जालंधरः भारी मात्रा में शराब और नगदी सहित कई आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने तलाशी अभियान दौरान भारी मात्रा में शराब और नगदी बरामद की है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि गणंतत्र दिवस को लेकर शहर में चौकसी बढ़ाई गई है। इसी के तहत नाकेबंदी और तालाशी अभियान के दौरान 47 बोतल शराब, 25,100 रुपये और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए बहुत ही प्रभावी और सफल ऑपरेशन चलाया गया।

स्वपन शर्मा ने बताया कि अभियान के लिए पूरे शहर को दो हिस्सों में बांटा गया, जिसमें व्यापक चेकिंग की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कुल 36 टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में तैनात की गई हैं और सघन तलाशी ली गई है। इस दौरान जोन 1 में 21 प्वाइंट और जोन 2 में 15 प्वाइंट पर नाकेबंदी की गई है।

स्वपन शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जोन 1 से 8 तक 10 व्यक्तियों और जोन 2 से 10 व्यक्तियों सहित 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं और उनके पास से 35,250 मिलीलीटर पंजाब शराब की 47 बोतलें, 25,100 रुपये और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि 8 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 110 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *