Blog

  • जालंधरः सरकारी जमीन खाली करवाने गए JE को बनाया बंधक, लगाए मारपीट के आरोप

    जालंधरः सरकारी जमीन खाली करवाने गए JE को बनाया बंधक, लगाए मारपीट के आरोप

    जालंधरः नगर निगम का जेई सरकारी जमीन खाली करवाने के लिए फोकल प्वाइंट में गया। जहां कुछ लोगों ने जेई को बंधक बना लिया। जेई का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। दरअसल, आज नगर निगम के बीएंडआर ब्रांच को शिकायत मिली थी कि फोकल प्वाइंट में अंबेडकर पार्क की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। इसी शिकायत पर नगर निगम के जेई पवन कुमार आज डिच मशीन लेकर रास्ता खाली करवाने पहुंचे थे। जेई  का कहना है कि इस दौरान लोग पहले उसके साथ झगड़ा करने लगे और बाद में लोगों ने जेई को बंधक बनाकर बैठा लिया।

    स्थानीय लोगों ने जेई पवन कुमार के साथ धक्का मुक्की की और स्टाफ के साथ मारपीट की सूचना है। इसके साथ ही लोगों ने जेई पवन और स्टाफ समेत डिच मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। जेई पवन कुमार ने फोन कर इसकी जानकारी एसई राहुल धवन को दी। राहुल धवन ने पुलिस अफसरों को फोन कर मौके पर पुलिस भिजवाया।

    एसई राहुल धवन ने बताया कि जेई पवन का फोन आया था कि स्थानीय लोगों ने डिच मशीन और मशीनरी आने नहीं दे रहे हैं। जिससे पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंच रही है। उन्होंने जेई के साथ मारपीट औऱ बंधक बनाने की सूचना को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निगम की कार्रवाई में बाधा डाला और स्टाफ व मशीनरी को आने नहीं दे रहे हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

  • ਪੰਜਾਬ : 50 ਰੁਪਏ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 50 ਰੁਪਏ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਆਏ ਦਿਨ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦੀਆਂ ਹਨ, ਇਸੇ ਤਰਾਂ ਹੀ ਕਸਬਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਿਠੱਵਾ ਵਿੱਚ ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਦੇ 50 ਰੁਪਏ ਦੇ ਬਿੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਅਫਸਰ ਦੇ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚੋਂ ਪਾਣੀ ਦਾ ਬਿੱਲ ਇਕੱਠਾ ਕਰਨ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਦੋਂ ਮੈਂ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਪੈਸੇ ਦੇਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ ਕੀਤਾ, ਜਿਸਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਮੈਂ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਆਨਲਾਇਨ ਵੀ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਕੁਝ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਹੀ ਉਸ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ 30-35 ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਮੇਰੇ ਘਰ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਮੇਰੀ, ਮੇਰੇ ਪਿਤਾ ਅਤੇ ਮੇਰੀ ਪਤਨੀ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਵੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਵਾਈ ਫਾਇਰ ਵੀ ਕੀਤੇ ਗਏ।

    ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਸ਼ਕਾਇਤ ਕਰਤਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 4 ਦਿਨ ਬੀਤ ਗਏ ਹਨ, ਇਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਕੋਈ ਵੀ ਠੋਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਜੇ ਵੀ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਹੋਣੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਾੜੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਜਲਦ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਿਹਨਾਂ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੜੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਵੇ। 

    ਉਧਰ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਤੇ ਲੱਗੇ ਸਾਰੇ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਨੂੰ ਨਕਾਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਕੋਈ ਕਸੂਰ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੇ ਘਰ ਆ ਕੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਸਾਡੀ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਅਸੀਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ  ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਥੇ ਹੀ ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਇੰਚਾਰਜ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਤਫਤੀਸ਼ ਕਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • टैक्सी के अंदर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    टैक्सी के अंदर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके में 38 वर्षीय व्यक्ति की रंजिश के चलते टैक्सी में गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गालिबपुर गांव के निवासी धीरेन्द्र के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ 2019 में आबकारी अधिनियम के तहत ममला दर्ज किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम साढ़े सात बजे द्वारका में खैरा मोड़ के पास हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संदिग्ध खैरा मोड़ पर धीरेन्द्र से मिलने आया था और दोनों पीड़ित के वाहन में बैठ गए। इसबीच दोनों के बीच कोई विवाद हुआ और फिर संदिग्ध ने धीरेन्द्र पर गोली चला दी। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए कई टीम बनाई गई हैं। हमें अहम सुराग मिला है। प्रथम दृष्टया रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया।

  • पंजाब : महिला ने ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, देखें वीडियो

    पंजाब : महिला ने ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, देखें वीडियो

    तलवाड़ा/सौनू थापरः होशियारपुर के टांडा पर एक महिला द्वारा ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म देने की खबर सानमे आई है। मिली जानकारी के अनुसार गायत्री नामक महिला गर्भवती थी और उसको हॉस्पिटल में लेजाते समय रास्ते में ही उसने ई-रिक्शा में अपने बच्चे को जन्म दे दिया।

    जन्म के समय गायत्री देवी की सास और पति उसके साथ थे। बिना डॉक्टरों की सहायता के गायत्री ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डॉ. पूजा ने बताया कि जब बच्चा हॉस्पिटल में आया तबसे बच्चे की देखरेख की जा रही है, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, पर कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही नजर आ रही है। आंगनवाड़ी बहन जी ने पहले ही क्यों नहीं स्वास्थ्य को सूचित किया अगर कोई घटना घट जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता।

  • जालंधर सहित पंजाब में लगे भूंकप के तेज झटके, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

    जालंधर सहित पंजाब में लगे भूंकप के तेज झटके, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

    जालंधर/वरुणः शहर में भूकंप के तेज झटके लगे। इस दौरान लोग अपने दफ्तरों और घरों से लोग बाहर निकल आए। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.4 मापी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल में भी भूकंप के तेज महसूस किए गए है। वहीं इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दूर है। बता देंकि करीब सैकेंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान होने का मामला सामने नहीं आया है।

    बता दें कि भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकराना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

  • पंजाबः इस जिले में व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल, बॉक्स में लाश रखकर लगाई आग

    पंजाबः इस जिले में व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल, बॉक्स में लाश रखकर लगाई आग

    जल्द कर सकती है पुलिस प्रेस वार्ता

    लुधियानाः जिलें में व्यक्ति का बेरहमी के कत्ल करने का मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति की बैड बॉ़क्स में लाश रखकर आग लगाई गई है। खेड़ी गांव के सूए के नजदीक लाश को रखकर आग लगाई है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा हैकि इस मामले को लेकर दोपहर 2 बजे पुलिस प्रेस वार्ता कर सकती है।

  • पंजाब सहित इस राज्य में 3 दिन भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

    पंजाब सहित इस राज्य में 3 दिन भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब, हरियाणा में अगले कुछ दिनों में बारिश से मौसम सुहाना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान उमस बढ़ने से गर्मी बढ़ी है, लेकिन अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने यह जानकारी दी है। आने वाले 15, 16 व 17 जून को मौसम में बदलाव रहेगा। जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना रहेगा। इसके साथ ही पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी।

    मौसम विभाग का कहना है कि 16 जून को ‘बिपरजॉय’ के दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में 15 जून की दोपहर बाद ही हवा और बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। इसका असर पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ सकता है। इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में 15 से 18 जून के बीच देखा जा सकता है। इन राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो सकती है।

    इसके प्रभाव से 16 जून को जोधपुर, उदयपुर संभाग के जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, दक्षिण पश्चिम राजस्थान में 45 से 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 17 जून को भी इस सिस्टम का असर जोधपुर, उदयपुर और अजमेर डिवीजन और आसपास के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के रूप में जारी रहने की संभावना है। दूसरी ओर, चक्रवाती तूफान से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए केंद्र में गुजरात सरकार की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बीच, उन्होंने कहा कि बचाव दल चक्रवाती तूफान की राह में आने वाले संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित कर रहे हैं।

  • पंजाबः 30 तोले सोना और 5 लाख रुपए की लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः 30 तोले सोना और 5 लाख रुपए की लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः दुगरी अर्बन स्टेट MIG फ्लैट्स में 5 लाख कैश-30 तोले सोना चोरी होने के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, घर में चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि घर की बहू ही निकली। पता चला है कि महिला ने किसी से कर्जा लिया हुआ था। कर्जा जल्द पूरा करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ उसकी उसकी सास के साथ बनती भी नहीं थी। आरोपी महिला की पहचान वंदना के रूप में हुई है। वंदना ने खुद ही घर में चोरी की और खुद ही पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना दुगरी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। वंदना से जब सख्ती से पड़ताल की तो उसने सच उगल दिया। वंदना ने अपना जुर्म कबूल किया।

    महिला ने बताया कि उसने कुछ लोगों के पैसे देने हैं। जिसके चलते उसने ससुराल में डाका डाला। इससे पहले वंदना ने पुलिस को बताया था कि सोमवार को प्लाट का बयाना करवाने के लिए अलमारी में पैसे रखे थे, जिसे कोई अज्ञात चुरा कर ले गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी, ग्रामीण) जसकिरंजीत सिंह तेजा ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को किसी अंदरुनी व्यक्ति के शामिल होने का संदेह था, जिसे इस बात का अंदाजा था कि नकदी और सोना कहां रखा गया है।

    पुलिस ने वंदना नारंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.27 लाख रुपए, 100 ग्राम सोना और 60 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए। उसने पैसों और गहनों को घर में ही छिपा रखा था। पता चला है कि वंदना के अपनी सास और ससुर के साथ संबंध तनावपूर्ण थे। सोमवार की सुबह जब उसे पता चला कि उसका पति, ससुर काम पर गए हैं, सास टहलने गई है, जबकि बाकी सदस्य सो रहे हैं तो उसने नकदी और गहने चुरा लिए।  पुलिस ने जब शिकायतकर्ता की बहू वंदना नारंग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

  • बड़ा हादसाः मिट्टी की दीवार ढहने से 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

    बड़ा हादसाः मिट्टी की दीवार ढहने से 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

    गुरुग्रामः पटौदी थाना क्षेत्र के गांव दराबपुर में मनरेगा के तहत काम करने के दौरान मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में गांव निवासी तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा आज यानी मंगलवार सुबह 10:30 बजे हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है। 

  • दिल दहलाने वाला मामलाः 21 वर्षीय युवक के किए 8 टुकड़े, बोरे में डालकर नाले में फेंका शव

    दिल दहलाने वाला मामलाः 21 वर्षीय युवक के किए 8 टुकड़े, बोरे में डालकर नाले में फेंका शव

    चंबाः मुंबई में सरस्वती और दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड से जहां पूरा देश स्तब्ध है। तो वहीं, अब ऐसा ही मिलता जुलता मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा से भी सामने आया है। यहां 21 साल के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव के 8 टुकड़े किए गए। फिर उन टुकड़ों को एक बोरे में बंद करके नाले में फेंक दिया गया। घटना सलूणी उपमंडल के तहत भांदल पंचायत का है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, हत्या की इस वारदात के बाद पूरे चंबा जिले में भय का माहौल है।

    मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मनोहर का एक मुस्लिम लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। लड़की के परिवार वालों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। लड़की को कहा कि वह मनोहर से दूर रहे। आरोप है कि लड़की के भाइयों ने ही मनोहर की हत्या की है। हत्या करने के बाद उन्होंने मनोहर के शरीर के 8 टुकड़े किए। बाद में इन टुकड़ों को बोरी में बंद कर दिया और नाले में फेंक दिया।

    पुलिस के मुताबिक, 6 दिन पहले मनोहर किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि इसी बीच कुछ लोग 9 जून को थरौली गांव के पास एक नाले से गुजर रहे थे। तभी उन्हें बदबू आई तो देखा कि नाले में एक बोरी पड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब बोरी को खोला तो उसमें युवक की लाश 8 टुकड़ों में कटी हुई पड़ी थी। पता चला ये लाश मनोहर की ही है। घर वालों को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने हत्या के पीछे तीन लोगों का नाम लिया। चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच जारी है।