Home Punjab>Amritsar Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, आप MLA ने पहुंचाया अस्पताल, एक की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, आप MLA ने पहुंचाया अस्पताल, एक की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, आप MLA ने पहुंचाया अस्पताल, एक की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में कुछ समय से लगातार सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना के दौरान आप विधायक कुलदीप धालीवाल काफिले के साथ जा रहे थे और उन्होंने कार हादसा देखा, जिसके बाद उन्होंने अपना काफिला रूकवाया।

घटना में घायलों को उपचार के लिए वह जिप्सी में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा एक को मृतक घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। आप विधायक ने सुबह-सुबह रस्ते में कार का एक्सीडेंट देखा और हादसे में दोनों 2 यात्री बुरी तरह से घायल थे। जिसके बाद वह उन्हें फतेहगढ़ चूड़ियां के अस्पताल में लेकर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि कार चालक अन्य गाड़ी को बचा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल नौजवान को विधायक द्वारा पानी पिलाया गया और उसके बाद वह खुद अस्पताल में घायल को उपचार करवाने के लिए पहुंचे और डॉक्टरों को प्राथमिक आधार पर उपचार करने के लिए कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here