Blog

  • Punjab News: 1.30 लाख की रिश्वत लेते CIA स्टाफ का ASI गिरफ्तार

    Punjab News: 1.30 लाख की रिश्वत लेते CIA स्टाफ का ASI गिरफ्तार

    फिरोजपुरः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने सीएआईए स्टाफ के एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मोहाली विजिलेंस की टीम ने पीड़ित की शिकायत पर जाल बिछाकर फिरोजपुर में तैनात एएसआई गुरजीत सिंह उर्फ गोल्डी को 1.30 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, 19 मई को फिरोजपुर के सदर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में नामजद बोहड़ा पुत्र बलवीर सिंह निवासी नौरंग के लेली वाला को गिरफ्तार ना करने के लिए एएसआई द्वारा 2.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में मामला 2.30 लाख रुपये में तय हुआ।

    इस दौरान पीड़ित से एएसआई द्वारा 1 लाख रुपये पहले ही लिए जा चुके थे। वहीं बाकी पैसे देने से पहले पीड़ित ने उनकी टीम को शिकायत दे दी थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को 2 आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में शेष 1.30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस संबंध में मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • घर में घुसकर दंपती की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से काटा, इलाके में दहशत

    घर में घुसकर दंपती की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से काटा, इलाके में दहशत

    गिरिडीहः जिले के दलान चलकरी गांव में खौफनाक मामला सामने आया है जहां, अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से एक दंपती की हत्या कर दी। हमले में पति की घटनास्थल पर ही जबकि पत्नी की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना के वक्त दंपती के 4 बच्चों में से 3 छत पर सो रहे थे और एक बच्चा अपने माता-पिता के साथ नीचे सोया था। इस हमले में बच्चा सुरक्षित रहा। वहीं हैरान कर देने वाला वाक्य तब सामने आया जब मृतक के रिश्तेदार अनिल हेमराम ने बताया कि गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने घायल परनी मरांडी को करीब 700 मीटर तक खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहां से एंबुलेंस द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने पतिया हांसदा को मृत घोषित कर दिया। परनी मरांडी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

    जानकारी मुताबिक, बीती रात करीब 12:30 बजे पतिया हांसदा (45) और उनकी पत्नी परनी मरांडी (35) अपने घर में सो रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावर घर में घुस आए। उन्होंने धारदार हथियार से पतिया हांसदा और परनी मरांडी पर हमला कर दिया। हमले की आवाज सुनकर बच्चे चिल्लाने लगे, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दंपती को लहूलुहान अवस्था में पाया। पतिया हांसदा की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि उसकी पत्नी ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पतिया हांसदा और परनी मरांडी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार, पतिया हांसदा मधुबन क्षेत्र में मजदूर के रूप में काम करते थे। उनकी किसी से दुश्मनी की जानकारी परिवार को नहीं है। ऐसे में हत्या के पीछे की वजह क्या है, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

  • Jalandhar News: पत्नी के साथ लौट रहे कार चालक पर नौजवान ने किया हमला, पिस्टल तानने के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पत्नी के साथ लौट रहे कार चालक पर नौजवान ने किया हमला, पिस्टल तानने के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आबादपुरा में भारी हंगामा हो गया। जहां कार सवार व्यक्ति ने हैरी नामक व्यक्ति पर मारपीट के आरोप लगाए है। कार चालक ने कहा कि वह पत्नी के साथ लौट रहा था। इस दौरान हैरी ने उस हमला कर दिया। हैरी पर शराब में धुत्त होकर हमला करने के आरोप लगे है। पीड़ित ने कहा कि हैरी उसके मोहल्ले का ही रहने वाला है और उसका हैरी के साथ कोई विवाद नहीं है, ना ही उसकी कोई पुरानी रंजिश है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बाल खींचे और उस पर पिस्तौल तान दी।

    गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर पिस्तौल छीन ली, जिसके बाद वह जान बचाकर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। वहीं धर्मपाल ने बताया कि वह भतीजा पत्नी के साथ मंगलवार देर रात कार से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी कार से गली के पास पहुंचा तो हैरी नामक ने कार रोककर शीशा खटखटाया। उसने जबरन कार से बाहर निकाला और गाली-गलौज करते हुए उसके बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

    पीड़ित ने खुद को बचाने के लिए आरोपी को धक्का दिया, तो वह नीचे गिर गया। इसके बाद उसने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल कार चालक पर तान दी। पीड़ित का दावा है कि आरोपी गोली चलाने ही वाला था कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी का हाथ और पिस्तौल पकड़ ली। मौका मिलते ही पीड़ित अपनी कार में बैठा और जान बचाकर वहां से भाग निकला। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। यह हमला अचानक और बिना किसी कारण के हुआ।

     

  • Punjab News: RS Model School के बाहर लगा धरना, देखें Live

    Punjab News: RS Model School के बाहर लगा धरना, देखें Live

    लुधियानाः जिले के आरएस मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बाहर मीडिया कर्मियों द्वारा धरना लगाया गया। दरअसल, हाल ही में सरकार की ओर से स्कूलों में छुट्टियों के आदेश जारी किए गए थे। ऐसे में बताया जा रहा है कि स्कूल खुला होने के कारण पत्रकार कवरेज करने पहुंचा, जहां उसका स्कूल प्रशासन के साथ विवाद हो गया। इस विवाद में पत्रकार द्वारा स्कूल प्रशासन पर बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए गए। जिसके बाद अन्य मीडिया कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए और मीडिया कर्मियों द्वारा स्कूल के बाहर धरना लगा दिया गया। बताया जा रहा हैकि स्कूल प्रशासन का अधिकारी मीडिया कर्मी से हिंदी में बात कर रहा था।

    इस दौरान पत्रकार द्वारा पंजाबी में बात करने के लिए कहा गया। जिसके बाद आरोप लगे है कि स्कूल प्रशासन के अधिकारी द्वारा गलत व्यवहार किया गया। इस मामले को लेकर मीडिया कर्मियों में भारी रोष पाया गया और स्कूल के बाहर धरना लगा दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और बातचीत करने के बाद वह घटना स्थल से चले गए। हालांकि स्कूल प्रशासन का कोई अधिकारी बाहर नहीं आया है और स्कूल प्रशासन द्वारा गेट बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किसान नेता भी धरने में समर्थन देने के लिए आगे आ रहे है। किसानों का कहना हैकि अगर एक घंटे तक सुनवाई नहीं होती तो संघर्ष तीखा किया जाएगा।

  • Birthday मनाकर घर लौट रहे 2 दोस्तों की Bike बाउंड्री में घुसी, मौके पर मौत

    Birthday मनाकर घर लौट रहे 2 दोस्तों की Bike बाउंड्री में घुसी, मौके पर मौत

    रामगढ़ः जिले के बासल थाना क्षेत्र के सियारी टोला में देर रात सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। हादसे में मरने वाले की पहचान अभिषेक कुमार शर्मा (28) और राहुल कुमार (30) निवासी सौंदा डी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है इनकी बाइक तेज रफ्तार में थी। घटनास्थल पर तेज रफ्तार होने की वजह से बाइक बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बने बाउंड्री को धंसाते हुए तकरीबन 100 फीट अंदर चली गई। समय पर मदद नहीं मिल पाने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों को सुबह हादसे की जानकारी मिली।

    जानकारी मुताबिक, अभिषेक का जन्मदिन था। वह अपने दोस्त राहुल के साथ बाइक से पतरातु डैम घूमने गए थे। वहीं किसी रेस्टोरेंट में जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक तेज रफ्तार होने के चलते बाउंड्री से टकरा गई। अंधेरा और सुनसान सड़क होने के कारण हादसे की भनक किसी को नहीं लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक घंटों तक गंभीर हालत में वहीं पड़े रहे, लेकिन समय पर मदद नहीं मिलने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। जब देर रात तक युवक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद सुबह घटनास्थल से शव बरामद किए गए।

    घटना की सूचना मिलते ही बासल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बासल थाना प्रभारी कैलाश ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से ही ये हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: केवल सिंह ढिल्लों ने संभाला कार्यभार, BJP Office में लगी महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर, देखें वीडियो

    Punjab News: केवल सिंह ढिल्लों ने संभाला कार्यभार, BJP Office में लगी महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अपना कार्यभार संभाला। इस मौके पर एक समागम आयोजित किया गया, जिसमें पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इसी के साथ ही महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर का विमोचन किया। ढिल्लों ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। महाराजा रणजीत सिंह शेर-ए-पंजाब की तस्वीर भाजपा कार्यालय में लगाई गई है।

    उन्होंने जो राज चलाया था, उसमें सभी को एक नजर से देखा जाता था और सबको समान माना जाता था। भारतीय जनता पार्टी 2027 में पंजाब में महाराजा रणजीत सिंह वाली सरकार बनाने जा रही है। अब सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह रैना, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

    केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सुनील कुमार जाखड़ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी अगुवाई में बहुत बड़ा काफिला बना। बीजेपी शुरू से ही बहुत मजबूत पार्टी रही है। अकाली दल बीजेपी के बिना कुछ नहीं था। चुघ साहब बता रहे थे कि बादल साहब 18 सीटों के आगे 19 से शुरुआत करते थे। वह कहते थे कि 18 सीटें तो उनकी ही हैं। बिटटू ने कहा कि जाखड़ साहब ने उस समय सरकार के सामने मजबूती से अपनी बात रखी, जब नई सरकार आई थी। हम दूसरी पार्टी से इस पार्टी में आए हैं। अश्वनी शर्मा 3 बार प्रधान रहे, लेकिन पार्टी ने वर्किंग प्रधान लगा दिया। इसके बावजूद वह काम करते रहे।

  • Punjab News: कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाई इमारत, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाई इमारत, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। हालांकि इन धमकियों के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु अभी तक नहीं मिली है। वहीं आज फिर से मोहाली अदालत को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन बम स्कवॉयड टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचा और टीम द्वारा अदालत परिसर को खाली करवाया गया। बम निरोधक टीम द्वारा लगातार मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

    बता दें कि मोहाली के साथ-साथ डेरा बस्सी और खरड़ की अदालतों को भी पहले बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं और पुलिस ने वहां 4 घंटे का तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन वहां से किसी भी तरह की कोई चीज बरामद नहीं हुई थी। जिसके बाद आज जब ईमेल के जरिए मोहाली कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली, तो पुलिस टीम बम निरोधक टीम के साथ मिलकर मोहाली कोर्ट पहुंची, जहां पुलिस और बम निरोधक टीम द्वारा 2 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और उसके बाद मोहाली कोर्ट का कामकाज फिर से शुरू कर दिया गया।

  • करोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या, घर में मिले शव, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    करोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या, घर में मिले शव, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    बंटी, बबली और बहू ने मारा.., लिखा हुआ गत्ता बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    प्रयागराजः करोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। इनमें पति-पत्नी और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना का पता तब चला जब घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची तो वहां का नजारा देखर सभी की आंखें खुली रह गई। पुलिस को एक कमरे में दंपति, दूसरे कमरे में बेटी और ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में बेटे का शव पड़ा मिला। मृतकों की पहचान वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65), बेटी मीनाक्षी (40) और बेटे अभिषेक (38) के रूप में हुई है। जानकारी देते पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में दंपती के शव मिले, वहां एक गत्ता पड़ा था। उस पर लिखा मिला, “बंटी, बबली और बहू ने मारा।” अब परिवार में एक ही बेटा बचा है। वह धोखाधड़ी के केस में इस समय कौशांबी जेल में बंद है। वारदात साउथ मलाका में हीवेट रोड चौराहे की बताई जा रही है। वीरेंद्र कुमार वैश्य का हीवेट रोड चौराहे पर दो मंजिला मकान है। निचले हिस्से में 14 दुकानें हैं। 13 दुकानें किराए पर हैं। ऊपरी हिस्से में वह परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी, बेटी-बेटे के अलावा एक छोटा बेटा अश्विनी था, जो कौशांबी जेल में बंद है। एक दुकान बेटी मीनाक्षी चलाती थी। वह गिफ्ट से जुड़े सामान बेचती थी। उसी दुकान पर वीरेंद्र वैश्य भी बैठा करते थे। बेटा अभिषेक फ्लोर क्लीनिंग के काम से जुड़ा था। मीनाक्षी और अभिषेक की शादी नहीं हुई थी। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पड़ोसियों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि निचली मंजिल से ऊपर जाने का रास्ता खुला था, लेकिन ऊपरी मंजिल का गेट बाहर से बंद था। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर एक कमरे में वीरेंद्र कुमार और उनकी पत्नी के शव पड़े मिले, जबकि दूसरे कमरे में उनकी बेटी मीनाक्षी का शव मिला। इसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली। घर के नीचे बनी दुकानों की जांच के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान से एक और शव बरामद हुआ। बाद में उसकी पहचान परिवार के बेटे अभिषेक के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र सिंह और एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वीरेंद्र कुमार वैश्य को आखिरी बार रविवार को देखा था। इसके बाद से न तो वह दिखाई दिए और न ही उनकी पत्नी और बेटी को किसी ने देखा, जिस दो मंजिला मकान में वारदात हुई, वह करीब 8,000 वर्गफुट क्षेत्रफल में बना हुआ है। संपत्ति की अनुमानित कीमत 10 से 15 करोड़ रुपए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक व्यापारी के छोटे बेटे अश्विनी ने कीडगंज की रहने वाली रितु के साथ लिव-इन में रहने लगा था। दोनों पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमे दर्ज हुए थे। इसी मामले में दोनों को जेल भेजा गया था। बाद में महिला को जमानत मिल गई, जबकि अश्विनी अभी भी जेल में बंद है। पुलिस ने संबंधित महिला की तलाश के लिए भी 5 टीमें लगा दी हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जारी है।  
  • Punjab News: इस इलाके में लगे Bikram Majithia के ‘लापता’ और ‘भगोड़े’ वाले Poster, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में लगे Bikram Majithia के ‘लापता’ और ‘भगोड़े’ वाले Poster, देखें वीडियो

    12 पुलिस टीमें सक्रिय, तलाश जारी

    अमृतसरः विधानसभा क्षेत्र मजीठा में राजनीतिक माहौल तब और ज्यादा गरमा गया, जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के ‘लापता’ और ‘भगोड़ा’ होने के पोस्टर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों, जिनमें मजीठा गांव भी शामिल है, में लगे हुए दिखाई दिए। इन पोस्टरों ने इलाके में चर्चा को और तेज कर दिया है और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि 31 मई को मजीठा पुलिस स्टेशन पर कथित हमले और पुलिस हिरासत से एक व्यक्ति को छुड़ाने के मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। इस केस के बाद पुलिस ने मजीठिया की तलाश तेज कर दी है। जानकारी मुताबिक, पुलिस की 12 टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं और उनके संभावित ठिकानों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजीठा विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर लगाए गए ये पोस्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। इलाके के पिंका मजीठिया, जसवंत सिंह व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता को इस तरह गायब नहीं होना चाहिए था, बल्कि उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना चाहिए। उनका कहना है कि अगर उन पर कोई आरोप हैं, तो उनसे कानूनी तरीके से निपटा जाना चाहिए। गलती सभी से हो जाती है और अगर गलती को सुधारा न जाए, तो वह चीज गलत है। दूसरी ओर, मजीठिया का फोन बंद होने और उनके सार्वजनिक रूप से सामने न आने के कारण अटकलों का बाजार भी गर्म है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या मजीठिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पुलिस की तलाश फिलहाल जारी है और इस मामले में आगे होने वाले घटनाक्रमों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।  
  • Punjab News: Operation Blue Star की बरसी पर 11 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात, विशेष DGP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Operation Blue Star की बरसी पर 11 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात, विशेष DGP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर: 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनज़र अमृतसर और आस‑पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। इसी सिलसिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष रूप से पहुंचे पंजाब के स्पेशल डीजीपी (सिक्योरिटी) प्रवीण कुमार सिन्हा ने आज अमृतसर के ऐतिहासिक घी मंडी चौक पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और तैनात पुलिस कर्मचारियों से बातचीत कर प्रतिक्रिया ली। पत्रकारों से बातचीत में स्पेशल डीजीपी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पूरे अमृतसर और क्षेत्र में एक मजबूत सुरक्षा ग्रिड तैयार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस साल केंद्र सरकार की ओर से पैरामिलिट्री फोर्सेज की कंपनियां दी गई हैं, जिसके तहत अमृतसर शहर और इससे जुड़े जिलों में BSF, RAF और ITBP की 11 कंपनियां तैनात की गई हैं। अकेले अमृतसर शहर में पंजाब पुलिस के लगभग 4,000 जवान और बाहर से बुलाए गए 30 से अधिक अनुभवी गैज़ेटेड अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद हैं। सिन्हा ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा के साथ‑साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को बरकरार रखना है, ताकि देश‑विदेश से आने वाली संगत को कोई मुश्किल न आओ।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की सीमा एक ऐसे पड़ोसी देश से लगती है जो यहां की शांति भंग करना की कोशिश कर सकता है, लेकिन पुलिस पूरी तरह जागरूक है। क्लानौर की घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उसका 6 जून की बरसी से कोई संबंध नहीं है और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ के स्पेशलाइज्ड विंग दिन‑रात काम कर रहे हैं और पिछले दिनों हुए ब्लास्ट मामलों में भी पुलिस के पास अहम सुराग हैं, जिनका जल्द खुलासा किया जाएगा।