Blog

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने पशु तालाब फलाही का किया दौरा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः आज होशियारपुर के विधायक और कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने पशु तालाब फलाही का दौरा किया। ईस मोके पर वहा डीसी कोमल मित्तल और अनय पुलिस अधिकारी भी मजूद रहे और ब्रम्शंकर जिम्पा ने मौके पर वहां अधिकारियो को दिशानिर्देश दिए और कहा कि पशु तालाब में जानवरों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

    सुनील जाखड़ द्वारा राजा वडिंग पर टिपणी करने पर ब्रह्म शंकर जिंपा द्वारा कहा गया के राजा वडिंग और सुनील जाखड़ के पास आपस में उल्झने के सिवा कोई चारा नहीं ये विधान सभा में भी क्लियर हो चूका है और जिम्पा ने कहा कि पंजाब के लोग ये जान चुके है कि कोनसी पार्टी उनके हित में काम कर रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद की बढ़ी मुश्किलें, हुआ मामला दर्ज

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद की बढ़ी मुश्किलें, हुआ मामला दर्ज

    लुधियाना : पंजाब में सत्ता जाने के बाद कांग्रेसी नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं कांग्रेस पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन ही विजिलेंस की टीम ने विधायक के परिसर और रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी। वहीं अब मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक के खिलाफ अधिक मात्रा में शराब रखने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस दौरान संपत्तियों के आकलन और जांच के बाद उनके पास से बड़ी मात्रा में आयातित/विदेशी शराब सहित ब्रांडेड व्हिस्की बरामद हुई थी।

    आबकारी और कराधान विभाग के एक निरीक्षक द्वारा जांच करने पर यह पाया गया कि पूर्व विधायक और उनके बेटे के पास एल-50 लाइसेंस है, जिसमें से प्रत्येक को व्हिस्की की 24 बोतलें रखने के लिए अधिकृत किया गया है। साथ ही इतनी ही संख्या में शराब की बोतलें। पता चला कि आयातित व्हिस्की की डेढ़ बोतल, शराब की 7 बोतलें और साथ ही व्हिस्की की 7 बोतलें अधिक मात्रा में थीं, जिन्हें चंडीगढ़ में ही बेचा जा सकता था। कुल मिलाकर, अधिकृत मात्रा से साढ़े 15 बोतलें अधिक थीं। इस संबंध में कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ मामला एफआईआर नंबर 59 दिनांक 14.3.23 धारा 61/1/14 आबकारी एक्ट, थाना डिवीजन नंबर 5, लुधियाना के तहत दर्ज किया गया है। यहां यह बताना उचित होगा कि 73 बोतलों में से 26 बोतलें ब्रांडेड आयातित व्हिस्की और स्कॉच की थीं। बताया जा रहा है कि इसके अलावा वैद के घर से नकदी और गोल्ड भी टीम ने बरामद किया है।

    विजिलेंस ने पूर्व विधायक कुलदीप वैद की कोठी पर जब दबिश दी तो तब पहले 6 प्रॉपर्टी की संख्या सामने आ रही थी। इस बीच 3 से 4 घंटे बाद 9 से अधिक जायदादों के कागजात अधिकारियों के सामने आए है। जांच के दौरान जायदादों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जिस कारण कहीं न कहीं वैद मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं इस मामले को लेकर विजिलेंस एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पूर्व विधायक कुलदीप वैद के घर पर टीम ने जांच की है। कुछ शराब की बोतलें भी मिली है। बाकी पड़ताल के बाद पूरी जानकारी दे दी जाएगी।

  • पंजाबः खालिस्तानी पन्नू ने रेलवे ट्रैक को पहुंचाया नुकसान, दी ये धमकी, देखें वीडियो

    पंजाबः खालिस्तानी पन्नू ने रेलवे ट्रैक को पहुंचाया नुकसान, दी ये धमकी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में जी-20 की मीटिंग के दौरान लगातार खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत पन्नू सोशल मीडिया पर धमकियां दे रहा है। इसी के चलते आज फिर एक और वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल करके पन्नू ने सरकार को धमकियां दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।

    इसी बीच सिख्स फॉर जस्टिस की ओर से गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट (लहिरा मोहब्बत) को रोकने के लिए रेलवे ट्रैक की क्लिप उखाड़ दी है। इसके साथ ही थर्मल प्लांट की दीवारों पर “पंजाब, भारत का हिस्सा नहीं” “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” के प्रिंट छपवाए गए हैं। इस बीच उन्होंने 15 मार्च से 19 मार्च तक ट्रेन रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल प्रोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान की होगी।

  • पंजाबः बच्चे के साथ मोबाइल शॉप में आई महिला सामान ले हुई फरार, देखें CCTV

    पंजाबः बच्चे के साथ मोबाइल शॉप में आई महिला सामान ले हुई फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः घंटा घर के पास बच्चे के साथ मोबाइल शॉप की दुकान परआई महिला दुकान में सामान चोरी करके फरार हो गई। घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला और एक व्यक्ति बच्चे के साथ दुकान पर जाती है। मोबाइल कवर देखने के बहाने बच्चा वहां से घड़ी चोरी कर लेता है। महिला उसे रोकने के बजाय खुद भी एक घड़ी वहां से चोरी कर लेती है। इसी दौरान महिला के साथ आया व्यक्ति भी दुकान से कवर लेने आता है और बाद में महिला उसके साथ स्कूटी पर बैठकर सवार होकर चली जाती है।

    जिस स्कूटी पर सवार होकर महिला आई थी उसकी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार आनंद प्रकाश ने बताया कि घड़ी चोरी होने के अगले दिन अचानक जब वह स्टाक चेक करने लगे तो उन्होंने देखा कि घड़ियां कम थी। जिसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो हैरान रह गए। उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि दुकान में से महिला ने बच्चे सहित घड़ी चोरी की है। जिसके बाद दुकानदार आनंद प्रकाश घटना संबंधी पुलिस कंट्रोल नंबर पर शिकायत दर्ज करवा दी है। 

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में क्रेन के नीचे आने से युवक की मौत, देखें CCTV

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में क्रेन के नीचे आने से युवक की मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां युवक की बाइक फिसलने के बाद वह क्रेन के नीचे आ गया है। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार एक क्रेन को ओवरटेक कर रहे थे। जिसके कारण यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार समराला चौक की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही वे वीर पैलेस चौक के पास पहुंचे तो बाइक फिसलने के कारण ये हादसा हो गया।

    इस घटनाक्रम की सीसीटीवी भी सामने आई है। अचानक रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप कर गई। युवक सड़क पर जा गिरे और पीछे से आ रही क्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। मृतक की पहचान मुंडियां कलां के रहने वाले सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि घायल को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से क्रेन का ड्राइवर फरार है। पुलिस क्रेन चालाक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • आज का राशिफल, 14 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 14 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी काम में लापरवाही करने से बचे और संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति का शिकार हो सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और भावनाओं में आकर कोई निर्णय ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आप किसी मुश्किल से किसी मुश्किल काम को समय रहते पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में आज मिठास और बढ़ेगी और आपके साथी के बीच यदि कुछ कहासुनी हो गई थी, तो वह भी समाप्त होंगी। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे और लेनदेन के मामले में किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। आपको किसी काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छे कामों से नाम कमाएंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। विधार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी और कार्यक्षेत्र में यदि किसी बदलाव की योजना बना रहे थे, तो कुछ समय रुके, तो बेहतर रहेगा। कार्य कौशल में भी सुधार होगा। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको उनकी बात अवश्य सुननी होगी। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज कुछ बातों को गोपनीय रखना होगा। छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में समस्या होगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन उसमें अपने जरूरी कागजात बहुत ही सावधानी से रखें।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन बिजनेस कर रहे  लोग कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप धन का कुछ हिस्सा गरीबों को दान दे सकते हैं। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है, लेकिन यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा और परिवार में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। किसी सदस्य को आज नौकरी में तरक्की मिलने से छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी और आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई निवेश योजना लेकर आ सकता है। संतान को आप संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र के आप सावधानी बरतें।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए रचनात्मक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ अनोखी कोशिशे आज रंग लाएंगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए बातें को आप पूरा करेंगे, लेकिन आप अपनी वाणी को व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई नौकरी मिल सकती है।

    धनु राशिफल। आज के दिन आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपके कुछ बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। आपको अपने किसी साथी से अपने मन की बात को साझा करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे। परिवार में आपको लोगों का प्रेम व स्नेह भरपूर मात्रा में मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप व्यापार के किसी निर्णय को बहुत ही जल्दबाजी में ना ले, नहीं तो उससे आपको समस्या हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आप लोगों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको अपने कामों को लेकर कुछ नये लोगों से भी मिलने जुड़ने का मौका मिलेगा। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आदर व सम्मान बनाए रखें। व्यापार में आप अपने कुछ कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो  वह भी काफी हद तक दूर होंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। आपका कोई पुराना परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए क्षेत्रों में भी आप अपनी राह बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ मिलने से वह अपने कुछ पुराने कर्ज  भी आसानी से उतार पाएंगे, लेकिन शरीर में यदि कुछ रोग चल रहे हैं, तो आप उन्हें नजरअंदाज ना करें। जन कल्याण के कार्य से जुड़कर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। आपके दिन की शुरुआत कुछ सामान्य रहेगी, लेकिन बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

  • पंजाबः 5 युवकों ने नाबालिगा से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    पंजाबः 5 युवकों ने नाबालिगा से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    लुधियानाः शहर हैबोवाल में नाबालिगा के साथ युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिगा से 5 युवकों ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमति नाबालिग बहला-फुसला कर अपने कर ले गया, जहां पहले से ही सुमित, आशिष, रोहित और कमल मौजूद थे।

    जब लड़की ने वापिस जाने की बात कही तो 5 युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इतना ही नहीं की अश्लील वीडियो भी बनाई। वहीं लड़की घर वापिस लौटी तो परिजनों को कुछ नहीं बताया आज वीडियो वायरल होने पर सारी जानकारी परिवार को दी। पीड़िता के परिवार ने थाना हैबोवाल पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाब : बादल परिवार को कोर्ट से बड़ा झटका, जाने मामला 

    पंजाब : बादल परिवार को कोर्ट से बड़ा झटका, जाने मामला 

    फरीदकोट: कोटकूपरा गोलीकांड की जांच कर रहे एल. के. यादव वाली विशेषज्ञ जांच टीम की ओर से 24 फरवरी को फरीदकोट के ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में 7000 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई थी। इस पर सिट द्वारा पेश हुए वकील पंकज तनेजा की ओर से इस अर्जी का विरोध किया गया और कहा कि जब तक यह अदालत में पेश नहीं होते तब तक चालान की कॉपियां कानून अनुसार मुहैया नहीं की जा सकती जिस पर अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने उपरांत अर्जी को खारिज कर दिया है।

    बता दें कि अदालत ने 23 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी, आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल, आई.जी. अमर सिंह चाहल, पूर्व एस.एस.पी. सुखमंदर सिंह मान, मोगा के पूर्व एस.एस.पी. चरणजीत शर्मा व थाना सिटी कोटकपूरा के पूर्व एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह पंधेर को तलब किया था। इस पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से अदाल में पेश हुए 7000 पन्नों (चालान) की कॉपियां लेने के लिए ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में अर्जी देकर मांग की कि उसे चालान की कॉपियां दी जाएं जिसकी उन्हें सख्त जरूरत है। जिसके बाद अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने उपरांत अर्जी को खारिज कर दिया है।

  • पंजाबः 16 IAS और 3 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखे List

    पंजाबः 16 IAS और 3 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखे List

    चंडीगढ़ः सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत 16 आईएएस और 3 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। देखें लिस्ट

  • सावधानः अब ऊना पुलिस की तीसरी आंख से बच नहीं पाएंगे शातिर  

    सावधानः अब ऊना पुलिस की तीसरी आंख से बच नहीं पाएंगे शातिर  

    सात जगहों पर लग रहे हैं सीसीटीवी कैमरे

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में बढ़ते क्राईम को रोकने कोे लिए अब पुलिस इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को विकसित करने जा रही है। इसके तहत जिले के सात प्रमुख स्थानों पर उच्चतम तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सीमावर्ती जिला होने के चलते कई शातिर अपराधी पंजाब और बाहरी राज्यों से ऊना होते हुए हिमाचल में दाखिल होते थे। कुछ अपराधी यहां छिपने के लिए आते हैं तो और कुछ वारदातों को अंजाम देकर बिना किसी की नजर में लौट जाते थे।

    परंतु अब ऐसे शातिर पुलिस की तीसरी से बच नहीं पाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि आईटीएमएस के पहले चरण में अम्ब ,पंडोगा, मेहतपुर, ऊना शहर, पुलिस लाइन, संतोषगढ़ व अन्य जगहों पर उच्चतम तकनीक के सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में वारदात को अंजाम देने वालों की शिनाख्त और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों को पकड़ना है।

    उदाहरण के लिए शातिर अपराधी चोरी, डकैती, चेन स्नैचिंग और मारपीट के लिए बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का प्रयोग करते हैं। इन कैमरों की नजर से अब सड़क से गुजरने वाला कोई भी वाहन छिप नहीं पाएगा। पिछले दिनों पंडोगा में एक एटीम लूटा गया था। उसमें में सीसीटीवी कैमरों की मदद से ही अपराधी पकड़े गए थे। ऐसे में ये कैमरे कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। हम बिना हैलमेट और यातायात के नियम तोड़ने वालों को सुधारने में भी इनका उपयोग करेंगे। कुछ कैमरों को लगाया जा चुका है और शेष लगाए जा रहे हैं।