Blog

  • पंजाब : कमरे में अंगीठी जला कर सो रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    पठानकोट : कमरे में अंगीठी जला कर सोने से होने वाली घटनाओं के मामले सामने आते रहते है। लेकिन उसके बाबजूद भी लोग इस ओर ध्यान नही देते और हादसे का शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला पठानकोट के गांव भरोली में देखने को मिला जहां पर कोयले की अंगीठी जलाकर एक परिवार कमरे में सो रहा था ओर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस चढ़ने से परिवार के चारों लोगों की हालत बिगड़ गई और बेहोशी की हालत में चारों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया।

    जहां 3 लोगों का इलाज चल रहा है और एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसको रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें इस परिवार के बेहोश होने की जानकारी मिली। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही एसएमओ पठानकोट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस चढ़ने से परिवार के इन चारों लोगों की हालत बिगड़ी है। तीन लोगों का सिविल अस्पताल में ही इलाज चल रहा है जबकि एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसको रेफर कर दिया गया है।

  • पंजाबः तीसरी कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ गायब, मचा हड़कंप

    लुधियानाः सुभाष नगर स्थित ग्रीनलैंड स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल का तीसरी कक्षा का छात्र अचानक गायब हो गया। बच्चे की पहचान आकाश के रूप में हुई  है। जिसको लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे को वैन चालक सुबह स्कूल छोड़ कर गया था।

    इस दौरान बच्चे का बैग भी स्कूल में पड़ा हुआ था, लेकिन बच्चा वहां पर मौजूद नहीं है। इस दौरान टीचर ने परिवार को कॉल किया, तब परिवार को पता चला की बच्चा गायब है। घटना की सूचना थाना टिब्बा की पुलिस पहुंच दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है। 

  • बस ने 2 वाहनों को मारी टक्कर, 6 की मौ’त

    बस ने 2 वाहनों को मारी टक्कर, 6 की मौ’त

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में आज राज्य परिवहन की बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में हुई। यहां अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था। इसके बाद उससे गन्ना उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर मौके पर लाया गया। पारनेर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि एक कार का ड्राइवर भी इस दौरान रुक गया था और सामान उतारने के काम में लोगों की मदद कर रहा था।

    इस दौरान ट्रैक्टर जैसे ही सड़क पर मुड़ा, वहां आ रही राज्य परिवहन की एक बस उस ट्रैक्टर और कार से टकरा गई। इसकी चपेट में मजदूर आ गए। यह घटना इतनी भयावह थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

  • जालंधर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का आप से गठबंधन को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन के मूड के दिखाई दे रही है। इसी के तहत कांग्रेस पंजाब राजा वड़िंग ने कुछ नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। वहीं आज जालंधर में कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव पहुंचे है। जहां उन्होंने पंजाब में आप और कांग्रेस को गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि यह फैसला हाईकमान ही लेगी। उन्होंने कहा कि जो भी हमारे वर्कस और लीडर की फीडबैक आई है। उन्होंने वह हाईकमान को भेज दी है। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि हमारा संगठन तैयार है और मजबूत है।

    उन्होंने कहा कि वह लोकसभा को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की हालात सहित कई मुद्दों को लेकर को लेकर बात करते हुए कहा कि वह मुद्दों को लोगों से बात करेंगे। बता दें कि पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव 24 जनवरी से 25 जनवरी तक पंजाब के दौरे पर हैं। आज जालंधर के कांग्रेस भवन में सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नेता इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। 12 बजे पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव पहुंचे। इस दौरान सुबह 10 बजे से कांग्रेस के चल रहे कार्यक्रम में जालंधर और कपूरथला के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। सुबह से चल रहे भाषण में जालंधर से पूर्व सांसद रहे स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी प्रो. करमजीत चौक चौधरी की दावेदारी को पुख्ता दिखाए जाने की कोशिश की जा रही है।

    क्योंकि पंजाब प्रभारी के इस दौरे के बाद किसी भी वक्त जालंधर के सांसद फेस का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस की लीडरशिप में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर भी चर्चा है। जालंधर से कांग्रेस द्वारा चन्नी को मैदान में उतारा जा सकता है। जिसके चलते उक्त कार्यक्रम में सुबह से ही कमरजीत चौक की दावेदारी को पुख्ता पेश किया जा रहे। यादव 6 संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरे की शुरुआत पटियाला से हुई थी। आज यादव जालंधर के दौरे पर रहेंगे। वे आज जालंधर में बड़ी लीडरशिप के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्य मुद्दा संसद चुनाव में प्रत्याशी चेहरा चुनना होगा।

  • जालंधरः भारी मात्रा में शराब और नगदी सहित कई आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने तलाशी अभियान दौरान भारी मात्रा में शराब और नगदी बरामद की है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि गणंतत्र दिवस को लेकर शहर में चौकसी बढ़ाई गई है। इसी के तहत नाकेबंदी और तालाशी अभियान के दौरान 47 बोतल शराब, 25,100 रुपये और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए बहुत ही प्रभावी और सफल ऑपरेशन चलाया गया।

    स्वपन शर्मा ने बताया कि अभियान के लिए पूरे शहर को दो हिस्सों में बांटा गया, जिसमें व्यापक चेकिंग की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कुल 36 टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में तैनात की गई हैं और सघन तलाशी ली गई है। इस दौरान जोन 1 में 21 प्वाइंट और जोन 2 में 15 प्वाइंट पर नाकेबंदी की गई है।

    स्वपन शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जोन 1 से 8 तक 10 व्यक्तियों और जोन 2 से 10 व्यक्तियों सहित 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं और उनके पास से 35,250 मिलीलीटर पंजाब शराब की 47 बोतलें, 25,100 रुपये और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि 8 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 110 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 

  • जालंधरः रिपब्लिक डे परेड को लेकर DC और ज्वाइंट CP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरु गोबिंद स्टेडियम में रिपब्लिक डे परेड को लेकर पुलिस आज फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही है। इस दौरान मौके पर डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा मौजूद रहे। तैयारियों को लेकर डीसी विशेष सारंगल ने कहा कि 75वें गणतंत्र दिवस को लेकर फुल ड्रैस रिहर्सल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर और देहात पुलिस ने चौकसी बढ़ाई हुई है। इस दौरान ठंड में बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रही है।

    डीसी ने लोगों से इस दिवस को मिलजुल मनाने की अपील की है। वहीं ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि गणंतत्र दिवस को लेकर उनकी टीम के द्वारा तैयारियां पहले से ही कर दी गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1200 मुलाजिम तैनात किए गए है। वहीं उन्होंने इस दिन को मिलजुल मनाने का आग्रह किया है। इस दौरान उन्होंने कर्मियों से बैग लेकर आने को लेकर कोताही बरती हुई है। दरअसल, किसी को भी रिहर्सल दौरान बैग अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई।

  • जालंधरः तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अंतगर्त आते सूची पिंड चौंक के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लूडार्ट दफ्तर के पास पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण थी कि इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान संदीप शर्मा निवासी बशीरपुरा के रूप में हुई है।

    मृतक के रिश्तेदार विक्रम ने बताया कि उसका चाचा संदीप ब्लूडार्ट कंपनी में ड्राइवरी का काम करता था। वह गाड़ी लेकर सूची पिंड दफ्तर पहुंचा था। इस दौरान गाड़ी खाली होने का इंतजार करने को लेकर वह सड़क पार कर सामने बने खोखे पर चाय पीने के लिए जा रहा था। जहां सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसके चाचा की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

  • जालंधरः नगर निगम की टीम ने 8 दुकानों को किया सील

    जालंधर, ENS: नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच द्वारा लगातार अवैध कार्रवाई की जा रही है। वहीं बिल्डिंग ब्रांच द्वारा रामामंडी इलाके में 2 जगहों पर अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए एमटीपी विजय कुमार ने बताया यह कार्रवाई एटीपी सुखप्रीत कौर और बिल्डिंग इंस्पैक्टर अजय कुमार की टीम ने की है। इस दौरान उन्होंने ढिलवां पिंड में बगैर मंजूरी के एक साथ बन रही अवैध दुकानों को सील किया है। उन्होंने बताया कि दुकानों पर हाल ही में रंग करके नए शटर लगाए गए थे, जबकि कुछ दुकानों पर शटर लगाने की तैयारी चल रही थी। दूसरी ओर इलाके के लोगों का कहना है कि यह दुकानें एक साल पहले बनाई गई थी, जिसे सील किया गया है।

    जबकि ढिलवां रोड पर मौजूदा समय में संधू डेयरी के सामने 5 दुकानों का अवैध निर्माण हो रहा है, जिस पर निगम टीम ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं दूसरी ओर रामामंडी स्थित तुलसी सैनीटेशन की बिल्डिंग में एक और मंजिल डालने को लेकर इलाके में सियासी घमासान मचा हुआ है। लोगों का आरोप है कि निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अफसर अवैध निर्माण करने से लेकर शिकायत करने वालों को विनती करते फिर रहे हैं। कारण मामला वार्ड के कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता के बीच की लड़ाई का है।

    निगम कमिश्नर को शिकायत दी गई थी कि तुलसी सैनीटेशन की ऊपरी मंजिल पर अवैध निर्माण करके एक और फ्लोर डाला जा रहा है। इसको लेकर निगम की एटीपी सुखप्रीत कौर और बिल्डिंग इंस्पैक्टर अजय कुमार की अगुवाई में गत दिवस कार्रवाई करने गई थी, लेकिन सत्ताधारी पार्टी से मामला जुड़ा होने के कारण निर्माण कार्य नहीं रोका गया। इस बीच शिकायतकर्त्ता ने कमिश्नर के पास कई बार मोबाइल पर कार्रवाई करने की दुहाई दी। जिसके बाद एमटीपी विजय कुमार को टीम के साथ खुद तुलसी सैनीटेशन जाकर काम रुकवाना पड़ा। एमटीपी ने बताया कि मौके पर लेबर और मिस्त्री को हटाकर फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। 

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौ+त

    श्री मुक्तसर साहिब: गांव कोटली देवन के दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र भोला सिंह, भूपिंदर सिंह पुत्र शमिंदर सिंह व इकबाल सिंह पुत्र परविंदर सिंह निवासी कोटली देवन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की आयु 18 से 20 वर्ष बताई जा रही है। उधर,घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूरी करते थे और काम से लौट रहे थे। 

    गांव कोटली देवन निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह गांव से बाहर किसी कार्य के लिए गया हुआ था। उसे सूचना मिली कि गांव के तीन युवक सड़क पर घायलवस्था में पड़े हैं। वह तुरंत गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। लेकिन दो युवक मृत अवस्था में थे जबकि एक की सांसें चल रहीं थीं। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल मुक्तसर लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, मेन चौंक में लगा भारी जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अगर आप भी घर से किसी काम से निकल रहे है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, गुरु रविदास चौंक पर ट्रैफिक की समस्या को लेकर व्यवस्था चरमा गई है। ऐसे में गुरु रविदास चौंक पर भारी जाम लगा हुआ है। जिसके चलते लोगों का वहां पर बुरा हाल हो रहा है। इस दौरान लोगों का कहना है कि वह पिछले पौने घंटे से इंतजार कर रहे है। लेकिन अभी तक वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा हैकि पुलिस सिर्फ चालान काटने में व्यस्थ है। यहां पर ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने के लिए कोई भी कर्मी मौजूद नहीं है। हालात यह है कि वहां पर ट्रैफिक लाइटे भी नहीं चल रही। जिससे लोग काफी समय से वहां पर परेशान हो रहे है।