पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के गबन के आरोप में पनसप का फूड इंस्पेक्टर Suspend

पटियाला: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति के पनसप के फूड इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई की है। इसी कड़ी के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पनसप की मैनेजिंग डायरैक्टर अमृत कौर गिल ने 20,294 गेहूं की बोरियां और करीब 3 करोड़ रुपए के अन्य स्टॉक में गबन करने के दोष में पटियाला में तैनात इंस्पेक्टर ग्रेड-1 गुरिन्दर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि जिला मैनेजर, पनसप (मोगा) अनन्त शर्मा, जि़ला मैनेजर, पनसप (संगरूर) गौरव आहलूवालीया और फील्ड अफ़सर, पनसप (मोगा) अविनाश गोयल समेत अधिकारियों की एक विशेष टीम द्वारा निजी जांच के उपरांत स्टॉक की कमी सामने आई। स्टॉक की कमी सामने आने पर 17 अगस्त, 2022 को थाना सदर, पटियाला, जि़ला पटियाला में दंडनीय अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 406, 409, 420, 467, 468 और 471 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उक्त दोषी अधिकारी अभी फरार है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *