Blog

  • पंजाब: गुरुद्वारा के सरोवर से मिली युवती की लाश

    पंजाब: गुरुद्वारा के सरोवर से मिली युवती की लाश

    श्री मुक्तसर साहिब : गुरुद्वारा तूड़ी गंटी साहिब के सरोवर में आज नवविवाहिता की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, आज माथा टेकने आए श्रद्धालुओं ने सरोवर की परिक्रमा के दौरान युवती शव देखा। मामले की जानकारी देते हुए श्री दरबार साहिब के प्रबंधक रेशम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को सरोवर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

    लड़की की उम्र 23 साल के आसपास लग रही है। मृतका ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ है। जिससे यह लगता है कि युवती की शादी कुछ दिन पहले ही हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाब: पूर्व मंत्री ने दी अमृतपाल को खुली चुनौती, देखें वीडियो

    पंजाब: पूर्व मंत्री ने दी अमृतपाल को खुली चुनौती, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। पंजाब की पूर्व मंत्री व दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी अमृतसर की प्रधान लक्ष्मीकांता चावला ने वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने अमृतपाल को विदेशी एजेंसियों के लिए काम करने वाला बताया। अमृतपाल को अमृतसर आकर उनके तीन सवालों के जवाब देने होंगे। प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए अमृतपाल को खुली चुनौती दी है। उनका कहना है कि अमृतपाल ड्राइवर दुबई वाले बनाम अमृतपाल सिंह, कौन हो व कहां से आए हो, यह भारत की एजेंसियां पता करवाएंगी। अमृतपाल भारत के खिलाफ षडयंत्र करने वाली एजेंसी के लिए काम करने वाला एजेंट हो सकता है और पंजाब में अशांति फैलाने के लिए आया है।

    प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने चुनौती देते हुए अमृतपाल को अमृतसर आने के लिए कहा है। उनका कहना है कि अमृतपाल को अकेले उनके सामने आना होगा और उसका पूरा सम्मान किया जाएगा। मीडिया मौजूद रहेगी। वह उनसे पंजाब से जुड़े तीन सवाल पूछेंगी। अगर अमृतपाल सही जवाब नहीं दे सका तो उसे खुद दुबई वापस जाना होगा। प्रो. चावला ने कहा कि अमृतपाल रोज झूठ बोल रहा है। उन्हें इन सवालों के जवाब देने आना होगा। वह इंतजार में हैं कि अमृतपाल उनकी चुनौती को कब स्वीकार करता है। प्रो. चावला ने कहा कि अगर अमृतपाल उनके सवालों के सही जवाब दे देता है तो वह उसे विद्वान मान लेगी और जो भी कहता है उसे भी सच मान लेगी।

  • पंजाब: फ्लाईओवर के पास एक्टिवा और ट्रक की भयानक टक्कर, महिला की मौत

    पंजाब: फ्लाईओवर के पास एक्टिवा और ट्रक की भयानक टक्कर, महिला की मौत

    जीरकपुर: ढकोली के फ्लाईओवर के पास सड़क दुर्घटना में 62 साल की महिला की मौत हो गई। ढकोली के डीएस एस्टेट की रहने वाली रेनू भाटिया एक्टिवा पर जा रही थी कि ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई। जिसके बाद मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की बॉडी को डेराबस्सी के अस्पताल में रखवाया गया है।

  • आज का राशिफल, 18 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 18 नवंबर 2022

    मेष: व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

    वृष: व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। बेवजह कहासुनी हो सकती है।

    मिथुन: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अध्यात्म में रुझान रहेगा।

    कर्क: भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    सिंह: नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    कन्या: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा।

    तुला: नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें।

    वृश्चिक: योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

    धनु: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।

    मकर: आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें।

    कुंभ: घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे। भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी।

    मीन: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

  • पंजाब में शिवसेना का ऐलान: आज हिंदू नेता वापिस करेंगे सिक्योरिटी

    पंजाब में शिवसेना का ऐलान: आज हिंदू नेता वापिस करेंगे सिक्योरिटी

    लुधियाना: पंजाब शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के प्रवक्ता चंद्रकांत चड्‌ढा ने कहा कि आज सभी शिवसैनिक जिला पुलिस दफ्तरों में पहुंच अपनी सुरक्षा वापस देने आ रहे हैं। चड्‌ढा ने कहा कि देश और धर्म की सेवा ही यदि करनी है तो गनमैन की क्या जरूरत है। शिवसेना पंजाब के प्रदेश प्रमुख योगराज शर्मा के आदेशों के बाद यह फैसला लिया गया है। चड्ढा ने कहा कि कुछ शिव सैनिक गलत बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे गुरेज करना चाहिए। पंजाब में माहौल खराब होने से रोकने की जरूरत है।
    शिवसेना की छवि को धूमिल करने वाले नेताओं से पंजाब शिवसेना बाला साहेब दूरी बनाकर रख रही है। हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए वह सदैव तैयार हैं। देश विरोधी ताकतों का पहले भी विरोध करते रहे हैं और आगे भी विरोध जारी रहेगा। चड्‌ढा ने कहा कि यदि शिवसेना नेताओं पर हमला होता है तो उसकी जिम्मेदार पंजाब पुलिस की नहीं होगी। क्योंकि जो नेता गलत बयानबाजी करते हैं वह सुरक्षा कर्मचारियों के लिए करते हैं। इस वजह से वह अपने सुरक्षाकर्मी वापस देंगे। इस समय थानों और चौकियों में पुलिस बल की भारी कमी है।

  • पंजाब: विजिलेंस ने रिश्वत लेते ACP के रीडर को किया गिरफ्तार

    पंजाब: विजिलेंस ने रिश्वत लेते ACP के रीडर को किया गिरफ्तार

    अमृतसर: विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने अमृतसर पूर्वी के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) के रीडर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सीनियर कॉन्स्टेबल एक निजी व्यक्ति के साथ मिलकर केस को रफा-दफा करने के लिए 15 हजार रुपए मांग रहा था और लास्ट में 10 हजार रुपए में बात खत्म हुई। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ACP पूर्वी के नायब रीडर की पहचान सीनियर कॉन्स्टेबल गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है।

    इस रिश्वत को मांगने के लिए उसका साथ करीमपुरा निवासी मयूर नामक व्यक्ति दे रहा था। प्रताप नगर निवासी सुच्चा सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दी कि स्थानीय पुलिस ने उसके लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। जिसे रफा-दफा करने के लिए ही दोनों आरोपी मिलकर उनसे रिश्वत मांग रहे थे। सुच्चा सिंह ने बताया कि रीडर गुरदीप अपने साथी मयूर के साथ मिलकर उससे 15 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। बातचीत के बाद बात 10 हजार रुपए में पूरी हुई, लेकिन उसका जमीर पैसे देने को नहीं मान रहा था। दबाव के बाद उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो का दरवाजा खटखटाया। शिकायत मिलने के बाद टीम का गठन किया गया।

    जिसके बाद प्लानिंग कर सुच्चा सिंह को 10 हजार रुपए देकर भेजा गया। जब आरोपी ने 10 हजार रुपए पकड़ लिए तो सरकारी गवाहों की हाजिरी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खि़लाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • जालंधरः चोरी के बाईक पर नकली नंबर लगाकर घूम रहे युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, 1 गिरफ्तार, 1 फरार

    जालंधरः चोरी के बाईक पर नकली नंबर लगाकर घूम रहे युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, 1 गिरफ्तार, 1 फरार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम के हत्थे चोरी के मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगाकर बाइक पर घूम रहे दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिसमें से एक तो पुलिस ने मौके पर दबोच लिया और दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। जिसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

    क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल चोरी करके उसे बेचने की फिराक में काला सिंघया रोड घूम रहे हैं, जिस पर PB-08-DB-9565 नकली नंबर प्लेट लगी हुई है। उन्हें काला सिंघया रोड के पास से पकड़ा जा सकता है। उसी समय पुष्प वाली ने अपनी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह नाकाबंदी कर वहां से मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे आरोपी मनिंदर सिंह कलसी उर्फ हनी को काबू कर लिया। 

    अंधेरे का फायदा उठाता हुआ उसके पीछे बैठा उसका दोस्त कबीर बिहार बस्ती बाबा खेल निवासी महक प्रीत सिंह उर्फ अभी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है और उसके दोस्त की तलाश में जुट गई है।

  • जालंधरः वांछित भगोड़ी महिला गिरफ्तार

    जालंधरः वांछित भगोड़ी महिला गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना सदर नकोदर की पुलिस ने वांछित भगोड़ी महिला गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गांव चकला कला सदर नकोदर निवासी अमनदीप कौर उर्फ अमनी के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि 11-02-2021 थाना सदर नकोदर में मुकदमा नंबर 27 दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने 15-11-2022 को आरोपित अमनदीप कोर को भगोड़ी करार कर दिया गया था,  जिसे तहत उनकी टीम के एसआई सोमनाथ ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः वांछित भगोड़ा सहित जुआ खेल रहे 5 गिरफ्तार

    जालंधरः वांछित भगोड़ा सहित जुआ खेल रहे 5 गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना नकोदर की पुलिस ने वांछित भगोड़ा और जुआ खेल रहे 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान फुआरा चौक नकोदर मैं मौजूद थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड के अंदर बने के केबिन में व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं उसी दौरान एएसआई परमजीत सिंह ने टीम तैयार करके वहां पर रेड कर गणी राम पुत्र महिन्दर पाल वासी कंधोला कला, सिकंदर खान पुत्र भोले मिया वासी डीबीपुर नुरमहल, मनी कुमार पुत्र रामू और राजू पुत्र शेर सिंह वासी किला मोहल्ला लुधियाना को जुआ खेल रहे समय 19350 रुपए भारतीय करेंसी के साथ दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह एएसआई बलविंदर सिंह ने वांछित भगोड़ा सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र बलदेव सिंह निवासी  पनडोरी खास, नकोदर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 14-12-2019 थाना नकोदर में मुकदमा नंबर 128 दर्ज किया गया। जिसे अदालत ने 14-11-2002 को भगोड़ा करार कर दिया था।

  • जालंधरः हेरोइन और अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार….

    जालंधरः हेरोइन और अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार….

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना मेहतपुर की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन और अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतपाल उर्फ काका पुश्र मखन सिंह वासी उमरेवाल और सोडी राम पुत्र मोहन लाल वासी बाड़ा सालाम मेहतपुर के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई भूपिंदर सिंह ने गांव उमरेवाल से सतपाल उर्फ काका को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि सतपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। 

    वहीं दूसरी तरफ एएसआई सरवन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव बड़ा सलाम से नाजायज शराब की चल रही भट्टी सहित 100 किलो लाहन और अवैध शराब के साथ सोढी राम को गिरफ्तार किया है।