अमृतसरः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को पंजाब के अपने तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। इस दौरान जलियांवाला बाग पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले, उन्होंने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नमन किया और देश व समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। जलियांवाला बाग पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने स्मारक स्थल का दौरा किया और 13 अप्रैल, 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए देशभक्तों को सम्मान स्वरूप फूल अर्पित किए। उन्होंने शहीद स्मारक पर फूल चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नितिन नबीन ने कहा कि जलियांवाला बाग का इतिहास हमें देश की आजादी की लड़ाई में दिए गए महान बलिदानों की याद दिलाता है और आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।View this post on Instagram