जि़ला पटियाला में दंडनीय अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 406, 409, 420, 467, 468 और 471 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उक्त दोषी अधिकारी अभी फरार है।

  • वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन ने उद्योगपति सुमित सिंगला को हिमाचल का प्रेसिडेंट नियुक्त किया

    वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन ने उद्योगपति सुमित सिंगला को हिमाचल का प्रेसिडेंट नियुक्त किया

    भविष्य में हिमाचल का गौरव व प्रतिभा निखर कर सामने आएगी: सुमित सिंगला

    बददी/सचिन बैंसल: विश्व की सबसे बड़ी संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन यू के द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल  प्रदेश के  उद्योगपति व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर व करेटक ग्रुप के एम डी सुमित सिंगला को हिमाचल प्रदेश का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। मिस्टर विलियन जेजलर स्विजरलैंड हेड ऑफ यूरोप फॉर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड पांडिचेरी की उप राजपाल ने पांच वर्षो की सेवा के साथ ही भारतीय पुलिस सेवा में 40 वर्षों के गहन अनुभव पर किरण बेदी, महाराज कुमार साहिब राज सिंह मेवाड़ ऑफ उदयपुर, मिस पूनम जेजलर प्रेसिडेंट डब्ल्यू वी आर स्विजरलैण्ड, सी ई ओ संतोष शुक्ला की उपस्थिति में उद्योगपति सुमित सिंगला को हिमाचल प्रेसिडेंट के तौर पर नियुक्ति दी गई।

    हिमाचल प्रदेश व पंजाब में सामाजिक सेवाओं हेतु विश्व वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन द्वारा सम्मानित कर चुकी है। सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि यह वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन विश्व की ऐसी संस्था है जो आज सहतर देशों में मिलकर काम कर रही है। यह संस्था महान हस्तियों की काबिलियत विश्व में देश के प्रति सेवा, खेल, प्रतिभा बच्चो को प्रेरणा देने व सामाजिक गतिविधियों में देश के लिए काम कर रहे हों, किसी भी क्षेत्र में रिकॉर्ड देख व उनकी क्षमता देख वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड का खिताब देकर समानित करती है।

    इस अवसर पर सिंगला ने सी ई ओ संतोष शुक्ला, विलियन जेजलर वी, पूनम जेजलर, पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट जसबीर सिंह का धन्यवाद किया। सिंगला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ साथ खेल जगत में ऊंचाइयों पर है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में जो किसी भी क्षेत्र में विश्व के लिए कोई भी रिकॉर्ड बनाएगा तो वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन यू के की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शंकर लाल वाणी एम पी इंदौर, पुष्यमित्र मेयर इंदौर, देवेश चंद्र डी जी पी मिजोरम, मनु श्रीवास्तव प्रिंसिपल सेक्रेटरी, हरिचंद नारायण मिश्र पुलिस कमिश्नर, वरुण कपूर डायरेक्टर जर्नल पुलिस, महारिसi उत्तम महाराज स्पिरिचुअल गुरु, नरेंद्रचौहान, रानी पीपलुदा मध्यप्रदेश, प्रो राजीव शर्मा, मास्टर प्रांजल शुक्ला, जसबीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।

  • पंजाबः CIA ने 28 करोड़ की हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

    पंजाबः CIA ने 28 करोड़ की हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

    अमृतसरः नापाक कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। आज फिर से पाकिस्तान की नशे की भेजी गए खेप को नाकाम किया गया। अमृतसर से काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 28 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी बॉर्डर एरिया से हेरोइन की खेप लेकर लौट रहा था। सूचना के बाद सीआईए की टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजनाला के गांव मियादियां के शमशेर सिंह शेरा के रूप में हुई है।

    सीआईए को मिली थी सूचना, नाका लगाकर किया काबू

    सीआईए के इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह को सुबह ही पाकिस्तान से आई खेप की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने अजनाला के गांव रमदास के बस स्टैंड पर नाका लगा लिया। आरोपी अपनी बोलेरो कार में रमदास बस स्टैंड पर पहुंचा। पुलिस ने गाड़ी को घेरने में सफलता हासिल की। सर्च के दौरान आरोपी से 4 किलो हेरोइन को जब्त किया गया। जिसका इंटरनेशनल मार्केट में वैल्यू 28 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

    आरोपी पहले भी पाकिस्तान से मंगवा चुका खेप

    जांच में शमशेर ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। आरोपी पहले भी कई बार हेरोइन की खेप को पाकिस्तान से मंगवा चुका। उसके पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संबंध थे। वह उनके साथ कोऑर्डिनेटर कर ड्रोन के माध्यम से खेप मंगवा रहा था। वीरवार भी आरोपी बॉर्डर से ही खेप को लेकर वापस लौट रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • प्रो. राम कुमार ने जताया मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का आभार

    प्रो. राम कुमार ने जताया मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का आभार

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने हरोली विस क्षेत्र के तहत भदसाली सीएचसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने अपने एक दिवसीय हरोली प्रवास के दौरान दो हफ्तों में भदसाली में 24 घंटे सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया है और बहुत जल्द क्षेत्र की मांग को प्रदेश सरकार पूरा करने जा रही है। 
    प्रो. राम कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरोली को बहुत कुछ दिया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह व बालीवाल में पीएचसी बनाकर शुरू की तथा बीटन में सीएचसी शुरू की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों की मुश्किलों को समझते हुए प्रदेश भर में न सिर्फ नए संस्थान खोले हैं, बल्कि डॉक्टरों की कमी को भी पूरा करने का भरपूर प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में एम्स और पीजीआई जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों के अलावा राज्य के दूरदराज़ के क्षेत्र में बसे लोगों को घर-द्वार तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु 108 नए चिकित्सा संस्थान खोले गए हैं तथा हर चिकित्सा संस्थान में अत्याधुनिक अधोसंरचना के सृजन के साथ-साथ 1850 चिकित्सकों के पद भी भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास करवाया है और हरोली विस क्षेत्र की प्रत्येक मांग को पूरा किया है।
  • संतोषगढ़ में 11 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

    संतोषगढ़ में 11 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

    ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद संतोषगढ़ में 11 परिवारों ने भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। बुधवार देर शाम उन्होंने हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेजल और वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में शहरी भाजपा अध्यक्ष राजेश प्रभाकर की अगुवाई में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।

    स्वास्थ्य मंत्री और वित्त आयोग के अध्यक्ष ने इन सभी लोगों को पार्टी के पटके पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया । दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। भाजपा का दामन थामने वालों में नगर परिषद संतोषगढ़ से सरदारी लाल, हरीश कुमार, ज्योति प्रकाश, शीला देवी, जगदीश राम, सुखदेव, रीना देवी, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, ताराचंद, योगेश कुमार,कमल, मास्टर रमेश कुमार के नाम प्रमुख हैं। भाजपा में शामिल होने वाले इन सभी लोगों ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए नीति निर्धारण ही नहीं कर रही बल्कि उसे लागू भी किया जा रहा है, जबकि हर योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित भी बनाया जा रहा है।

  • जल शक्ति विभाग की योजनाओं का गीत-संगीत से किया बखान

    जल शक्ति विभाग की योजनाओं का गीत-संगीत से किया बखान

    ऊना/सुशील पंडित: जल शक्ति विभाग के सौजन्य से आरके कलामंच के कलाकारों ने ग्राम पंचायत पिरथीपुर तथा बबैहड़ और नटराज कलामंच द्वारा ग्राम पंचायत सपौरी व कुठेड़ा खैरला में लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल शक्ति विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरूक किया गया। 

    इस बारे जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता विनोद धीमान ने बताया कि फोक मीडिया दलों द्वारा इस दौरान जल जीवन मिशन तथा जलगुणवत्ता एवं निगरानी कार्यक्रम के तहत लोगों को दूषित जल से होने वाले नुक्सान, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच व शुद्ध पेयजल की सुनिश्चितता बनाए रखने बारे जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित बीआरसी प्रदीप कुमार व रेनू बाला व अन्य उपस्थित रहे।