Blog

  • Punjab News: वाल्मीकि समाज ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन, की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: वाल्मीकि समाज ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन, की ये मांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के घंटा घर चौक पर वाल्मीकि भाईचारे की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ बिट्टू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बल्कि उनके पुतले को जूतों का हार पहनाकर आग लगा दी गई।

    प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे वाल्मीकि समाज के मुख्य नेताओं और जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों ने बताया कि 2-3 दिन पहले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया के सामने उनके भाईचारे के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद से ही पूरे समाज में भारी रोष व्याप्त था। इसी के विरोध में आज शहर के मुख्य चौक पर यह बड़ा प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने हमारे पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    वाल्मीकि भाईचारे ने चेतावनी भरे लहजे से कहा कि समाज की मांग है कि रवनीत बिट्टू तुरंत अमृतसर स्थित ‘भगवान वाल्मीकि महाराज जी के मुख्य तीर्थ स्थल’ (रामतीर्थ) पर नतमस्तक हों और वहां जाकर पूरे समाज से लिखित और सार्वजनिक माफी मांगें। जत्थेबंदियों ने कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में मामला (पर्चा) दर्ज करवाया जाएगा। वहीं प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।

  • दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर और आगरा पहुंची ट्रंप की बेटी Tiffony और पति, सामने आई वीडियो

    दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर और आगरा पहुंची ट्रंप की बेटी Tiffony और पति, सामने आई वीडियो

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफिनी ट्रंप ने अपनी पति माइकल बुलोस के साथ भारत दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद वह आगरा पहुंची। जहां ताजमहल का दीदार किया। आगरा से वो राजस्थान के जैसलमैर के लिए रवाना हो गई है। टिफनी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अक्षरधाम मंदिर के अपने अनुभव शेयर किया है। उन्होंने मंदिर की संस्कृति, वास्तुकला और वहां के माहौल की सराहना की है। इस दौरे में उनके पति माइकल बुलोस और उनके कुछ दोस्त भी शामिल थे।

    अक्षरधाम मंदिर को एक्स पोस्ट

    नई दिल्ली में स्थित BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर ने भी इस यात्रा की पुष्टि की है। मंदिर की ओर से एक्स पर कुछ पोस्ट शेयर किए गए हैं। इस पोस्ट में लिखा गया है कि टिफनी ट्रंप, माइकल बुलोस और उनके दोस्तों का स्वागत करना और उनके लिए सम्मान की बात थी। मंदिर ने इस यात्रा को संस्कृति और विरासत को करीबन से जानने का एक सुंदर अवसर बताया है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से भी टिफनी ट्रंप और माइकल बुलोस का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि – दोनों को भारत आने पर शुभकामनाएं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    टिफनी ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स की बेटी है। वह ट्रंप परिवार की चौथी संतान है। उनके चार सौतेले भाई बहन हैं। इसमें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका ट्रंप, एरिक ट्रंप और बैरन ट्रंप शामिल है। टिफनी ने साल 2020 में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई पूरी की थी। ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की थी। टिफनी ट्रंप के पति माइकल बुलोस एक अमेरिकी लेबनानी कारोबारी है। दोनों ने 12 नवंबर 2022 को शादी की थी। शादी के बाद यह भारत का उनका चर्चित निजी दौरा माना जा रहा है।

    दिल्ली के आगरा भी पहुंची टिफनी ट्रंप

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को दिल्ली के अलावा आगरा पहुंची। उन्होंने दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार किया है। टिफनी ट्रंप का यह दौरा पहले से तय कार्यक्रम में शामिल नहीं था लेकिन उन्होंने अचानक ताजमहल देखने का फैसला किया है। टिफनी ट्रंप ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल पहुंच गई हैं। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे।    
  • Haryana News: Truck ने NHAI के 3 कर्मचारियों को कुचला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: Truck ने NHAI के 3 कर्मचारियों को कुचला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर के मौली चौकी के पास भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक चालक ने NHAI के 3 कर्मचारियों को कुचल दिया। घटना में तीनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
    जानकारी मुताबिक, पंचकूला के मौली चौकी के पास हाइवे पर NHAI के कर्मचारी पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक चालन ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए 3 NHAI के कर्मचारियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Phagwara News: RTI Activist Simranjit Singh की मौत को लेकर DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Phagwara News: RTI Activist Simranjit Singh की मौत को लेकर DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा के लॉ गेट के बाहर आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना को लेकर डीआईजी नवीन सिंगला का बयान सामने आया है। डीआईजी ने बताया कि पीएस सतनामपुरा में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की मौत हुई है। घटना स्थल पर .32 बोर पिस्टल और फॉर्च्यूनर में 12 बोर की राइफल मिली है। इस मामले को लेकर पर्चा दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

    इस मामले को लेकर काउंटर इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। डीआईजी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर एसपी माधवी शर्मा सहित कई सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने से सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरनजीत सिंह फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर लॉ गेट आया था। इस दौरान उसका गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 2 बाइक सवार अज्ञात युवकों ने फायरिंग की है। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि बाइक सवारों के साथ हुए विवाद की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है।

  • भारत और अमेरिका में जल्द होगी बड़ी Deal, अमेरिकी राजदूत Sargio Gor ने दिया बड़ा बयान

    भारत और अमेरिका में जल्द होगी बड़ी Deal, अमेरिकी राजदूत Sargio Gor ने दिया बड़ा बयान

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही अंतरिम व्यापार समझौते की बातचीत अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गौर ने दावा किया है कि प्रस्तावित व्यापार समझौते का सिर्फ 1 फीसदी हिस्सा ही अंतिम रुप दिए जाने के लिए बचा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ हफ्तों या महीनों में इस समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इस बीच अमेरिकी वार्ताकारों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 1 से 4 जून के बीच नई दिल्ली पहुंचकर आगे की बातचीत करेगा।

    IIT-दिल्ली में अमेरिकी राजदूत ने दिया बयान

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर ने शुक्रवार को आईआईटी-दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया है। यूएस इंडिया ट्रस्ट इनिशिएटिव एडवांसिंग पार्टनरशिप इन रिसर्च एंड इनोवेशन विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, फार्मास्यूटिकल्स, क्वांटम कंप्यूटिंग और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में साथ और मजबूत करना चाहिए। इस हफ्ते वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 1 से 4 जून तक भारत आएगा। यह दौरा दोनों देशों के बीच अंतरिम द्वपिक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रुप देने की दिशा में अगला कदम माना जा रहा है। इससे पहले भारतीय वार्ताकारों की टीम 20 से 23 अप्रैल के बीच वॉशिंगटन गई थी। जहां समझौते के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। 1 फीसदी हिस्से को अंतिम रुप देने के लिए तैयार है और इससे दोनों देशों की समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि – भारत ने इस व्यापार समझौते के आखिरी 1 फीसदी हिस्से को अंतिम रुप देने के लिए अपनी टीम वॉशिंगटन भेजी थी। अगले हफ्ते हम अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करेंगे और बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों में यह समझौता हो जाएगा।

    20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर पहुंचा व्यापार

    गोर ने बताया कि पिछले दो दशकों में भारत और अमेरिका के बीच वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच बढ़ती आर्थिक भागीदारी, गहरे संबंधों और मजबूत आर्थिक एकीकरण का प्रमाण है।

    ट्रंप प्रशासन का लक्ष्य क्या है

    गोर के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उद्देश्य ऐसा व्यापारिक माहौल तैयार करना है। इससे अमेरिकी कंपनियों और कर्मचारियों को अभूतपूर्व अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों में शामिल है। 7 फरवरी को भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी कर अंतिम व्यापार समझौते के लिए एक ढांचे पर सहमति जताई थी। इस ढांचे में दोनों देशों के लिए पारस्परिक और लाभकारी व्यापार को बढ़ावा देने की बात कही गई थी। साथ ही व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई थी। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन इस समझौते को जल्द पूरा करने के लिए अधिक उत्सुक दिखाई दे रहा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण नवबंर में होने वाले अमेरिकी मध्यावाधि चुनाव है। ट्रंप प्रशासन इन चुनावों से पहले एक बड़ी आर्थिक उपलब्धि अपने खाते में दर्ज करना चाहता है हालांकि भारतीय पक्ष ऐसे किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं है। इससे देश के किसानों और घरेलू उत्पादकों के हित प्रभावित हों। खासतौर पर कृषि क्षेत्र और अधिक खोलने जैसे मुद्दों पर भारत अलर्ट का रुख अपनाकर रख रहा है। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान कोई आर्थिक समझौता नहीं हो पाया है। इससे भारत के साथ व्यापार समझौते को जल्दी पूरा करने के दबाव बढ़ गया है। एक सूत्र ने बताया कि चीन ने अमेरिकी कृषि उत्पादों, विशेष तौर पर सोयाबीन की खरीद बढ़ाने का कोई संकेत नहीं दिया है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, भारत अंतरिम समझौते के अंतिम विवरण को तय करने के साथ-साथ व्यापक व्यापार समझौते पर भी बातचीत आगे बढ़ रहा है। इनमें बाजार तक पहुंच, गैर शुल्क, बाधाएं, सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा तथा आर्थिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। सर्जियो गोर ने यह कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में वृद्धि का मुख्य कारण नवाचार, निवेश और डिजिटल व्यापार, उन्नत, विनिर्माण, ऊर्जा तथा उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे उच्च मूल्य वाले क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि नई और महत्वपूर्ण तकनीकें वैश्विक शक्ति संतुलन को बदल रही हैं। इस क्षेत्र में भारत और अमेरिकी की साझेदारी सबसे अच्छी स्थिति में है। गोर ने कहा कि उनकी इच्छा है कि भारत अमेरिका संबंध 21वीं सदी का सबसे जरुरी रणनीतिक साझेदारी के रुप में स्थापित हो। इसी सोच के अंतर्गत ट्रांसफोर्मिंग द रिलेशनशिप यूटिलाइजिंग स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजीज यानी की ट्रस्ट पहल शुरु की गई है। जब ट्रंप ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरु किया था। इसका उद्देश्य भरोसेमंद साझेदार देशों के साथ नवाचार को बढ़ावा देना और संवेदनशील तकनीकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गोर ने कहा कि द्विपक्षीय एआई इंफ्रास्ट्रक्चर रोडमैप के अंतर्गत अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने उन्नत एआई चिप्स की आपूर्ति को फिर से शुरु किया है।    
  • Truck चालक की बड़ी लापरवाही, टक्कर के बाद कई मीटर तक Car को घसीटा, बाल-बाल बचे बाप-बेटी, देखें वीडियो

    Truck चालक की बड़ी लापरवाही, टक्कर के बाद कई मीटर तक Car को घसीटा, बाल-बाल बचे बाप-बेटी, देखें वीडियो

    भुवनेश्वरः शहर के पालासुनी पुल से बीती देर रात एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले कार को टक्कर मारी और फिर लापरवाही और बेखोफ तरीके से कार को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
    जानकारी मुताबिक, एक पिता अपनी बेटी के साथ कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पालासुनी पुल पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के आगे फंस गई। इस दौरान ट्रक चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए ट्रक को उसी स्पीड से चलाता रहा जिसके चलते कार ट्रक के साथ कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। गणीमत यह रही कि कुछ दूरी के बाद कार को चालक ने मोड़ लिया जिससे वह ट्रक के पीछे हट गई और कार में सवार सभी लोग बच गए। घटना के दौरान कार में बैठे पिता और बेटी बेहद घबरा गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दोनों इस खतरनाक हादसे में सुरक्षित बच निकले। वहीं घटना के वक्त रोड पर मौजूद अन्य लोगों की जान भी हलक में आ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने ट्रक चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने हाइवा ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है। अधिकारी घटनाक्रम का सही पता लगाने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके के CCTV फुटेज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच कर रहे हैं।  
  • LPU Law Gate के पास RTI Activist Simranjit Singh का गोलियां मारकर कत्ल

    LPU Law Gate के पास RTI Activist Simranjit Singh का गोलियां मारकर कत्ल

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा के लॉ गेट के बाहर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी माधवी शर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। Read in English:- RTI Activist Simranjeet Died In Shootout Near LPU Lawgat ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:- LPU ਨੇੜੇ RTI Activist Simranjit Singh ਦੀ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने से सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिमरनजीत सिंह फॉर्च्यूनर कार में सवार में सवार होकर लॉ गेट में आया था। इस दौरान उसका गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया।  
  • टाहलीवाल में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, दोनों ओर से केस दर्ज

    टाहलीवाल में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, दोनों ओर से केस दर्ज

    ऊना सुशील पंडित : जिला ऊना के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत दो पक्षों के बीच हुई आपसी मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम पक्ष के धर्मेंद्र सिंह निवासी बीटन तहसील हरोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई को दिन के समय जब वह टाहलीवाल ट्रक यूनियन की ओर जा रहा था, तो रास्ते में मंदिर के पास अशोक कुमार उर्फ बल्ली और प्रदीप कुमार दीपू ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान धर्मेंद्र के सिर पर किरपान से वार किया गया, जिससे उसका अंगूठा कट गया। साथ ही डंडों से मारपीट में उसके दो दांत भी टूट गए।

    वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप कुमार निवासी बीटन ने शिकायत में बताया कि 29 मई की सुबह जब वह अपने दोस्त अशोक कुमार के साथ मंदिर जा रहा था, तभी धर्मेंद्र, समीर, हरीओम, संजीव, कमल देव और वरिंद्र कुमार ने गाड़ी रोककर उन पर तेजधार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं और घटना की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान, आदेश जारी

    Punjab News: स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान, आदेश जारी

    मोहालीः पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टियों का सरकार की ओर से ऐलान कर दिया गया है। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक गर्मियों की छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक की गई है। ये आदेश राज्य के सभी सरकारी, एडिडि और प्राईवेट स्कूलों पर लागू होंगे।

    इससे पहले पंजाब सरकार ने 25 मई को सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया था। राज्य के सारे सरकारी दफ्तरों का समय, सेवा केंद्रों और स्कूलों का वर्तमान समय सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर राज्य में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। यह आदेश 25 मई से 15 जुलाई तक लागू किया गया।

  • मेयर श्याम लाल बंसल ने संभाला कार्यभार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद, देखें वीडियो

    मेयर श्याम लाल बंसल ने संभाला कार्यभार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद, देखें वीडियो

    पंचकूला: नवनियुक्त मेयर श्याम लाल बंसल ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद कार्यभार संभाला है। सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय में पहुंचे लोगों ने दी शुभकामनाएं हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पार्षद मौजूद हैं।