ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक दविंदर भुट्टो ने शनिवार को बंगाणा कालेज का औचक निरीक्षण किया। वहां एनएसयूआई के साथ बैठक में छात्रों की समस्याओं को भी सुना गया। समस्याओं के समाधान के लिए स्टाफ को कड़े आदेश दिए जाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा है कि बंगाणा कॉलेज का स्टाफ ध्यान में रखें। हमारा उद्देश्य बदले की भावना नहीं है। हमारा ध्येय व्यवस्था परिवर्तन और कुटलैहड़ का विकास करवाना है। मौके पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply