जालंधरः वांछित भगोड़ा सहित जुआ खेल रहे 5 गिरफ्तार

जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना नकोदर की पुलिस ने वांछित भगोड़ा और जुआ खेल रहे 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान फुआरा चौक नकोदर मैं मौजूद थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड के अंदर बने के केबिन में व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं उसी दौरान एएसआई परमजीत सिंह ने टीम तैयार करके वहां पर रेड कर गणी राम पुत्र महिन्दर पाल वासी कंधोला कला, सिकंदर खान पुत्र भोले मिया वासी डीबीपुर नुरमहल, मनी कुमार पुत्र रामू और राजू पुत्र शेर सिंह वासी किला मोहल्ला लुधियाना को जुआ खेल रहे समय 19350 रुपए भारतीय करेंसी के साथ दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसी तरह एएसआई बलविंदर सिंह ने वांछित भगोड़ा सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र बलदेव सिंह निवासी  पनडोरी खास, नकोदर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 14-12-2019 थाना नकोदर में मुकदमा नंबर 128 दर्ज किया गया। जिसे अदालत ने 14-11-2002 को भगोड़ा करार कर दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *