Blog

  • अंम्वेहडा सहकारी सभा ऊना के कृष्णा टावर में होटल का हुआ शुभारंभ

    अंम्वेहडा सहकारी सभा ऊना के कृष्णा टावर में होटल का हुआ शुभारंभ

    आचार्य हेमानंद जी महाराज ने दिया आशीर्वाद 

    ऊना/सुशील पंडित: अंम्वेहडा सहकारी सभा के ऊना स्थित कृष्णा टावर में होटल का शुभारंभ डेरा बाबा रूद्रा नंद के अधिष्ठाता श्री 1008 सुग्रीवा नंद जी के परम शिष्य आचार्य श्री हेमानंद महाराज जी के कर कमलों द्वारा हुआ। सब्जी मंडी ऊना के सामने 45 दुकानों व कंपलेक्स में होटल के 10 कमरे एक बैंकट हाल और रेस्टोरेंट भी आज शुरू किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन खाने को उपलब्ध होंगे। श्री हेमानंद जी महाराज ने पूर्ण आहुति डालकर आए हुए सभी अतिथियों को भगवान की महिमा बताकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सभा के प्रधान ताराचंद कमेटी सदस्य सीताराम, किशोरी लाल, छोटे लाल, कृष्ण लाल, पूर्व प्रधान रमेश शास्त्री, सहित सहकारी सभा के सदस्य उपस्थित रहे यह जानकारी सभा सचिव विजय शर्मा ने सांझा की।
  • फिर हुई हिंसाः केंद्रीय मंत्री के काफिले पर तीर से हमला ! दोनों पार्टियों के नेता हुए आमने-सामने

    फिर हुई हिंसाः केंद्रीय मंत्री के काफिले पर तीर से हमला ! दोनों पार्टियों के नेता हुए आमने-सामने

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को लेकर कूचबिहार में फिर से हिंसा शुरू हो गई है। कूचबिहार के दिनहाटा के साहेबगंज में तृणमूल-भाजपा आमने-सामने हैं। खबर है कि केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर तीर से हमला हुआ है। इसको लेकर इलाके में काफी आक्रोश है। केंद्रीय मंत्री ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। एक बार फिर तृणमूल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर उनके काफिले पर हमला करने का आरोप लगाया गया। शनिवार को निसिथ के काफिले पर तीर चलाने के आरोप लगे हैं।

    यहां तक ​​कि मंत्री के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटने के भी आरोप लगे हैं। हालांकि, तृणमूल ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इसके बजाय भाजपा पर अशांति का आरोप लगाया है। शनिवार को दिनहाटा के ब्लॉक 2 स्थित साहेबगंज बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्र की जांच चल रही थी। भाजपा ने आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल के विकास मंत्री और दिनहाटा के विधायक उदयन गुहा बीडीओ कार्यालय पर “हमला” करने के बाद वहां थे। खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार से बीजेपी सांसद निशीथ प्रमाणिक मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा हैकि उनके पहुंचते ही स्थिति और भी खराब हो गई। तृणमूल और बीजेपी में भिड़ंत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर लाठीचार्ज किया है।

    निशीथ प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि तृणमूल की शरण में आए बदमाशों ने उनके काफिले को निशाना बनाया गया। बीजेपी का आरोप है कि काफिले पर बम भी फेंके गए। निशीथ प्रमाणिक ने कहा, “यह बंगाल के लिए एक डरावनी स्थिति है। मेरे काफिले पर तीर चलाए गए हैं। पुलिस प्रशासन की भूमिका बेहद निंदनीय है।” दूसरी ओर तृणमूल नेता रवींद्रनाथ घोष ने केंद्रीय मंत्री के सभी आरोपों को झूठा बताया।”

    इस बीच, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार राजभवन पहुंचे और उन्होंने राजभवन से ही केंद्रीय मंत्री से बात की और पूरी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवारों को डराया जा रहा है और डर दिखाकर उनसे नामांकन वापस लेने के लिए दवाब डाला जा रहा है। बता दें कि इसके पहले भी दिनहाटा में निशीथ प्रमाणिक पर हमले के आरोप लगे थे। उसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी और सीबीआई जांच की मांग की गई थी। अब फिर से निशीथ प्रमाणिक पर हमला करने के आरोप लगे हैं। 

  • ऊना उपमंडल की ग्राम पंचायत झंबर का कारनामा, मनरेगा के तहत 32 लाख रुपए संदेह के घेरे में

    ऊना उपमंडल की ग्राम पंचायत झंबर का कारनामा, मनरेगा के तहत 32 लाख रुपए संदेह के घेरे में

    ऊना उपमंडल की ग्राम पंचायत झंबर का कारनामा, मनरेगा के तहत 32 लाख रुपए संदेह के घेरे में

    पंचायत की लेट लतीफी के चलते स्थानीय निवासी रवि कुमार पहुंचे प्रशासन के दरबार

    प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के समक्ष उठाई उचित जांच की मांग

    ऊना/सुशील पंडित :हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना विकासखंड के तहत पड़ती ग्राम पंचायत झंबर का एक सनसनीखेज कारनामा प्रकाश में आया है, जिसमें देश की सबसे बड़ी महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का 32 लाख रुपया संदेह के घेरे में होने की आशंका है। हालांकि जानकारों के अनुसार मनरेगा का एक-एक पैसा मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम (एमआईएस) के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड किया जाता है, लेकिन फिर भी इसमें गोलमाल होने का अंदेशा है, शायद इस बात की किसी भी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को भनक तक नहीं है, ऐसे में पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार को रोक पाना नामुमकिन ही नहीं बल्कि असंभव भी है।
    जिसको लेकर उक्त पंचायत के स्थानीय निवासी रवि कुमार ने मनरेगा में हो रही धांधली को लेकर एसडीएम ऊना को शिकायत पत्र सौंपा है, रवि कुमार का कहना है कि उनकी पंचायत के वार्ड नंबर 2 व 3 में वित्तीय वर्ष 20-21 में मनरेगा के तहत तीन रास्तों के निर्माण हेतु करीब 32 लाख रुपए से ज्यादा का सेल्फ स्वीकृत हुआ था, जिसमें हरिजन बस्ती, बाबा गरीब नाथ मंदिर व ब्राह्मण मोहल्ला आदि रास्तों के निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर खंड विकास अधिकारी कार्यालय ऊना को भेजी गई थीं और खंड विकास अधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्यों की सामग्री जैसे कि सीमेंट, रेत, बजरी, सरिया व पेवर टाइल इत्यादि का पैसा वर्ष 2021 में प्रधान द्वारा दिए गए बेंडर के खाते में डाल दिया था, तथा करीब एक वर्ष तक यह पैसा बाइंडर के खाते में ही राज करता रहा, जिसका रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज है, ऐसे में मनरेगा निर्माण कार्यों को देख रहे कर्मचारियों पर भी गाज गिरना तय है, क्योंकि एक वर्ष तक निर्माण कार्य ना होने की जवाबदेही उनकी ही बनती है। 
    उन्होंने बताया कि जब ग्रामीणों ने रास्तों के निर्माण ना होने का विरोध किया, तो प्रधान द्वारा आनन-फानन में करीब एक वर्ष बाद जून 2022 में उपरोक्त रास्ता स्थल पर खड्ड का रेता, क्रेशर बजरी व घटिया पेवर टाइलों के डंप लगा कर रख दिए हैं, जिसको एक वर्ष बीत चुका है और रेत पर दो-दो फुट घास उग चुकी है और पेवर टाइल भी काली पड़ चुकी है, जबकि इस सामग्री में अब गुणवत्ता खत्म होने के चलते निर्माण योग्य नहीं है, जिसका जीता जागता प्रमाण उन्होंने रास्ता निर्माण स्थल पर दिया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों का सीमेंट भी करीब एक वर्ष पहले सिविल सप्लाई से आ चुका है, परंतु इस बात का भी खेद है कि यह सीमेंट कहां पर है? अगर है भी, तो वह निर्माण कार्य योग्य नहीं होगा।
    उन्होंने लिखित में शिकायत की है कि जब इस बारे में अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से पूछा जाता है तो उनके पास कोई उत्तर नहीं होता है क्योंकि प्रधान के अलावा पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों को कोई अता-पता नहीं है कि पंचायत में कार्य कहां हो रहा है, कब हो रहा है और कब खत्म हो रहा है। ऐसे में उपरोक्त सभी बातें संदेह के घेरे में हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि प्रधान द्वारा कृषि सब्सिडी से लिए गए ट्रैक्टर में खड्ड का रेता धड़ल्ले से निर्माण कार्यों में प्रयोग किया जा रहा है, जबकि पंचायत रिकॉर्ड में उसका रेट क्रेशर का डाला जा रहा है। उनका कहना है कि गत वर्षो से पंचायत में जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं, उनमें खड्ड का रेत ही प्रयोग किया गया है, जिसकी गुणवत्ता की जांच की जानी आवश्यक है। रवि कुमार का आरोप है कि प्रधान द्वारा हर वर्ष विकास कार्यों की कोटेशन भी अपने चहेतों को दी जा रही है और उनके साथ जॉइंट खाता खोलकर पैसों की निकासी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंचायत कार्यों में कोटेशन किसी और की होती है जबकि शटरिंग, टैंकर, मिक्सचर , ट्रैक्टर व यूपी की लेबर यह सब प्रधान खुद अपना ही प्रयोग कर रहा है। क्योंकि वह खुद ठेकेदार है।  रवि कुमार ने कहा है कि उनकी उपरोक्त शिकायत संदेह के घेरे में है इसकी उचित व जड़ स्तर पर तुरंत जांच की जानी चाहिए ताकि सरकार व लोगों का पैसा बचाया जा सके।
    वार्ड पंचों को पंचायत कार्यों की नहीं मिलती कोई सूचना..वहीं वार्ड पंचों का कहना है कि चाहे उनका वार्ड हो या फिर कोई अन्य, उन्हें पंचायत के किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने की कोई भी सूचना नहीं मिलती है, और ना ही उन्हें यह बताया जाता है कि उनके संबंधित वार्ड में किस काम के लिए कितना पैसा आया है और कितना खर्च हुआ है। बहरहाल, ग्रामवासियों द्वारा ही उन्हें पंचायत में किसी निर्माण कार्य के होने की सूचना मिलती है, उनका कहना है कि जो भी कार्य हो रहे हैं, वह मनमर्जी से ही हो रहे हैं, उनका यही कहना है कि जब लोगों ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, तो जवाबदेही भी वह वार्ड पंच से ही मांगने का हक रखते हैं, जो कि उचित व सही है।
    वहीं इस मामले में वीडीओ ऊना केएल वर्मा ने कहा की शिकायत के आधार पर एक जांच कमेटी गठित की गई है जिसकी रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। अगर पंचायत या विभाग में कोई भी दोषी पाया जाता है तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के तलाक को लेकर आई बड़ी खबर

    नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के तलाक को लेकर आई बड़ी खबर

    मुबंईः नेहा कक्कड़ की शादी टूटने को लेकर इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के रिश्तों में दरार आ गई है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। तलाक को लेकर हो रही जमकर चर्चा के बीच नेहा कक्कड़ ने अपने अलोचकों को करारा जवाब दिया है। नेहा ने पति रोहनप्रीत के साथ तस्वीर शेयर किया है साथ ही ये भी लिखा है कि “पति के साथ बिताई गई बेहतरीन छुट्टियों से वापस शहर में!! @rohanpreetsingh। यानि ये बात तो तय है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है और तलाक तो नहीं लेने वाले।

    वहीं, नेहा की पोस्ट पर रोहनप्रीत ने कमेंट किया है, उन्होंने लिखा, “क्या यात्रा है मेरे प्यार!” दोनों को साथ देखकर फैंस को भी सुकून मिला। एक यूजर ने लिखा, “आपने इस तस्वीर को पोस्ट करके बहुत से लोगों की जान बचाई..वरना लोगों को अटैक आया हुआ था कि आपके जन्मदिन पर रोहू कहां था”। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अच्छा लगा देखकर आप दोनों साथ है..क्यूट कपल, लेकिन रोहन आपके बर्थडे पार्टी में क्यों नहीं थे”। एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वर्ल्ड का सबसे क्यूट कपल”।

    लेकिन इससे पहले नेहा ने एक ऐसा फैसला लिया था, जो उनके लिए आगे भारी पड़ सकता है। दरअसल कुछ दिनों पहले नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो पेट में हाथ रखे हुए दिखाई दे रही थी। इसके बाद क्या, लोगों ने ये कयास लगा लिया कि नेहा प्रेग्नेंट है और शुरू हो गया बधाई देने का सिलसिला। हालांकि थोड़े दिन बाद सच सामने आ गया था कि ये सब एक गोन के प्रमोशन का हिस्सा था, जिसके बाद कई लोगों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 163 चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में  3000/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 19 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1600/- रूपये वसूल किए गए हैं।इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये प्राप्त किए गए हैं।
  • रिधिमा कपिला  ने पहले ही प्रयास में पास की नीट की परीक्षा

    रिधिमा कपिला  ने पहले ही प्रयास में पास की नीट की परीक्षा

    रिधिमा कपिला  ने पहले ही प्रयास में पास की नीट की परीक्षा

    बददी/सचिन बैंसल:नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल  धुंधन की छात्रा रिधिमा कपिला ने वर्ष 2023- 24 की नीट की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर पूरे स्कूल व इलाके का नाम रोशन किया है। रिधिमा कपिला ने 720 में से 592 अंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया है। रिधिमा कपिला शुरू से ही नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन की छात्रा रही है और इसी वर्ष 12वीं की कक्षा पास की हैl रिधिमा के पिताहेमंत कपिला राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकडी में शिक्षक है, और  माताजी श्रीमती अरुणा एक गृहणी है।
    रिधिमा ने अपनी सफलता का श्रेय  गुरुजनों व अपने माता पिता को दिया। प्रधानाचार्य  भीमा वर्मा ने रिधिमा और उसके माता पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह स्कूल और पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है ।उन्होंने कहा कि इस बच्ची की इस तरह परीक्षा पास करने से और बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी साथ ही उन्होंने बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना की।  इस अवसर पर रिधिमा कपिला और उसके माता पिता को स्कूल प्रबंधन , स्कूल प्रधानाचार्य और पूरे स्टाफ की तरफ से सम्मानित किया गया।
  • जालंधरः आप नेता मेजर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया झटका

    जालंधरः आप नेता मेजर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया झटका

    जालंधर/वरुणः वेस्ट के कॉलोनाइजर मेजर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।  दरअसल, आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह को रास्ते में रोकर साथियों सहित मारपीट करने के आरोप में कोर्ट ने जसप्रीत सिंह खुराना, जसप्रीत सिंह उर्फ़ राजू, सुरेश ओर जगमीत सिंह को पुराने केस में नामज़द कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ मेजर सिंह पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने उक्त मामले में उन हमलावरों के नाम दर्ज करवाए थे जिन्होंने उस पर हमला किया था। सिमरनजीत ने आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह खुराना, जसप्रीत सिंह उर्फ राजू, सुरेश और जगमीत सिंह के रूप में बताई थी।

    वहीं शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह ने अदालत में पटीशन दायर की जिसमें मेजर सिंह के साथियों के नाम शामिल थे। सिमरनजीत ने पटीशन में कहा कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत ने उक्त मामले में दोषी ठहराते हुए मेजर सिंह के साथ मिलकर सिमरनजीत सिंह पर हमला करने वालों को दोषी ठहराया है। जिसके बाद अदालत ने अब उक्त लोगों को धारा 323,325 में नामज़द कर दिया है। बता दें कि मेजर सिंह ने पहले कांग्रेस में फिर भाजपा और अब आप का हाथ थामा है। 

  • चक्क जंगी के आम जन कमल वेद व बददी के शिवकुमार के आवास पर पहुंचे सह प्रभारी

    चक्क जंगी के आम जन कमल वेद व बददी के शिवकुमार के आवास पर पहुंचे सह प्रभारी

    चक्क जंगी के आम जन कमल वेद व बददी के शिवकुमार के आवास पर पहुंचे सह प्रभारी

    मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण हेतू प्रतिबद्व

    भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने की किया दून के कार्यकर्ताओं से मंथन

    केंद्र सरकार की 9 साल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

    बददी/सचिन बैंसल:भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने शुक्रवार को दून भाजपा मंडल के साथ बैठक करके लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया। टंडन ने बददी के होटल फोर सीजन में दून के समस्त मोर्चों के संयोजकों व अध्यक्षों के साथ बैठक की और उनको लोकसभा के लिए तैयार रहने का आहवान किया। उन्होने कहा कि हमारा मकसद हर गांव व गली नहीं बल्कि हर घर तक पहुंचना है और लोगों से सीधा संपर्क करना है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ह्यके नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतू प्रतिबद्व है और इसी को नारा व आधार बनाया गया है।
    इसमें हर प्रमुख कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वो घर घर जाकर संबधित परिवार का पंजीकरण मिस्ड काल करके करवाए और उसके बाद उसको सरल एॅप से जोडें। इस एप के तहत यह पता लग जाएगा कि आपने दिन में कितने लोगों से संपर्क किया और घर बैठे सदस्यता फार्म भर देने वाला जमाना अब समाप्त हो गया। इसके बाद टंडन ने बददी निवासी शिव कुमार कौशल वार्ड 2 व चक्क जंग निवासी कमल वेद भारद्वाज ने चाय पर चर्चा की। भाजपा ने टिफिन पर चर्चा के बाद चाय पर चर्चा के लिए हर प्रमुख नए घर से सपंर्क साधने की नीति बनाई है जिसमें कोई बडा कार्यकर्ता जाएगा।
    इन दोनो परिवारों में टंडन ने मिस्ड काल करवाकर उनको केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत कराया वहीं उनको आगामी लोकसभा के लिए भाजपा का साथ देने का आहवान किया। इस अवसर पर दून के पूर्व विधायक पमरजीत सिंह पम्मी, गौसेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कमल वेद भारद्वाज, भारत भूषण, नीमा ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, चंदन सिंह ठाकुर, बलबीर ठाकुर, कश्मीरी लाल धीमान, संजय रॉय भी उपस्थित थे।कैपशन-बददी के चक्क जंगी में कमल वेद भारद्वाज से संपर्क करने के बाद उनके परिवार के साथ भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन सामूहिक चित्र में। 
  • नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम बंगाणा की अध्यक्षता में हुई बैठक

    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम बंगाणा की अध्यक्षता में हुई बैठक

    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम बंगाणा की अध्यक्षता में हुई बैठक

    बंगाणा उपमंडल के सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल रहे मौजूद

    ऊना/सुशील पंडित :उपमंडल बंगाणा एसडीएम कार्यलय के बैठक हाल में एसडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में नशा मुक्त अभियान पर बैठक हुई। इस बैठक में उपमंडल बंगाणा के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल हैड मास्टर बैठक में मौजूद रहे। बैठक में विद्यार्थियों को नशे से बचाने व नशे के दुष्प्रभाव बताने के लिए स्कूलों  में किस प्रकार अभियान चलाया जाए। इस पर विशेष रूप से चर्चा हुई। नशा मुक्त अभियान के तहत आज बैठक की गईi उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए स्कूल स्तर पर विशेष नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया जा रहा है।
    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों को तज्बो दी जा रही है iउन्होंने सभी प्रिंसिपल ब हेड मास्टर से आह्वान किया कि अपने स्कूलों में इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करें और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताएंi उन्होंने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत शपथ बनाई गई है जो कि स्कूलों में लागू होगीi इस मौके पर नशा मुक्त अभियान के तकनीकी सहायक श्री विजय कुमार श्री पंकज पंडित नशे से होने वाले प्रभावों के बारे में  बताया ब बच्चों को इसे कैसे बचाया जाए इसकी पूरी जानकारी सभी स्कूलों से आए प्रिंसिपल व हेडमास्टर को दी गई।
    उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों अथवा समाज मे कहीं भी कोई नशा बेचता है। तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी जाए। एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि स्कूल कॉलेज में छात्र किस प्रकार नशा मुक्त रहे। इस विषय पर समाज मे हमें काम करना होगा। इस मौके पर नशा मुक्त अभियान की टीम की तरफ से डिस्टिक कोऑर्डिनेटर श्री सतपाल रणावत , जयेंद्र हीर, दीपशिखा मौजूद रहे
  • नशामुक्त समाज निर्माण में शिक्षक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : विश्वमोहन देव

    नशामुक्त समाज निर्माण में शिक्षक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : विश्वमोहन देव

    नशामुक्त समाज निर्माण में शिक्षक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : विश्वमोहन देव

    ऊना/ सुशील पंडित : किशोरावस्था में बच्चों में नई चीज़ों के प्रति जिज्ञासा प्राकृतिक रूप से विकसित हो रही होती है तथा इस आयु में बच्चों में सही व गलत का निर्णय लेने की समझ का अभाव रहता है। जिसके कारण बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। यह बात एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने शुक्रवार को ज़िला ऊना में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत ऊना उपमण्डल के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के प्रिंसीपल के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।  

    एसडीएम ने कहा कि नशाखोरी पर की गई रिसर्च में कई चौंकाने वाले और भयानक आंकड़े सामने हैं। जिसके अनुसार नशे की चपेट में आने वाले वे बच्चे हैं, जिन्होंने पहला नशा 9 से 15 वर्ष की आयु में प्रथम बार चखा था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में घटित हो रही अप्रत्याशित घटनाओं व दुर्घटनाओं के लिए अधिकतया कारण युवाओं में मादक द्रव्यों का सेवन सामने आया है। उन्होंने कहा कि चूंकि इस उम्र में बच्चे अभिभावकों और शिक्षकों की निगरानी में होते हैं। ऐसे में मादक द्रव्यों के प्रति बच्चों को सचेत करने के लिए अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षक वर्ग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

    विश्वमोहन ने कहा कि यह नशामुक्ति अभियान एक सामूहिक अभियान है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति व परिवार से लेकर पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग इत्यादि सभी विभागों को एक साथ लाया गया है ताकि आने वाली युवा-पीढ़ी की इससे बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक स्कूल के एक शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो नियमित रूप से बच्चों के साथ काउंसलिंग करके उन्हें जागरुक करेंगे। इसके अलावा पीटीएम में अभिभावकों के साथ भी काउंसलिंग करें ताकि बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।बैठक में उपनिदेशक शिक्षा देवेन्द्र चन्देल, रिसोर्स पर्सन नशामुक्ति अभियान विजय कुमार, पंकज पंडित तथा ऊना उपमण्डल के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रिंसीपल ने भाग लिया।