Blog

  • Punjab News: सौतेले चाचे पर लगे बच्ची से गलत हरकत करने के आरोप, काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: सौतेले चाचे पर लगे बच्ची से गलत हरकत करने के आरोप, काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के संजय गांधी कॉलोनी इलाके में 12 किशोरी के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। जहां परिवार ने चाचे पर गलत हरकत के आरोप लगाए है। बच्ची की दादी फूला देवी ने थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने शिकायत दे दी है। महिला का आरोप है कि चाचा अनूप और शिंदा उसे नशे का सामान मंगवाता है। आरोप है कि बच्ची के साथ बहुत कुछ गलत हो चुका है। ऐसे में आज सुबह उन्होंने ठोस कदम उठाते हुए थाने में शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और उसे काबू कर लिया है। दोनों व्यक्ति 50-50 साल के है।

    वहीं पुलिस के अनुसार किशोरी का मेडिकल करवाया जाएगा, जिसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की धाराएं जोड़ी जाएंगी। पीड़िता की दादी ने बताया कि परिवार के सदस्य काम पर चले जाते हैं और बच्चे घर पर रहते हैं। आरोप है कि आरोपी बच्चों को बहाने से अपने पास बुला लेते थे और उनसे सिगरेट-बीड़ी मंगवाते थे। आरोपियों की पहचान अनूप और सुंदय के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि आरोपी किशोरी को डरा-धमकाकर बाहर झुग्गियों की तरफ ले जाते थे और किसी को बताने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे।

    बीती रात परिवार को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कई दिनों से डरी-सहमी रहती थी और अक्सर रोती थी। शक होने पर जब उन्होंने बेटी से बात की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिवार तुरंत पुलिस के पास पहुंचा। परिवार ने प्रशासन से बेटी को इंसाफ दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ले के लोग भी परिवार के समर्थन में थाने पहुंचे है। एसएचओ गगनदीप के मुताबिक किशोरी के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 2 बच्चियों से गलत हरकतों के मामले में व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 बच्चियों से गलत हरकतों के मामले में व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के मोहल्ले में 2 बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और बैड टच करने के आरोप लगने के मामले आज पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने आरोप लगाए कि मोहल्ले में रहने वाले एक 40-50 साल के व्यक्ति ने उनकी बच्चियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस घिनौनी घटना के बाद पुलिस ने तुरंत और कड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले से संबंधित जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने कहा कि थाना सिटी के अंतर्गत आने वाले इलाके में 2 मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी।

    सूचना मिलते ही थाना सिटी की इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू करवाई और बच्चों का मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी फगवाड़ा ने बताया कि आरोपी की पहचान हरजिंदर उर्फ सोनू निवासी बेदियां मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी उसी इलाके में रहता था और प्रभावित परिवार की तंगहाली का फायदा उठाकर यह कृत्य कर गया। एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।

    बता दें कि हाल ही में बच्ची के मामा जतिन दुग्गल ने बताया कि उनकी 2 भांजियां, जिनमें एक 8 साल की है और एक 5 साल की है। उन्होंने बताया कि उनकी भांजियां पड़ोस के घर खेलने के लिए जाया करती थी। इस दौरान बच्चियों के साथ उनके पड़ोसी सोनू ने पिछले साल छेड़छाड़ और गलत हरकत की थी। तब उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और गलती से हो जाने की बात को लेकर मामला टाल दिया था, लेकिन अब उनके रिश्तेदारों की एक ओर बच्ची आई है, उसके साथ भी उस व्यक्ति ने गलत हरकत की है जिसको लेकर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

     

  • दिल दहलाने वाली घटना, 3 वाहनों को टक्कर मारने के बाद हवा में उछलकर पेड़ से टकराई कार, देखें वीडियो

    दिल दहलाने वाली घटना, 3 वाहनों को टक्कर मारने के बाद हवा में उछलकर पेड़ से टकराई कार, देखें वीडियो

    उदयपुरः हिरण मगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर-4 रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। हादसा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। दरअसल, बेकाबू तेज रफ्तार कार द्वारा रोड किनारे खड़ी 3 बाइकों को टक्कर मार दी। इस दौरान कार हवा में उछलती हुई दिखाई दी। दरअसल, तेज रफ्तार कार अचानक सर्विस रोड पर खड़ी बाइकों को उड़ाते हुए पेड़ से टकरा गई। मामले में आज घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
    अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन तीन बाइक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि युवक से पूछताछ में पता लगा कि उसके पैर के नीचे प्लास्टिक की पानी की बोतल आ गई थी। जिससे वह एक्सीलेटर पर नियंत्रण खो बैठा। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक स्पीड में कार चला रहा था। पुलिस ने बताया कि हमें इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं मिली है। बाइक सवार और कार चालक के बीच राजीनामा हो चुका है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना पर हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर प्रवीण कुमार लोहार पुत्र गोतम कुमार निवासी थाणा सराड़ा को डिटेन किया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। साथ ही कार को जब्त कर लिया है।  
  • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने फिल्म देखी ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग

    राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने फिल्म देखी ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग

    चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को यहाँ लोक भवन में फिल्म ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने इस फिल्म को सिनेमा के सशक्त माध्यम से देश की समृद्ध विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने का एक ईमानदार और सराहनीय प्रयास बताया। नालंदा केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं था, बल्कि ज्ञान का एक वैश्विक केंद्र था जिसने विश्व भर से हजारों विद्वानों, भिक्षुओं और ज्ञान के जिज्ञासुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। यह भारत की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक श्रेष्ठता का एक शाश्वत प्रतीक रहा है।

    इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता उत्पन्न करना तथा लोगों को उन शाश्वत मूल्यों पर चिंतन के लिए प्रेरित करना है, जो एक बेहतर, अधिक जिम्मेदार और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘नालंदा महाविहार’ मनोरंजन के साथ-साथ एक सशक्त सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत करती है, जो इसे सांस्कृतिक महत्व एवं समकालीन प्रासंगिकता की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण फिल्म बनाती है।

    इस फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक दीवान है, जबकि इसका निर्देशन अरविंद गुप्ता ने किया है। इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, राज्यपाल के सचिव विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी धीरज सेतिया तथा फिल्म की कास्ट एवं क्रू के सदस्य भी उपस्थित रहे।

     

     

  • जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

    जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

    चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.टेक पाठ्यक्रमों को छोड़कर सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान, प्रबंधन, कंप्यूटर अनुप्रयोग, मीडिया अध्ययन, पर्यावरण विज्ञान, कला एवं स्किल डेवलपमेंट सहित विभिन्न विषयों में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं।

    स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (बी.टेक एवं बी.टेक लीट को छोड़कर) की प्रवेश काउंसलिंग 15 जुलाई 2026 से संबंधित विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। विभागवार मेरिट सूची एवं विस्तृत काउंसलिंग कार्यक्रम 10 जुलाई से 14 जुलाई 2026 के बीच विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा विभागीय नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

    कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकें।

    विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप वर्तमान सत्र से अनेक शैक्षणिक सुधार एवं नए कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं। इनमें मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट विकल्प, चार वर्षीय ऑनर्स / ऑनर्स विद रिसर्च स्नातक डिग्री, एक वर्षीय एवं दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम तथा नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क एवं करिकुलम एंड क्रेडिट फ्रेमवर्क का कार्यान्वयन शामिल है।

    विश्वविद्यालय ने इस सत्र से चार नए स्नातक पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं, जिनमें कंप्यूटर साइंस एंड एप्लाइड मैथेमेटिक्स में बीटेक, डेटा साइंस में बीसीए, पर्यावरण विज्ञान में बीएससी तथा अंग्रेजी में बीए शामिल हैं।

    विश्वविद्यालय द्वारा पात्र स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं 1 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड अभ्यर्थी 29 जून 2026 से अपने पंजीकृत लॉगिन आईडी के माध्यम से ईआरपी पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि एमए (अंग्रेजी), एमए (जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन), मास्टर ऑफ सोशल वर्क तथा एमएससी (एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया) पाठ्यक्रमों में प्रवेश अभ्यर्थियों के स्नातक स्तर की योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा तथा इन पाठ्यक्रमों के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि बीटेक को छोड़कर सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किए जाएंगे।

    अभ्यर्थियों को दाखिला संबंधी नवीनतम जानकारी, मेरिट सूची एवं काउंसलिंग कार्यक्रम हेतु नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jcboseust.ac.in देखने की सलाह दी गई है। दाखिला संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7428954273 अथवा ईमेल admissionhelp@jcboseust.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Punjab News: मनीष सिसोदिया का बयान, नहीं चलेगी गद्दारी की राजनीति, 1142 BJP उम्मीदवारों की जमानत जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: मनीष सिसोदिया का बयान, नहीं चलेगी गद्दारी की राजनीति, 1142 BJP उम्मीदवारों की जमानत जब्त, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनाव में एक बार फिर से आप पार्टी का जलवा देखने को मिला। सुबह 8 बजे से हो रही मतगणना में 759 वार्डों में आप पार्टी जीत हासिल कर चुकी है। वहीं कांग्रेस और आजाद उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर चल रही है। बंगाल के बाद 2027 में पंजाब को जीतने की बारी की बात कहने वाली भाजपा सबसे पीछे है। कमबैक के दावे वाला अकाली दल भी चौथे नंबर पर है। इस दौरान चंडीगढ़ में आप पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। जहां मनीष सिसोदिया और वित्त मंत्री हरपाल चीमा का कार्यकर्ता मुंह मीठा करवा रहे है।

    इस दौरान ढोल की थाप पर कार्यकर्ता भांगड़ा डाल रहे है। मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह पंजाब के लोगों का आभार व्यक्त करते है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत पर निकाय चुनाव में भरोसा दिखाया। सिसोदिया ने कहाकि पंजाब के लोगों ने ईडी पार्टी को जवाब दिया है। पंजाब में दहशत, नफरत और ईडी की राजनीति नहीं चलेगी।

    पंजाब के लोग प्यार और मान-सम्मान की राजनीति करते है और गद्दारी की राजनीति पंजाब में नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। यह पंजाब के लोगों ने संदेश दिया है कि वह कैसी राजनीति चाहते है। बता दें कि 26 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। हालांकि कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम में दबदबा दिखाते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने 50 वार्डों में से 31 में जीत हासिल की है। चमकौर साहिब नगर कौंसिल के 13 वार्डों में से कांग्रेस ने 11 में जीत हासिल की। पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। यह हलका सांसद एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का है।

     

     

     

     

  • मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कों पर बही बाइकें और स्कूटर, रेड अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कों पर बही बाइकें और स्कूटर, रेड अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    कलिम्पोंगः पश्चिम बंगाल के पहाड़ी ज़िले कलिम्पोंग में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कुछ घंटों में हुई भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी का बहाव इतना तेज़ था कि सड़कों पर खड़ी कई बाइकें और दोपहिया वाहन ताश के पत्तों की तरह बह गए। सुबह से ही कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। विभिन्न जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। शहर के मुख्य हिस्सों में जलभराव के चलते यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।
    सड़कों पर नदियां बहती नजर आ रही हैं जिससे लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में हाट बाज़ार तथा 9th Mile और 10th Mile जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जहां पानी के तेज़ बहाव ने तबाही मचाई है। अचानक आई इस स्थिति से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल है। रविवार से उपर्युक्त 5 जिलों में छिटपुट अल्पकालिक हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में तूफान और बारिश की संभावना धीरे-धीरे कम हो जाएगी। शुक्रवार दोपहर बाद पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान के लिए तूफान की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी मिदनापुर, पूर्वी बर्धमान, हुगली और हावड़ा के पश्चिमी छोर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि बारिश रुकने के बाद कुछ इलाकों में गर्मी बढ़ेगी। अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है। उमस से होने वाली असुविधा भी बढ़ेगी। मानसून आने से पहले राज्य के दोनों हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी। फिलहाल, शनिवार को तूफान और बारिश का पूर्वानुमान है। दक्षिण बंगाल के जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरे प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य स्तर पर आयोजित किया जाए। इस वर्ष योग दिवस का थीम” स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” होगा। सभी जिला उपायुक्त ऑन लाइन माध्यम से जुड़े।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम इस बार पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जबकि जिला, उपमंडल और ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन कर योग को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। इसी थीम के अनुरूप प्रदेशभर में योग शिविर, जागरूकता अभियान और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के प्रति प्रेरित किया जा सके और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिले।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व पहचान और सम्मान मिला है। आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति को अपना रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हुए स्वस्थ भारत और स्वस्थ हरियाणा के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रहें, बल्कि इसे एक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जाए।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने बैठक में बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं उन्होंने विस्तार से योग दिवस मनाने की रूपरेखा रखी।हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष जयदीप आर्य ने बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी की भागीदारी होना आवश्यक है। योग से स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद, सामाजिक धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा गया है योग पर जागरूकता के लिए रैलियां निकाली जाएगी। 19 जून को योग दिवस के लिए फाइनल रिहर्सल का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 8 जून से 10 जून तक योग जागरण यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके अलावा 15 जून को योग मैराथन का आयोजन होगा। 16 जून से 18 जून तक प्रशिक्षण रिसीवर लगाए जाएंगे, जहां योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    बैठक में कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

     

  • Punjab News: चाकू की नोक पर युवती से बैग छीनकर बाइक सवार फरार, देखें CCTV

    Punjab News: चाकू की नोक पर युवती से बैग छीनकर बाइक सवार फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः समराला चौक के पास गुरु अर्जुन देव नगर स्थित डाकखाने वाली गली नंबर 8 में 2 बदमाशों ने चाकू की नोक पर युवती को घेरकर बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान युवती देर रात काम से लौट रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती अकेले जाते हुए दिखाई दे रही है। इस दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। दो बदमाश वहां बाइक रोककर खड़े हो जाते हैं।

    एक बदमाश चाकू दिखाकर युवती का बैग छीनने की कोशिश करता है। युवती अपना बैग बचाने का प्रयास करती है, लेकिन बदमाश उसे धक्का देकर बैग झपट लेता है। घटना के बाद डरी-सहमी युवती वहां से भाग गई, जबकि आरोपी हाईवे की तरफ फरार हो गए। जिस घर के सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हुई, वहां रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसे नींद की समस्या है। घटना वाली रात वह जाग रही थी।

    इसी दौरान उसने एक लड़की की चीखने की आवाज सुनी। बाद में उसके पति ने सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि बाइक सवार बदमाशों ने सुनसान गली में युवती को लूट लिया। महिला ने कहा कि उनके घर के पास कई ऑटो खड़े रहते हैं, जहां नशेड़ी बैठकर नशा करते हैं। इलाके का हाईवे से सीधा संपर्क होने के कारण बदमाश वारदात के बाद आसानी से फरार हो जाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ गगनदीप ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Asian Games में Trial में शामिल होगी Vinesh Phogat, SC ने कही दी ये बात

    Asian Games में Trial में शामिल होगी Vinesh Phogat, SC ने कही दी ये बात

    नई दिल्ली: इंडियन फ्रीस्टाइल रेसलर विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के लिए 30 और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को बरकार रखा है और कुश्ती संघ की याचिका पर नोटिस जारी किया है। अब 1 जून को आगे की सुनवाई होगी हालांकि कोर्ट ने विनेश फोगाट पर मांग पर कई सवाल भी खड़े किए हैं। कोर्ट ने कहा कि विनेश फोगाट कोई साधारण एथलीट नहीं है। उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन देश पहले हैं। सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट को ट्रायल में शामिल होने की इजाजत देते हुए कहा कि – चूंकि ट्रायल कल ही है इसलिए हम आपको रोकना नहीं चाह रहे हालांकि कोर्ट ने विनेश फोगाट की मांग पर कई सवाल भी खड़े किए हैं। Read In English : https://encounternews.in/sports/supreme-court-allows-vinesh-phogat-to-compete-in-asian-games-2026-selection-trials/ कोर्ट ने कहा कि विनेश फोगाट कोई साधारण एथलीट नहीं है। उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन देश पहले हैं। सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट को ट्रायल में शामिल होने की इजाजत देते हुए कहा कि – चूंकि ट्रायल कल ही इसलिए हम आपको रोकना नहीं चाह रहे हालांकि हाईकोर्ट के आदेश को लेकर हमारे पास कई सवाल हैं। आपको उनका जवाब देना होगा।

    एशियाई खेल 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की दी थी अनुमति

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियाई खेल 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी थी लेकिन रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। शुक्रवार को डब्ल्यूएफआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट से कहा कि – आप साधारण एथलीट नहीं है लेकिन हमारे सामने कुछ सवाल हैं। विनेश फोगाट की वकील ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करते हुए कहा कि – ‘मैं सिर्फ ट्रायल में हिस्सा लेने की मांग कर रही हूं। सालभर पहले मां बनी एक महिला सिर्फ कोर्ट से यही मांग रही है। उसे ट्रायल में हिस्सा लेने दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील पर उनसे कहा कि 14 दिसंबर 2024 को अपने ब्रेक लिया है। फिर मां बनी। अपने डोपिंग टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया। आप कहां है इसकी जानकारी भी नहीं दी है। जज ने यह कहा कि आपने बाद में बताया कि आप विधानसभा की कार्यवाही में व्यस्त थी’। आपका स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि फरवरी 2026 में एशियन गेम्स में जुड़ी प्रक्रिया शुरु हो गई। इसके लिए चार खेलों में भाग लेना था जो आपने नहीं किया है। अपने मई में एक्टिव दिखाते हुए याचिका दाखिल की। जज ने आगे कहा कि – हमें ध्यान रखना होगा कि भारतीय खेल, विश्व खेल से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने खेल संघ के नियम को एक्सक्लूजनरी कह दिया है यह अजीब था। नियम काफी समय से हैं और सबके लिए हैं। आपने खेल में बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन देश पहले हैं।