Blog

  • प्रियंका चौहान बने डिबेटिंग क्लब संवाद की अध्यक्ष

    प्रियंका चौहान बने डिबेटिंग क्लब संवाद की अध्यक्ष

    बरोटीवाला कालेज में मंच प्रदान करने के लिए बनाया क्ल
    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में डिबेटिंग क्लब “संवाद” का गठन किया गया । सर्वसम्मति से कराई गए चुनाव में बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका चौहान को अध्यक्ष बनाया गया।  इतिहास  विभाग के प्रवक्ता कृष्णा प्रकाश औरराजनीतक विभाग की प्रवक्ता विशेषर की देखरेक में क्लब का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के अलावा ललिता को उपाधयक्ष, गायत्री को सचिव, साक्षी को संयुक्त सचिव, मुनीष और शारदा को  प्रेस सचिव चुना गया।इसके साथ ही  विशाल, हर्ष, प्रशांत तथा हरि किशोर को क्लब के सदस्य के रुप में चुना गया। प्रवक्ता कृष्णा प्रकाश ने बताया कि इस क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त कर सके।  और उनका सर्वांगीण विकास हो सके। 
  • पंजाब: शराब तस्करी को लेकर हरकत में आया विभाग, इन जिलों में लगाए जा रहे विशेष नाके

    पंजाब: शराब तस्करी को लेकर हरकत में आया विभाग, इन जिलों में लगाए जा रहे विशेष नाके

    चंडीगढ़ः पंजाब से होने वाली शराब तस्करी को रोकने के लिए पंजाब पुलिस और आबकारी विभाग हरकत में आया है। विभाग की ओर से पंजाब पुलिस के साथ मिलकर प्लानिंग की गई है ताकि शराब की तस्करी न हो सके। शराब माफिया और शराब तस्करों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें बनाई गई है। चूंकि शराब तस्करी एक गंभीर मुद्दा है, इसलिए पंजाब से तस्करी को रोकने के लिए सख्त नाकाबंदी करने के लिए कहा गया है। पंजाब पुलिस के साथ सहयोग से आबकारी विभाग की ओर से फाजिल्का, मुक्तसर, मनसा, संगरूर, बठिंडा, मोहाली और पटियाला में सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर स्थिर चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं।

    सतर्कता बढ़ाने के लिए जीएसटी मोबाइल विंग, एसआईपीयू के अधिकारियों को शामिल किया गया है। स्टेशनरी और मोबाइल चेकिंग के लिए निरीक्षकों का 24 घंटे का रोस्टर बनाया गया है। ई-आबकारी पोर्टल के माध्यम से ट्रैक और ट्रेस स्टिकर, होलोग्राम, क्यूआर कोड और परमिट और पास की अनिवार्य आवश्यकताओं के संबंध में नियमों को लागू करने को सभी निर्देश दिए गए है। राज्य भर में सभी डिस्टिलरी और बाटलिंग संयंत्रों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    सभी प्रमुख स्थानों, बंद परिसरों (कारखानों, गोदामों) भवनों और ढांचों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर पंजाब पुलिस की ओर से शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की ओर से हर जिला स्तर पर विशेष नाकेबंदी की जा रही है। राजस्थान के साथ लगते जिलों में विशेष नाके लगाने के निर्देश संंबंधित जिलों के एसएसपी को दिए गए है। ताकि किसी भी तरह की अप्रिया घटना को रोका जा सके। विशेष अभियान की रिपोर्ट डे टू डे पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी।

  • जालंधरः दिन-दहाड़े रामलीला मंच पर पड़े साउंड को लगी आग, देखें Live

    जालंधरः दिन-दहाड़े रामलीला मंच पर पड़े साउंड को लगी आग, देखें Live

    जालंधर, ENS: माडल हाउस में दिन-दहाड़े रामलीला मंच पर पड़े साउंड को आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए शिव कलां मंच राम लीला कमेटी के सदस्यों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। जबकि इस मामले को लेकर साउंड वाले व्यक्ति सोनू का कहना है कि अज्ञात हमलावारों द्वारा साउंड को आग लगाई गई है। सोनू ने कहा कि अज्ञात हमलावारों को लेकर उसने शिव कलां मंच कमेटी के सदस्यों को पहले बता दिया था, लेकिन इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके कारण आज उक्त अज्ञात हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

    सोनू ने कहा कि पिछले 4 दिनों से शरारती अंनसर द्वारा साउंड लगाने को लेकर धमकियां दी जाती रही। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि ढाई से 3 लाख का नुकसान हो गया। सोनू का आरोप है कि उस समय प्रबंधक कमेटी ने कहा इस नुकसान की भरपाई करने की बात भी कही। लेकिन अब मीडिया के समक्ष मामला आने के बाद उन्होंने इस मामले को शॉर्ट सर्किट करार दे दिया। सोनू का आरोप है कमेटी की पुरानी रंजिश शरारती अंनसरों के साथ चल रही है। जिसके चलते उसका नुकसान हुआ है। सोनू ने कहा कि यहां पर 2 से 3 मंच की पार्टियां बनी हुई है। इसी के चलते शरारती अनंसरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

  • जालंधरः दीपा कत्ल केस में वांछित गैंगस्टर पोपी गिरफ्तार

    जालंधरः दीपा कत्ल केस में वांछित गैंगस्टर पोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने कपूरथला में हुए दीपा कत्लकांड के आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार उर्फ पोपी पुत्र सतीश कुमार निवासी कमल विहार के रूप में हुई है। डीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह भंडाल की देख-रेख में सीआईए-2 की टीम मौजूदा चौक पर मौजूद थी। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी इलाके में मौजूद है और उसके पास अवैध हथियार भी है।

    सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पोपी को एक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने बताया कि उसे साल 2013 में हुए दीपा कत्लकांड में 20 साल की सजा हुई थी। पुलिस ने बताया कि एक साल पहले आरोपी पैरोल पर बाहर आया था। जिसके बाद वह वापिस ना आकर मेरठ और यूपी में चला गया, जहां से उसने अवैध हथियार खरीदे थे और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जालंधर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी से 4 पिस्टल, एक राइफल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है।

  • पंजाबः अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर ​​​​​​​लूटने वाला गिरोह काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर ​​​​​​​लूटने वाला गिरोह काबू, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने हनीट्रैप मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, हुस्न का जलवा दिखाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के सभी सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त गैंग लोगों को अकेले में बुलाकर अश्लील वीडियो बनाता था। फिर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लोगों से पैसे वसूल थे। इस गैंग में 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। आरोपियों की पहचान रामपुर निवासी कमलदीप कोर, रमनदीप कौर, बठिंडा के परशुराम नगर निवासी राजेंद्र सिंह, गोनियाना मंडी निवासी रोबिन तेजिंदर कौर, गांव जिदा निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर जदविंदर सिंह ने बताया कि धोबियाना बस्ती के पास कुछ लोगों ने एक गिरोह बनाया हुआ है।

    यह गैंग भोले-भाले लोगों को फंसाकर एकांत में बुलाता है और उनकी महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बनाता है। और बाद में उक्त अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करते हैं। इस गिरोह में शामिल महिला कमलदीप कौर ने धोबियाना बस्ती के एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया। उसे अज्ञात जगह पर बुलाया और वहां उसकी वीडियो कद कर लिया।

    इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसका ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले उन्होंने उससे ₹80000 की मांग की आरोपियों ने उसके मोबाइल फोन से ₹36000 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए और बाकी पैसे देने का समय तय कर लिया और धमकी दी। अगर पैसे नहीं दिए तो उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। ऐसे में आरोपी ने अक्टूबर में पीड़ित को दोबारा फोन किया और पैसे मांगे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे रिमांड पर लेने का आदेश दिया।

  • केंद्रीय सरकार ने कर्मियों को दिया गिफ्ट, किया ये एलान

    केंद्रीय सरकार ने कर्मियों को दिया गिफ्ट, किया ये एलान

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने दिवाली बोनस का एलान किया। त्यौहारों से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों  का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है जो बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। कर्मचारियों को बढ़ाया हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से दिया जाएगा। कैबिनेट के फैसले से लगभग 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख के करीब पैंशनरों को सीधा फायदा होगा। 

    इससे पहले बीते दिन भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने एक आदेश में अर्धसैनिक बलों सहित ग्रुप सी और नॉन-गजेटेड ग्रुप बी रैंक के अधिकारियों के लिए 7,000 रुपये की अधिकतम सीमा के साथ दिवाली बोनस को मंजूरी दे दी थी। बता दें कि केंद्र सरकार ने अपने ग्रुप बी (गैर राजपत्रित) और ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए 30 दिन के बोनस का ऐलान किया है। सभी कर्मचारियों को 7000 रुपये तक का बोनस मिलेगा। इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 28 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके अलावा गेहूं सहित 6 फसलों की एमएमपी बढ़ाने की मंजूरी दी है। गेहूं पर एमएसपी 150 रुपए प्रति क्विंटल बढाई गई है।

    गेहूं, जौं, सरसों, चने, मसर व सूरजमुखी की एमएमपी में वृद्धि की गई है। वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने कहा कि वर्ष 2022-23 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर गैर-उत्पादकता से जुड़े बोनस को समूह ‘सी’ में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और समूह ‘बी’ में सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को प्रदान किया गया है, जो किसी उत्पादकता से जुड़ी बोनस योजना से कवर नहीं हैं। इन आदेशों के तहत बोनस के भुगतान की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये मासिक वेतन होगी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਕੂਲ ਬਾਹਰ ਬੱਚਿਆਂ ਚ ਲੜਾਈ ਦੌਰਾਨ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, 3 ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਕੂਲ ਬਾਹਰ ਬੱਚਿਆਂ ਚ ਲੜਾਈ ਦੌਰਾਨ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, 3 ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਸਿਰਫ ਵਡਿਆਂ ਚ ਹੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਚ ਵੀ ਲਗਾਤਾਰ ਅਕਰੋਸ਼ ਤੇ ਗੁਸਾ ਵਧਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਇਸ ਦੀ ਤਾਜ਼ਾ ਮਿਸਾਲ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਲੜਕਿਆਂ ਵਾਲੇ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰ 10ਵੀਂ ਕਲਾਸ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਚ ਲੜਾਈ ਹੋ ਗਈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਹਮਲਾਵਾਰ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਹਥਿਆਰ ਲੈ ਕੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਆਏ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ 2 ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਗੋਲੀ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੋਲੋਂ ਲੰਘ ਰਹੇ 2 ਬੱਚੇ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਕੂਲ ਦਾ ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਗਨੀਮਤ ਰਹੀ ਕਿ ਜਖਮੀ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਮਾਮੂਲੀ ਰੂਪ ਚ ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ। ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬੁੱਟਾ ਸਿੰਘ ਤੇ ਬਾਕੀ ਦੋਵਾਂ ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਮਲਮ ਪੱਟੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਛੁੱਟੀ ਦੇ ਕੇ ਘਰ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਚੋਂ ਇੱਕ ਬੱਚਾ ਇਸੇ ਸਕੂਲ ਚ ਪੜਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਦੂਸਰਾ ਬਾਹਰ ਦੇ ਸਕੂਲ ਦਾ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੀ ਸਖ਼ਤ ਰੁੱਖ ਅਪਨਾਉਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਚ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਦਾ ਨਾਮ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਕੱਟਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਣ ਤੇ DSP ਮਨਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਤਹਿਕੀਕਾਤ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਦਿਆਂ ਹੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਤੁਰੰਤ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਰਹੀ ਹੈ ਜਲਦ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ।

  • जालंधरः सांसद और विधायक शीतल अंगुराल पर रमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः सांसद और विधायक शीतल अंगुराल पर रमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के युवाओं को नशों के खिलाफ जागरूक करने के लिए ‘द होप इनशिएटिव’ मुहिम के तहत आज श्री हरिमंदिर साहिब सीएम मान अरदास करने पर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में नशे को खत्म करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब को नशा गिफ्ट दिया था उसे जड़ से खत्म करने के लिए सीएम मान द्वारा अरदास की गई। वहीं मुबंई से दो गैंगस्टर पंचम और माटा की गिरफ्तारी को लेकर रमन अरोड़ा ने कहा कि सीएम मान का उद्देश्य यही है कि पंजाब में गैंगस्टर खत्म होने चाहिए वह चाहे किसी पार्टी से संबंध रखते हो।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पारदर्शिता से अच्छा काम कर रही है और किसी के दबाव में पुलिस नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि किसी भी गैंगस्टर को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब की अमन शांति को कायम रखने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा है गैंगस्टरों को जड़ से उखाड़ने के लिए अगर कठोर कदम उठाने पड़े तो वह भी उठाएंगे। वहीं सांसद और विधायक शीतल अगुंराल के विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि हाई कमान इस मामले को देख रही है। उनका जो भी फैसला होगा वह देखा जायेगा। विधायक को पार्टी द्वारा भेजे गए नोटिस पर कहा कि इस मामले को उच्च अधिकारी देख रहे हैं और पार्टी देख रही है जो भी फैसला होगा वह सभी को मानना होगा। वहीं विधायक द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव होकर की गई टिप्पणी को लेकर रमन अरोड़ा ने कहा कि यह उनका अपना निजी फैसला है।

  • पंजाबः विजिलेंस के समक्ष पेश हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री

    पंजाबः विजिलेंस के समक्ष पेश हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री

    बठिंडाः पंजाब में विजिलेंस की रडार पर विपक्ष के नेता है। वहीं आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ भी विजिलेंस की रडार पर है। इसी सिलसिले में एक बार फिर बठिंडा विजिलेंस ब्यूरो के सामने आज पूर्व कैबिनेट मंत्री कांगड़ पेश हुए। भाजपा छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए है। विजिलेंस ब्यूरो के पेश होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ ने कहा कि जो दस्तावेज मांगे गए थे वो विजिलेंस को दे दिए गए हैं, पूछे गए सवालों के जवाब भी दे दिए गए हैं, उनके खिलाफ जो गायब पत्र आ रहे हैं उनकी पहचान की जाए।

    एसवाईएल मुद्दे को देखते हुए वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होना उनकी गलती है। जिसके चलते उनका मानना है कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होते वक्त जैसा सोचा था वैसा कुछ देखने को नहीं मिला और आने वाले दिनों में कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। अकाली दल के नेता सिकंदर सिंह मलूका को उन शब्दों पर शर्म आनी चाहिए जो वह उनके खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। 2022 के चुनाव में दिल्ली बीजेपी के पास बैठे रहते थे। वो बीजेपी से राज्यपाल बनाने की मांग कर रहे थे, उन्होंने उन्हें दिल्ली से भगा दिया। आठवीं कक्षा तक पढ़ा व्यक्ति उसी हिसाब से बात करेगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕੁਲਚੇ ਵਾਲੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਮਜੀਠੀਆ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਚੈਲੰਜ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕੁਲਚੇ ਵਾਲੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਮਜੀਠੀਆ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਚੈਲੰਜ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰੰਮਿ੍ਤਸਰ: ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਵੱਡੇ ਨੇਤਾ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਵੱਲੋਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਤਿੰਨ ਮੰਤਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਕੁਲਚਾ ਲੈਂਡ ਤੋਂ ਕੁਲਚਾ ਲੈ ਕੇ ਐਮ ਕੇ ਹੋਟਲ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਕੁਲਚਾ ਖਾਨਗੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਹੋਟਲ ਵਿੱਚ ਫਰੀ ਕਮਰਾ ਖੁਲਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਕਾਫੀ ਬਹਿਸ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੈਸੇ ਦੇ ਕੇ ਕਮਰਾ ਖੁਲਵਾਇਆ। ਅਜਿਹੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲੱਗਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਵੱਲੋਂ ਕੁਲਚੇ ਵਾਲੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪਣਾ ਸਪੱਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦਿੱਤਾ।

    ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਖ਼ੂਬ ਖਰੀਆਂ-ਖਰੀਆਂ ਸੁਣਾਈਆਂ। ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਉੱਤੇ ਘਟੀਆ ਪੱਧਰ ਦੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਕਰਨ ਦਾ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾਇਆ ਹੈ । ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਸਪਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕੁਲਚਾ ਲੈਂਡ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਕੁਲਚੇ ਖਾਧੇ ਸਨ ਨਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਹੋਟਲ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਖਾਧੇ ਸਨ। ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕੁਲਚਾ ਲੈਂਡ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਕੁਲਚੇ ਖਾਧੇ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਨਾਲ ਹੀ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੋਟਲਾਂ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜਣ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਚੈਲੰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਹੋਟਲ ਤੋਂ ਕੁਲਚੇ ਮੰਗਵਾਉਣ ਬਾਰੇ ਸਾਬਤ ਕਰ ਦੇਣ ਤਾਂ ਉਹ ਰਾਜਨੀਤੀ ਛੱਡ ਦੇਣਗੇ, ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਮਜੀਠੀਆ ਅਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਮੁਆਫੀ ਮੰਗਣ