Blog

  • फिल्म पठान की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख, देखे वीडियो 

    फिल्म पठान की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख, देखे वीडियो 

    कटरा:  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले महीने जनवरी में रिलीज हो रही है। ऐसे में वो अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। किंग खान कल देर रात कटरा में माता वैष्णो देवी के मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका और प्रार्थना की।

    शाहरुख खान वाकई में बॉलीवुड के किंग हैं। काम के साथ शाहरुख ईश्वर को याद करना कभी नहीं भूलते। मक्का में उमराह करने के बाद शाहरुख ने अब मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। शाहरुख के इस अंदाज ने उनके फैंस के दिलों को जीत लिया है।

    मां के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले महीने जनवरी में रिलीज हो रही है. ऐसे में वो अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। किंग खान कल देर रात कटरा में माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका और प्रार्थना की।

    बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की। शाहरुख ने चेहरे पर मास्क लगाया था, ताकि लोगों की पहचान में न आएं। शाहरुख को आपने फिल्मी पर्दे पर कई अलग रूप में देखा होगा। कभी रोमांस तो कभी एक्शन किंग बनकर उन्होंने लोगों के दिल जीते. लेकिन असल जिंदगी में शाहरुख एक ट्रू फैमिली मैन होने के साथ काफी धार्मिक भी हैं। वे हर धर्म को एक समान मानते हैं। तभी तो मक्का जाकर उमराह करने के बाद शाहरुख अब मां वैष्णो देवी के मंदिर पहुंच गए हैं।

    पठान से शाहरुख को हैं उम्मीदें पठान फिल्म से शाहरुख खान लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। पठान को लेकर शाहरुख के फैंस में जबरदस्त बज है. फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे। शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। फिल्म से अब तक शाहरुख के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। शाहरुख के लंबे-घुंघराले बाल और जबरदस्त फिटनेस देख फैंस उनके दीवाने हो चुके हैं। फैंस को अब सिर्फ उस दिन का इंतजार है, जब किंग खान की मच अवेटेड फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखते हैं शाहरुख की इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

  • सावधान : पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, दी ये चेतावनी

    सावधान : पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, दी ये चेतावनी

    जलंधर: धुंध व कोहरे की वजह से हर वर्ष कई सड़क हादसे होते हैं । मौसम विभाग भी आने वाले दिनों में सुबह व शाम के समय गहरा कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी कर चुका है। धुंध के दिनों में हर व्यक्ति की यही कोशिश रहती है कि सुबह घर से निकलने से पहले धुंध व कोहरा छंट जाए व रात होने से पहले ही वे अपने घर पहुंच जाएं। हर साल गहरी धुंध व कोहरे के कारण सैंकड़ों लोग सड़क हादसों के चलते मौत के मुंह में समा जाते हैं, पर थोड़ी सी सावधानी बरतकर धुंध व कोहरे के दिनों में होने वाले सड़क हादसों से बचाव किया जा सकता है। राष्ट्रीय रोड सेफ्टी कौंसिल के सदस्य व इंटरनैशनल रोड सेफ्टी एक्सपर्ट के अनुसार धुंध व कोहरे के दिनों में सावधानी से वाहन चलाने के कुछ सुझाव सांझा किए हैं। उनका कहना है कि उनके दिनों में थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो सड़कों को सुरक्षित किया जा सकता है।

    वहीं दूसरी तरफ ए.सी.पी. ट्रैफिक गुरप्रीत सिंह का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस भी लोगों को धुंध व कोहरे में ड्राइविंग करने के प्रति जागरूक कर रही है। पुलिस द्वारा विभिन्न टैंपो तथा ऑटो यूनियनों में जाकर सैमीनार लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लैक्टिव टेप लगाने की मुहिम भी छेड़ी गई है।

  • पंजाबः घर के बाहर खड़ी गाड़ी का शिमला में कटा चालान

    पंजाबः घर के बाहर खड़ी गाड़ी का शिमला में कटा चालान

    जीरकपुर: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जीरकपुर में खड़ी एक कार का चालान काट दिया। एमएस एनक्लेव, ढकोली निवासी आकाश की शेवरले बीट गाड़ी की रॉन्ग साइड पार्किंग दिखा उन्हें 1 हजार का ई-चालान भेजा गया है। आकाश का कहना है कि वह अपनी गाड़ी लेकर शिमला में संबंधित जगह कभी गए ही नहीं, जहां का चालान दिखा रखा है। वहीं मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि ई चालान में फोटो स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की है। उस गाड़ी का नंबर चालान स्लिप में PB65Z7623 है। वहीं आकाश की शेवरले गाड़ी की नंबर PB65 2 7624 है।

    इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के आरटीओ विभाग ने चंडीगढ़ के ऑटो चालक और एक कैब ड्राइवर का हिमाचल प्रदेश में चालान दिखाया था। हालांकि बाद में विभाग ने अपनी गलती मान ली थी। हिमाचल में रॉन्ग पार्किंग का चालान दिखाया हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा चालान स्लिप में नाम, पता और कार का नंबर आकाश का लिखा है। जबकि फोटो किसी अन्य कार की है। शिमला के किसी पेट्रोल पंप के नजदीक ओल्ड बैरियर के पास रॉन्ग पार्किग का यह चालान दिखाया गया है। एक हजार रुपए का यह चालान किया गया है।

    इससे पहले बीते नवंबर महीने में चंडीगढ़ के एक ऑटो चालक दुर्गानंद को हिमाचल प्रदेश आरटीओ, शिमला ने 27,500 रुपए का चालान उनके नंबर पर भेजा था। लोक अदालत में उन्हें यह चालान भुगतने को कहा गया था। बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में चालान दिखाया गया था। हालांकि इस मुद्दे को लेकर आरटीओ ने ऑटो चालक को बताया था कि उनके नंबर पर गलत चालान आ गया था। यह किसी हरियाणा नंबर की बस का चालान था । बस और ऑटो में कंफ्यूजन बस का नंबर HR68 B 8922 था।

    वहीं दुर्गा नंद के ऑटो का नंबर HR 68 B 8822 था। विभाग ने गलती से गलत नंबर चढ़ा ऑटो वाले को चालान भेज दिया था। दुर्गानंद घबरा गए थे जब उन्हें कहा गया था कि चालान जमा न करवाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऑटो चालक का कहना था कि वह कभी ऑटो को ट्राईसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली) से बाहर ही नहीं लेकर गया। चंडीगढ़ ऑटो यूनियन के प्रेसिडेंट अनिल कुमार ने कहा कि पहले अक्टूबर में कैब चालक का 35 हजार रुपए का चालान आया था। उसके बाद नवंबर में ऑटो चालक का 27,500 रुपए का चालान का चुका है। वहीं अब जीरकपुर के एक व्यक्ति का 1 हजार रुपए का गलत चालान भेजा गया है। अनिल कुमार ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश आरटीओ विभाग और पुलिस को अपनी गलती सुधारनी चाहिए।

  • कपूरथलाः दो मोटसाइकिल की हुई टक्कर, हादसे में 2 की मौत

    कपूरथलाः दो मोटसाइकिल की हुई टक्कर, हादसे में 2 की मौत

    सुल्तानपुर लोधी: कपूरथला रोड पर देर रात करीब दो बाइको की टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक गुरचरण सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मोहल्ला पंडोरी अपने किसी रिश्तेदार के पास गांव शेखुपुर बाइक स्प्लेंडर पीबी 041 डी 6731 पर सवार होकर जा रहा था। तो आगे लखबीर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव नया पिंड कपूरथला अपनी बहन को मिलने के लिए मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 सी जे 1520 पर सवार होकर गांव शेरपुर आ रहा था।

    तो जब दोनों युवक रात गांव ढुढियांवाल के नजदीक पहुंचे। इस दौरान दोनों युवकों के बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों की आपस में टक्कर हो गई।  जिस कारण दोनों युवक सड़क में गिर गए और गुरचरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लखबीर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं मौके पर एएसआई आलम जीत सिंह व एएसआई शिंदर पाल ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और धारा 174 अधीन कार्रवाई की जा रही है। जानकारी देते हुए एएसआई आलम जीत सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

  • पंजाब : बारातियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 7 लोग घायल

    पंजाब : बारातियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 7 लोग घायल

    तलवाड़ा : बारात की गाड़ियों पर मधुमक्खियों द्वारा हमला किए जाने से 7 लोग घायल हो गए। घायल हुए बारातियों को हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।जानकारी के अनुसार गांव देपुर से जसवीर सिंह पुत्र जगदीश की आज शादी थी। बारात गांव देपुर से गांव उल्लैहड़ियां हिमाचल गाड़ियों में जा रही थी। जब बारात की गाड़ियां मुकेरियां हाइडिल नहर के पास पहूुची तो मधु मक्खियों ने बारात की गाड़ियों पर हमला कर दिया। भारी संख्या में मधु मक्खियों गाड़ियों के शीशे खुले होने के कारण अंदर घुस गईं, जिस कारण गाड़ियों में सवार बारातियों को गाड़ियां छोड़ कर भागना पड़ा और सहायता के लिए आवाजे लगाने लगे।

    गांव के लोगों ने अपनी गाड़ियों में घायल लोगों को हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल लोगों की पहचान जसवीर सिंह, किरण, नेहा, पूजा, ऋषि पंडित, बच्चों में परी, वरुण, जानवी तथा राहगीर कमलजीत के रूप में हुई है। दूल्हे को प्राथमिक सहायता के पश्चात छुट्टी दे दी गई है।

  • पंजाब: जच्चा-बच्चा केंद्र में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, देखे वीडियो

    पंजाब: जच्चा-बच्चा केंद्र में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, देखे वीडियो

    मानसा : शहर के जच्चा बच्चा केंद्र में रविवार को डिलीवरी के दौरान एक मजदूर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक महिला के परिवार ने मौत के लिए डॉक्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। वहीं अस्पताल प्रशासन इसमें डॉक्टरों की लापरवाही को नकार रहा है। सेहत विभाग ने डिलीवरी के दौरान हुई मौत के कारणों की जांच के लिए कमेटी बिठा दी है। जानकारी के अनुसार गांव अतला कलां के मौजूदा पंच बलजिंदर सिंह मजदूरी करता है, ने बताया कि शनिवार की रात उसने अपनी पत्नी सपना कौर को डिलीवरी के लिए दाखिल करवाया था। उसकी पत्नी को हलका दर्द हुआ था, लेकिन डॉक्टरों ने सही तरीके से डिलीवरी करने के बजाय इस केस में लापरवाही की। उसने देखा कि डॉक्टरों ने उसकी पत्नी पर भार डाल दिया, जिस दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई।

    बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह गरीब परिवार से है। डॉक्टरों की लापरवाही से उसका घर उजड़ गया है। उसने कहा कि वह पहले एक बेटी का पिता है ओर अब दूसरे बच्चे ने घर में जन्म लेना था। गांव के सरपंच भूरा सिंह ने बताया कि वह भी इसकी जांच के लिए बलजिंदर सिंह के साथ हैं। बलजिंदर सिंह ने मांग की कि उसकी पत्नी की मौत के मामले में संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाए।

    सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. रुबी ने कहा कि महिला की डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों की ओर से कोई लापरवाही वाली बात सामने नहीं आई है। मौत होने कई कारण हो सकते हैं। जिसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजाें को डॉक्टर बढ़िया इलाज देते हैं और लापरवाही से किसी की जान नहीं लेते, लेकिन फिर भी वह अपने स्तर पर इसकी जांच करवाएंगे।

  • पंजाब: हलवाई की दुकान से चोरी कर रहा एम्बुलेंस चालक, देखी सीसीटीवी

    पंजाब: हलवाई की दुकान से चोरी कर रहा एम्बुलेंस चालक, देखी सीसीटीवी

    अमृतसर: शहर में चोरी की वारदात पर लगातार बढ़ रही है। वहीं देर रात खंडवाला इलाके के पिशोरी कैम्प में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां दीप हॉस्पिटल की एम्बुलेंस के ड्राइवर की ओर एक शिव शंकर हलवाई की दुकान से लाइट चुराई गई। लाइट चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    वायरल सीसीटीव की जांच की गई तो मामला अमृतसर के खंडवाला का बताया जा रहा है। घटना सुबह 6:40 बजे के करीब की है। शहर के जाने-माने अस्पताल की एक एंबुलेंस खंडवाला एरिया में स्थित शिव शंकर स्वीट शॉप के बाहर आकर रुकी। युवक गाड़ी से निकला और शॉप के बाहर खड़ा हो गया। इधर-उधर देखने के बाद युवक ने शॉप का बल्ब उतारा, जेब में डाला और निकल गया।

    शिव शंकर स्वीट शॉप के मालिक ने बताया कि इलाके में कई सारी दुकानें है। हर दुकानदार अपनी दुकान की सुरक्षा के लिए बल्ब लगाता है, ताकि चोर अंधेरे का फायदा उठा चोरी ना कर सकें, लेकिन इलाके में रोजाना एक दो दुकानों के बल्ब चोरी हो जाते हैं। रात के समय पीसीआर भी इलाके में चक्कर नहीं लगाती। यही कारण है कि इलाके में छोटी-मोटी चोरियां होती रहती हैं।

  • पिकनिक मनाने गए छात्रों की पलटी बस, 2 की मौत, कई घायल

    पिकनिक मनाने गए छात्रों की पलटी बस, 2 की मौत, कई घायल

    रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार को छात्रों से भरी एक बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। रायगढ़ के खोपोली थाना क्षेत्र में 48 छात्रों को लेकर जा रही बस पलटी है। इस हादसे में अब तक 2 छात्रों की मौत हो चुकी है।

    हादसे में कई छात्र घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सीनियर पुलिस निरीक्षक गौरी मोरे पाटिल ने कहा कि छात्र पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, तभी बस पलट गई। हादसे में दो छात्रों की जान चली गई, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ये बस मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ये बस मुंबई के चेंबूर से मावल के लिए निकली थी। यह बस मावल स्थित थीम पार्क में गई थी। मावल से लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ये छात्र किसी प्राइवेट कोचिंग सेंटर के हैं।

  • आज का राशिफल, 12  दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 12 दिसंबर 2022

    मेष: आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।

    वृष: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

    मिथुन: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है।

    कर्क: कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    सिंह: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।

    कन्या: वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।

    तुला: कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।

    वृश्चिक: भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    धनु: आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। घर में तनाव रह सकता है।

    मकर: आय में निश्चितता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कुंभ: विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी।

    मीन: मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।

  • जालंधर: रिवाल्वर साफ करते चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

    जालंधर: रिवाल्वर साफ करते चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

    जालंधर/ हर्ष कुमार: महानगर के गांव कंगनीवाल में रहने वाले मिसल शहीदां तरना दल के मुखी सौदागर सिंह गोली लगने से घायल हो गए। बता दे कि अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक चली और उनके सिर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गए परिवारिक सदस्यों ने उन्हें घायल अवस्था में जौहल अस्पताल दाखिल करवाया।

    जहां डॉक्टरों ने आपरेशन कर उनके सिर से गोली तो निकाल दी गई है, लेकिन उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना पतारा के एसआई जसपाल सिंह ने बताया कि स्वजनों का कहना था कि सौदागर सिंह अपनी 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चली और उनके सिर में जा लगी। बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सौदागर सिंह के ठीक होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।