Blog

  • PM मोदी की सुरक्षा में दूसरी बार हुई चूक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    PM मोदी की सुरक्षा में दूसरी बार हुई चूक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    कर्नाटकः एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना सामने आई है। यहां पीएम की रैली के दौरान सुरक्षा में सेंध लगी है। 3 महीने के अंदर दूसरी बार पीएम की सुरक्षा में गड़बड़ी से हड़कंप मच गया है। एक शख्स को पीएम की तरफ दौड़ लगाने की कोशिश करते वक्त पकड़ा गया है। मौके पर पुलिसबल मुस्तैद था। जैसे ही उस शख्स ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शख्स के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

    ये पूरी घटना दावणगेरे की है। यहां पीएम मोदी का रोड शो निकाला जा रहा था। सड़क के दोनों तरफ भीड़ जुटी थी और नारेबाजी चल रही थी। इसी बीच, शख्स ने भागकर पीएम तक पहुंचने की कोशिश की है। पीएम की गाड़ी के पास ये शख्स पहुंच गया था। बताया गया कि ये शख्स काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। पीएम के इतने करीब पहुंच जाना गंभीर सवाल माना जा रहा है। आज पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां जनसभा की, उसके बाद रोडशो किया। दरअसल, पीएम के रोडशो को लेकर 3 से 4 लेयर की सुरक्षा रखी दी गई थी।

    रोड के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे। यहां मौजूद लोगों को पहले से बता दिया गया था कि बैरिकेड जंप करके सड़क पर नहीं आना है। सिर्फ अभिवादन करना होगा। इसके बावजूद आरोपी युवक बैरिकेड जंप करके पीएम की तरफ बढ़ने लगा। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। एसपीजी ने उसे हिरासत में ले लिया। इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है। इससे पहले जनवरी में कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी का रोड शो था, तब एक बच्चा पीएम के करीब आ गया था।

  • सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से सजा सुनाए जाने के विरोध में ब्लॉक महिला कांग्रेस हरोली ने किया प्रदर्शन

    सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से सजा सुनाए जाने के विरोध में ब्लॉक महिला कांग्रेस हरोली ने किया प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडितः सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से सजा सुनाए जाने के विरोध में शनिवार को ब्लॉक महिला कोंग्रेस हरोली ने टाहलीवाल में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। टाहलीवाल बाजार के मुख्य चौक पर कोंग्रेस ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्यायालय का सम्मान करती है। लेकिन एक व्यक्ति को दवाने के लिए मोदी सरकार का पूरा तंत्र लगा हुआ हूं क्योंकि राहुल गांधी सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज पूरे देश की जनता राहुल  तारीफ कर रहा है क्योंकि बह मोदी सरकार के आगे  नहीं झुके और बह जनता की आवाज उठा रहे है। वहीं हरोली कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि  मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है व उनके खिलाफ बोलने वालों की आवाज को दवाने में जुटे हुए है ।

    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव पवन ठाकुर, ब्लाक प्रधान हरोली विनोद बिट्टू, ब्लाक महिला कांग्रेस प्रधान सुमन ठाकुर, चेयरमैन नगर पंचायत टाहलीवाल प्रकाश चन्द,वाईस चेयरमैन नगर पंचायत गुरनाम सिंह, पूर्व चेयर पर्सन नगर पंचायत राजवीर कौर, पू्र्व पार्षद नगर पंचायत सुमन कुमारी संजीव भुल्ला पूर्व प्रधान उर्मिला,जीत कौर,कान्ता कोहली,रमा देवी, कांग्रेस नेता विश्वजीत गुरदयाल बघ्घू , रिम्पी राणा, राजेन्द्र राणा यशपाल जस्सू , सोनू कुमार, चमन लाल आदि मौजूद रहे।

  • बंगाणा कॉलेज का स्टाफ ध्यान रखे बदले की भावना हमारा उद्देश्य नहीं

    बंगाणा कॉलेज का स्टाफ ध्यान रखे बदले की भावना हमारा उद्देश्य नहीं

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक दविंदर भुट्टो ने शनिवार को बंगाणा कालेज का औचक निरीक्षण किया। वहां एनएसयूआई के साथ बैठक में छात्रों की समस्याओं को भी सुना गया। समस्याओं के समाधान के लिए स्टाफ को कड़े आदेश दिए जाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा है कि बंगाणा कॉलेज का स्टाफ ध्यान में रखें। हमारा उद्देश्य बदले की भावना नहीं है। हमारा ध्येय व्यवस्था परिवर्तन और कुटलैहड़ का विकास करवाना है। मौके पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
  • कुटलैहड़ के अधूरे कार्यों को एक साल में पूरा किया जाएगा- भुट्टो

    कुटलैहड़ के अधूरे कार्यों को एक साल में पूरा किया जाएगा- भुट्टो

    विधायक ने कहा पंचायतों के कितने पैसे लैप्स हो गए 31 मार्च तक बताया जाए

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक दविंदर भुट्टो लगातार फील्ड में बने हुए हैं। चुनाव जीतने के बाद से अधिकारियों से उनकी बैठकों का दौर भी जारी है। शनिवार को उन्होंने उपमंडल बंगाणा के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में कई दिशा निर्देश जारी किए और कई रिपोर्ट तलब कीं। बैठक का मुख्य उद्देश्य भविष्य में कुटलैहड़ के विकास की रूप रेखा तैयार करना था। उन्होंने क्षेत्र में पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यो की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को पूरा करने में धन की कोई कमी नहीं आएगी। बशर्ते अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ काम करें। अधिकारियों को आश्वासन देते हुए भुट्टों ने कहा है कि वह किसी भी प्रकार की अदला बदली से न डरें क्योंकि पिछली सरकार में ज्यादातर अधूरे कार्यों का उद्घाटन भी हो चुका है। ऐसे में उन्हें अगले एक साल में पूरा करना हमारी प्रार्थमिक सूचि में सम्मलित है।
    कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी कुटलैहड़ की जनता को परेशान न करें। जो भी व्यक्ति अपना निजी काम लेकर सरकारी कार्यलय पहुंच रहा है उसे बिना विलंब के पूरा किया जाए। अगर अधिकारी परेशानी उतपन करता है तो सीधे विधायक से संपर्क किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग बंगाणा को आदेश दिए कि जिन गांवों में सड़क सुविधा नहीं है या जहां जमीनी विवाद के कारण कार्य रुका हुआ है। उन मामलों को सुलझाकर काम शुरू किया जाए। जल शक्ति विभाग को आदेश दिए गए हैं कि गर्मियों के मौसम शुरू होने वाला है। अधिकारी फील्ड में जाकर जनता की समस्याओं को सुनें।
    गर्मियों में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में किसी परिवार से पानी की समस्या की सूचना उनके पास नहीं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने ने अधिकारियों को आदेश दिए कि उन्हें पंचायतों की विस्तृत रिपोर्ट 31 मार्च से पहले उपलब्ध करवाई जाए। कितना पैसा खर्च हुआ और कितना लैप्स होने जा रहा है। जिन पंचायतों ने पैसा खर्च नहीं किया है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं।  इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली, थाना प्रभारी बाबू राम, लोकनिवि के एक्सईएन देवराज, कृषि विभाग के अधिकारी सतपाल धीमान व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
  • पंजाबः जेल से रिहा होने के बाद गुरुद्वारा साहिब पहुंचे भारत भूषण आशू, देखें वीडियो

    पंजाबः जेल से रिहा होने के बाद गुरुद्वारा साहिब पहुंचे भारत भूषण आशू, देखें वीडियो

    लुधियानाः ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाला में बीते दिन 7 महीने बाद हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की रिहाई के आदेश जारी हुए थे। जिसके बाद जेल से रिहा होने के बाद आज आशू ने पटियाला में गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में माथा टेका। उसके बाद मां काली के दरबार में नतमस्तक​​​​​​ हुए। इस दौरान अब वह लुधियाना में अपने घर पहुंच रहे है।

    दरअसल, आशू के आने से पहले उनके घर के बाहर कांग्रेसी नेताओं और उनके समर्थकों की भीड़ एकत्र हो गई है। आशू के स्वागत के लिए ढोल आदि की भी व्यवस्था कांग्रेसियों ने की। आशू के जेल से बाहर आने के बाद महानगर की राजनीति एक बार भी से सक्रिय हो जाएगी। गिरफ्तारी के बाद से आशू करीब 7 महीने से जेल में बंद हैं। आशू का आरोप था कि पंजाब सरकार उन्हें टारगेट कर रही है।

  • इन देशों में घूमने के लिए पर्यटकों को देना होगा टूरिस्ट टैक्स

    इन देशों में घूमने के लिए पर्यटकों को देना होगा टूरिस्ट टैक्स

    नई दिल्ली: भारत से हर साल करोड़ों की संख्या में सैलानी विदेश घूमने जाते हैं। जब भी कोई विदेश घूमने का प्लान बनाता है तो सबसे पहले यह चेक करता है कि कितना खर्च आएगा। ऐसे में अगर साल 2023 में आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको उन देशों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो अपने यहां आने वाले सैलानियों से टूरिस्ट टैक्स वसूलने वाले हैं। ऐसे में इन देशों की यात्रा पर आपको अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में…

    इटली के खूबसूरत शहर वेनिस में ओवर टूरिज्म पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने पर्यटकों से शहर में प्रवेश के लिए शुल्क लेने का निर्णय लिया है। सीजन में जाने पर आपको प्रति व्यक्ति 3 यूरो यानी 266 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं ऑफ सीजन जाने पर आपको 10 यूरो यानी करीब 875 रुपये का शुल्क देना होगा।

    स्पेन के बार्सिलोना में रात में रुकने के लिए प्रति दिन 4 यूरो यानी 350 रुपये का शुल्क हर व्यक्ति को देना होगा। वहीं भूटान में भी सैलानियों को घूमने के लिए टूरिस्ट टैक्स देना पड़ेगा। यह फीस 200 डॉलर से 250 डॉलर के बीच होती है। जबकि भारतीय नागरिकों की बात करें तो उनको 1,200 रुपये बतौर टूरिस्ट टैक्स देना होगा। थाईलैंड में इस साल से प्रति टूरिस्ट को 300 बाथ यानी 700 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से टैक्स देना होगा। वहीं न्यूजीलैंड अपने पर्यटकों से 35 न्यूजीलैंड डॉलर यानी 1,700 रुपये बतौर एंट्री फीस ले रहा है।

  • बद्दी एसपी ऑफिस में हुई बद्दी स्कूलों के प्रधानाचार्यो की बैठक

    बद्दी एसपी ऑफिस में हुई बद्दी स्कूलों के प्रधानाचार्यो की बैठक

    यातायात की समस्याओं के ऊपर हुई चर्चा

    जगह जगह स्कूल बस को न रोके – नरेंद्र कुमार

    बददी/सचिन बैंसल :  पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ कार्यालय पुलिस अधीक्षक ने बद्दी में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने की। जिनके साथ प्रभारी पुलिस थाना, बद्दी व प्रभारी यातायात ईकाइ बद्दी भी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिनिधियों  के साथ यातायात सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं सांझा की गई जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की ओर से सभी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।
    एएसपी नरेंद्र कुमार ने कहा कि  बद्दी के सभी स्कूलों की ओर से बच्चों को गंतव्य पर छोडने तथा बस ठहराव के लिए  निश्चित स्थानों का चयन करना चाहिए ताकि जगह-जगह स्कूल बसों को न रोका जाए तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए उक्त स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जा सके । स्कूलों को आपसी सहयोग से स्कूलों को खोलने व बंद करने के समय में कम से कम 15 मिनट का फेर बदल करने बारा चर्चा की गई ।
    बैठक में स्कूल प्रतिनिधियों ने बद्दी फेस 1 और 2 में सडक़ पर अतिक्रमण की समस्या का मुद्दा उठाया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई  करने का आश्वासन दिया गया तथा अपील की गई कि वे इस रूट पर केवल छोटी स्कूल बसों को भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त बैठक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिमाचल प्रदेश व भारत सरकार की ओर से समय समय पर जारी किए गए मापदण्डों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर थाना प्रभारी राकेश राय, एएसआई संदीप ऐरी समेत बद्दी के  निजी स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
  • शिल्पा सोढी ने जीती इको-विजन की भाषण प्रतियोगिता

    शिल्पा सोढी ने जीती इको-विजन की भाषण प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग ने ‘इको-विजन ’23’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे जो विद्यार्थियों को जीवन में उन्नति करने में सहायक सिद्ध होंगे। इसमें भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

    भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिल्पा सोढी, दूसरे पर अंकिता शर्मा एवं तृतीय स्थान पर दामिनी चौधरी रहीं। क्विज़ प्रतियोगिता में जॉन कीन्स ग्रुप (सुषमा, उमेश, संजना) ने प्रस्थान हासिल किया। निर्णायक दल में डॉ. मीता शर्मा, डॉ. सुनील और डॉ. गगनदीप शामिल थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. भगवान दास, डॉ. शाम सिंह बैंस, सहायक प्रोफेसर मंजीत सिंह मान सहित वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सुमिक्षा, डॉ. रूचि शर्मा, राकेश कौंडल, शिव कुमार, संजय शर्मा, डॉ. अलका और डॉ. आरती उपस्थित रहीं।

  • तेज तूफान ने मचाई तबाही, 23 की मौत, देखें वीडियो

    तेज तूफान ने मचाई तबाही, 23 की मौत, देखें वीडियो

    मिसीसिपीः अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य मिसिसिपी में 24 मार्च की देर रात विनाशकारी बवंडर और तेज आंधी चली। एबीसी न्यूज ने शनिवार को स्थानीय और संघीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस तबाही में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट में मिसिसिपी की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के हवाले से कहा कि शार्की और हम्फ्रीज काउंटी में खोज और बचाव अभियान जारी है। पूरे राज्य में बवंडर आने की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि शार्की काउंटी में 13 लोगों की मौत हो गई है। कोरोनर एंजेलिया ईस्टन ने एबीसी न्यूज को बताया कि मृतकों के उम्र की पुष्टि नहीं हो सकी है। कोरोनर एलन गुरली ने कहा कि मोनरो काउंटी में दो और लोगों की मौत हुई है।

    24 मार्च की देर रात राज्य में आंधी-तूफान आया और लगभग 8 बजकर 50 मिनट बजे एक बवंडर की सूचना मिली। यूनाइटेड काजुन नेवी के अध्यक्ष टॉड टेरेल ने एबीसी न्यूज के साथ एक फोन साक्षात्कार में कहा कि मिसिसिपी के टाउन रोलिंग फोर्क तूफान में सबसे ज्यादा तबाह हुआ है। एनडब्लयूएस अधिकारी ने कहा कि बाद में रोलिंग फोर्क से लगभग 100 मील उत्तर-पूर्व में विनोना शहर के लिए एक बवंडर आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया।

    PowerOutage.us के आंकड़ों के अनुसार, तूफान से प्रभावित राज्यों में 1.4 मिलियन से अधिक घरों और उद्योगों में बिजली नहीं थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सर्दियों के महीनों में दक्षिणी अमेरिका में अक्सर हिंसक तूफान आते हैं, क्योंकि मैक्सिको की खाड़ी से गर्म, नम हवा ऊपर आती है और ठंडी हवा से टकराती है।

  • अर्थ आवर डेः आज एक घंटे तक अंधेरे में होगी पूरी दुनिया!

    अर्थ आवर डेः आज एक घंटे तक अंधेरे में होगी पूरी दुनिया!

    नई दिल्लीः बिजली की बर्बादी को रोकने के लिए हर साल की तरह इस साल भी 25 मार्च शनिवार को दुनिया भर में अर्थ आवर डे मनाया जायेगा। शनिवार यानि आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक गैर जरूरी लाइट स्वेच्छा से बंद रखकर इस पहल में अपना योगदान दे सकते हैं। 

    विश्व का सबसे बड़ा जमीनी आंदोलन

    वर्ष 2007 से चलाया जा रहा अर्थ आवर अभियान पर्यावरण के लिए दुनिया का सबसे बड़ा जमीनी आंदोलन बन गया है। इसे भारत समेत 172 देशों का समर्थन मिल रहा है। 

    बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध

    टाटा पावर ने अर्थ आवर 2023 को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) का समर्थन किया है। टाटा पावर ने डिजिटल इलेक्ट्रिसिटी बिलों और संदेशों के जरिये अपने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि जलवायु परिवर्तन और प्रकृति की हो रही हानि के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप टाटा पावर ने यह कदम उठाया है। दिल्ली, मुंबई और ओडिशा में महिला परिवर्तन एजेंट्स ‘आभा’ के जरिए उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर समाज के सबसे निचले स्तर पर जागरूकता पैदा करने का काम भी कंपनी कर रही है।

    डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का समर्थन

    इसके अलावा व्हाट्सअप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से भी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सोसाइटियों में लोगों को अर्थ अवर 2023 में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। टाटा पावर के प्रवक्ता ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का समर्थन करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। लाखों लोग इस पहल में साथ आ रहे हैं। कर्मचारियों के साथ, हम ग्राहकों, बिजनेस एसोसिएट्स के बेहतर भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण को लेकर अर्थ आवर में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।।