Blog

  • सीएलयू रिश्वत केस- विजीलैंस की रडार पर आए पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा हुए दफ्तर से गायब !

    सीएलयू रिश्वत केस- विजीलैंस की रडार पर आए पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा हुए दफ्तर से गायब !

       पिछले 6 महीनों से सैक्टर 5, 6, 7, 18 तथा 19 का अनआफिश्ल संभाल रहे हैं चार्ज

  • जालंधर: सीवरेज, गंदे पानी तथा कूड़े को लेकर शहर के कई वार्डो में हाहाकार….

    जालंधर: सीवरेज, गंदे पानी तथा कूड़े को लेकर शहर के कई वार्डो में हाहाकार….

    कमिशनर अभिजीत कपलिश के लापरवाह रवैये से खफा हुए शहरवासी..

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਤੀ ਦੇ ਦੂਜੇ ਵਿਆਹ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਪਾਇਆ ਪੰਗਾ, ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋਇਆ ਲਾੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਤੀ ਦੇ ਦੂਜੇ ਵਿਆਹ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਪਾਇਆ ਪੰਗਾ, ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋਇਆ ਲਾੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦਾ ਹੈ ਮੇਰਾ ਲੜਕਾ, ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਮਾਮਲਾ

    ਗੁਰੂ ਹਰ ਸਹਾਏ: ਪਿੰਡ ਬਸਤੀ ਕੇਸਰ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀ ਦੇ ਇੱਕ ਸ਼ਾਦੀਸ਼ੁਦਾ ਲੜਕੇ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਤਲਾਕ ਲਏ ਅਤੇ ਬਿਨਾਂ ਲਿੱਖ ਪੜ੍ਹ ਤੋਂ ਦੂਸਰਾ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾ ਰਿਹਾ ਸੀ । ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਣ ਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਵਿਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਅਨੰਦ ਕਾਰਜ ਦੇ ਮੌਕੇ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਲਾੜੇ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ ।      

         

    ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰਾ ਚਾਰ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਬਸਤੀ ਕੇਸਰ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਰੀਤੀ-ਰਿਵਾਜਾਂ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਹੋਇਆ ਸੀ ਤੇ ਮੇਰਾ ਇੱਕ 3 ਸਾਲ ਦਾ ਲੜਕਾ ਵੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਦਾ ਸੀ ਤੇ ਹੋਰ ਦਹੇਜ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਾ ਸੀ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਮਾਰਕੁੱਟ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਤੇ ਮੈਨੂੰ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਪਰ ਸਾਡਾ ਕੇਸ ਕੋਟ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਹੈਡ-ਗ੍ਰੰਥੀ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਹਰਸਹਾਏ ਪਿੰਡ ਦੇ ਇਕ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਲੜਕੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜਿਸ ਦਾ ਕਿ ਅੱਜ  ਅਨੰਦ ਕਾਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ ਤਾਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਸ ਲੜਕੇ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਆ ਗਿਆ ਤੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਲਾੜਾ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ।    

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਦ ਲੜਕੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਕਿਸੇ ਗੱਲ ਦਾ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਸੀ ਕਿ ਲੜਕੇ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਵਿਆਹ ਹੋਇਆ ਹੈ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਇੱਕ ਲੜਕਾ ਵੀ ਹੈ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਹ ਦਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਸਾਡਾ ਲੜਕਾ ਕੁਆਰਾ ਹੈ ਅਸੀਂ ਉਸ ਦਾ ਵਿਆਹ ਕਰਨਾ ਹੈ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਸਾਡੀ ਮੰਗਣੀ ਦਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਤੇ ਅੱਜ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਬਰਾਤ ਆਈ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਜਿਥੇ ਕਿ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਅਨੰਦ-ਕਾਰਜ ਚੱਲ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਉਸ ਲੜਕੇ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਆ ਗਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ। ਉਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਲੱਖਾ ਰੁਪਏ  ਇਸ ਵਿਆਹ ਤੇ ਖਰਚ ਕਰ ਚੁੱਕਿਆ ਹਾਂ ਤਾਂ ਅੱਜ ਇਹ ਪਤਾ ਨਾ ਲਗਦਾ ਤਾਂ ਸਾਡਾ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਖਰਾਬ ਹੋ ਜਾਣਾ ਸੀ ।     

    ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਥਾਣਾ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਦੇ ਸਹਾਇਕ ਥਾਣੇਦਾਰ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਇਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸ਼ਾਦੀ ਸ਼ੁਦਾ ਲੜਕੇ ਵੱਲੋਂ ਦੂਸਰਾ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕਿ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗ੍ਰੰਥੀ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਕੇ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ।

  • AP Dhillon ਨੇ Juno Awards ‘ਚ ਪਰਫ਼ਾਰ੍ਮ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ

    AP Dhillon ਨੇ Juno Awards ‘ਚ ਪਰਫ਼ਾਰ੍ਮ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ

    AP Dhillon ਨੇ Juno ਅਵਾਰ੍ਡ੍ਸ ‘ਚ ਪਰਫ਼ਾਰ੍ਮ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ 

    AP Dhillon Performs at Juno Awards: ਹਾਲ ਦੇ ਵਿਚ ਹੋਏ Juno Awards ‘ਚ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਪੰਜਾਬੀ-ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੰਗਰ ਤੇ ਰੈਪਰ ਏਪੀ ਢਿੱਲੋਂ ਨੇ ਪਰਫ਼ਾਰ੍ਮ ਕਰ ਇਤਿਹਾਸ ਰਚਿਆ ਹੈ। ਭਾਰਤ ਵਿਚ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਸਿਤਾਰਿਆਂ ਤਕ ਏਪੀ ਦੇ ਕਈਂ ਫੈਨਸ ਹਨ। ਹੁਣ ਵਿਸ਼ਵ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਸੇਲਿਬ੍ਰਿਟੀ ਐਵਰਿਲ ਲੈਵਿਗਨੇ ਨੇ ‘ਗਲੋਬਲ ਫੈਨਡਮ ‘ ਦੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਏਪੀ ਨੂੰ ਇਸ ਸਮਾਰੋਹ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਭੇਜਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਇਸ ਸਮਾਰੋਹ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਨ ਐਡਮੰਟਨ ਕਨਵੈਨਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰ ਪੁੱਜੇ. ਢਿੱਲੋਂ ਦੇ Desires, Summer High, Excuses ਵਰਗੇ ਗੀਤਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਲੋਕ ਖੂਬ ਪਸੰਦ ਕਰਦੇ ਨੇ। ਜੂਨੋਂ ਅਵਾਰ੍ਡ੍ਸ ਵਿਚ ਏਪੀ ਨੇ ਪ੍ਰਫਾਰਮੈਂਸ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਆਪਣੇ ਗੀਤ ‘Summer High’ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਸਮਾਰੋਹ ‘ਚ ਮੌਜੂਦ ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬੀ ਗੀਤ ਤੇ ਝੂਮਦੇ ਤੇ ਤਾੜੀਆਂ ਮਾਰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ।

  • जालंधर: PRTC कर्मी के साथ महिला और उसके साथियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल 

    जालंधर: PRTC कर्मी के साथ महिला और उसके साथियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल 

    जालंधर (वरुण)। अमृतसर से जालंधर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जालंधर डिपो की पीआरटीसी की बस के कंडक्टर के साथ एक महिला ने की मारपीट उसका मोबाइल तोड़ा। इसके बाद महिला ने अपने साथियों को फोन करके बुलाया। 

    बताया जा रहा है कि पीआरटीसी के बस कंडक्टर को आरोपियों द्वारा एक गाड़ी में किडनैप करके ले गए और मारपीट की गई। उक्त आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस को एक कार भी बरामद हुई है और बस कंडक्टर बुरी तरह से जख्मी हुआ है। जिसे व्यास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

  • निर्मला निकेतन ज्योति किरण संस्था ने सम्मानित की छह दर्जन गरीब महिलाएं

    निर्मला निकेतन ज्योति किरण संस्था ने सम्मानित की छह दर्जन गरीब महिलाएं

    महिलाओं को स्वच्छता के प्रति भी किया जागरूक

    डॉ. रजपाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को मौके पर किया हल

    बद्दी/सचिन बैंसल: निर्मला निकेतन  ज्योति किरण संस्था  की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला  दिवस के उपलक्ष्य में बद्दी के लेबर चौक के समीप झुगियो में रहने वाले  छह दर्जन गरीब महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया।  समारोह के मुख्य अतिथि आईएसआईसी काठा अस्पताल के डॉ. रजपाल और संस्था की निदेशक मिस मैरी ने महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आई सभी महिलाओं को मुख्य अतिथि डॉ. रजपाल ने व्यक्तिगत स्वच्छता, अपने आसपास की सफाई, कान और नाक की बीमारियों के अलावा वर्तमान में मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों, चिकन पोक्स और चिकन गुनिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर महिलाओं ने अपने बीमारी के बारे में ड़ाक्टर से बात की और ड़ॉ, रजपाल ने मौके पर ही उनकी शंकाओं को दूर किया।

    संस्था की निदेशक मिस मैरी ने बताया कि जैसे ही महिलाएं समारोह में पुहंची तो उनका सबसे पहले तिलक लगा कर स्वागत किया उसके बाद खाने पीने का प्रबंध किया। सभी महिलाओं को रसोई में प्रयोग होने वाला सामान गिफ्ट के रूप में दिया। जिसे पाकर यह महिलाएं काफी प्रसन्न नजर आई। कार्यक्रम में नेहा, माया, सोमवती, सिमरन, ओमवती, प्रेमवती, ज्योति, भारती, निशा, कमलेश, मीना देवी, सपना, वनिता, निर्मला, रजीना, प्रीति, कमला, रेखा, अनारकली, रानी, नीरज, माया, रेणू, शांति, आरती, रीना, सुदेश समेत 75 महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि को भी संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर पासिंग द पार्सल समेत विभिन्न खेल भी कराए गए। जिसमें अव्वल रहने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यापक सुदेश, भागो देवी, अमृता ने मुख्य भूमिका निभाई।

  • प्रदेश में फैलता चिट्टे का जहर एक बड़ा खतरा : संजीव गर्ग 

    प्रदेश में फैलता चिट्टे का जहर एक बड़ा खतरा : संजीव गर्ग 

    नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के खिलाफ लोगों में जगाई अलख

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व नई दिशा ड्रग काउंसलिंग ने शुरू किया जागरूकता अभियान 

    बद्दी /सचिन बैंसल: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई दिशा ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिटेशन सेंटर कुल्हाड़ीवाला के तत्वाधान में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया गया। नई सब्जी मंडी बद्दी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों में नशे के खिलाफ अलख जगाई। सोलन से आई कलाकारों की टीम ने गाने व नाटक के माध्यम से लोगों को धूम्रपान व जानलेवा नशों के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। 

    जानकारी देते हुए नई दिशा ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिटेशन सेंटर कुल्हाड़ीवाला के एमडी संजीव गर्ग ने बताया के मंगलवार को दिल्ली से आई भारत सरकार की टीम के नेतृत्व में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। नई सब्जी मंडी बद्दी में सोलन से आई कलाकारों की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। संजीव गर्ग ने बताया के बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के विभिन्न स्थानों पर यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली व नई दिशा ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिटेशन सेंटर की टीम लोगों को जागरूक करेगी। 

    संजीव गर्ग ने बताया के प्रदेश में चिट्टे जैसे जानलेवा नशे का जहर तेजी से फैल रहा है और प्रदेश की युवा पीढ़ी इस भयानक नशे की गर्त में धंसती जा रही है। अगर इन नशों को जल्द रोका नहीं गया तो हमारी देवभूमि को उड़ता हिमाचल बनने में देर नहीं लगेगी। संजीव गर्ग ने कहा के नशे सिर्फ नशे के आदि को ही नहीं बल्कि नशा करने वाले के पूरे परिवार को खत्म कर देता है। आज सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नशा निवारण केंद्रों में प्रदेश के हर जिले के युवा उपचाराधीन हैं।

    शराब, चरस, गांजा, अफ़ीम, भुक्की, हेरोइन जैसे जानलेवा नशों की गिरफ्त में आने वाली युवा पीढ़ी खुद तो बर्बाद हो रही है वहीं उनके परिवार भी बर्बादी की कगार पर खड़े हैं। अगर लोगों में जागरूकता नहीं आई और युवा पीढ़ी को रोका नहीं गया तो हमारा प्रदेश भी इन जानलेवा नशों की गर्त में धंस जाएगा। भारत सरकार और नई दिशा एनजीओ ने इस नशे के कहर को रोकने के लिए ही बीबीएन में यह जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस मौके पर दिल्ली से डॉक्टर भारत भूषण, हरीश कुमार, तरुण नागिया, नई दिशा ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिटेशन सेंटर कुल्हाड़ीवाला के एमडी संजीव गर्ग, राजवीर सिंह, रजनीश, हरकीरत, दिलबाग, अभिषेक,  व पूजा नाटक अकेडमी के कलाकार उपस्थित रहे। 

  • इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, घर के बाहर बवाल

    इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, घर के बाहर बवाल

    लाहौर: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान पर फिर गिरफ्तारी के बादल मंडरा गए हैं। उनके आवास के बाहर बख्तरबंद पुलिस वाहन पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है, वहीं, दूसरी तरफ पीटीआई कार्यकर्ता इमरान खान के आवास के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। इमरान समर्थक और पुलिस आमने-सामने है और दोनों पक्षों में जोरदार टक्कर हो रही है। 

    बताया जाता है कि इमरान समर्थकों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए हैं और पुलिस हल्के बल का प्रयोग करने वाल है। इमरान खान पर एक महिला जज को धमकाने और तोशाखाना मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं होने को लेकर दो गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। यही वजह है कि उन पर गिरफ्तारी की तलवार लंबे समय से लटक रही है।

    दरअसल कल ही हेलीकॉप्टर के जरिए ही इस्लामाबाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने पहुंच गई थी, लेकिन, इमरान अपने घर से निकलकर सीधे एक रैली को संबोधित करने चले गए। 

  • भागवत  कथा के अंतिम दिन हुआ कॄष्ण सुदामा की दोस्ती कक गुनगान

    भागवत  कथा के अंतिम दिन हुआ कॄष्ण सुदामा की दोस्ती कक गुनगान

    भगवान के द्वार पर ब्राह्मणों का नहीं होता था तिरस्कार

    हवन यज्ञ के बाद किया भंडारे का आयोजन

    बद्दी/सचिन बैंसल : बद्दी के वार्ड दो में श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन कथा वाचक नरेंद्र भारद्वाज ने भगवान श्री कृष्ण और सुदामा का चित्रण किया। जिसमें दिखाया गया कि सुदामा अपनी गरीबी के चलते भगवान श्रीकृष्ण से नहीं मिलना चाहता था। भगवान ने एक भिक्षु के रूप में सुदामा के घर में आए तो उनकी पत्नी से भिक्षा मांगी लेकिन उसके बाद अन्न का एक भी दाना नहीं था। तो भगवान की कहा पानी पिला दो लेकिन जैसे ही पानी पिलाने लगी तो वह घड़ा ही टूट गया और पानी गिर गया। यह भगवान की लीला था।

    भिक्षू  ने सुदामा की पत्नी से कही  कि अगर वह पानी और अन्न नहीं दे सकती तो वचन तो दे सकती है। और ऊन्होंने सुदामा को द्ववारिका भेजने का वचन मांगा। जिस पर सुदामा को पत्नी के वचन का पालन करते हुए भगवान से मिलने जाना पड़। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के द्वार पर किसी भी ब्राह्मण का निरादर नहीं होता था। सुदामा फटे पुराने कपड़े में जब आया और उसने अपना परिचय ब्राहमण के रूप में दिया तो उसे द्वारपालों ने आदर सत्कार के साथ महल में लाया गया। कुछ लोग इसका गलत बताते है कि सुदामा को द्वारपालों ने धक्के मारे।  जैसे ही भगवान की पता चला कि सुदामा आया है तो वह नंगे पांव ही उसे लेने गए। उन्होंने सुदामा के दिए भी अमृत समझ कर खा लिए। बाद में सुदामा को वापस घर भेज दिया।

    लेकिन उसे कुछ नहीं दिया। सुदामा पूरे रास्ते यह सोचते रहे कि घर में वह क्या बताएंगे। लेकिन जब घर पर पहुंचे तो उनकी झोंपड़ी महल बन गई थी और उनकी पत्नी किसी रानी से कम नहीं थी। लेकिन सुदामा ने बाद का जीवन भी अपनी झोंपड़ी में ही व्यतीत किया। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के इस सुंदर चित्रण सुन कर उपस्थित भक्तगण भावुक हो उठे। कथा के बाद हवन यज्ञ किया गया जिसमें भक्त राम ठाकुर, निर्मला देवी, देशराज ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, राम आसरी देवी ने पूर्णाहुति में भाग लिया।  बाद में भंडारे का आयोजन किया गया जिमसें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

    कृष्ण कौशल, हरनेक ठाकुर, नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा,  भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डीआर चंदेल, पूर्व प्रिसंीपस जसवंत राय कौशल, व्यापार मंडल के प्रधान जसवंस राय, ओम प्रकाश कौशल,  दीना नाथ कौशल,  नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता.  तरसेम कांटू, दिनेश कौशल, सोनी प्रधान, संजीव ठाकुर,आज्ञा राम, केवल कृष्ण मेहता,  अमर चंद ठाकुर, प्रेम लता ठाकुर, मदन गोपाल, गुरचरण सिंह,विशेषर  ठाकुर, राम सिह ठाकुर, ललित ठाकुर ने भाग लिया।

  • 2.57 ग्राम चिट्टे सहित अम्ब निवासी पकड़ा

    2.57 ग्राम चिट्टे सहित अम्ब निवासी पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : सोमवार को पुलिस ने अम्व के एक व्यक्ति से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जानकारी के अनुसार थाना अम्ब के कर्मचारी जब गश्त पर थे तभी एक संदिग्ध की तालाशी ली गई। शक की बिनाह पर हुई उस तालाशी में अजय कुमार पुत्र गुरदेव सिंह निवासी प्रताप नगर अम्ब, तहसील अम्ब से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।