Blog

  • Punjab News: इस जगह चैत्र नवरात्र पर लगा शराब का लंगर, भारी संख्या में आए श्रद्धालु, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जगह चैत्र नवरात्र पर लगा शराब का लंगर, भारी संख्या में आए श्रद्धालु, देखें वीडियो

    कोटकपूराः देश भर में चैत्र नवरात्र कल से शुरू हो गए है। वहीं चैत्र नवरात्र के दौरान कोटकपूरा में शराब का लंगर देखने को मिला। दरअसल, गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा देखने को मिला। दरबार के बाहर बेंच लगाकर उस पर देसी और अंग्रेजी शराब की बोतलें सजाई गईं। श्रद्धालु टेबल पर ही पैग बनाकर रखते और पिलाते नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना है कि मान्यता के चलते यहां पर शराब चढ़ाई जाती है और इसी शराब का लंगर भी लगाया जाता है। मेले में सुबह से शाम तक प्रसाद के रूप में शराब पीने वाले लोगों को भीड़ रहती है।

    बाबा काला महर के प्रति श्रद्धालुओं में अटूट विश्वास है। श्रद्धालुओं में शायद ही कोई हो जो कि बिना शराब के बाबा की दरगाह पर पहुंचता हो। श्रद्धा के अनुसार कोई देसी तो कोई ब्रांडेड शराब चढ़ाता है। ऐसी मान्यता है कि श्रद्धालु शराब चढ़ाने के बाद थोड़ी शराब घर ले सकता है, परंतु यदि चाहे तो वह उसे वहीं बैठकर पी भी सकता है। बाबा के प्रति महिला श्रद्धालुओं की श्रद्धा ज्यादा है। न्यूली मैरिड कपल बच्चे की मुराद मांगने के लिए दूर-दराज से पहुंचते हैं और शराब चढ़ाकर अपनी मुराद पूरी होने की कामना करते हैं। लोगों के अनुसार संधू वंश से संबंधित बाबा काला महर हुए।

    मनोकामना पूरी होने के बाद एक बार फिर श्रद्धालु बच्चे के साथ शराब चढ़ाने के लिए आते हैं। मूल रूप गजनी के रहने वाले बाबा के पूर्वज लाहौर से आकर कोटकपूरा के पास जंगल में बसे। यहीं पर बाबा काला महर का जन्म हुआ। एक दिन पशु चराते हुए उनका सामना गुरु गोरखनाथ से हुआ उसके बाद उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। आसपास रहने वाले संधू गोत्र में उनकी पूजा होने लगी। ऐसी मान्यता है कि बाबा ने शराब को परमात्मा के रंग में रंगने वाला अमृत बताया था। इसके बाद से शराब चढ़ने की परंपरा शुरू हुई।

  • 2024 की सभी शिकायतों का समाधान, फतेहाबाद प्रशासन की बड़ी सफलता

    2024 की सभी शिकायतों का समाधान, फतेहाबाद प्रशासन की बड़ी सफलता

    चंडीगढ़: समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निपटान में फतेहाबाद जिला पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा है। हरियाणा सरकार में श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने शुक्रवार को आयोजित समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में इस उपलब्धि पर डीसी डॉ. विवेक भारती और जिला प्रशासन की कुशल प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

    प्रधान सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए कहा कि फतेहाबाद जिला प्रशासन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर रहा है, जो अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण व अनुकरणीय कदम है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर वर्ष 2024 की कोई भी शिकायत जिला में लंबित नहीं है, जो प्रशासन की प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश भी दिए।

    डीसी डॉ. विवेक भारती ने बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को कहा किए यह टीम भावना का ही उदाहरण है कि जिला जनसेवा को समर्पित कार्यों को प्रभावी ढंग से कर रहा है।उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की सभी लंबित शिकायतों का आगामी 15 दिनों के अंदर निपटान सुनिश्चित कर उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजी जाए।

    डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जिन शिकायतों को खारिज किया गया है, उनकी कारण सहित विस्तृत रिपोर्ट दो दिन में प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को एसएमजीटी पोर्टल, सीपी ग्राम और सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों के निपटान को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

  • Jalandhar News: ASI की मारपीट से महिला घायल, झगड़े को लेकर पीड़िता ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ASI की मारपीट से महिला घायल, झगड़े को लेकर पीड़िता ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में महिला के साथ एएसआई प्रवीण द्वारा मारपीट को लेकर मामला गरमा गया है। इस मामले को लेकर एडीसीपी राकेश यादव ने एसीपी को जांच के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि एसीपी मामले की जांच कर रहे है। वहीं इस मामले में घायल महिला सिविल अस्पताल उपचार करवाने सिविल अस्पताल पहुंची। पीड़ित ममता ने मारपीट को लेकर अहम खुलासे किए है। पीड़िता ने कहा कि बहू प्रिया के माता-पिता की सालगिरह थी, जहां बेटा और बहू शामिल होने गए थे। इस दौरान वहां पर क्या हुआ उसके बारे में उसे कुछ नहीं पता। लेकिन बेटा अकेला घर वापिस आ गया। जिसके बाद 2 दिन बाद बेटा रोहित बहू को लेने के लिए गया और लेकिन बहू के घर ना आने पर वह वहां से वह 3 वर्षीय बेटी को लेकर आ गया। इस मामले को लेकर बहू परिवार द्वारा थाने में शिकायत दी गई। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उन्हें शिकायत के बारे में कुछ नहीं बताया कि किसने और किसके खिलाफ शिकायत दी है।
    .

    ममता ने कहा कि शिकायत को लेकर उसे थाने से फोन आया और थाने आने के लिए कहा गया, जिसके बाद उसने पुलिस अधिकारी से कहा कि बेटा फोन नहीं उठा रहा है, ऐसे में जब वह फोन उठाता है तो वह खुद बेटे को लेकर थाने आ जाएगी। आरोप है कि एएसआई ने कहा कि थाने आने की जरूरत नहीं है उनके बेटे के खिलाफ आगे शिकायत चली गई है। जिसके बाद इस मामले को लेकर थाने भी गई, लेकिन वहां पर कोई अधिकारी नहीं मिला। इसी मामले को लेकर आज 2 सिविल ड्रेस में कर्मियों के साथ एएसआई प्रवीण घर पर आया और हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान महिला के कपड़े भी फाड़ दिए गए। ममता के अनुसार वह उसे मामले को लेकर पूछताछ करती रही। एएसआई ने सोए हुए बेटों को उठाया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि एएसआई ने उसके मुंह पर भी थप्पड़ जड़ दिए और उसे बालों के घसीटकर सड़क पर लेकर आ गया। इस दौरान कहा कि दोनों बेटों को वह थाने लेकर जा रहा है। महिला ने कहा कि मोहल्ला निवासियों ने भी कहा कि वह खुद दोनों बेटों को थाने लेकर आ जाते है, लेकिन पुलिस अधिकारी ने एक ना सुनी।

    उधर, एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार से एएसआई प्रवीण कुमार ने घटना को लेकर बताया कि घरेलू विवाद का मामला है। जिसमें प्रिया का मायका घर दशमेश नगर में है। प्रिया की शादी भार्गव कैंप में रहने वाले रोहित कुमार से हुई है। दोनों की शादी में 3 साल की बच्ची है। एएसआई ने बताया कि प्रिया पति के साथ हुए झगड़े के बाद मायके घर चली गई। एएसआई के अनुसार 16 मार्च को रोहित और देवर मोहित 8 से 9 युवकों को लेकर उसके घर चले गए और उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद उससे 3 वर्षीय बच्ची जबरन छीनकर ले चले गए।

    इस मामले को लेकर एएसआई ने रोहित की मां और रोहित को फोन करके थाने बुलाया, लेकिन दोनों में कोई भी थाने नहीं पहुंचा। जिसके बाद दूसरा पक्ष उनके पास बार-बार आकर गुहार लगाता रहा कि उनकी 3 वर्षीय को उन्होंने मौत के घाट उतार देना है। इसी मामले को लेकर वह रोहित के घर गए, लेकिन वहां पर किसी ने उनकी बात नहीं सुनी और उसके बाद परिवार द्वारा उनके साथ बहसबाजी की गई। एएसआई का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ तीनों द्वारा हाथापाई की गई, जिसके बाद उसने अपना बचाव किया। इस दौरान बचाव को लेकर हाथापाई हुई है। एएसआई ने बताया कि वह इस समय कोर्ट में अन्य मामले में पहुंचे है और इस मामले को लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।

  • Jalandhar News: महिला से मारपीट को लेकर ASI ने किया खुलासा, सुनें ऑडियों

    Jalandhar News: महिला से मारपीट को लेकर ASI ने किया खुलासा, सुनें ऑडियों

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में कार्रवाई करने गई पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें सड़क पर ही एएसआई द्वारा महिला और उसके बेटे से मारपीट की जा रही है। वहीं मामले को लेकर एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार से एएसआई प्रवीण कुमार ने घटना को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद का मामला है। जिसमें प्रिया का मायका घर दशमेश नगर में है। प्रिया की शादी भार्गव कैंप में रहने वाले रोहित कुमार से हुई है। दोनों की शादी में 3 साल की बच्ची है। एएसआई ने बताया कि प्रिया पति के साथ हुए झगड़े के बाद मायके घर चली गई। एएसआई के अनुसार 16 मार्च को रोहित और देवर मोहित 8 से 9 युवकों को लेकर उसके घर चले गए और उनके साथ मारपीट की।

    जिसके बाद उससे 3 वर्षीय बच्ची जबरन छीनकर ले चले गए। इस मामले को लेकर एएसआई ने रोहित की मां और रोहित को फोन करके थाने बुलाया, लेकिन दोनों में कोई भी थाने नहीं पहुंचा। जिसके बाद दूसरा पक्ष उनके पास बार-बार आकर गुहार लगाता रहा कि उनकी 3 वर्षीय को उन्होंने मौत के घाट उतार देना है। इसी मामले को लेकर वह रोहित के घर गए, लेकिन वहां पर किसी ने उनकी बात नहीं सुनी और उसके बाद परिवार द्वारा उनके साथ बहसबाजी की गई। एएसआई का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ तीनों द्वारा हाथापाई की गई, जिसके बाद उसने अपना बचाव किया। इस दौरान बचाव को लेकर हाथापाई हुई है। एएसआई ने बताया कि वह इस समय कोर्ट में अन्य मामले में पहुंचे है और इस मामले को लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।

    दूसरी ओर घटना को लेकर एडीसीपी 2 राकेश यादव ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक घरेलू विवाद था, जिसमें महिला ने शिकायत दी थी कि उसके बच्चे को पति लेकर घर चला गया है। एडीसीपी ने कहा कि पुलिस द्वारा हाथापाई को लेकर मामला क्यों यहां तक पहुंचा है, उसको लेकर एसीपी जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ने कहा कि वह खुद घटना की निंदा करते है, लेकिन फिर भी जब तक दोनों पक्षों के बयान दर्ज नहीं किए जाते तक तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

  • कलश यात्रा दौरान ट्रक ने पंचायत कर्मी को कुचला, मौके पर मौत

    कलश यात्रा दौरान ट्रक ने पंचायत कर्मी को कुचला, मौके पर मौत

    पांढुर्णाः जिले के लोधीखेड़ा क्षेत्र के बोरगांव में कलश यात्रा के दौरान सड़क हादसे में पंचायत कर्मी की मौत का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तेजराम काकड़े के रूप में हुई है, जो पंचायत में कार्यरत थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लोधीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

    जानकारी देते मृतक के परिजनों ने बताया कि इलाके में धार्मिक कलश यात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक आया और तेजराम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने कहा कि कलश यात्रा के दौरान पुलिस ने ठीक ढंग से व्यवस्था नहीं की थी। यदि ट्रक की एंट्री रोक दी जाती तो यह हादसा नहीं होता।

    लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Jalandhar News: यह कैसी छापेमारी “CVO टीम को फिर फटकार” West और Central हलके में न दें दखलअंदाजी..!

    Jalandhar News: यह कैसी छापेमारी “CVO टीम को फिर फटकार” West और Central हलके में न दें दखलअंदाजी..!

    जालंधर, ENS: नगर निगम के दायरे में बन रही अवैध इमारतों पर कारवाई न होते देख कई शिकायतकर्ता चीफ विजीलैंस आफिस का रुख कर चुके थे जहां जालंधर के वेस्ट हल्के तथा सेंट्रल हल्के से जुड़े सबसे अधिक शिकायतें पिछले लंबे समय से दबाई जा रही थी। शिकायतकर्ताओं का दबाव कम करने के लिए आज पंजाब लोकल बॉडी विभाग के चीफ विजीलैंस अधिकारी टीम सहित जालंधर नगर निगम पहुंचे जहां उन्होने सबंधित अधिकारियों को लंबी चौड़ी लिस्ट थमा कर मौके का मुआयना करने के लिए कहा। इसी बीच जब यह खबर सत्ता के गलियारों तक पहुंची तो वेस्ट हल्के में टीम को घुसने से फटकार लगा दी गई और वेस्ट हल्के में बन रही किसी भी अवैध इमारत की जांच करने से रोक दिया गया।

    मिली जानकारी अनुसार बीते कुछ महीनों से जालंधर में अवैध इमारतों का आंकड़ा कई गुणा बढ़ चुका है इसका सीधा कारण राजनीतिज्ञ संरक्षण बताया जा रहा है। जिससे नगर निगम के राज्सव को बड़ी तेजी से खाली किया जा रहा है। वहीं विभिन्न् सैक्टरों के एटीपी और बिल्डिंग इंस्पैक्टर भी लगातार अपनी कारवाई और ड्यूटी करने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। कई सूत्रों की माने तो इस कड़ी में कई अधिकारी सत्तापक्ष के साथ मिलकर लाखों रुपयों तक कमा रहे हैं और खुल कर अवैध इमारतों को संरक्षण भी दे रहे हैं।

    बता दें कि सीवीओ की टीम पिछले डेढ़ साल पहले भी बड़ी तैयारी के साथ जालंधर पहुंची थी, तब भी सियासी फटकार के बाद वापिस लौट गई थी। हालांकि टीम के जाने के बाद एक-दो बिल्डिंगों को सील किया गया था, मगर उसे 24 घंटों बाद ही बिना कानूनी औपचारिक्ता पूरी किए खोल दिया गया।

    इस बार भी टीम का हौंसला उस वक्त डगमगा गया, जब दौबारा वापिस लौटने की फटकार लगाई गई। फिलहाल टीम अभी निगम दफ्तर तथा आसपास बनी इमारतों का डाटा जुटा रही है। दोपहर बाद कारवाई सबंधी पूरी डिटेल सामने आ सकती है। तब तक बने रहिए एनकाऊंटर न्यूज के साथ…

  • केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि अनजान नंबर से उनके पर्सनल असिस्टेंट, विश्वेंद्र शाह को फोन और WhatsApp के जरिए जान से मारने की धमकी भरा फोन आया है। इस मामले को लेकर केंद्रिय मंत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। इसके बाद जयंत चौधरी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। धमकी देने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के इस्माइल के तौर पर हुई है। आरोप है कि उसके पास मंत्री के आधिकारिक दौरे के प्लान की एक कॉपी थी। दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पश्चिम बंगाल पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    बताया ये भी जा रहा था है कि धमकी देने वाले ने 2-3 दिन तक जयंत चौधरी के घर की रेकी भी की थी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस को उनकी टीम की ओर से एक शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, धमकी भरा यह कॉल एक भारतीय नंबर से आया था। इस बीच केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    बता दें कि राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि किसान, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के जरिए बेहतर बाजारों तक पहुंच बनाकर अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए उन्हें एक संगठित तरीके से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को आसानी से कर्ज देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ा दी है, लेकिन इन योजनाओं का पूरा फायदा तभी मिलेगा जब किसान जागरूक होंगे और समूहों में मिलकर काम करेंगे।

    उत्तर प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए एक संगठित तरीके से काम करने की जरूरत है और वे किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के जरिए बेहतर बाजारों तक पहुंच बनाकर अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।’ चौधरी ने कहा कि किसान स्वभाव से ही जोखिम उठाने वाले होते हैं, क्योंकि वे खेती में हर मौसम में जोखिम उठाते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर किसानों की युवा पीढ़ी खेती के साथ-साथ कारोबार और प्रबंधन की समझ भी विकसित कर ले, तो गाँवों की हालत में काफी बदलाव आ सकता है।’

  • Road पर शरेआम Stunt करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Road पर शरेआम Stunt करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    जयपुरः बाइक पर स्टंट करते हुए एक युवक पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और अपनी गलती मानते हुए कहा कि दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा।

    जानकारी देते एसएचओ बजाज नगर पूनम चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों टोंक फाटक पुलिया पर बाइक पर एक युवक स्टंट कर रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में हेलमेट लगाकर युवक खड़े होकर बाइक चलाते दिखाई दिया। इस दौरान उसने दोनों हाथ भी छोड़ दिए थे। युवक खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट कर आस-पास से निकल रहे लोगों को जिदंगी खतरे में डालते नजर आया। वीडियो के आधार पर लोगों की जिदंगी खतरे में डालने वाले बाइक सवार स्टंटबाज की तलाश की गई।

    पूनम चौधरी ने बताया कि टोक फाटक पुलिया के पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला गया। फुटेजों के आधार पर बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के बारे में जानकारी जुटाई गई। बाइक नंबर सामने आने पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जाकिर को पकड़ा गया जिसकी पहचान शास्त्री नगर के रहने वाले जाकिर (35) के रूप में हुई।पुलिस के पकड़ने पर आरोपी जाकिर ने अपनी गलती कबूल की। पुलिस के सामने हाथ जोड़कर जाकिर माफी मांगने लगा और कहा कि भविष्य में अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। मुझे माफ कर दिया जाए।

  • Jalandhar News: महिला से मारपीट को लेकर विवादों में घिरे ASI, एक्शन में आए ADCP, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला से मारपीट को लेकर विवादों में घिरे ASI, एक्शन में आए ADCP, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में कार्रवाई करने गई पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर ही एएसआई द्वारा मारपीट की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने उस समय हदें पार कर दी, जब बिना महिला पुलिस कर्मी की मौजूदगी में एक महिला को बालों की खींचकर सड़क पर ले आया। वहीं घटना को लेकर एडीसीपी 2 राकेश यादव ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक घरेलू विवाद था, जिसमें महिला ने शिकायत दी थी कि उसके बच्चे को पति लेकर घर चला गया है।

    इस मामले को लेकर शिकायत मिलने पर पुलिस पार्टी घटना स्थल पर गई थी। उन्होंने कहा कि एसीपी खुद मामले की गहनता से जांच कर रहे है। ऐसे में एडीसीपी ने कहा कि पुलिस द्वारा हाथापाई को लेकर मामला क्यों यहां तक पहुंचा है, उसको लेकर एसीपी जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ने कहा कि वह खुद घटना की निंदा करते है, लेकिन फिर भी जब तक दोनों पक्षों के बयान दर्ज नहीं किए जाते तक तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

    दूसरी ओर घटना को लेकर पीड़िता ममता ने कहा कि आज सुबहे उसके बेटे सोए हुए थे। इस दौरान एएसआई प्रवीण दो सिविल ड्रेस में साथियों के साथ उनके घर आ गया। आरोप है कि महिला ने उससे बात करने की कोशिश की तो एएसआई ने उसे बालों से पकड़कर खींचा लिया। जिसके बाद बेटो से हाथापाई करने लगा। दरअसल, घरेलू विवाद को लेकर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। महिला ने बताया कि बेटे का बहू के साथ विवाद चल रहा है और बहू यहां नहीं रह रही।

    ऐसे में बेटा अपनी बच्ची को पत्नी के पास से लेकर आ गया था। पीड़िता ने कहा कि ससुराल पक्ष अपनी बच्ची को ले गया था और बेटे की बच्ची को उसने भेज दिया था। जिसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा मामले को लेकर थाने शिकायत दी गई। दोनों का नाबालिग उम्र में भागकर शादी की थी। महिला ने आरोप लगाए है कि 15 साल की उम्र में शादी के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की थी।

  • Jalandhar News: मां-पति पर महिला ने लगाए मारपीट सहित कई संदिग्ध आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मां-पति पर महिला ने लगाए मारपीट सहित कई संदिग्ध आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के तेज मोहन नगर बस्ती शेख में घरेलू विवाद के चलते महिला ने पति और सास पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर महिला ने थाना 5 में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता शानू भट्टी ने कहा कि उसका पति सचिन भट्टी नशे का आदी है। महिला के अनुसार उसकी शादी को 16 साल हो गए है, लेकिन उसे घर में रहने नहीं दिया जा रहा है। 3 महीने पहले वह दिल्ली में अपने मायके घर में रहकर आई है। महिला ने सास पर नशीली गोलियां बेचने के आरोप लगाए है और कहा कि उसके पास सबूत भी है। पीड़िता के अनुसार उसने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाकर पिछले 7 सालों से नशा छुड़वा दिया था।

    आरोप है कि सास नशा बेचने का काम करती थी और अब वापिस आकर मां-बेटा उसके साथ मारपीट कर रहे है और उसे घर से बाहर निकालने की सास द्वारा धमकियां दी जा रही है। महिला ने कहा कि पति 4 साल से कोई काम नहीं कर रहा। ऐसे में वह खुद कामकाज करके परिवार का पालन पोषण कर रही है। आरोप है कि मां और बेटा दोनों नशे करते है और सास उसकी नशा बेचने का भी काम करती है। पीड़िता के अनुसार उसने थाना 5 में आकर कुलविंदर मैडम को शिकायत दी थी। लेकिन उसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

    ऐसे में वह दोबारा से थाने में शिकायत देने पहुंची है, लेकिन उसे उच्च अधिकारी से मिलने नहीं दिया जा रहा। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। जिसके बाद आईओ के पास केस है और मीडिया के समक्ष मामला सामने आने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि सास के दोबारा से घर आने के बाद उसके घर में लड़ाई झगड़ा हो रहा है। पीड़िता ने कहा कि कार्रवाई ना होने का कारण परेशान होकर कई बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। जिसके बाद अस्पताल में उसका उपचार करवाया गया।

    पुलिस के सामने पति ने लिखित में गलती मानी और उसका उपचार करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब पति सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी करके बेच रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने कहा कि शालू भट्टी द्वारा पति और सास के खिलाफ शिकायत दी है। ऐसे में महिला ने पति को नशे करने के बारे में अवगत करवाया। जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाने का आश्वासन दिया है। इसी के साथ सास के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया और मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।