Blog

  • पंजाब : दो घरों में हुई लड़ाई, चली ईंटें , देखें वीडियो

    पंजाब : दो घरों में हुई लड़ाई, चली ईंटें , देखें वीडियो

    लुधियाना : शिमलापुरी इलाके स्थित गुरू गोबिंद सिंह नगर में 2 घरों में लड़ाई के दौरान जमकर ईंटें चलीं। ईंटें लगने से एक बच्चे सहित कुछ लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। जानकारी के अनुसार लड़ाई का कारण घर के बाहर सब्जी की रेहड़ी लगाने को लेकर विवाद हो गया।

    स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि आमने सामने स्थित दोनों घरों से करीब दो से अढ़ाई घंटे तक दोनों तरफ से ईंटें चलती रही। जिसके चलते एक बच्चे सहित कुछ अन्य लोग जख्मी हुए। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • सुबह उठने के बाद रहती है थकान? तो देखें ये वीडियो  

    सुबह उठने के बाद रहती है थकान? तो देखें ये वीडियो  

    Ayurvedic Tips : क्या आप भी सुबह उठने का बाद बहुत थकान महसूस करते हैं? जैसे-जैसे हम वसंत श्रतु और गर्मियों के मौसम में प्रवेश करते हैं, लोगों के साथ सुबह उठने का बाद थकान की समस्या देखने को मिलती है। भले ही, उन्होंने रात में 7-8 घंटे की अच्छी नींद क्यों न ली हो, इसके बावजूद उन्हें सुबह बहुत नींद आती है। 

    आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र (BAMS, Ayurveda) के अनुसार, वसंत और गर्मियों की शुरुआत के दौरान शरीर में कफ का प्रभाव अधिक होता है। साथ ही सुबह 6-8 बजे के समय कफ अधिक प्रभावी है। यही कारण है, कि इस दौरान आप अधिक थकान और आलस्य महसूस करते हैं। लेकिन लोगों को इसके कारण काफी असजता होती है। इसकी वजह से उनके कई काम भी देर से होते हैं। ऐसे में सुबह की थकान से छुटकारा पाने लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढन में लगे रहते हैं। डॉ. वरालक्ष्मी ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सुबह की थकान को दूर करने के लिए 3 आयुर्वेदिक उपाय शेयर किये हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

    सुबह की थकान दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय-

    सुबह उठने के बाद तरोताजा महसूस करने के लिए दैनिक व्यायाम से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। कुछ सरल एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग या मॉर्निंग वॉक करने से थकान दूर होती है और हल्का महसूस करते हैं। इससे आपको पूरा दिन एनर्जेटिक और स्वस्थ रहने में भी मदद मिलेगी।

    शरीर की गर्मी बढ़ाने वाले फूड्स खाएं

    तीखे, कड़वे और कसैले स्वाद वाले हल्के भोजन खाने से आपके भीतर की गर्मी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह पाचन को बनाए रखते हैं और आपको एनर्जी प्रदान करते हैं। यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

  • 24 घंटे में 6 लोगों ने की आत्महत्या ,जानें मामला   

    24 घंटे में 6 लोगों ने की आत्महत्या ,जानें मामला   

    नई दिल्ली : नोएडा को एक ही दिन में 6 आत्महत्याओं ने हिलाकर रख दिया है और इन मामलों में सबसे बड़ा कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर को नोएडा में रहने वाले 6 लोगों ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बीटा-2 क्षेत्र में रहने वाले जगबीर सिंह राठी (50) ने गामा-वन के पास एक पेड़ से फांसी लगा ली। वह एक बिजनेसमैन थे और उनकी आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

    24 घंटे में नोएडा में 6 लोगों ने खत्म की अपनी जीवन लीला

    मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरे मामले में बादलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय महिला शिवानी ने मानसिक तनाव के कारण अपने घर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। तीसरी घटना में थाना फेस-वन क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय ललिता ने फिर से मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। चौथे मामले में थाना जारचा क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र उर्फ जीतू ने अपने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी, फिर मानसिक तनाव को कारण बताया गया। पांचवी घटना में थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 54 के पास एक 20 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने तनाव के कारण पेड़ की शाखा से लटक कर आत्महत्या कर ली। छठे मामले में कासना क्षेत्र में रहने वाले युवक सोनू उम्र 21 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया।

    पुलिस ने मानसिक तनाव को ठहराया जिम्मेदार

    पुलिस की ओर से मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक जितने भी मामले सामने आए हैं, उनमें मानसिक रूप से परेशान लोगों ने ही आत्मघाती कदम उठाया है। इससे पहले 25 सितंबर को एक तलाकशुदा जोड़े के शव उनके फ्लैट में पाए गए थे। दोनों ने आत्महत्या कर ली थी। उनके पास जहर वाली दवाइयों की खाली बोतलें और एक सुसाइड नोट मिला। 19 सितंबर को एक लड़की ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह घटना नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब 9.30 बजे हुई और लड़की ने अपना एक हाथ खो दिया। 12 सितंबर को एक मानसिक रूप से बीमार महिला ने एक हाईराइज सोसायटी की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

  • चंडीगढ़ः करवा चौथ और दिवाली पर लगाई विशेष प्रदर्शनी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः करवा चौथ और दिवाली पर लगाई विशेष प्रदर्शनी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: ‘करवा चौथ और दिवाली पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। किसान भवन में इस सीज़न की पहली प्रदर्शनी है जो करवा चौथ और दिवाली के मद्देनजर लगाई गई है। करवा चौथ के लिए महिलाओं के लिए करवा थाली और ट्रेंडी त्योहार थीम वाले डिजाइनर परिधान भी उपलब्ध है। कश्मीर घाटी की एक सदियों पुरानी कला को कश्मीर शॉलों में देखा जा सकता है। ये शॉल अत्यंत गर्म और मुलायम होती है। इन्हें विशेष रूप से पश्मीना बकरियों के ऊन से बनाया जाता है।

    ये शॉल दो प्रकार की होती है। कानी कर शॉल तथा कढ़ाई वाले शॉल।मूल कश्मीरी सूट और शॉल विभिन्न कला कृतियों जैसे – पेपर माचे, सोज़नी कढ़ाई डिजाइन और कानी वर्क में जम्मू और कश्मीर के स्थानीय कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित की प्रदर्शनी भी लगी है। यहां हस्तनिर्मित आभूषण और जूतियां की प्रदर्शनी लगी हुई है। इस प्रदर्शनी में औषधीय जड़ी-बूटियों से बने प्राकृतिक हस्तनिर्मित त्वचा और शरीर देखभाल उत्पाद भी है।

  • जालंधर में करवाई गई  हाफ मैराथन, देखें वीडियो

    जालंधर में करवाई गई हाफ मैराथन, देखें वीडियो

    जालंधर : हर साल की तरह इस साल भी जालंधर में हाफ मैराथन कराई गई है। मैराथन तीन कैटेगरी में करवाई गई। जिसमें पहले 5 किलोमीटर दूसरी 10 और तीसरी 21 किलोमीटर की कैटेगरी में थी। इस मैराथन में हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। मैराथन में करीब 3 हजार लोग दौड़े, जिसमें नौजवान, बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

    मैराथन की खूबसूरती यह थी कि इसमें जालंधर के अलावा अन्य शहरों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस मैराथन में भाग लेने वाले 21 किलोमीटर के विजेता पहले और दूसरे नंबर पर आने वाले विजेताओँ ने बताया कि यह जालंधर प्रशासन की ओर से अच्छा प्रयास है। जिससे नौजवानों को खेलों के प्रति अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।

  • ऑडी में सब्जी बेचने निकला शख्स, Video देख लोक हुए हैरान

    ऑडी में सब्जी बेचने निकला शख्स, Video देख लोक हुए हैरान

    वायरल वीडियो : आप अक्सर बाजार में सब्जियां खरीदने जाते होंगे. लेकिन कैसा लगता है जब कोई महंगी कार से सब्जी बेचने आता है? किसान अपने खेतों से सब्जियों को ट्रैक्टर में या छोटी गाड़ी में रखकर बाजार में लाते हैं, आपने देखा होगा. बाद में यहां सब्जियां बेची जाती हैं. लेकिन जमाना अब बदल चुका है. केरल में एक सब्जी वाले की मेहनत का नतीजा है जो आज वह अपनी ऑडी ए4 कार में बैठकर सब्जियां बेचने आता है.

    वायरल वीडियो में एक शख्स मंडी में अपनी सफेद ऑडी कार से पहुंचता है. तब वह कार पार्क करके अपनी लुंगी उतार देते हैं ताकि वह सब्जी विक्रेता की तरह दिखें और लुंगी भी गंदी न हो. उन्हें हाफ पैंट और टीशर्ट पहनने के बाद, प्लास्टिक की पन्नी को एक ऑटो रिक्शा से निकालकर जमीन पर बिछाकर सब्जी लगाते हैं. उसके बाद शख्स को ग्राहकों को सब्जियां बेचते हुए देखा जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार सब्जी बेचने वाले व्यक्ति का नाम सुजीत है. वह सारी सब्जियां बेचने के बाद अपनी लुंगी फिर से पहनते हैं, पन्नी को ऑटो रिक्शा में रखते हैं और फिर कार में बैठकर वहां से चले जाते हैं.

    इस वीडियो को अबतक लाखों लोगों ने देखा है और कई लोगों ने कमेंट देकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि उसे पता चला कि सब्जियां बेचने के लिए पहले ऑडी कार खरीदनी होगी. एक व्यक्ति ने कहा कि ये किसान बहुत धनी है. इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है.

  • भीषण भूकंप ने मचाई तबाही, 2000 लोगों की मौत

    भीषण भूकंप ने मचाई तबाही, 2000 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। तालिबान प्रवक्ता का कहना है कि अफगानिस्तान के पश्चिम में शक्तिशाली भूकंप में लगभग 2 हजार लोग मारे गए है। पश्चिमी अफगानिस्तान में ईरानी सीमा के पास आए इस शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। भूकंप ने हेरात शहर से लगभग 40 किमी (25 मील) दूर कई गांवों को तबाह कर दिया है

    कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं और लोग अभी भी मलबे के ढेर में फंसे हुए हैं लोगों द्वारा कम से कम तीन शक्तिशाली झटके महसूस किए गए जिंदा बचे लोगों ने खौफनाक मंजर का वर्णन किया जब कार्यालय की इमारतें पहले हिलीं और फिर उनके चारों ओर ढह गई। देश के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रेयान ने कहा कि हेरात में भूकंप से मरने वालों की संख्या मूल रूप से बताई गई संख्या से अधिक है उन्होंने तत्काल मदद की अपील करते हुए कहा, लगभग छह गांव नष्ट हो गए हैं और सैकड़ों नागरिक मलबे के नीचे दब गए है। एक अपडेट में कहा गया है कि 465 घर नष्ट हो गए हैं और 135 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए हैं 

  • जालंधर: नकोदर बेअदबी में 4 युवकों की मौत के मामले में SIT गठित

    जालंधर: नकोदर बेअदबी में 4 युवकों की मौत के मामले में SIT गठित

    जल्द से जल्द जांच पूरी करने का आदेश

    जालंधर, ENS: 1986 में नकोदर में हुई बेअदबी के मामले में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग में 4 युवकों की मौत के मामले में पंजाब सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। यह जानकारी पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में एसआईटी गठित करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान दी। इस जानकारी पर जांच को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश देते हुए हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। जालंधर के बलदेव सिंह ने एडवोकेट एचसी अरोड़ा के माध्यम से 37 साल पुराने इस मामले की सीबीआई या एसआईटी से जांच की मांग तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

    तत्कालीन डीएम दरबारा सिंह गुरु, एसएसपी मोहम्मद इजहार आलम और एसपी ऑपरेशंस अश्वनी कुमार शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई के दौरान रिटायर जस्टिस गुरनाम सिंह आयोग की जांच रिपोर्ट सौंपने का पंजाब सरकार को आदेश दिया था। पंजाब सरकार ने बताया था कि रिपोर्ट का दूसरा भाग गायब है। हाईकोर्ट ने पूछा था कि जो रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई है वह कैसे गायब हो सकती है। नकोदर में गुरुद्वारे में 2 फरवरी 1986 को श्री गुरुग्रंथ साहिब के 4 पावन स्वरूप जलाने की घटना सामने आने के बाद 4 फरवरी को रोष मार्च निकाला गया था। 

    पुलिस ने लोगों को काबू करने के लिए गोली चला दी और इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में बिना मृतकों के परिजनों को जानकारी दिए चारों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करवा दिया गया और अस्थियां परिजनों को सौंपने का प्रयास किया गया। इस मामले में जस्टिस गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया जिसकी रिपोर्ट 2001 में विधानसभा में पेश की गई। इसी रिपोर्ट का भाग दो गायब है जिसकी खोज के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की गई है।

  • पंजाबः रेस्टोरेंट में कहासुनी ने लिया गैंगवार का रूप, चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाबः रेस्टोरेंट में कहासुनी ने लिया गैंगवार का रूप, चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना में देर रात अढ़ाई बजे 2 पक्षों में झड़प हो गई। साउथ सिटी नजदीक एक निजी रेस्टोरेंट में एक पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। पार्टी में 2 पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई। शराब के नशे में दोनों गुट एक दूसरे को गालियों देने लगे। किसी तरह रेस्टोरेंट के प्रबंधकों द्वारा मामला शांत करवाया गया। इस बीच देर रात धक्का कालोनी के मैदान में दोनों गुट एक दूसरे के आमने-सामने हो गए।

    एक गुट के युवक एक्टिवा पर जा रहे थे। इतने में करीब 4 से 5 गाड़ियां से कुछ युवक उतरे और गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग दौरान 2 युवकों के गोलियां लगी। घायलों की पहचान अभयजीत सिंह और मुदत सूद के रुप में हुई। घायलों को तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। मुदर सूद डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। अभयजीत को दीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    घायलों की हालत नाजुक बनी है। थाना मॉडल टाऊन की एसएचओ गुरशिंदर कौर मुताबिक सीसीटीवी चैक किए जा रहे है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों की पुरानी रंजिश थी। जिस कारण देर रात गैंगवार हुई।

  • छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने के कांड से मचा हड़कंप 

    छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने के कांड से मचा हड़कंप 

    नई दिल्ली :  फेमस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर इंसानियत शर्मसार हो जाए। यहां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे 20 साल के स्वीपर ने एक बार नहीं बल्कि कई बार छात्राओं के बाथरूम में जाकर उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। छात्राओं को पहले तो कभी इस बात की भनक नहीं लग पाई।

    लेकिन छात्राओं को बीते कुछ दिनों से शक होने लगा कि जब भी वे बाथरूम में जाती हैं तो कोई उनकी चुपके से तस्वीरें लेता है। लेकिन एक छात्रा ने उसे एक दिन ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। दरअसल, छात्रा को स्वीपर पर पहले से ही शक होने लगा था। फिर जब वह एक दिन बाथरूम गई तो उसे लगा कि कोई उसके पीछे आ रहा है।

    पहले उसने कुछ नहीं किया. लेकिन छात्रा ने फिर बाथरूम में रखा मोबाइल देख लिया। उसने देखा कि चपरासी भी बाथरूम के बाहर खड़ा है। छात्रा तुरंत मोबाइल लेकर बाहर आई। उसने चपरासी से इसे लेकर सवाल किए. स्वीपर पहले बहानेबाजी बनाने लगा। लेकिन लड़की ने और भी छात्राओं को वहां एकत्रित कर लिया।  उसके फोन पर छात्राओं की तस्वीरें थी।