Blog

  • Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मिले भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों

    Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मिले भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों

    जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले भाजपा ने केवल ढिल्लों को राज्य भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। ढिल्लों भाजपा के पहले जट्ट सिख प्रधान हैं। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों आज जालंधर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालियां के घर पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिसके बाद वह राधा स्वामी सत्संग घर डेरा ब्सास पहुंचे, जहां उन्होंने डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब की प्रगति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की और बाबा से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

    बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कप्तान अमरिंदर सिंह ने केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले राज्य के वरिष्ठ नेताओं से कोई विचार-विमर्श नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों भले ही मेरे मित्र हों, लेकिन मैं नहीं समझता कि वह भाजपा की उम्मीदों को पूरा करने की स्थिति में हैं।

    उन्होंने कहा, “कांग्रेस में मुझसे हमेशा विचार-विमर्श किया जाता था, लेकिन भाजपा में मैंने जो पिछले 6 सालों में देखा है, वे खुद तय कर लेते हैं कि उन्हें क्या करना है और बस कर देते हैं।” उन्होंने मौजूदा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को हटाने के पीछे की दलील पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जट्ट सिख को अध्यक्ष बनवाने का क्या मतलब है?” पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठजोड़ की फिर से वकालत करते हुए तर्क दिया कि भाजपा के पास पंजाब में जमीनी स्तर पर ढांचा और कार्यकर्ता नहीं हैं। क्या भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव जीत सकती है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि पार्टी इस समय ऐसी स्थिति में नहीं है।

     

     

  • Jalandhar News: मेन बाजार में हर्ष ज्वैलर की दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन बाजार में हर्ष ज्वैलर की दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आज सुबह से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही बूटा मंडी में स्थित Luxury Trend Studio में आग लगने की घटना सामने आई थी, वहीं अब फूलां वाले चौक में स्थित खन्ना मार्केट में ज्वैलर की दुकान में आग लगने का ताजा मामला सामने आया है। जहां हर्ष ज्वैलर में आज सुबह अचानक आग लग गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी अवनीश सोंधी ने कहाकि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि दुकान मालिक से पता चला है कि एसी के शार्ट सर्किट होने से आग लगी है।

    इस घटना में फर्नीचर और एसी जलकर राख हो गया। घटना के दौरान दुकान खुली हुई थी। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं एएसआई त्रिलोक सिंह ने कहाकि उन्हें 112 पर सूचना मिली थी कि दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंचे तो पता चला है कि एसी का कंप्रेसर फटने से शार्ट सर्किट हो गया और दुकान में आग लग गई। घटना के दौरान मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। दुकान मालिक के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

  • घरों के बाहर से हटाए गए अवैध रुप से बनाए गए निर्माण और अतिक्रमण, लोगों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    घरों के बाहर से हटाए गए अवैध रुप से बनाए गए निर्माण और अतिक्रमण, लोगों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-11 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के द्वारा घरों के बाहर अवैध रुप से बनाए गए निर्माण और अतिक्रमण को हटाया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा इस कार्रवाई का विरोध किया गया है। जहां पर कोर्ट के आदेशों के बाद यह कार्रवाई की जा रही थी। वहीं लोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया है।

  • Volvo Bus ट्रैक्टर-ट्रॉली हुई भीषण टक्कर में वाहनों के उड़े परखच्चे, दर्जनों यात्री घायल, देखें वीडियो

    Volvo Bus ट्रैक्टर-ट्रॉली हुई भीषण टक्कर में वाहनों के उड़े परखच्चे, दर्जनों यात्री घायल, देखें वीडियो

    सिरसाः जिले के ऐलनाबाद में वॉल्वो (ममता) बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बस का अगला हिस्सा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ गया। इस दुर्घटना में बस ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर जा चढ़ी, जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए। बस टकराने के बाद माइनर में जा गिरी और आगे का हिस्सा पटरी तोड़ते धंस गया। हादसे के बाद शनिवार सुबह रोड से गुजरने वाले राहगीरों की भीड़ जुट गई और हर कोई अभी तक बस माइनर में गिरी पड़ी है।
    जानकारी के अनुसार, ये घटना शुक्रवार रात्रि को मल्लेकां पुलिस चौकी के नजदीक मलवाणी टी-प्वाइंट पर हुआ। वोल्वो बस बीकानेर से सिरसा की ओर आ रही थी और ट्रैक्टर-ट्रॉली ऐलनाबाद से सिरसा जा रही थी। आरोप है कि बस की स्पीड ज्यादा थी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। ममता प्राईवेट ट्रैवल्स बस न. आर.जे49पीए-1337 ट्रैक्टर ट्राली के पिछे से आकर लगी। ट्रैक्टर चालक गगु घायल हो गया व ट्रैक्टर मालिक मल्लेकां का रहने वाला है। हालांकि, चालक बिहार से रहने वाला है। यहां पिछले काफी समय से ड्राइवरी का काम करता है। ट्रैक्टर चालक का कुल्हा टूट गया और उसका ऑपरेशन होना है। बस में सवार करीब 35 सवारियों को मामूली चोंट लगी है। ट्रैक्टर चालक गगु व करीब 12 सवारियो उपचार के लिये नागरिक अस्पताल सिरसा में दाखिल है। जिनकी हालात सामान्य है। करीब 23 सवारिया प्राईवेट व्हीकलो पर अपने गन्तव्य को चली गई। कोई जानी नुकसान नही हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
  • Jalandhar News: Luxury Trend Studio में लगी भीषण आग, धमाका होने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Luxury Trend Studio में लगी भीषण आग, धमाका होने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आज सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के कारण भले ही तापमान में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन आग लगने की घटनाएं अभी भी जारी है। ताजा मामला बूटा मंडी पेट्रोल पंप के पास स्थित पीवीसी की दुकान में आग लगने का सामने आया है। जहां लग्जरी ट्रेंड स्टूडियो की दूसरी मंजिल में आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

    बताया जा रहा है कि पीवीसी के कारण आग भड़क गई थी। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अनु ने बताया कि वह गोदाम में बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक धमाके की आवाज आई और गोदाम तक आवाज सुनाई दी। मिली जानकारी के अनुसार पीवीसी शीट को आग लगने से धमाके की आवाज आई थी, लेकिन घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर आए तो देखा दुकान में आग लगी हुई थी। इस दौरान उनकी टीम द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। उन्होेंने कहा कि जब तक आग कंट्रोल में नहीं आती, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। घटना के दौरान दुकान में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया।

    दमकल विभाग के कर्मी राजिंदर कुमार सहोता ने कहा कि उन्हें पेट्रोल पंप के पास दुकान की दूसरी मंजिल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। घटना के दौरान दुकान खुली हुई थी और उनके द्वारा बोर्ड को उतारकर, शीशे तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए 4 गाड़ियां लग चुकी है। घटना को लेकर दमकल विभाग के कर्मी ने कहाकि उनकी अभी तक दुकान मालिक से कोई बात नहीं हुई है। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

     

     

  • पिंजौर में निकले चार नाग-नागिन के जोड़े, एक-दूसरे से लिपटे दिखाई दिए, देखें वीडियो

    पिंजौर में निकले चार नाग-नागिन के जोड़े, एक-दूसरे से लिपटे दिखाई दिए, देखें वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर बिटना रोड के पास उस समय लोगों की भीड़ जुट गई है जब वहां पर चार नाग नागिन के जोड़े का अद्भूत दृश्य देखने को मिला। चारों जोड़े लंबे समय तक एक-दूसरे से लिपटे दिखाई दिए जिसे देखने के लिए आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं।
    कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया है। आस-पास के लोगों के अनुसार, ऐसा नजारा बहुत कम देखने को मिलता है। कुछ लोगों ने इसे प्रकृति का अद्भुत दृश्य बताया है तो वहीं कई लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से भी जोड़कर देखा गया है।    
  • Jalandhar News: कांग्रेस मीटिंग में प्रताप बाजवा के वॉकआउट पर BJP के पूर्व मंत्री ने साधे निशाने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कांग्रेस मीटिंग में प्रताप बाजवा के वॉकआउट पर BJP के पूर्व मंत्री ने साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीते दिन राज्य कांग्रेस नेताओं की हाईकमान के साथ बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सहित कई नेता शामिल हुए।

    सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पंजाब विधासनभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा नाराज हो गए और बैठक से निकल गए। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई नेता रहना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी की भी सुनवाई नहीं है। ऐसे में प्रताप बाजवा को भी इसके बारे में सोचना चाहिए।

    कालिया ने कहा कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों की रुपरेखा तैयार करने से पहले ही कांग्रेस में तकरार देखने को मिल रही है और अभी से 12 गुणा पांच 48 हो रहा है। कांग्रेस की जिस तरह अन्य प्रदेशों में हाल हुआ, वहीं पंजाब विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। कालिया ने कहाकि विपक्ष के नेता की कांग्रेस में सुनवाई नहीं है और प्रधान की भी सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग भाजपा को देख रहे है। 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ही पंजाब का भविष्य साबित होगी।

     

     

  • क्या सच में Israel को मान्यता देगा पाकिस्तान? Mark Rubio और Ishaq Dar ने दिया जवाब

    क्या सच में Israel को मान्यता देगा पाकिस्तान? Mark Rubio और Ishaq Dar ने दिया जवाब

    नई दिल्ली: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ हुई बैठक के दौरान एक सवाल ने सबका ध्यान खींच लिया। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अचानक पूछा कि क्या पाकिस्तान इजरायल को मान्यता देने के लिए तैयार है हालांकि डार और रुबियो ने उस समय कोई जवाब नहीं दिया है परंतु बाद में पाकिस्तान ने अपने रुख साफ करते हुए कहा कि फिलिस्तीन मुद्दे पर उसकी कोई नीति में बदलाव नहीं आया है।

    रिपोर्टर ने किया सवाल

    शुक्रवार को वॉशिंगटन में हुई बैठक के दौरान द पाकिस्तान डेली के पत्रकार फैसल अली शाह ने जोर से सवाल किया है। क्या पाकिस्तान इजरायल को मान्यता देगा। यह सवाल ऐसे समय पूछा गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई अरब और मुस्लिम देशों से इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने की अपील कर चुके हैं हालांकि बैठक के दौरान न तो इशाक और न ही मार्को रुबियो ने इस सवाल का कोई जवाब दिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान फिलिस्तान और गाजा के मुद्दे पर अपने पुराने रुख पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद तब तक इजरायल के प्रति अपनी नीति में किसी बदलाव पर विचार नहीं करेगा। जब तक फिलिस्तानी राज्य की स्थापना की दिशा में ठोस प्रगति नहीं होती है। डार ने दोहराया कि पाकिस्तान का मानना है कि फिलिस्तीन समस्या का समाधाना दो राष्ट्र सिद्धांत के आधार पर होना चाहिए। पाकिस्तान आज तक इजरायल को एक राष्ट्र के रुप में मान्यता नहीं देगा और दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। पाकिस्तान लंबे समय से फिलिस्तानी मुद्दे का समर्थन करता रहा है। इजरायल के साथ संबंध स्थापित करने के लिए फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना को जरुरी शर्त मानता है।

    ट्रंप ने मुस्लिम देशों से क्या की अपील

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्न और जॉर्डन से सामूहिक रुप से अब्राहम समझौतों में शामिल होने और इजरायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने का आग्रह किया है। यह पहल ईरान से जुड़े तनाव को कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता बढ़ाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा बताई जा रही है। पाकिस्तान के इस सुझाव को उन्होंने ठुकरा दिया है। वहीं अन्य देशों की ओर से अभी तक सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    क्या है अब्राहम समझौता?

    अब्राहम एकॉर्ड की शुरुआत ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिकी की मध्यस्थता में हुई थी। इसका उद्देश्य इजरायल और अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाना था। इसके अंतर्गत संयुक्त अरब अमीरात बहरीन और मोरक्को ने इजरायल के साथ राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंध स्थापित किए। सूडान भी इस प्रक्रिया में शामिल हुआ था परंतु उसने अभी तक पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित नहीं किए हैं।

    पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें

    हाल के महीनों में पाकिस्तान ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए खुद को एक संभावित मध्यस्थ के रुप में पेश किया है हालांकि ईरान से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की पहल में सबसे प्रमुख भूमिका सेना प्रमुख आसिम मुनीर निभाते हुए दिखाई दिए हैं। फिलहाल इजरायल को मान्यता देेने के सवाल पर पाकिस्तान का आधिकारिक रुख अपरिवर्तित हैं और सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना से पहले इस दिशा में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।  
  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 6 माह के बच्चे की मौत, महिला गंभीर घायल

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 6 माह के बच्चे की मौत, महिला गंभीर घायल

    मोगाः जिले के कोटकपूरा बाईपास पर सुबह भीषण हादसा हो गया। दरअसल, मोटरसाइकिल पर सवार दंपति किसी काम को लेकर चंद नवां से मोगा आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में मेन हॉल के ढक्कन का स्तर ठीक ना होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में महिला समेत 6 माह का बच्चा नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां बच्चे को मृत घोषित करते हुए महिला को दूसरे असप्ताल में रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव चंद नवां के रहने वाले लखबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी ज्योति और बच्चे के साथ किसी काम के लिए मोगा को आ रहा था जब वह विश्वकर्मा चौक के निकट पहुंचा तो सड़क पर सीवरेज के मेन हॉल के ढक्कन का स्तर ठीक नहीं था।

    जिसके कारण उसकी मोटरसाइकिल से संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल से उछलने के कारण उसकी पत्नी ज्योति और 6 महीने का बच्चा मनवीर सिंह सड़क पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पत्नी और बच्चे को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने बच्चे को मृत घोषित करते हुए महिला को रेफर करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में भाजपा आगे, 50 वार्डों में 22 सीटों पर की जीत दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में भाजपा आगे, 50 वार्डों में 22 सीटों पर की जीत दर्ज, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम पठानकोट के 50 वार्डों के लिए 26 मई को चुनाव हुए थे। वहीं अब चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं जिसने सबको हैरान कर दिया है। नतीजों के मुताबिक भाजपा ने 22 वार्डों पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर विजय रही। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को पठानकोट नगर निगम से 10 वार्डो पर जीत हासिल हुई। इस तरह पठानकोट नगर निगम में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। पार्टी को बहुमत के लिए 26 सीटों की जरूरत है। हलका सुजानपुर नगर कौंसिल के 15 वार्डों में 4 भाजपा 4 कांग्रेस और 4 ही आम आदमी पार्टी के हिस्से आई हैं। वहीं 3 आजाद उम्मीदवार भी जीते हैं, जोकि नगर कौंसिल सुजानपुर में कमेटी बनाने में अपना सहयोग करेंगे।

    वहीं इस बारे में भाजपा के कार्यकारिणी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पठानकोट में नगर निगम अपनी कॉरपोरेशन बनाने जा रहा है और भाजपा ने इतने बड़े स्तर पर इलाके से जीत हासिल की है जिसकी उन्हें खुशी है और वह अब इलाके में विकास की झड़ी लगा देंगे।

    वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जिसको नगर निगम में 18 सिटें मिली हैं उन्होंने भी अपनी जीती हुई सीटों को लेकर खुशी जाहिर की। कांग्रेस के पंजाब कोषाध्यक्ष अमित विज ने कहा कि लोगों ने अपना फतवा जारी किया है और कांग्रेस पठानकोट में 18 वार्डो पर अपनी जीत हासिल कर चुकी है।

    वहीं इस बारे में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से पंजाब में बहुत काम किया गया है। नगर निगम पठानकोट में आपकी परफॉर्मेंस सही न होने पर उन्होंने कहा कि लोगों को जो सही लगा उन्होंने अपना फतवा जारी किया, लेकिन हमने ईमानदारी से अपना काम किया है।