Blog

  • Bank में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 10वीं पास करें अप्लाई

    Bank में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 10वीं पास करें अप्लाई

    बिजनेसः सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। 400 से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। ये पद सफाई कर्मचारी या सब स्टाफ के हैं। वे कैंडिडेट जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन लिंक ओपेन होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in. पर जाना होगा।

    बता दें की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ये भर्तियां काफी समय पहले निकली थे और इनके लिए आवेदन होकर बंद भी हो गए थे। अब एक बार फिर से दोबारा इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोला जाएगा। अब की बार आवेदन 21 जून से शुरू होंगे और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 जून है।

  • अचानक थाने में चैकिंग करने पहुंचे DIG Jalandhar Range हरमनबीर गिल, देखें वीडियो

    अचानक थाने में चैकिंग करने पहुंचे DIG Jalandhar Range हरमनबीर गिल, देखें वीडियो

    गैर हाजिर मिले DSP और SHO पर हुआ एक्शन, किया निलंबित 

    होशियारपुरः जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा थानों में अचानक चैकिंग की गई, वहीं अब जालंधर रेंज के डीआईजी हरमबीर सिंह गिल द्वारा होशियारपुर के थाना टांडा में अचानक चैकिंग करने पहुंचे। इस अचानक दौरे का मुख्य उद्देश्य पंजाब पुलिस द्वारा ड्यूटी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। दौरे के दौरान नोट किया गया कि थाने में केवल सहायक मुंशी ही बिना हथियार के मौजूद थे। दूसरे, सुबह 08:00 बजे के लिए निर्धारित रोल कॉल को पुलिस स्टेशन द्वारा लागू नहीं किया गया, जो सीधे तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन है।

    एसएचओ थाना टांडा व डीएसपी टांडा भी अपने घरों में सो रहे थे। डीआइजी ने बताया कि जबकि अन्य पुलिस बल सुबह 09:00 से 09:15 बजे के बीच थाने पहुंचा। उन्होंने कहा कि विजिट के बाद 1 घंटा 45 मिनट का समय बीत गया, जो कि पुलिस स्टेशन में सुरक्षा की कमी और संभावित खतरे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डयूटी के दौरान कर्तव्य में लापरवाही एवं पर्यवेक्षण की कमी के कारण एसएचओ टांडा, एसआई रमन कुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

    डीआईजी ने नाराजगी दिखाते हुए SHO टांडा सब इंस्पेक्टर रमन कुमार को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने DSP के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने होशियारपुर के SSP से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं थाना टांडा में पहुंचे जालंधर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने पहले मुंशी के कमरे में पहुंचकर वायरलेस सेट पर कंट्रोल रूम में बातचीत की। जिसके बाद डीआईजी गिल ने कंट्रोल रूम में बताया कि तीनों जिलों (जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर) के SSP को नोट करवाओ कि मैं आज थाना टांडा में चेकिंग के लिए पहुंचा हूं।

    सुबह करीब साढ़े 7.30 बजे थाने में सिर्फ सहायक मुंशी बैठा था। उन्होंने कहा कि सुबह 8 बजे वाली रोल कॉल मीसिंग थी। गिल ने कहा कि मेरे रेंज के हर थाने में ऐसे चेकिंग होती रहेगी और जहां कमी पाई गई, वहां पर कार्रवाई होगी। जो भी अधिकारी रेंज ऑफिस (डीजीपी ऑफिस) से आए एजेंडे को नहीं मानेगा, उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar: KP Bakery में चोरी करते 2 युवक काबू, देखें CCTV

    Jalandhar: KP Bakery में चोरी करते 2 युवक काबू, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं मशहूर KP Bakery में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है, जहां बेकरी मालिक ने दोनों चोरों को मौके पर काबू कर लिया है। घटना की जानकारी बेकरी मालिक ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बेकरी से चोरी की वारदात को लेकर फोन आया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उक्त चोरों ने दुकान से चॉकलेट का डिब्बा चोरी किया था, जिन्हें रंगे हाथों काबूू कर लिया गया है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो चोर बेकरी में पहले सामान देखते है।

    इस दौरान वह एक युवक वहां से डिब्बा उठाकर खड़ा रहता है। कुछ देर बाद वह डिब्बा रख देता है। जिसके बाद छुपाकर भागने लगता है, लेकिन मौके पर दुकान मालिक कुणाल ने दोनों को काबू कर लिया। कुणाल ने बताया कि दोनों जैसे ही दुकान से बाहर जाने लगे तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखकर दोनों को काबू कर लिया। दुकान मालिक ने कहाकि कुछ दिन पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। जिसके बाद आज वह दोबारा आए और 850 का डिब्बा लेकर फरार होने लगे थे। चोर ने बताया कि किसी का बर्थडे था और उन्होंने गिफ्ट किसी को देना था। हालांकि चोरों ने बाद में चोरी की वारदात कबूल ली है। लेकिन पुलिस दोनों को काबू करके थाने ले गई। 

  • शराब के नशे में शख्स ने कुत्ते को समझ लिया बीवी, फिर…

    शराब के नशे में शख्स ने कुत्ते को समझ लिया बीवी, फिर…

    शराब भी कैसी चीज है जिसके नशे में लोग कुछ भी कर जाते है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें शराब के नशे में टल्ली एक शख्स खेत में पड़ा हुआ है। उसके पास एक कुत्ता आ जाता है और वह उसे चूमने लग जाता है। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है मानो वह कुत्ते को अपनी बीवी समझ रहा है, हालांकि, कुत्ता भी बड़े आराम से उसके पास खड़ा है, लेकिन नशे में टल्ली शख्स के पैरों में इतनी ताकत नहीं है कि वह एक जगह से दूसरे जगह भी हिल सके। बस वह खेत में पड़ा हुआ है और कुत्ते को पकड़ रखा है।

  • Punjab: विवादों में घिरे पास्टर Ankur Narula की बढ़ी मुश्किलें, सतानत और सिख धर्म ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो 

    Punjab: विवादों में घिरे पास्टर Ankur Narula की बढ़ी मुश्किलें, सतानत और सिख धर्म ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो 

    अमृतसर: अक्सर विवादों में रहने वाले पास्टर अंकुर नरूला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में अंकुर नरूला द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में विवादित बयान दिया गया था। जिसको लेकर आज सनातन और सिख धर्म के लोग एकजुट हो गए और उन्होंने प्रेस वार्ता करके पास्टर अकुंर नरूला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस मामले में दोनों धर्म के लोगों ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन को मांग पत्र दिया है और इस मामले में दखल देने की अपील की है। मामले की जानकारी देते हुए उदासीन टकसाल संस्था के मुखी गुरप्रीत सिंह कैलिफोर्नियां, महंत अरूण गिरी, नामधारी संप्रदाय के प्रीतपाल सिंह और अन्य संगठनों के नेताओं ने कहा कि वे धर्मांतरण और पाखंडवाद को रोकना चाहते हैं।

    इसी के चलते उन्होंने एक मांग पत्र जिला प्रशासन के नाम लिखा गया है। जिसमें धार्मिक संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया है कि तथाकथित पास्टरों द्वारा लोगों को  चमत्कारी झूठे उपदेशों के जरिए बेवकूफ बना कर धर्म का प्रचार किया जा रहा है और लोग बड़ी संख्या में हिंदू धर्म और सिख धर्म छोड़कर ईसाई धर्म में शामिल हो रहे हैं। जिसका वह विरोध तो नहीं करते है, लेकिन तथाकथित पास्टर उपदेश देकर लोगों को डराते हैं और हमारे गुरुओं को शैतान की संगति में माथा टेकने और प्रसाद खाने से इनकार करते हुए इसे पाप बताया जाता है।

    उन्होंने कहा कि इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और अब पास्टर अंकुर नरूला ने लोगों को करसेड शब्द बारे लोगों को धार्मिक जंग छेड़ने के लिए उकसाया है जो मानवता के लिए हानिकारक है और सरकार और प्रशासन ऐसे तथाकथित पास्टरों के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक संकट के समय संतों के सहारे सरकार को जगाने की कोशिश उनके द्वारा की जा रही हैं, उन्होंने कहा कि अगर सरकार नहीं जागी तो इसके परिणाम हैरानजनक होंगे। बता दें कि पहली बार नहीं है कि पास्टर अंकुर नरूला विवादों में घिरे हो, पास्टर अंकुर नरूला पर पहले भी कई बार गंभीर आरोप लग चुके है और इससे पहले भी वह कई बार विवादों में घिर चुके है।

  • Punjab: चलती ट्रॉली से उतार रहा था बोरियां, काबू, देखें वीडियो

    Punjab: चलती ट्रॉली से उतार रहा था बोरियां, काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं में चलती ट्रॉली से मूंगी की बोरियां चुराने वाले एक चोर को किसान ने खुद पकड़ लिया। जबकि चोर का साथी मौके से फरार हो गया। पीड़ित किसान ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

    जानकारी के अनुसार शहर से कुछ दूरी पर स्थित गांव गुडे की अनाज मंडी में अपनी मूंगी की फसल बेचने जा रहे किसान की चलती ट्राली से बाइक सवार 3 चोरों ने एक बोरी उतार ली। इसी दौरान ट्रैक्टर चला रहे किसान ने अचानक पीछे देखा तो चोर ट्रॉली से मूंगी की फसल की बोरी उतार रहे थे। जिसके बाद किसान ने एक दम ब्रेक लगा दी, जिससे चोर नीचे गिर पड़ा औऱ किसान ने बाइक समेत एक चोर को मौके पर पकड़ लिया, जबकि साथी चोर मौके से फरार हो गया।

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही जगराओं के आढ़ती एसोसिएशन ने एसएसपी को शिकायत दी  थी कि जब किसान अपनी फसल लेकर मंडी में आते है, तो पहले ही ताक में बैठे चोर चलती ट्रॉली से किसानों की बोरियां चुरा कर ले जाते है। किसानों को भनक तक नहीं लगती। मामले को लेकर अभी पुलिस जांच कर ही रही थी कि गांव गुडे में चोरों ने चलती ट्राली से मूंगी बोरी उतार ली।

  • Reel बना रही लड़की की हुई दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    Reel बना रही लड़की की हुई दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की रील बनाने के चक्कर में ब्रेक लगाना भूल गई और ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे हुआ यूं कि वह कार संग 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। लड़की की दर्दनाक मौत हो गई है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की है और लड़की की पहचान 23 साल की श्वेता सुरवासे के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार लड़की चलाते हुए वीडियो शूट कर रही थी, तब यह हादसा हुआ।

     सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में लड़की ने रिवर्स गियर में गाड़ी चला रही थी और गलती से उसने एक्सीलेटर दबा दिया। कार खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर में सुलिभंजन इलाके में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार युवती कार चलाते हुए वीडियो शूट कर रही थी। जानकारी के अनुसार श्वेता सुरवासे के दोस्त शिवराज मुले जब वीडियो शूट कर रहे थे, तो उन्होंने गाड़ी चलाने की कोशिश की।

     दुर्भाग्य से जब कार रिवर्स गियर में थी, तो उन्होंने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया। इससे कार पीछे की ओर फिसल गई और क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। बचावकर्मियों को उस जगह तक पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा, जहां कार खाई में गिरी थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद युवती को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Punjab: तेज रफ्तार कार चालक लड़की ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, देखें CCTV 

    Punjab: तेज रफ्तार कार चालक लड़की ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, देखें CCTV 

    5 से 6 फीट उछल कर सड़क पर गिरे युवक, हादसे से पहले खड़े वाहनों को लड़की ने मारी टक्कर

    लुधियानाः जिले जवदी इलाके में तेज रफ्तार क्रेटा कार चालक लड़की ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना हैकि इस हादसे में पहले लड़की ने खड़े वाहनों को भी टक्कर मारी। लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों युवक 5 से 6 फीट हवा में उछल कर सड़क पर गिरे। लोगों ने बताया कि दोनों युवकों की हालत काफी गंभीर है। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को अस्पता में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर रहे है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कार चालक लड़की बहुत तेजी से कार चला रही थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसे के दौरान अगर एक्टिवा कार के आगे ना आती तो लड़के के ऊपर से कार गुजर सकती थी। इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था। 

  • Punjab: पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या, घर से किया था अपहरण

    Punjab: पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या, घर से किया था अपहरण

    शव फेंककर हुए फरार, चिट्टा बेचने के शक में की वारदात

    लुधियानाः जगराओं में एक महीने पहले चिट्टे का गलत टीका लगाकर मरे नौजवान के दोस्तों ने चिट्टा बेचने के शक में तस्कर को पहले घर से अगवा कर लिया, फिर दिनभर उसकी पिटाई करते रहे। देर शाम उसे मौत के घाट उतार कर शव उसी के घर के बाहर मोहल्ला न्यू मुंकदपुरी में फेंककर फरार हो गए।

    इस दौरान व्यक्ति को घर से उठाने से लेकर घर के आगे फेंकने की सारी घटना मोहल्ले में लग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिल्हाल पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

    मृतक की पहचान जगसीर सिंह (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को गर्माता देख देर रात को ही मृतक की पत्नी के बयानों पर 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए देर रात को ही छापेमारी शुरू कर दी। लेकिन सभी आरोपी अपने अपने घर से फरार है। 

    मृतक की पत्नी हरप्रीत कौर ने बताया कि 31 मार्च से पहले उसका पति जगसीर सिंह नाजायज शराब बेचता था। लेकिन तीन महीनों से उसके पति ने अवैध शराब का कारोबार बंद कर रखा था। वही महिला गंभीर आरोप लगाते कहा कि उसके पति के अगवा होने के बाद उसने 112 पर कई बार फोन किया। लेकिन किसी ने फोन नही उठाया। अगर पुलिस सही समय पर फोन उठा लेती तो शायद उसका पति बच जाता।

  • Jalandhar: Mohinder KP कर सकते है कांग्रेस में वापसी, आज इस उम्मीदवार पर लग सकती है मोहर

    Jalandhar: Mohinder KP कर सकते है कांग्रेस में वापसी, आज इस उम्मीदवार पर लग सकती है मोहर

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले चुनावों को लेकर बीते दिन आप पार्टी और भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आप पार्टी ने मोहिंदर भगत को और भाजपा ने शीतल अंगुराल को टिकट दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मोहिंदर सिंह केपी दोबारा कांग्रेस में वापसी कर सकते है। वहीं कहा जा रहा है कि आज कांग्रेस भी उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के अनुसार अब तक के चुनावों में जीत हासिल करने वाली पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को कांग्रेस टिकट देने जा रही है।

    सू्त्रों का कहना है कि सुरिंदर कौर का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है, सिर्फ घोषणा बाकी है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से उम्मीदवार की घोषणा की जा सकती है। लोकसभा चुनाव में वेस्ट हलके से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। इसलिए वेस्ट हलके में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी भी कह रहे हैं कि इस बार कांग्रेस का उम्मीदवार वेस्ट हलके से ही होगा।