Jalandhar: KP Bakery में चोरी करते 2 युवक काबू, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं मशहूर KP Bakery में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है, जहां बेकरी मालिक ने दोनों चोरों को मौके पर काबू कर लिया है। घटना की जानकारी बेकरी मालिक ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बेकरी से चोरी की वारदात को लेकर फोन आया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उक्त चोरों ने दुकान से चॉकलेट का डिब्बा चोरी किया था, जिन्हें रंगे हाथों काबूू कर लिया गया है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो चोर बेकरी में पहले सामान देखते है।

इस दौरान वह एक युवक वहां से डिब्बा उठाकर खड़ा रहता है। कुछ देर बाद वह डिब्बा रख देता है। जिसके बाद छुपाकर भागने लगता है, लेकिन मौके पर दुकान मालिक कुणाल ने दोनों को काबू कर लिया। कुणाल ने बताया कि दोनों जैसे ही दुकान से बाहर जाने लगे तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखकर दोनों को काबू कर लिया। दुकान मालिक ने कहाकि कुछ दिन पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। जिसके बाद आज वह दोबारा आए और 850 का डिब्बा लेकर फरार होने लगे थे। चोर ने बताया कि किसी का बर्थडे था और उन्होंने गिफ्ट किसी को देना था। हालांकि चोरों ने बाद में चोरी की वारदात कबूल ली है। लेकिन पुलिस दोनों को काबू करके थाने ले गई। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *