दिल दहलाने वाली घटना, 3 वाहनों को टक्कर मारने के बाद हवा में उछलकर पेड़ से टकराई कार, देखें वीडियो

Written by

in

उदयपुरः हिरण मगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर-4 रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। हादसा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। दरअसल, बेकाबू तेज रफ्तार कार द्वारा रोड किनारे खड़ी 3 बाइकों को टक्कर मार दी। इस दौरान कार हवा में उछलती हुई दिखाई दी। दरअसल, तेज रफ्तार कार अचानक सर्विस रोड पर खड़ी बाइकों को उड़ाते हुए पेड़ से टकरा गई। मामले में आज घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन तीन बाइक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि युवक से पूछताछ में पता लगा कि उसके पैर के नीचे प्लास्टिक की पानी की बोतल आ गई थी। जिससे वह एक्सीलेटर पर नियंत्रण खो बैठा। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक स्पीड में कार चला रहा था। पुलिस ने बताया कि हमें इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं मिली है। बाइक सवार और कार चालक के बीच राजीनामा हो चुका है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना पर हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर प्रवीण कुमार लोहार पुत्र गोतम कुमार निवासी थाणा सराड़ा को डिटेन किया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। साथ ही कार को जब्त कर लिया है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *