Blog

  • पंजाब : सुविधा केंद्र से लाखों की चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब : सुविधा केंद्र से लाखों की चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

    बठिंडा: सुविधा केंद्र में लाखों रुपये की नकदी चोरी करने वाले आरोपी गुरबंत सिंह को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से लाखों की नकदी और डीवीआर बरामद कर ली है। बार-बार बयान बदलने के चलते आरोपी पुलिस की निगाह में आ गया।

    जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने पूरा सच उगल दिया। शुक्रवार रात को सुविधा केंद्र में रखी करीब बीस लाख रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी हो गया था जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को पूरा दिन सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक-एक कर्मी से लगातार पूछताछ की थी।

    जब सुविधा कर्मी गुरबंत ने अपने बयान बदले तो पुलिस का उस पर संदेह गहरा होता गया। रविवार को जब पुलिस ने गुरबंत से सख्ती कर पूछताछ की तो पुलिस ने उसके एक ठिकाने से चोरी की गई लाखों की नकदी और डीवीआर बरामद कर लिया। 

  • पंजाब : ज्वेलर की हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब : ज्वेलर की हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    मोगा: राम गंज मंडी में ज्वेलर की हत्या और लूट मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। मोगा पुलिस और एजीटीएफ पंजाब, बिहार पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बिहार के पटना से तीन और नांदेड़ महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन पिस्टल भी बरामद हुए हैं।

    12 जून को मोगा के राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दुकान पर दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकान के मालिक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुकान के मालिक विक्की अपनी दुकान पर बैठा था। करीब 1.30 बजे पांच लोग आए, जिनमें से तीन शोरूम के अंदर दाखिल होकर सामान दिखाने को कहने लगे। कुछ देर बाद बाहर खड़े 2 लोग भी अंदर आ गए और बैठ गए और स्टाफ को सामान दिखाने को कहा।

    अचानक गन निकालकर सामान लूटने लगे तो दुकान के मालिक ने रोकने की कोशिश की। लुटेरों ने उस पर गोली चला दी और सामान लेकर फरार हो गए। गोली लगने पर दुकान के मालिक को मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना के डीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दुकान मालिक विक्की की मौत हो गई। 

  • तीन गोदामों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    तीन गोदामों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    पुणेः पुणे से एक भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। पुणे में गंगाधाम चौक से पहले माता मंदिर के पास एक गोदाम में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया। फायर ब्रिगेड की ओर से 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

    जानकारी के मुताबिक आग 3 अलग-अलग गोदामों में लगी थी। आग लगने से इलाके में भगदड़ का माहौल बन गया। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां बुलाई। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। साथ ही आग बुझाने की कोशिश जा रही है। आग अलग-अलग प्रकार के गोदाम में लगी है। जैसे बिस्कुट, सीमेंट, मोल्डिंग सामग्री शामिल थे।

    पुणे के कोंढवा इलाके में लगी आग गंगाधाम सोसाइटी के पास काकड़े बस्ती में लगी आग करीब तीन एकड़ क्षेत्र में फैल चुकी है। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक धुंआ सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच फैला था। प्रशासन ने कुछ इमारतों को खाली करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। गोदाम के पास पड़ोस में रहने वाले निवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
    अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਵਪਾਰੀ ਤੋਂ 90 ਲੱਖ ਦੀ ਫਿਰੋਤੀ ਮੰਗਣ ਵਾਲਾ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਦਾ ਮਾਲਿਕ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਵਪਾਰੀ ਤੋਂ 90 ਲੱਖ ਦੀ ਫਿਰੋਤੀ ਮੰਗਣ ਵਾਲਾ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਦਾ ਮਾਲਿਕ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਿਤ ਕਰਦੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਟਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਇੱਕ ਵਪਾਰੀ ਕੋਲੋਂ ਇੱਕ ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਵਟਸ-ਐੱਪ ਕਾਲ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਜੱਗੂ ਭਗਵਾਨਪੁਰੀਆ ਦੱਸ ਕੇ 90 ਲੱਖ ਦੀ ਫਿਰੋਤੀ ਮੰਗੀ ਅਤੇ ਫਿਰੋਤੀ ਦੇ ਪੈਸੇ ਨਾ ਦੇਣ ਤੇ ਵਪਾਰੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ। 

    ਇਸਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲਣ ਤੇ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਲਦੀ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਉਕਤ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।  ਅਤੇ ਉਪ ਕਪਤਾਨ ਪੁਲਿਸ ਬਟਾਲਾ, ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਬਟਾਲਾ ਅਤੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸੀ. ਆਈ. ਏ ਬਟਾਲਾ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾਕੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰਨ ਲਈ ਉਪਰਾਲੇ ਆਰੰਭ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਜਿਸਦੀ ਸੁਪਰਵੀਜਨ ਕਪਤਾਨ ਪੁਲਿਸ ਇੰਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ, ਬਟਾਲਾ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਮੁਕੱਦਮਾ ਦੀ ਸੰਗੀਨਤਾ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਇਸ ਉੱਪਰ ਸੰਵੇਦਨਸ਼ੀਲਤਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਫਿਰੋਤੀ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਦੋਸ਼ੀ ਜਿਸਦਾ ਨਾਮ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ 8 ਘੰਟਿਆ ਵਿੱਚ ਟਰੇਸ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ।

    ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਾਦੀਆਂ ਰੋਡ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸੁੱਖ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਜੁਰਮ ਕਬੂਲ ਕਰਦਿਆ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਨੇ ਲਾਲਚ ਵਿੱਚ ਆਕੇ ਜੱਗੂ ਭਗਵਾਨਪੁਰੀਆ ਦਾ ਨਾਮ ਲੈ ਕੇ ਆਪ ਖੁੱਦ ਧਮਕੀ ਦੇ ਕੇ ਫਿਰੋਤੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਫੋਨ ਵੀ ਜ਼ਬਤ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਮਲਕੀਅਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ 02 ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਦੋਸ਼ੀ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਗਲੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਜਾਰੀ ਹੈ।

  • 300 फीट ऊंची चट्टान से गिरा कुत्ता, एयरलिफ्ट कर बचाई जान, देखें वीडियो

    300 फीट ऊंची चट्टान से गिरा कुत्ता, एयरलिफ्ट कर बचाई जान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अमेरिका में एक शख्‍स का पालतू कुत्‍ता स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी 300 फीट ऊंची चट्टान से नीचे गिर गया। उस शख्‍स ने यूएस कोस्ट गार्ड्स से हेल्‍प मांगी। जिसके बाद यूएस कोस्ट गार्ड्स एक हेलीकॉप्टर लेकर घटनास्‍थल पर पहुंचे। कुत्‍ते को बचान के लिए उन्‍होंने काफी जद्दोजहद की। आखिरकार 90 मिनट में उनका रेस्क्यू मिशन पूरा हो गया।

    वीडियो में दिख रहा है कि कोस्ट गार्ड्स के रेस्क्यू मिशन के दौरान एक जवान रस्सियों के सहारे सैकड़ों फीट नीचे गया और फिर कुत्ते को हेलीकॉप्टर तक उठा कर ले गया। उसके बाद कुत्‍ते को उसके मालिक को सौंप दिया गया। एयरलिफ्ट कर बचाए गए कुत्‍ते का वीडियो अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।

    वीडियो में आप देख सकतें है कि पालतू जानवर चट्टानी किनारे पर बेबस बैठा था, इस उम्मीद में कि कोई उसे बचा लेगा। समुद्र की लहरें उससे टकरा रही थीं, वह ऊंची जमीन खोजने के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन उसके पास बहुत कम सूखी जमीन ही थी। वहां दलदल था, और काफी उूंचाई से गिरने के कारण कुत्‍ता घायल भी हो गया था।

  • ਪੰਜਾਬ: ਗਊਆਂ ਨੂੰ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਮਾਰ ਕੇ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਮੁੱਖ ਸਰਗਨਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਗਊਆਂ ਨੂੰ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਮਾਰ ਕੇ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਮੁੱਖ ਸਰਗਨਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ

    ਫਰੀਦਕੋਟ: ਜੈਤੋ ਦੇ ਪਿੰਡ ਢੈਪਈ ਵਿੱਚੋਂ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਗਊਆ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਦਾ ਗੋਰਖ ਧੰਦਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਗਊ ਰਕਸ਼ਾ ਦਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਦੀਪ ਵਰਮਾ ਰਾਮਪੁਰਾ ਫੂਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਬੱਬੂ ਪੁੱਤਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਢੈਪਈ ਬੇਸਹਾਰਾ ਗਊਆ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਇੱਕ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਕਰ ਲੇਂਦਾ ਸੀ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਢੈਪਈ ਅਤੇ ਕੋਹਾਰਵਾਲ ਦੇ ਚਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਸ਼ਾਮਲ ਨੇ ਗਊ ਰਕਸ਼ਾ ਦਲ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਗਊ ਤਸਕਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪੰਜਾਬ, ਹਰਿਆਣਾ, ਰਾਜਸਥਾਨ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਵਿੱਚ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਨੇ। ਕਈ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇਹ ਤਸਕਰ ਪੀ, ਉ, ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਵਿੱਚ ਲੋੜੀਂਦਾ। ਅੱਜ ਸਾਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਕਿ ਗਊਆ ਨੂੰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਕਿਸੇ ਸੁਨਸਾਂਨ ਜਗਾ ਤੇ ਰਾਤ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵੱਢ ਟੁਕ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਬਾਹਰਲੀਆਂ ਸਟੇਟਾਂ ਵਿੱਚ ਬੀਫ ਭੇਜਦਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਅਸੀਂ ਐਸ, ਐਸ,ਪੀ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਫਰੀਦਕੋਟ ਨੂੰ ਦਿਤੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਦੇਰੀ ਤੋਂ ਤਰੁੰਤ ਐਸ, ਐਚ, ਓ, ਸਦਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਐਸ, ਐਚ, ਓ, ਜੈਤੋ ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਲਗਾਈ ਸਾਂਝੇ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਦੋਰਾਨ 13 ਗਊਆ ਸਮੇਤ ਮੁੱਖ ਸਰਗਨਾ ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਚਾਰ ਗਊ ਤਸਕਰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਦ ਕਿ ਥਾਣਾ ਜੈਤੋ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਪੰਜ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਵੱਖ ਵੱਖ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਫਰਾਰ ਹੋਏ ਦੋਸ਼ੀ ਲਵਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਮੇਘਰਾਜ,ਅਬਦੂਲਾ,ਦੀ ਭਾਲ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਜੁਟੀ ਹੈ।

  • पंजाब : पुलिस ने धार्मिक स्थल में लगाया था लंगर, ऐसे फ्रूटी के लालच में फंसी डाकू हसीना

    पंजाब : पुलिस ने धार्मिक स्थल में लगाया था लंगर, ऐसे फ्रूटी के लालच में फंसी डाकू हसीना

    लुधियाना: सीएमएस कंपनी की गाड़ी में साढ़े 8 करोड़ की लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर उर्फ मोना को बीते कल उत्तराखंड के एक धार्मिक स्थल से गिरफ्तार किया गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने ट्रैप लगाया था। पुलिस को उसके धार्मिक स्थल में होने की लोकेशन मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उस धार्मिक स्थल के बाहर फ्रूटी का लंगर लगाया। यहां जैसे ही मोना पति के साथ फ्रूटी लेने के लिए कतार में लगी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मोना ने वारदात से पहले मन्नत मांगी थी कि अगर वह लूट करने में कामयाब हो गए तो धार्मिक स्थल जाएंगे। लूट के बाद वह पति के साथ माथा टेकने पहुंची। यहां माथा टेकने के समय की फोटो भी शेयर की थी। इससे पहले उसने अपनी मां को फोन भी किया था। कॉल ट्रेसिंग पर पुलिस को पता चला कि वह उत्तराखंड में है। पुलिस की टीमें तुरंत उत्तराखंड रवाना हो गई।

    इस बीच जब माथा टेक कर जब मनदीप कौर पति के साथ वापस आ रही रही थी तो इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने इन्हें दबोचा। उसकी पहचान कपड़ों और जूतों से की हुई । मोना अपने पति के साथ नेपाल भागने की फिराक में थी। इसके लिए उसे हुलिया बदलने की भी कोशिश की। इसके साथ यही भी खुलासा हुआ कि वारदात के बाद मोना और उसका पति रिश्तेदार के घर रुके थे। इस दौरान उन्होंने किसी से भी फोन पर बात नहीं की। यहां से वह उत्तराखंड वाना हुए। यह भी पता चला है कि 29 साल की मनदीप की पटियाला में 2018 में शादी हुई थी। यहां उसका तलाक हो गया था।
    इसके साथ पुलिस ने एक और आरोपी गुलशन को गिद्दड़बाहा से गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस ने 21 लाख रुपए रिकवर किए हैं। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 9 हो गई है। वहीं इस मामले में अभी तक 3 और आरोपी पकड़ने बाकी हैं। इनमें गोपा, नन्नी और सनी शामिल है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक 5 करोड़ 96 लाख रुपए रिकवर हो चुके हैं।

  • समंदर में धू-धूकर जला जहाज, 120 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    समंदर में धू-धूकर जला जहाज, 120 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े महासागर पैसेफिक ओशियन में स्थित फिलीपींस का जहाज हादसे का शिकार हो गया. यहां सैकड़ों यात्रियों को लेकर जा रहे पानी के जहाज में आग लग गई, जिससे वो समंदर में ही धू-धूकर जलने लगा. अफरा-तफरी के बीच फिलीपींस कोस्‍ट गार्ड्स द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

  • वजन कम करने के चक्कर में  सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मौत

    वजन कम करने के चक्कर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मौत

    नई दिल्लीः 21 साल की कुइहुआ को अपना 100 किलो वजन घटाना था, जिसमें से वो सिर्फ 2 महीने में 25 किलो तक घटा चुकी थी। वह अपने शरीर के आधे से अधिक वजन को कम कर सोशल मीडिया पर मिसाल पेश करना चाहती थी. कुइहुआ का वजन करीब 200 पाउंड था, जिसे वह कम करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी। 

     कुइहुआ ने वजन घटाने के लिए बकायदे फिटनेस कैंप को जॉइन किया था, जहां वह जमकर वर्कआउट करती थी. इतना ही नहीं, चीनी इंफ्लूएंसर ने खाना-पीना सब छोड़ दिया, जो कुइहुआ के मौत का कारण बन गया. रिपोर्ट के मुताबिक, उसके परिवार वालों ने वजन घटाने के लिए गलत और जल्दी रिजल्ट देने वाले तरीकों से दूर रहने की अपील की है.

  • यात्रियों से भरी बस पलटी, 13  की मौत

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 13 की मौत

    लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बस लाहौर से रावलपिंडी जा रही थी और यह कल्लार कहार साल्ट रेंज के पास राजमार्ग पर पलट गई।

    अधिकारियों ने कहा, ‘‘पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित कम से कम 13 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।’’ ‘नेशनल हाईवे एंड मोटरवे पुलिस’ ने बताया कि दुर्घटना संभवत: बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। अधिकारियों ने कहा कि मृतक संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि बस में 34 यात्री थे।